इन Realme फोन्स को नहीं मिलेगा Android 16 (Realme UI 7.0) अपडेट! देखें पूरी जानकारी एक नजर में

Google Pixel स्मार्टफोन्स को Android 16 अपडेट मिलना शुरू हुए एक महीने से ज़्यादा हो चुका है, लेकिन दूसरे ब्रांड्स अभी पीछे चल रहे हैं। Realme ने दावा किया था कि वह अपने फ्लैगशिप फोन्स को सबसे पहले Android 16 (Realme UI 7.0) अपडेट देगा। साथ ही कंपनी ने यह भी कहा कि वह मिड-रेंज और बजट फोन्स के लिए भी अपडेट प्रोसेस को तेज़ी से बढ़ाएगी।

इन Realme फोन्स को नहीं मिलेगा Android 16 (Realme UI 7.0) अपडेट! देखें पूरी जानकारी एक नजर में
Android 16 (Realme UI 7.0)

Realme UI 7.0 के साथ आएगा Android 16

Android 16 के साथ Realme UI 7.0 स्किन भी यूज़र्स को मिलेगी, जिसमें नई फीचर्स, बेहतर कस्टमाइजेशन और सिस्टम लेवल इंप्रूवमेंट्स देखने को मिलेंगे। हालांकि, सभी Realme यूज़र्स इस अपडेट का लाभ नहीं उठा पाएंगे, क्योंकि कई डिवाइसेज़ को यह अपडेट नहीं दिया जाएगा।

इन डिवाइसेज़ को नहीं मिलेगा Android 16 अपडेट

Realme ने अभी तक ऑफिशियल तौर पर उन डिवाइसेज़ की सूची नहीं जारी की है जिन्हें Android 16 मिलेगा या नहीं मिलेगा। लेकिन कंपनी की अब तक की अपडेट पॉलिसी को देखते हुए कुछ संभावित डिवाइसेज़ की लिस्ट तैयार की गई है, जिन्हें शायद Android 16 का अपडेट न मिले।
इनमें GT, GT Neo, Number Series, Narzo और C सीरीज़ के कई पुराने मॉडल शामिल हैं। जैसे कि Realme GT 2, GT Master, GT Neo 3, Realme 11 Pro, Narzo 60, Narzo N55, C55, C67 और इससे पुराने फोन्स इस अपडेट की दौड़ से बाहर हो सकते हैं। अगर आप इनमें से किसी डिवाइस को यूज़ कर रहे हैं, तो संभव है कि आपको Android 16 अपडेट के लिए नया फोन लेना पड़े।

Realme की अपडेट पॉलिसी क्यों है पिछड़ी?

Realme हाई-एंड स्मार्टफोन्स को पहले सिर्फ तीन Android अपडेट देता था। GT 7 सीरीज़ के बाद यह बढ़कर चार अपडेट्स हो गया है। लेकिन बाकी ब्रांड्स की तुलना में यह अब भी काफी कम है। Oppo और Nothing जैसे ब्रांड्स अपने फोन्स को पांच Android OS अपडेट्स देते हैं, जबकि Samsung और Google सात साल तक का अपडेट सपोर्ट देते हैं।
बात अगर बजट और मिड-रेंज फोन की करें तो Realme इनमें सिर्फ दो OS अपडेट देता है, जबकि Samsung अब अपने मिड-रेंज डिवाइसेज़ को भी छह Android अपडेट्स दे रहा है। साफ है कि अब सॉफ्टवेयर सपोर्ट सिर्फ फ्लैगशिप यूज़र्स के लिए नहीं रह गया है, और Realme को अपनी पॉलिसी पर दोबारा विचार करने की ज़रूरत है।

क्या आपका फोन नए अपडेट के लिए एलिजिबल है?

अगर आपका स्मार्टफोन इस लिस्ट में शामिल है तो आपको Android 16 अपडेट शायद न मिले। हालांकि, Realme की ओर से आधिकारिक सूची आने का इंतज़ार करना बेहतर होगा। तब तक आप यह जरूर सोच सकते हैं कि आगे कौन सा स्मार्टफोन आपके लिए बेहतर रहेगा।

ये भी देखें: ₹12 हजार रुपये में मिलने वाले Realme के फोन: जाने प्राइस लिस्ट और फीचर्स की पूरी जानकारी!

Realme 14 5G: क्या भारत में हो सकती है इस धांसू फोन की लॉन्चिंग? जाने पूरी जानकारी!

Realme 15 Pro भारत में इस दिन को होगा लॉन्च, ब्रांड एंबेसडर बने विक्की कौशल!

Leave a Comment