Snapdragon 8 Elite Gen 5 और Dynamic Glow UI के साथ iQOO 15 लेगा भारत में धमाकेदार एंट्री

iQOO अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15 के साथ भारत में एक और तगड़ा धमाका करने जा रहा है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर इसका टीज़र रिलीज़ कर दिया है, जिससे साफ हो गया है कि फोन नवंबर 2025 में लॉन्च होने वाला है।

Snapdragon 8 Elite Gen 5 और Dynamic Glow UI के साथ iQOO 15 लेगा भारत में धमाकेदार एंट्री
iQOO 15

यह फोन चीन में पहले ही लॉन्च हो चुका है और अब भारत में इसे iQOO 13 के सक्सेसर के तौर पर पेश किया जाएगा। सबसे बड़ी बात — यह iQOO का पहला स्मार्टफोन होगा जो Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस होगा।

iQOO 15 की लॉन्च डेट का टीज़र

कंपनी के CEO निपुण मार्या ने X (Twitter) पर एक स्पिनव्हील के साथ पोस्ट शेयर किया है, जिसमें यूज़र्स से लॉन्च डेट गेस करने को कहा गया है।
वीडियो में महीना “11” (यानि नवंबर) दिखाया गया है और व्हील 27 नवंबर पर रुकता है, जिससे ये साफ इशारा मिलता है कि iQOO 15 भारत में 27 नवंबर को लॉन्च हो सकता है।

Dynamic Glow Design और नया UI

iQOO 15 सिर्फ परफॉर्मेंस में नहीं, बल्कि डिजाइन और सॉफ्टवेयर में भी बड़ा अपग्रेड लेकर आ रहा है।

यह फोन चलेगा OriginOS 6 पर, जो कि Android 16 बेस्ड है। इसमें कंपनी ने नया Dynamic Glow UI पेश किया है, जो फोन के इंटरफेस को “glow effect” और स्मूद एनिमेशन के साथ एक फ्यूचरिस्टिक लुक देता है।
UI में अब सर्कुलर ऐप आइकन, कर्व्ड विजेट्स, और रीयल-टाइम ब्लर इफेक्ट्स मिलते हैं।

साथ ही इसमें है नया फीचर “Atomic Island”, जो बिल्कुल Apple के Dynamic Island जैसा है, यानी नोटिफिकेशन, म्यूज़िक कंट्रोल और टाइमर जैसी जानकारी अब स्क्रीन के टॉप पर दिखेगी।

iQOO 15 के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: 6.85-इंच Samsung M14 AMOLED 2K रिज़ॉल्यूशन (1440×3168 पिक्सल)
144Hz रिफ्रेश रेट
508ppi पिक्सल डेंसिटी

प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 (3nm चिपसेट) GPU: Adreno 840
RAM: 16GB तक LPDDR5X Ultra
Storage: 1TB तक UFS 4.1

कैमरा: 50MP प्राइमरी सेंसर
50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो (100x डिजिटल ज़ूम तक)
50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस
32MP फ्रंट कैमरा

बैटरी: 7000mAh 100W वायर्ड चार्जिंग
40W वायरलेस चार्जिंग

डाइमेंशन: 163.65×76.80×8.10mm

वज़न: लगभग 221 ग्राम

क्या खास है iQOO 15 में?

iQOO ने इस बार डिजाइन पर भी पूरा ध्यान दिया है, फोन में “Suspended Deco Design” मिलेगा जो कैमरा सेक्शन को प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक लुक देता है।
इतना ही नहीं, नया Dynamic Glow UI और Snapdragon 8 Elite Gen 5 का कॉम्बिनेशन इसे परफॉर्मेंस के मामले में “गेमिंग बीस्ट” बना देता है।

Final Thoughts

अगर आप फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं जो दिखने में स्टाइलिश हो, परफॉर्मेंस में जबरदस्त हो और बैटरी में दम रखता हो — तो iQOO 15 आपके लिए “Perfect Flagship Deal” साबित हो सकता है।

7,000mAh की बड़ी बैटरी, 100W चार्जिंग, और नया Snapdragon 8 Elite Gen 5, ये सब मिलकर इस फोन को मार्केट का अगला गेम-चेंजर बना सकते हैं।

ये भी देखें: iQOO Watch GT 2 लॉन्च: eSIM कनेक्टिविटी और Ai फीचर्स के साथ दूसरे ब्रांड्स को देगा कड़ा टक्कर!

Redmi Gaming Monitor G34WQ (2026) हुआ लॉन्च: 34-इंच 180Hz WQHD कर्व्ड डिस्प्ले के साथ देगा दमदार गेमिंग एक्सपीरियंस!

Xiaomi ने चीन में अपना नया Redmi Gaming Monitor G34WQ (2026) लॉन्च कर दिया है। ये मॉनिटर पिछले महीने टीज़ किया गया था और अब JD.com पर अवेलेबल है। इसकी कीमत 1,399 युआन रखी गई है(लगभग ₹16,999), जो अपने फीचर्स के हिसाब से काफ़ी वैल्यू फॉर मनी डील मानी जा रही है।

Redmi Gaming Monitor G34WQ (2026) हुआ लॉन्च: 34-इंच 180Hz WQHD कर्व्ड डिस्प्ले के साथ देगा दमदार गेमिंग एक्सपीरियंस!
Redmi Gaming Monitor G34WQ

Redmi G34WQ 2026: (स्पेसिफिकेशन)

इस नए गेमिंग मॉनिटर में 34-इंच का कर्व्ड अल्ट्रा-वाइड डिस्प्ले दिया गया है, जो 3440×1440 WQHD रेजोल्यूशन और 180Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसका 21:9 आस्पेक्ट रेशियो पारंपरिक 16:9 डिस्प्ले की तुलना में करीब 30% ज़्यादा हॉरिजॉन्टल स्क्रीन स्पेस देता है, जिससे गेमिंग या मल्टीटास्किंग दोनों में शानदार एक्सपीरियंस मिलता है।
Xiaomi ने इसमें 1500R कर्वेचर का इस्तेमाल किया है, जो ह्यूमन आई के नैचुरल फील्ड ऑफ व्यू से मेल खाता है। इससे गेम खेलने या वीडियो एडिट करने में डूब जाने वाला फील (immersive experience) मिलता है।

परफॉर्मेंस और गेमिंग एक्सपीरियंस

इस मॉनिटर में VA पैनल दिया गया है, जो 3500:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो और 400 निट्स ब्राइटनेस ऑफर करता है। इसमें AMD FreeSync Premium सपोर्ट भी है, जिससे डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट GPU के साथ सिंक होकर स्क्रीन टियरिंग और स्टटरिंग को रोकता है।

Redmi Gaming Monitor G34WQ (2026) हुआ लॉन्च: 34-इंच 180Hz WQHD कर्व्ड डिस्प्ले के साथ देगा दमदार गेमिंग एक्सपीरियंस!

इसमें 1ms GTG (Gray to Gray) रिस्पॉन्स टाइम है, यानी तेज़ एक्शन गेम्स में मोशन ब्लर लगभग गायब हो जाता है। यह फीचर खासतौर पर FPS, रेसिंग और बैटल रॉयल गेमर्स के लिए काफी फायदेमंद है।

कलर एक्युरेसी और विजुअल क्वालिटी

Redmi G34WQ (2026) 10-Bit कलर डेप्थ (8-bit + FRC) सपोर्ट करता है और 95% DCI-P3 कलर गामट और 100% sRGB कवरेज के साथ आता है। Xiaomi का दावा है कि इसे फैक्ट्री में ΔE<2 कलर एक्युरेसी के साथ कैलिब्रेट किया गया है, यानी इसके कलर बेहद नैचुरल और प्रोफेशनल लेवल के हैं।

Redmi Gaming Monitor G34WQ (2026) हुआ लॉन्च: 34-इंच 180Hz WQHD कर्व्ड डिस्प्ले के साथ देगा दमदार गेमिंग एक्सपीरियंस!

साथ ही यह मॉनिटर VESA DisplayHDR 400 सर्टिफाइड है, जिससे हाई डायनामिक रेंज (HDR) कंटेंट में डिटेल्स और कलर रेंज और भी काफी रिच दिखाई देती है।

आई-केयर टेक्नोलॉजी और कम्फर्ट

Xiaomi ने इसमें TÜV Rheinland Low Blue Light सर्टिफिकेशन के साथ अपनी खुद की Eye Care Technology दी है, जिससे लंबे समय तक उपयोग करने पर आंखों में थकान कम होती है।

इसके अलावा, डिस्प्ले में DC Dimming फीचर भी है, जिससे स्क्रीन पर फ्लिकरिंग कम होती है और विजुअल कंफर्ट बढ़ता है।

डिज़ाइन और बिल्ड क्वॉलिटी

Redmi Gaming Monitor G34WQ का डिज़ाइन काफी प्रिमियम और फ्यूचरिस्टिक है। इसमें तीनों तरफ अल्ट्रा-नैरो बेज़ल्स दिए गए हैं, जिससे गेमिंग के दौरान फुल-स्क्रीन इमर्शन मिलता है।

Redmi Gaming Monitor G34WQ (2026) हुआ लॉन्च: 34-इंच 180Hz WQHD कर्व्ड डिस्प्ले के साथ देगा दमदार गेमिंग एक्सपीरियंस!

इसके पीछे RGB एम्बियंट लाइटिंग दी गई है जो सेटअप को एक गेमर वाइब देती है।

स्टैंड एडजस्टेबल है, आप इसे टिल्ट, लिफ्ट या स्विवल किसी भी एंगल में एडजस्ट कर सकते हैं। साथ ही इसमें 100×100mm VESA माउंट सपोर्ट है, जिससे इसे दीवार पर भी आसानी से लगाया जा सकता है।

पोर्ट्स और कनेक्टिविटी

कनेक्टिविटी के लिए मॉनिटर में दिए गए हैं:

•2× HDMI 2.0 पोर्ट्स
•2× DisplayPort 1.4 पोर्ट्स

पीछे की तरफ एक जॉयस्टिक कंट्रोलर भी है, जिससे आप आसानी से ऑन-स्क्रीन मेन्यू को कंट्रोल कर सकते हैं। यह मॉनिटर 65W तक पावर कंज्यूम करता है और चीन में 3 साल की वारंटी के साथ आता है।

Xiaomi के दूसरे मॉनिटर्स भी हुए लॉन्च

Redmi G34WQ के साथ ही Xiaomi ने दो और मॉनिटर पेश किए हैं —

1. Redmi Monitor A24 (2026) — 144Hz IPS  डिस्प्ले और मल्टी-फंक्शन स्टैंड के साथ, कीमत सिर्फ $70 (लगभग ₹5,800)।

2. Redmi A27Q Type-C Monitor (2026) — 2K 120Hz डिस्प्ले और 90W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ।

Overall:

अगर आप एक ऐसे गेमर हैं जो स्मूद गेमप्ले, कलर एक्युरेसी और कर्व्ड डिस्प्ले एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो Redmi Gaming Monitor G34WQ (2026) एक बेहतरीन चॉइस है।

180Hz रिफ्रेश रेट, 1ms रिस्पॉन्स टाइम और HDR सपोर्ट इसे क्लास-लीडिंग गेमिंग मॉनिटर्स में शामिल करते हैं — और सबसे खास बात, ये सब कुछ एक किफायती दाम में!

Also Read: Lenovo LOQ Essential 15ARP10: Ryzen 7 और RTX 4050 वाला सबसे किफायती Gaming Laptop हुआ लॉन्च!

Lava Shark 2 4G भारत में लॉन्च: ₹6,999 की कीमत में 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला दमदार बजट फोन!

भारतीय ब्रांड Lava ने एक बार फिर अपने बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में धमाका कर दिया है। कंपनी ने भारत में अपना नया फोन Lava Shark 2 4G लॉन्च कर दिया है, जो उन यूज़र्स के लिए लाया गया है जो सस्ता लेकिन फीचर-पैक्ड स्मार्टफोन चाहते हैं। यह फोन पिछले मॉडल Lava Shark का अपग्रेड वर्ज़न है, जो मार्च 2025 में लॉन्च हुआ था।

Lava Shark 2 4G भारत में लॉन्च: ₹6,999 की कीमत में 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला दमदार बजट फोन!
Lava Shark 2 4G

नया Lava Shark 2 4G यूनिसोक (Unisoc) चिपसेट पर चलता है, इसमें 50MP का कैमरा, 120Hz डिस्प्ले और 5000mAh की बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं, वो भी सिर्फ ₹6,999 की कीमत में!

Lava Shark 2 4G की भारत में कीमत और उपलब्धता

कंपनी ने Lava Shark 2 4G की कीमत ₹6,999 रखी है। यह फोन सिर्फ एक वेरिएंट में आता है: 4GB RAM + 64GB स्टोरेज।

यह दो कलर ऑप्शन में आता है: Aurora Gold और Eclipse Grey।

फोन की सेल फिलहाल ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो चुकी है। Lava ने यह भी कन्फर्म किया है कि फोन के लिए doorstep after-sales service दी जाएगी, यानी रिपेयर या सर्विस के लिए आपको सर्विस सेंटर भागने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Lava Shark 2 4G के स्पेसिफिकेशन

यह नया बजट स्मार्टफोन Android 15 पर चलता है और कंपनी ने वादा किया है कि इसमें 1 बड़ा Android अपग्रेड और 2 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे।
फोन में 6.75-इंच का HD+ डिस्प्ले (720×1612 पिक्सल) दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इस प्राइस रेंज में इतनी हाई रिफ्रेश रेट मिलना काफी बड़ी बात है। डिस्प्ले में सेंटर पंच-होल कटआउट दिया गया है, जहां फ्रंट कैमरा स्थित है।

बैटरी और चार्जिंग

Lava Shark 2 4G में 5000mAh की बैटरी बड़ी बैटरी दी गई है, जो दिनभर का बैकअप आसानी से दे देती है।
यह 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है और USB Type-C पोर्ट के साथ आता है। हालांकि, बॉक्स में कंपनी ने 10W का चार्जर ही दिया है, लेकिन आप अपने इस फोन को Lava के ही 15W के चार्जर से और भी ज्यादा तेज चार्ज कर सकते है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

Lava Shark 2 4G में Unisoc T7250 चिपसेट लगाया गया है, जो एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। इसके साथ मिलते हैं 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज।

अगर आपको ज्यादा RAM चाहिए तो इसमें Virtual RAM फीचर भी है, जिससे कुल RAM को बढ़ाकर 8GB तक किया जा सकता है।

ये सेटअप डे-टू-डे के कामों जैसे YouTube, WhatsApp, Instagram, कॉलिंग और हल्के गेमिंग के लिए परफेक्ट माना जा सकता है।

कैमरा परफॉर्मेंस

फोन के रियर साइड पर AI-बेस्ड 50MP कैमरा है, जो इस बजट में Lava की सबसे बड़ी हाइलाइट है।
फोटो में डिटेलिंग और कलर एक्युरेसी बेहतर मिलती है, खासकर डे-लाइट में।
इसके फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉलिंग और सोशल मीडिया के लिए ठीक-ठाक परफॉर्म करता है।

डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी

Lava Shark 2 4G का डिज़ाइन स्लीक और प्रीमियम लगता है। फोन IP54 रेटिंग से प्रोटेक्टेड है, यानी यह हल्की धूल और पानी के छींटों से सेफ रहता है।
इसमें मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ Lava ने स्टाइलिश फिनिश दी है, जो इसे देखने में किसी महंगे फोन जैसा फील दिलाती है।

अन्य फीचर्स

•4G VoLTE सपोर्ट
•डुअल सिम स्लॉट
•Bluetooth, Wi-Fi, GPS जैसी बेसिक कनेक्टिविटी
•फिंगरप्रिंट सेंसर (साइड में)
•Type-C चार्जिंग पोर्ट
•Expandable storage via microSD card

Final Verdict

अगर आपका बजट ₹7,000 के अंदर है और आप एक ऐसा फोन ढूंढ रहे है जिसमें बड़ा डिस्प्ले, अच्छा कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ मिले, तो Lava Shark 2 4G एक no-brainer choice है।

यह भारतीय यूज़र्स के लिए बनाया गया फोन है जो रोज़मर्रा के काम, स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया को स्मूद तरीके से हैंडल कर लेता है।

कंपनी का Made in India वाला भरोसा और doorstep service इसे दूसरे स्मार्टफोन के बजाय और भी बेहतर ऑप्शन बनाते हैं।

Also Read: सिर्फ ₹5,698 में मिलेगा 5,000mAh बैटरी वाला Lava Bold N1 Lite धांसू फोन!

Smart Ring vs Fitness Band: कौन सा लेना आपके लिए सही रहेगा और क्यों?

Smart Ring vs Fitness Band:आजकल हर कोई अपनी हेल्थ और फिटनेस पर ध्यान दे रहा है, और इसी वजह से मार्केट में स्मार्ट रिंग और फिटनेस बैंड का काफी ट्रेंड है। लेकिन सवाल ये है कि इन दोनों में से कौन बेहतर है? चलो आसान भाषा में समझते हैं….

Smart Ring vs Fitness Band: कौन सा लेना आपके लिए सही रहेगा और क्यों?
Smart Ring vs Fitness Band

Smart Ring vs Fitness Band: ट्रैकिंग और एक्युरेसी

स्मार्ट रिंग और फिटनेस बैंड दोनों ही हार्ट रेट, स्लीप और एक्टिविटी ट्रैक करते हैं, लेकिन फर्क है कहाँ से और कैसे।
स्मार्ट रिंग उंगली में पहनी जाती है, जहाँ से पल्स यानी नाड़ी का सिग्नल सीधा मिलता है, इसलिए इसके डेटा (जैसे हार्ट रेट या ऑक्सीजन लेवल) ज़्यादा सटीक होते हैं।

वहीं फिटनेस बैंड कलाई पर पहना जाता है, और जब आप वर्कआउट या रनिंग करते हैं तो मूवमेंट ज़्यादा होने की वजह से कभी-कभी रीडिंग थोड़ा गलत भी आ सकती है।
तो अगर आपको नींद और बॉडी रिकवरी ट्रैक करनी है, तो स्मार्ट रिंग बढ़िया है।

लेकिन अगर आप वर्कआउट, रनिंग या स्पोर्ट्स करते हैं, तो फिटनेस बैंड आपके लिए सही रहेगा।

डिज़ाइन और कम्फर्ट

स्मार्ट रिंग दिखने में एक नॉर्मल ज्वेलरी जैसी लगती है। बहुत हल्की होती है और दिन-रात पहनी जा सकती है, यहाँ तक कि सोते समय भी दिक्कत नहीं होती।

Smart Ring vs Fitness Band: कौन सा लेना आपके लिए सही रहेगा और क्यों?
Smart Ring

फिटनेस बैंड थोड़ा बड़ा होता है और हाथ पर पहना जाता है। इसमें स्क्रीन होती है जिससे आप अपने स्टेप्स, हार्ट रेट, और नोटिफिकेशन सीधे देख सकते हैं।

Smart Ring vs Fitness Band: कौन सा लेना आपके लिए सही रहेगा और क्यों?
Fitness Band

अगर आपको स्मार्ट और सिंपल लुक पसंद है तो रिंग लो।
अगर तुम्हें डिस्प्ले और लाइव डेटा देखना पसंद है, तो बैंड सही रहेगा।

फीचर्स और सेंसर

स्मार्ट रिंग ज़्यादातर स्लीप, हार्ट रेट, ऑक्सीजन लेवल, बॉडी टेम्परेचर जैसी चीज़ें ट्रैक करती है। ये उन लोगों के लिए है जो वेलनेस और बॉडी बैलेंस पर ध्यान देते हैं।
फिटनेस बैंड में स्टेप्स, डिस्टेंस, कैलोरी, स्पोर्ट्स मोड, और GPS जैसे फीचर्स मिलते हैं। मतलब अगर आप डेली वर्कआउट या रनिंग करते हैं, तो ये आपके लिए बेहतर रहेगा।

बैटरी और चार्जिंग

स्मार्ट रिंग में डिस्प्ले नहीं होता, इसलिए इसकी बैटरी 5-7 दिन तक चल जाती है।
फिटनेस बैंड भी लगभग 7-10 दिन चल जाता है, लेकिन नोटिफिकेशन और स्क्रीन यूज़ पर डिपेंड करता है।
चार्जिंग दोनों की आसान है, लेकिन रिंग की बैटरी थोड़ी ज्यादा चलती है।

ऐप और यूज़र एक्सपीरियंस

स्मार्ट रिंग में डिस्प्ले नहीं होता, इसलिए सारा डेटा मोबाइल ऐप में दिखता है — साफ-सुथरा और बिना डिस्टर्ब किए।
फिटनेस बैंड में डिस्प्ले होता है, जिससे आप लाइव डेटा, कॉल्स, और मैसेज नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
अगर आपको सिंपल और क्लीन एक्सपीरियंस पसंद है तो स्मार्ट रिंग, और अगर आपको रियल टाइम अपडेट्स चाहिए तो फिटनेस बैंड बेस्ट रहेगा।

Final Verdict

दोनों ही डिवाइस अपने-अपने काम में बेस्ट हैं:
स्मार्ट रिंग उन लोगों के लिए सही है जो हेल्थ, स्लीप और रीकवरी पर फोकस करना चाहते हैं।

फिटनेस बैंड उन लोगों के लिए जो वर्कआउट, रनिंग या एक्टिव लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं।

आखिर में, वही पहनना सही है जो आपकी लाइफस्टाइल और जरूरतों के हिसाब से फिट बैठे।

Also Read: Casio ने लॉन्च कर दी है उंगली पर पहनने वाली G-Shock Nano Watch!

Honor GT2 और Honor 500 सीरीज़ जल्द हो सकता है लॉन्च!

Honor साल 2025 को एक बड़े धमाके के साथ खत्म करने की तैयारी में है। हाल ही में आई एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी साल के आखिरी महीनों में दो मेजर स्मार्टफोन सीरीज़ लॉन्च कर सकती है — Honor GT2 सीरीज़ और Honor 500 सीरीज़। माना जा रहा है कि दोनों ही लाइनअप दिसंबर 2025 के आसपास पेश किए जा सकते हैं।

Honor GT2 और Honor 500 सीरीज़ जल्द हो सकता है लॉन्च!

हालांकि Honor ने अभी तक इन स्मार्टफोनों के बारे में आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन लीक और रिपोर्ट्स ने इनके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की झलक पहले ही दे दी है। आइए जानते हैं अब तक क्या कुछ सामने आया है।

Honor GT2 Series

Honor GT2 और Honor 500 सीरीज़ जल्द हो सकता है लॉन्च!

Honor की GT सीरीज़ हमेशा से हाई-परफॉर्मेंस और पावरफुल फीचर्स के लिए जानी जाती है। इस बार Honor GT2 सीरीज़ में दो वेरिएंट आने की उम्मीद है — Honor GT2 और Honor GT2 Pro।

रिपोर्ट्स के अनुसार, GT2 Pro में कंपनी एक विशाल 9,000mAh की बैटरी दे सकती है, जो इसके पिछले वेरिएंट की 7,200mAh बैटरी से काफी बड़ी है। यह बैटरी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी पर आधारित होगी, जो ज्यादा एनर्जी डेंसिटी देती है और साइज को बढ़ाए बिना बैकअप को लंबा करती है।

प्रोसेसर की बात करें तो, Honor GT2 में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट और GT2 Pro में नया और ज्यादा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। यह वही चिपसेट है जो आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोनों में देखने को मिलेगा।

इसके अलावा, GT2 Pro में 24GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज मिलने की चर्चा है — यानी गेमिंग से लेकर मल्टीटास्किंग तक सबकुछ स्मूद चलेगा।

Honor 500 Series

Honor GT2 और Honor 500 सीरीज़ जल्द हो सकता है लॉन्च!

जहां GT सीरीज़ परफॉर्मेंस पर फोकस करती है, वहीं Honor 500 सीरीज़ को कैमरा लवर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इस सीरीज़ में भी दो मॉडल्स की उम्मीद है, Honor 500 और Honor 500 Pro।

लीक के मुताबिक, Honor 500 Pro में एक 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जो 1/1.4-इंच बड़े सेंसर के साथ आएगा। यह कैमरा न सिर्फ हाई-रेज़ोल्यूशन फोटो लेने में सक्षम होगा, बल्कि कम रोशनी में भी जबरदस्त डिटेल्स कैप्चर करेगा।

इसके साथ कंपनी 64MP OmniVision OV64B पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस देने की योजना में है, जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करेगा। यानी दूर के ऑब्जेक्ट्स भी क्लियर और डीटेल्ड नज़र आएंगे।

फ्रंट कैमरे और अल्ट्रा-वाइड लेंस की जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि कंपनी इसमें भी फ्लैगशिप-ग्रेड सेंसर देगी।

प्रोसेसर के लिहाज से, Honor 500 Pro में भी वही Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा, जिससे यह एक प्रीमियम-लेवल परफॉर्मेंस वाला कैमरा फोन बनेगा।

Display और Design

Honor 500 सीरीज़ के दोनों मॉडल्स में 6.5-इंच का 1.5K रेजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, स्क्रीन क्वालिटी को फ्लैगशिप लेवल पर लाने के लिए इसमें हाई रिफ्रेश रेट और बेहतर कलर एक्यूरेसी दी जाएगी।
वहीं GT2 सीरीज़ में कंपनी अपने खास गेमिंग इंजन का इस्तेमाल कर सकती है, जिससे डिस्प्ले और ग्राफिक्स परफॉर्मेंस दोनों ही बेहतर हों।

Software और Performance

दोनों सीरीज़ में Android 15 आधारित MagicOS इंटरफेस देखने को मिल सकता है। Honor अपने सॉफ्टवेयर को लगातार ऑप्टिमाइज़ कर रही है, ताकि परफॉर्मेंस और बैटरी एफिशिएंसी दोनों को संतुलित रखा जा सके।

GT2 Pro जैसे मॉडल्स में संभव है कि कंपनी एक्सक्लूसिव गेमिंग मोड, AI ट्यूनिंग और परफॉर्मेंस बूस्टर जैसे फीचर्स जोड़े, जिससे यह फोन गेमिंग के लिए बेस्ट ऑप्शन बन जाए।

Battery और Charging

Honor GT2 Pro की 9,000mAh बैटरी के साथ, इसमें सुपर-फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है, जो फोन को कुछ ही मिनटों में 50% तक चार्ज कर सके।
वहीं Honor 500 Pro में भी बड़ी बैटरी के साथ 100W तक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

Launch Timeline

मशहूर टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार, Honor GT2 और Honor 500 सीरीज़ को दिसंबर 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से फिलहाल लॉन्च की ऑफिशियल डेट की कोई जानकारी नहीं मिली है।

संभावना है कि Honor पहले अपने घरेलू मार्केट चीन में इन फोन को लॉन्च करेगी और बाद में ग्लोबल मार्केट, जिसमें भारत भी शामिल है, में इनकी उपलब्धता की घोषणा की जाएगी।

Overall:

Honor के लिए साल 2025 का अंत काफी खास साबित हो सकता है।
एक तरफ GT2 सीरीज़ गेमिंग और परफॉर्मेंस के दीवानों के लिए सुपर-पावरफुल हार्डवेयर लेकर आ रही है, तो दूसरी ओर 500 सीरीज़ फोटोग्राफी लवर्स के लिए फ्लैगशिप कैमरा सिस्टम लॉन्च करेगी।

अगर ये लीक सच साबित होते हैं, तो Honor अपने प्रतिद्वंद्वियों जैसे OnePlus, Xiaomi, और iQOO को कड़ी टक्कर देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

अब देखना होगा कि कंपनी इन फोनों की कीमत और ग्लोबल लॉन्च प्लान को लेकर क्या घोषणा करती है — लेकिन इतना तय है कि दिसंबर का महीना टेक प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है।

ये भी देखें: Honor X5c और X5c Plus लॉन्च: 90Hz डिस्प्ले और 5260mAh बैटरी के साथ किफायती स्मार्टफोन

Redmi K90 Pro Max Champion Edition: Lamborghini Squadra Corse के साथ शानदार लिमिटेड एडिशन फोन की पहली झलक!

Redmi ने अपने अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज़ Redmi K90 और K90 Pro Max के लॉन्च से पहले एक धमाकेदार सरप्राइज़ पेश किया है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि वह Redmi K90 Pro Max Champion Edition नाम से एक स्पेशल लिमिटेड एडिशन मॉडल लॉन्च करने जा रही है।

Redmi K90 Pro Max Champion Edition: First look at the stunning limited edition phone with Lamborghini Squadra Corse!

इसे इटली की सुपरकार कंपनी Lamborghini Squadra Corse के साथ मिलकर तैयार किया गया है। यह सहयोग Xiaomi ब्रांड की अब तक की सबसे बोल्ड डिजाइन को दर्शाता है, जो लक्ज़री और परफॉर्मेंस दोनों को जोड़ता है।

Redmi K90 Pro Max Champion Edition

Redmi ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर एक पोस्ट के ज़रिए इस खास एडिशन का टीज़र जारी किया है। यह एडिशन न सिर्फ डिज़ाइन के लिहाज से यूनिक होगा, बल्कि इसमें Lamborghini Squadra Corse का सिग्नेचर स्टाइल भी देखने को मिलेगा।

टीज़र इमेज से पता चलता है कि Redmi K90 Pro Max Champion Edition में एक टेक्सचर्ड रियर पैनल दिया गया है, जिस पर शार्प लाइन्स और प्रीमियम फिनिशिंग नज़र आती है। फोन के बैक पैनल के निचले हिस्से में Automobili Lamborghini का लोगो और Squadra Corse की ब्रांडिंग दिखाई देती है, जो इसे एक स्पोर्ट्स कार जैसी आक्रामक पहचान देती है।

Redmi K90 Pro Max Champion Edition: First look at the stunning limited edition phone with Lamborghini Squadra Corse!

इस लिमिटेड एडिशन में कैमरा मॉड्यूल का डिज़ाइन भी पूरी तरह बदला गया है — यह अब पेंटागोनल (पांच कोणों वाला) आकार लिए हुए है और ब्लैक कलर में फिनिश किया गया है, जबकि बाकी बॉडी व्हाइट कलर टोन में है। दोनों के कॉम्बिनेशन से फोन को एक टू-टोन स्पोर्टी अपीयरेंस मिलती है।

डिजाइन में मिलेगा स्पोर्ट्स कार का फील

Redmi K90 Pro Max Champion Edition को देखकर ऐसा लगता है मानो यह सीधे किसी Lamborghini सुपरकार से इंस्पायर किया गया हो। इसमें रेस-ट्रैक जैसी एयरोडायनामिक लाइन्स, प्रीमियम मटेरियल, और रिफ्लेक्टिव एलिमेंट्स का उपयोग किया गया है।

Redmi K90 Pro Max Champion Edition: First look at the stunning limited edition phone with Lamborghini Squadra Corse!

Redmi ने इस बार अपने फोन के कैमरा डेकोरेशन, लोगो प्लेसमेंट, और रंगों के कॉन्ट्रास्ट में भी काफी एक्सपेरिमेंट किया है। जहां स्टैंडर्ड मॉडल में “Sound by Bose” की ब्रांडिंग दी गई थी, वहीं इस Champion Edition में यह बदलकर सिर्फ “Redmi” रह गई है — जो इस लिमिटेड एडिशन की एक्सक्लूसिविटी को दर्शाता है।

Redmi K90 Pro Max: स्पेसिफिकेशन

भले ही Redmi ने Champion Edition के हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि यह फोन स्टैंडर्ड K90 Pro Max के समान ही दमदार हार्डवेयर के साथ आएगा।

कंपनी द्वारा शेयर की गई जानकारी के अनुसार, Redmi K90 Pro Max में होंगे:

6.9-इंच का OLED डिस्प्ले, जिसमें Full RGB sub-pixel layout और DC Dimming सपोर्ट मिलेगा।
Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, जो क्वालकॉम का अब तक का सबसे पावरफुल प्रोसेसर है।

ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम जिसमें शामिल होगा — 1/1.31-इंच सेंसर वाला मेन कैमरा,
50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा,
पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस जो 5x ऑप्टिकल ज़ूम और 10x लॉसलेस ज़ूम के साथ आएगा।

कैमरा सेटअप में OIS (Optical Image Stabilization) सपोर्ट भी दिया गया है, जो पहली बार किसी Redmi K-सीरीज़ फोन में देखने को मिलेगा।

प्रीमियम साउंड और ऑडियो सिस्टम

Redmi K90 Pro Max में एक अपग्रेडेड 2.1 स्टीरियो सिस्टम दिया जाएगा, जिसमें दो सुपर-लीनियर स्पीकर्स और एक इंडिपेंडेंट वूफर शामिल है। यह सेटअप Bose द्वारा ट्यून किया गया है ताकि फोन को स्टूडियो-लेवल साउंड क्वालिटी मिल सके।

पावर और बैटरी

Redmi ने इस स्मार्टफोन को एक 7200mAh बैटरी के साथ सुसज्जित किया है, जो लंबे गेमिंग और मल्टीमीडिया यूज़ के लिए काफी है। चार्जिंग की बात करें तो यह 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 80W वायरलेस चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करेगा।

Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट

यह चिपसेट 4nm आर्किटेक्चर पर बना है और इसमें AI इंजन, बेहतर GPU रेंडरिंग, और गेमिंग के लिए डेडिकेटेड थ्रॉटलिंग कंट्रोल दिया गया है। इसका मतलब है कि K90 Pro Max Champion Edition न सिर्फ दिखने में बल्कि परफॉर्मेंस में भी असली “चैंपियन” साबित होगा।

लॉन्च और उपलब्धता

Redmi K90 Pro Max और उसका Champion Edition, दोनों ही मॉडल 23 अक्टूबर 2025 को चीन में आधिकारिक रूप से लॉन्च किए जा रहे हैं।
हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि यह Champion Edition केवल लिमिटेड स्टॉक में उपलब्ध होगा या इंटरनेशनल मार्केट में भी पेश किया जाएगा।

कनक्लूजन

Redmi K90 Pro Max Champion Edition स्मार्टफोन इंडस्ट्री में एक ऐसा कदम है जो टेक्नोलॉजी और सुपरकार लग्ज़री को जोड़ता है। इसका डिज़ाइन, कलर कॉम्बिनेशन, और Lamborghini Squadra Corse की साझेदारी इसे बाकी फ्लैगशिप्स से अलग बनाती है।

अगर Redmi इस मॉडल को ग्लोबल मार्केट में भी पेश करता है, तो यह फोन सिर्फ एक गैजेट नहीं बल्कि एक कलेक्टर आइटम बन सकता है।

कुल मिलाकर, K90 Pro Max Champion Edition को कहा जा सकता है — “एक स्मार्टफोन जो दिखने में सुपरकार जैसा और चलने में सुपरफास्ट।”

ये भी पढ़ें: Redmi K90 Pro Max का डिज़ाइन हुआ रिवील: Bose Speaker और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ 23 अक्टूबर को होगा लॉन्च!

HMD Fusion 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स लीक: नए Smart Outfits के साथ होगा अपग्रेडेड मॉड्यूलर फोन!

HMD अपने अगले जेनरेशन के मॉड्यूलर स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिसका नाम होगा HMD Fusion 2। यह हाल ही में भारत में लॉन्च हुए HMD Fusion का सक्सेसर होगा। अब सोशल मीडिया पर इस फोन से जुड़ी कई अहम जानकारियां लीक हुई हैं, जिनसे इसके डिजाइन, फीचर्स और अपग्रेड्स की झलक मिलती है।

HMD Fusion 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स लीक: नए Smart Outfits के साथ होगा अपग्रेडेड मॉड्यूलर फोन!

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, HMD Fusion 2 में कंपनी एक नया Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर देने वाली है, जो मिड-रेंज सेगमेंट में बेहतर परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी प्रदान करेगा। इसके अलावा, फोन में Smart Outfits Gen 2 जैसे मॉड्यूलर एक्सेसरीज़ मिलेंगे, जो पिछले मॉडल की तुलना में काफी एडवांस्ड होंगे।

HMD Fusion 2: नए Smart Outfits

सबसे खास फीचर रहेगा इसका Smart Outfits Gen 2 सिस्टम, जो अब Pogo Pin 2.0 के साथ आएगा। ये स्मार्ट आउटफिट्स ऐसे मॉड्यूलर कवर होते हैं जिन्हें फोन के पीछे मौजूद 6 स्मार्ट पिन्स के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है।
टिप्स्टर HMD Meme के अनुसार, इस बार कंपनी कई नए Smart Outfits पेश करने की योजना में है, जिनमें शामिल हैं:

HMD Fusion 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स लीक: नए Smart Outfits के साथ होगा अपग्रेडेड मॉड्यूलर फोन!

Casual Outfit (Kickstand के साथ) – वीडियो देखने या वीडियो कॉलिंग के लिए बेहतरीन।

Wireless Charging Outfit – बिना केबल के चार्जिंग की सुविधा।

Rugged Outfit – गिरने या झटकों से सुरक्षा के लिए मजबूत डिजाइन।

Gaming Outfit – बेहतर ग्रिप और कूलिंग के साथ गेमिंग अनुभव।

Camera Grip Outfit – फोटोग्राफी के लिए DSLR जैसा हैंडल और बटन कंट्रोल।

Flashy Outfit – लाइट्स और स्टाइलिश लुक के लिए।

Speaker Outfit – एक्सटर्नल स्पीकर की तरह काम करने वाला ऑडियो मॉड्यूल।

QR & Barcode Outfit – बिजनेस या स्कैनिंग के लिए खास डिज़ाइन।

Smart Projector Outfit – फोन को मिनी प्रोजेक्टर में बदलने वाला आउटफिट।

ध्यान देने वाली बात यह है कि ये Gen 2 Smart Outfits, पुराने HMD Fusion (पहली जनरेशन) के साथ कंपैटिबल नहीं होंगे, यानी इन्हें केवल Fusion 2 के साथ ही इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Display और Performance

HMD Fusion 2 में 6.58-इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें Full HD+ रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। यह स्क्रीन स्मूद स्क्रॉलिंग और गेमिंग के लिए बेहतरीन अनुभव देगी।

HMD Fusion 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स लीक: नए Smart Outfits के साथ होगा अपग्रेडेड मॉड्यूलर फोन!

फोन में नया Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा, जो हाल ही में Qualcomm ने लॉन्च किया है। यह चिपसेट AI परफॉर्मेंस, बेहतर बैटरी एफिशिएंसी, और गेमिंग ग्राफिक्स को लेकर खासा बेहतर माना जा रहा है।

कैमरा सिस्टम

HMD Fusion 2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।
108MP का प्राइमरी कैमरा — OIS (Optical Image Stabilization) के साथ, ताकि फोटोज़ स्थिर और शार्प आएं।
8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस — वाइड-एंगल शॉट्स और लैंडस्केप फोटोग्राफी के लिए।
कंपनी इस बार AI कैमरा ऑप्टिमाइज़ेशन और लो-लाइट परफॉर्मेंस पर भी ध्यान दे रही है।

ऑडियो और बिल्ड क्वालिटी

HMD Fusion 2 में डुअल स्पीकर्स दिए जाएंगे जो स्टीरियो ऑडियो अनुभव देंगे। इसके अलावा, कंपनी ने 3.5mm ऑडियो जैक को भी बनाए रखा है — यानी आप अपने वायर वाले हेडफोन भी इस्तेमाल कर पाएंगे।
फोन की बिल्ड IP65 रेटिंग के साथ आएगी, जिसका मतलब है कि यह डस्ट और वॉटर स्प्लैश से सुरक्षित रहेगा।

कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स

फोन में Bluetooth 5.3, USB Type-C पोर्ट, और मॉड्यूलर Smart Outfits के लिए खास सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिलेगा। यह संभावना है कि कंपनी इस बार Android 15 या उसके ऊपर का कस्टमाइज्ड वर्जन पेश करे।

Smart Outfits के लिए एक समर्पित ऐप या इंटरफेस भी दिया जा सकता है, जिससे यूज़र आसानी से आउटफिट्स को कनेक्ट, कंट्रोल या कस्टमाइज़ कर सकेगा।

लॉन्च और उपलब्धता

फिलहाल HMD ने Fusion 2 की लॉन्च डेट या प्राइसिंग की जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, यह स्मार्टफोन 2025 के अंत तक या 2026 की शुरुआत में पेश किया जा सकता है।

संभावना है कि HMD इसे पहले यूरोप और भारत जैसे प्रमुख मार्केट्स में लॉन्च करे, क्योंकि पहले जेनरेशन का HMD Fusion भी भारत में काफी लोकप्रिय हुआ था।

देखा जाए तो…

HMD Fusion 2 कंपनी के मॉड्यूलर स्मार्टफोन सेगमेंट में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है। नए Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर, Smart Outfits Gen 2, और 108MP कैमरा जैसे फीचर्स इसे एक फ्यूचरिस्टिक फोन बनाते हैं।

HMD का यह अपकमिंग मॉडल न केवल टेक्नोलॉजी के शौकीनों बल्कि उन यूज़र्स के लिए भी खास रहेगा जो अपने फोन को पर्सनलाइज़ करना पसंद करते हैं।

अगर लीक सच साबित होते हैं, तो HMD Fusion 2 बाजार में एक ऐसा अनोखा फोन बन सकता है जो डिजाइन, परफॉर्मेंस और क्रिएटिविटी — तीनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन पेश करेगा।

ये भी देखें: HMD Touch 4G भारत में लॉन्च: फीचर फोन और स्मार्टफोन के बीच बनेगा नया ब्रिज! जानें पूरी डिटेल्स

Nubia Z80 Ultra Luo Tianyi Limited Edition फोन ने लॉन्च से पहले ही मार्केट में कर दिया धमाका!

पॉपुलर स्मार्टफोन ब्रांड Nubia ने अपने अपकमिंग फ्लैगशिप Nubia Z80 Ultra Luo Tianyi Limited Edition को लेकर बाजार में पहले ही चर्चा गर्म कर दी है। कंपनी ने अपने लॉन्च इवेंट (जो 22 अक्टूबर 2025, दोपहर 2 बजे निर्धारित है) से पहले ही इसका एक स्पेशल एडिशन पेश किया है। यह लिमिटेड एडिशन मॉडल न सिर्फ अपने पावरफुल फीचर्स बल्कि अपने यूनिक एनिमे-बेस्ड डिज़ाइन की वजह से टेक और एनिमे फैंस के बीच खास अट्रैक्शन का केंद्र बन गया है।

Nubia Z80 Ultra Luo Tianyi Limited Edition फोन ने लॉन्च से पहले ही मार्केट में कर दिया धमाका!

Luo Tianyi कौन हैं?

जो लोग इस नाम से परिचित नहीं हैं, उन्हें बता दें कि Luo Tianyi चीन की एक बेहद लोकप्रिय वर्चुअल सिंगर हैं, जो Vsinger प्लेटफॉर्म से जुड़ी हैं।
उनका एक विशाल फैनबेस है और वे चीन की वर्चुअल आइडल इंडस्ट्री की सबसे पहचानने योग्य हस्तियों में से एक मानी जाती हैं।
इसी लोकप्रियता को सम्मान देने के लिए Nubia ने उनके साथ यह खास लिमिटेड एडिशन कोलैबोरेशन किया है।

Z80 Ultra Luo Tianyi Limited Edition Phone

Nubia Z80 Ultra Luo Tianyi Limited Edition फोन ने लॉन्च से पहले ही मार्केट में कर दिया धमाका!

इस लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन को एक बोल्ड रेड फिनिश और एनिमे-इंस्पायर्ड ग्राफिक डिज़ाइन के साथ तैयार किया गया है।

फोन के बैक पैनल पर Luo Tianyi के कैरेक्टर आर्ट को खूबसूरती से उकेरा गया है, जिसमें उनके सिग्नेचर एलिमेंट्स और प्रतीकात्मक पैटर्न शामिल हैं।

डिवाइस के नीचे की ओर “LUO TIANYI” टेक्स्ट उभरा हुआ है जो इस खास कोलैबोरेशन की पहचान को दर्शाता है।
यह फोन देखने में किसी कलेक्टर एडिशन की तरह प्रीमियम लगता है — जो फैन्स के लिए सिर्फ एक गैजेट नहीं बल्कि एक आर्टपीस जैसा अनुभव देता है।

इस लिमिटेड एडिशन के अलावा, Nubia Z80 Ultra के तीन और कलर वेरिएंट्स भी होंगे —
White, Phantom Black, और Starry Sky Collector’s Edition।

Z80 Ultra Specifications

अब बात करते हैं इसके अंदर छिपी असली ताकत की।
Nubia Z80 Ultra को कंपनी ने Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ पेश किया है, जो फिलहाल बाजार का सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर है।
इसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है, जिससे परफॉर्मेंस बेहद तेज़ और स्मूद रहती है।
इसमें वही गेमिंग इंजन भी इस्तेमाल किया गया है जो Red Magic सीरीज़ के गेमिंग फोनों में मिलता है। यानी कि Z80 Ultra सिर्फ एक कैमरा फोन नहीं, बल्कि एक हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग मशीन भी है।

प्रोफेशनल कैमरा सिस्टम

Z80 Ultra में फिफ्थ-जेनरेशन 35mm कस्टम ऑप्टिकल लेंस दिया गया है, जो प्रोफेशनल लेवल फोटोग्राफी के लिए तैयार किया गया है।

इसके अलावा इसमें एक 18mm एक्सक्लूसिव अल्ट्रा-वाइड कैमरा और पेरिस्कोप टेलीफोटो सिस्टम भी मौजूद है, जो 15cm की टेलीफोटो मैक्रो शूटिंग को सपोर्ट करता है।
यह पूरा कैमरा सिस्टम कंपनी के AI-पावर्ड इमेज मॉडलिंग इंजन के साथ काम करता है, जिससे हर फोटो में डिटेल्स, डेप्थ और कलर बैलेंस बेहतरीन आता है।

कंपनी ने कुछ कैमरा सैंपल्स भी शेयर किए हैं जिनसे यह साफ है कि Z80 Ultra की फोटोग्राफी प्रोफेशनल DSLR-क्वालिटी को टक्कर देती है।

डिस्प्ले:

Z80 Ultra में दिया गया है 6.85-इंच का फुल-स्क्रीन AMOLED डिस्प्ले, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट है।
यह डिस्प्ले बेहद स्मूद विजुअल्स और रेस्पॉन्सिव टच एक्सपीरियंस देता है, जिससे गेमिंग और स्क्रॉलिंग दोनों ही आनंददायक लगते हैं।

Nubia Z80 Ultra Luo Tianyi Limited Edition फोन ने लॉन्च से पहले ही मार्केट में कर दिया धमाका!

साथ ही इसमें 2592Hz PWM Dimming, SGS लो-ब्लू-लाइट सर्टिफिकेशन, और AI Twilight Eye Protection जैसे एडवांस फीचर्स भी शामिल हैं।
इससे आंखों पर कम स्ट्रेन पड़ता है और लंबे समय तक उपयोग करने पर भी थकान महसूस नहीं होती।

पावरफुल बैटरी और फास्ट चार्जिंग

Z80 Ultra को पावर मिलती है एक 7200mAh की बैटरी से — जो इसे लंबा बैकअप देने में सक्षम बनाती है।
चार्जिंग के लिए इसमें 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 80W वायरलेस चार्जिंग दोनों सपोर्ट दिए गए हैं।
इस तरह यूज़र चाहे वायर्ड या वायरलेस किसी भी तरीके से चार्ज करें, दोनों में स्पीड और एफिशिएंसी कमाल की है।

फोटोग्राफी, गेमिंग और डिज़ाइन

Nubia Z80 Ultra Luo Tianyi Limited Edition एक ऐसा डिवाइस है जो सिर्फ परफॉर्मेंस पर नहीं, बल्कि कला और तकनीक के मेल पर बना है।

Nubia Z80 Ultra Luo Tianyi Limited Edition फोन ने लॉन्च से पहले ही मार्केट में कर दिया धमाका!

इसमें एनिमे-आर्ट डिज़ाइन, Snapdragon 8 Elite Gen 5 की स्पीड, और प्रोफेशनल कैमरा सिस्टम का ऐसा कॉम्बिनेशन है जो इसे भीड़ से अलग बनाता है।
जो यूज़र कस्टम लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन्स या एनीमे कल्चर से जुड़े गैजेट्स पसंद करते हैं — उनके लिए यह फोन एक कलेक्टर्स आइटम जैसा होगा।

लॉन्च डेट और उपलब्धता

Nubia Z80 Ultra सीरीज़ का आधिकारिक लॉन्च 22 अक्टूबर 2025 को दोपहर 2 बजे तय किया गया है।
कंपनी उम्मीद कर रही है कि यह फोन प्रीमियम फ्लैगशिप मार्केट में एक नया ट्रेंड सेट करेगा।

इसके Luo Tianyi Limited Edition की उपलब्धता सीमित होगी, इसलिए फैंस को लॉन्च के तुरंत बाद इसे बुक करने की सलाह दी जा रही है।

वर्डिक्ट

Nubia Z80 Ultra Luo Tianyi Limited Edition सिर्फ एक स्मार्टफोन नहीं है, बल्कि एक आर्टवर्क विद टेक्नोलॉजी है। इसका अनोखा डिज़ाइन, प्रोफेशनल कैमरा सिस्टम और फ्लैगशिप हार्डवेयर इसे इस साल के सबसे डिस्टिंक्टिव प्रीमियम स्मार्टफोन्स में से एक बनाते हैं।

अगर आप डिज़ाइन, गेमिंग और कैमरा — तीनों में परफेक्शन चाहते हैं, तो Nubia Z80 Ultra आपके लिए ही बना है।

ये भी देखें: Nubia Z80 Ultra Launch Date हुई कन्फर्म, डिज़ाइन और दमदार फीचर्स ने मचाई हलचल!

24,200mAh बैटरी और 120W चार्जिंग वाला Ulefone Armor Pad 5 Ultra हुआ लॉन्च!

रग्ड टेक्नोलॉजी की दुनिया में नाम कमाने वाली Ulefone कंपनी ने एक बार फिर सबको हैरान कर दिया है। ब्रांड ने अपने नए Armor Pad 5 Series को लॉन्च कर दिया है, जिसमें दो मॉडल शामिल हैं, Armor Pad 5 Ultra और Armor Pad 5 Pro।

24,200mAh बैटरी और 120W चार्जिंग वाला Ulefone Armor Pad 5 Ultra हुआ लॉन्च!
Ulefone Armor Pad 5 Ultra

यह सीरीज़ उन यूज़र्स के लिए बनाई गई है जो एक साथ ताकत, परफॉर्मेंस, और टिकाऊपन (durability) चाहते हैं। सबसे बड़ी खासियत यह है कि Armor Pad 5 Ultra दुनिया का पहला ऐसा रग्ड टैबलेट है जिसमें इनबिल्ट प्रोजेक्टर दिया गया है!

कंपनी ने इस नए लाइनअप को AliExpress Double 11 Sale (11 नवंबर 2025) के दौरान उपलब्ध कराने की घोषणा की है।

आइए जानते हैं इस नए टैबलेट की पूरी कहानी, इसके फीचर्स, परफॉर्मेंस और अनोखी तकनीक के बारे में विस्तार से।

फ्लैगशिप लेवल की पावर और दमदार डिज़ाइन

Ulefone Armor Pad 5 Series को कंपनी ने अब तक के अपने सबसे पावरफुल टैबलेट के रूप में पेश किया है।
इसमें MediaTek Dimensity 7400X 5G चिपसेट दिया गया है, जो इसे अब तक का सबसे तेज़ रग्ड टैबलेट बनाता है।

24,200mAh बैटरी और 120W चार्जिंग वाला Ulefone Armor Pad 5 Ultra हुआ लॉन्च!

यह Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जिससे यूज़र्स को स्मूद मल्टीटास्किंग और अल्ट्रा-फास्ट ऐप परफॉर्मेंस मिलती है।

कंपनी ने इसे उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया है जो प्रोफेशनल आउटडोर यूज़, ट्रैवलिंग, या एक्सट्रीम एनवायरनमेंट्स में काम करते हैं। इसका रग्ड बॉडी स्ट्रक्चर इसे वॉटरप्रूफ, डस्टप्रूफ और शॉक-रेसिस्टेंट बनाता है, जिससे यह हर सिचुएशन में भरोसेमंद साथी बन जाता है।

Armor Pad 5 Ultra: इन-बिल्ट प्रोजेक्टर

यह दुनिया का पहला ऐसा रग्ड टैबलेट है जिसमें एक 200-ल्यूमेन बिल्ट-इन प्रोजेक्टर दिया गया है।

24,200mAh बैटरी और 120W चार्जिंग वाला Ulefone Armor Pad 5 Ultra हुआ लॉन्च!

यह 960 × 540 रिजॉल्यूशन पर वीडियो प्रोजेक्ट कर सकता है और इसमें ऑटो तथा मैनुअल फोकस दोनों विकल्प मौजूद हैं।

इसका स्मार्ट 26° अपवर्ड थ्रो एंगल इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि टैबलेट को टेबल पर रखकर भी बिना झंझट के परफेक्ट प्रोजेक्शन मिलता है।

कंपनी ने इसमें एक डेडिकेटेड प्रोजेक्टर कंट्रोल बटन और क्विक एक्सेस विजेट भी दिया है जिससे यूज़र्स इसे बहुत ही आसानी से चला सकते हैं।

यह फीचर इसे न सिर्फ काम के लिए बल्कि मूवी नाइट्स, प्रेजेंटेशन्स और आउटडोर प्रोजेक्शन्स के लिए भी परफेक्ट बनाता है।

24,200mAh बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग

Ulefone ने बैटरी के मामले में भी किसी तरह का समझौता नहीं किया है।

24,200mAh बैटरी और 120W चार्जिंग वाला Ulefone Armor Pad 5 Ultra हुआ लॉन्च!

Armor Pad 5 Ultra में 24,200mAh की ड्यूल-सेल बैटरी दी गई है — जो अब तक किसी भी रग्ड टैबलेट में सबसे बड़ी है।

24,200mAh बैटरी और 120W चार्जिंग वाला Ulefone Armor Pad 5 Ultra हुआ लॉन्च!

यह 120W Flash Charging सपोर्ट करती है, जिससे टैबलेट सिर्फ 10 मिनट में 20% तक चार्ज हो जाता है।
इतना ही नहीं, यह टैबलेट पावर बैंक की तरह भी काम करता है — 10W रिवर्स चार्जिंग फीचर के जरिए आप इससे अन्य डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं।
लंबे सफर या आउटडोर ट्रिप्स के दौरान यह फीचर बेहद उपयोगी साबित होगा।

ड्यूल एलईडी लाइट्स और प्रोफेशनल यूटिलिटी फीचर्स

Armor Pad 5 Ultra में सिर्फ पावर ही नहीं, बल्कि प्रैक्टिकल यूटिलिटी पर भी फोकस किया गया है।

24,200mAh बैटरी और 120W चार्जिंग वाला Ulefone Armor Pad 5 Ultra हुआ लॉन्च!

इसमें 754 एलईडी लाइट्स वाले ड्यूल हेडलैम्प्स दिए गए हैं, जो 1000 ल्यूमेंस तक की ब्राइटनेस प्रदान करते हैं।
यूज़र्स चाहें तो वॉर्म, कोल्ड या मिक्स्ड लाइट मोड्स में से कोई भी चुन सकते हैं। इसके लिए एक डेडिकेटेड लाइटिंग बटन दिया गया है।

इसके अलावा इसमें 64 एलईडी वार्निंग लाइट्स भी दी गई हैं जो ब्लिंकिंग और कॉन्स्टैंट मोड्स में काम करती हैं, यह फीचर आपातकालीन स्थितियों या सिग्नलिंग के लिए बेहद उपयोगी है।

64MP नाइट विजन कैमरा

कैमरा सेटअप भी इस टैबलेट को बाकी से अलग बनाता है।
Armor Pad 5 Ultra में 64MP मेन कैमरा, 64MP इन्फ्रारेड नाइट विजन कैमरा, और 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

24,200mAh बैटरी और 120W चार्जिंग वाला Ulefone Armor Pad 5 Ultra हुआ लॉन्च!

इससे आप लो-लाइट में भी क्लियर फोटोज़, वीडियो कॉल्स और व्लॉगिंग कर सकते हैं।
स्टोरेज की बात करें तो इसमें 512GB इंटरनल स्टोरेज है, जिसे 2TB तक एक्सपैंड किया जा सकता है।
इसके साथ 12GB RAM दी गई है, जिसे वर्चुअल एक्सपेंशन के जरिए 20GB तक बढ़ाया जा सकता है।
यह कॉन्फ़िगरेशन इसे एक फुल-फ्लेज्ड लैपटॉप रिप्लेसमेंट बनाता है।

11 इंच FHD+ डिस्प्ले और हाई-कनेक्टिविटी फीचर्स

Armor Pad 5 Ultra में 11 इंच का FHD+ (1920×1200) डिस्प्ले है, जो 600 निट्स ब्राइटनेस तक पहुंच सकता है।

इससे धूप में भी स्क्रीन विज़िबिलिटी शानदार रहती है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, WiFi 6E, Bluetooth 5.4, और सिक्स-वे ग्लोबल नेविगेशन सिस्टम (GPS, GLONASS, Galileo, Beidou आदि) दिए गए हैं।
इन फीचर्स की वजह से यह टैबलेट कहीं भी और किसी भी नेटवर्क में परफेक्ट तरीके से काम करता है।

लॉन्च डिटेल्स

Ulefone ने बताया है कि Armor Pad 5 Ultra और Armor Pad 5 Pro दोनों मॉडल्स AliExpress Double 11 Global Sale (11 नवंबर 2025) के दौरान लॉन्च होंगे।
Armor Pad 5 Ultra में इनबिल्ट प्रोजेक्टर और टॉप स्पेक्स मौजूद रहेंगे।
जबकि Armor Pad 5 Pro में वही हाई-एंड फीचर्स होंगे लेकिन बिना प्रोजेक्टर के।
कंपनी ने फिलहाल कीमत की घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि यह टैबलेट प्रीमियम फीचर्स के साथ मिड-रेंज प्राइस सेगमेंट में उतारा जाएगा।

मेरी अपनी राय…

मेरी माने तो, Ulefone Armor Pad 5 Ultra एक ऐसा डिवाइस है जो दिखाता है कि रग्ड टेक्नोलॉजी सिर्फ मजबूती नहीं, बल्कि इनोवेशन का दूसरा नाम भी है।
चाहे वह इनबिल्ट प्रोजेक्टर हो, 24,200mAh की विशाल बैटरी, या 120W चार्जिंग स्पीड, यह टैबलेट हर मायने में अलग खड़ा होता है।

यह प्रोफेशनल्स, एडवेंचरर्स और टेक लवर्स के लिए एक ऑल-राउंड पावरहाउस गैजेट साबित होगा।
अगर आप ऐसा डिवाइस चाहते हैं जो काम भी करे और मनोरंजन भी दे — तो Armor Pad 5 Ultra निश्चित रूप से आपके गैजेट लिस्ट में होना चाहिए।

ये भी देखें: Ulefone RugKing लॉन्च! 9600mAh बैटरी और 126dB स्पीकर वाला दमदार रग्ड फोन, सिर्फ ₹12,600 में

Casio ने लॉन्च कर दी है उंगली पर पहनने वाली G-Shock Nano Watch!

Casio ने अपनी सबसे अलग और हैरान कर देने वाली इनोवेशन को सामने लाया है, जिसका नाम G-Shock Nano DWN-5600 है, जो क्लासिक DW-5600 मॉडल का मिनी वर्जन है। यह इतनी छोटी है कि आप इसे बड़े ही आसानी से अपनी उंगली में पहन सकते हैं!

Casio ने लॉन्च कर दी है उंगली पर पहनने वाली G-Shock Nano Watch!
G-Shock Nano Watch

सिर्फ 6 ग्राम वजन वाली यह नन्ही सी डिजिटल घड़ी अपने छोटे साइज के बावजूद भी वही दमदार फीचर्स और मजबूती लेकर आती है जिसके लिए G-Shock जाना जाता है।

G-Shock Nano Watch

Casio G-Shock Nano DWN-5600 कोई खिलौना नहीं है, यह एक फुली फंक्शनल डिजिटल वॉच है जिसमें 200 मीटर वाटर रेसिस्टेंस, शॉक प्रोटेक्शन और मल्टी टाइमकीपिंग मोड्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Casio ने लॉन्च कर दी है उंगली पर पहनने वाली G-Shock Nano Watch!

इसका डिज़ाइन क्लासिक DW-5600 जैसा है, वही चौकोर डिस्प्ले, साइड बटन और स्टेनलेस स्टील बकल के साथ। फर्क बस इतना है कि यह आकार में बेहद छोटी है।
इसका केस साइज 23.4 × 20 × 7.5 mm है और इसके साथ एक एडजस्टेबल स्ट्रैप आता है जो 48 mm से 82 mm तक की उंगलियों पर फिट हो सकता है।

Casio ने इसके केस और स्ट्रैप को बायोमास प्लास्टिक से बनाया है ताकि नेचर पर भी कोई असर ना पड़े।

Casio ने लॉन्च कर दी है उंगली पर पहनने वाली G-Shock Nano Watch!

इसके डिजिटल डिस्प्ले में आपको काफी फीचर्स मिलते है, जो इस प्रकार से है:
•ड्यूल टाइम जोन सपोर्ट
•1/100 सेकंड स्टॉपवॉच
•ऑटोमैटिक कैलेंडर
•ऑवरली टाइम सिग्नल
•12/24 घंटे का फॉर्मेट

इसके साथ एक मिनी LED बैकलाइट और फ्लैशिंग लाइट फंक्शन भी दिया गया है जो लो-लाइट में मदद करता है।
इसमें लगी यूज़र-रिप्लेसएबल बैटरी करीब 2 साल तक चलती है।

मजबूती और माइक्रो टेक्नोलॉजी

Casio ने अब तक की सबसे छोटी शॉक-रेसिस्टेंट G-Shock स्ट्रक्चर वॉच बनाई है।

Casio ने लॉन्च कर दी है उंगली पर पहनने वाली G-Shock Nano Watch!

कंपनी ने हाई-डेंसिटी कंपोनेंट प्लेसमेंट और एक कंपैक्ट बैटरी मॉड्यूल का इस्तेमाल किया है, ताकि इतने छोटे साइज में भी वही मजबूती और परफॉर्मेंस बनी रहे।
इसके केस में रिइंफोर्स्ड रेजिन और इनऑर्गेनिक ग्लास का यूस किया गया है, जिससे इसकी टिकाऊपन और बढ़ जाती है।

यह वॉच तीन कलर्स में मिलेगी —
ब्लैक (DWN-5600-1)
रेड (DWN-5600-4)
येलो (DWN-5600-9)

Casio ने लॉन्च कर दी है उंगली पर पहनने वाली G-Shock Nano Watch!

हर वॉच के साथ एक कलेक्टर बॉक्स और एक सिलिकॉन डिस्प्ले स्टैंड भी दिया जाएगा, जिससे यह एक कलेक्टिबल आइटम बन सकती है।

कीमत और उपलब्धता

Casio ने बताया है कि G-Shock Nano DWN-5600 नवंबर 2025 में जापान में लॉन्च होगी।

इसकी कीमत ¥14,300 रखी गई है, जो लगभग ₹6,000 या $95 (लगभग ₹7,900) के बराबर है।
यूरोप में यह Casio ID मेंबर्स के लिए एक्सक्लूसिव तौर पर अवेलेबल होगी।

फ्रांस, नीदरलैंड्स और जर्मनी जैसे देशों के ग्राहक ऑनलाइन रजिस्टर करके अर्ली एक्सेस पा सकते हैं।
हालांकि, अमेरिका में लॉन्च डेट और प्राइसिंग की जानकारी अभी Casio ने शेयर नहीं की है।

मेरे विचार से…

Casio G-Shock Nano DWN-5600 एक ऐसा इनोवेशन है जो दिखने में छोटा लेकिन तकनीक में बड़ा है।
यह सिर्फ एक वॉच नहीं, बल्कि मिनिएचर इंजीनियरिंग का कमाल है, इसका टिकाऊपन, स्टाइल और मज़े का शानदार कॉम्बिनेशन इसे कुछ अलग बनती है।
G-Shock फैंस के लिए यह एक कलेक्टर्स पीस से कम नहीं होगा!

ये भी देखें: Framework Laptop 16 हुआ अब और भी दमदार! NVIDIA Blackwell GPU के साथ मिलेगा AI का भी तड़का