Rinku Singh Engagement: रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की है सगाई लखनऊ में पहनाएंगे रिंग, 300 से ज्यादा आयेंगे VIP गेस्ट

Rinku Singh Engagement: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह आज (8 जून 2025) समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज को सगाई की अंगूठी पहनाने जा रहे हैं। यह खास मौका लखनऊ के एक पांच सितारा होटल ‘Centrum’ में दोपहर 1 बजे आयोजित होगा।

प्यार का इजहार परिवार के सामने करेंगे

रिंकू और प्रिया की सगाई की खबर पहले ही सामने आ चुकी थी, और अब इस खास दिन का इंतजार खत्म हो गया है। दोनों अपने परिवार और करीबी रिश्तेदारों के सामने सगाई करेंगे। कार्यक्रम में दोनों के परिवारों के साथ करीब 300 VIP मेहमान शामिल होंगे।

क्या खास होगा सगाई में?

स्थान: होटल Centrum, लखनऊ

समय: दोपहर 1 बजे

रिंकू की ड्रेस: खासतौर पर मुंबई के डिजाइनर द्वारा तैयार किया गया स्टाइलिश कोट-पैंट

प्रिया को शगुन में: जेवर और सुंदर साड़ियां

रिंकू-प्रिया सगाई का कार्यक्रम

11:30 AM: मेहमानों का स्वागत

12:30 PM: रिंकू और प्रिया की एंट्री

1:00 PM: रिंग सेरेमनी

1:30 PM – 3:00 PM: फोटो सेशन और लंच

4:00 PM: मिलन और विदाई

कौन हैं प्रिया सरोज?

प्रिया सरोज जौनपुर के मछलीशहर से सांसद हैं। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी और सिर्फ 25 साल की उम्र में संसद पहुंचने वाली देश की सबसे युवा सांसदों में से एक बनीं। वे एक वकील भी हैं और उन्होंने गौतम बुद्ध नगर से लॉ की पढ़ाई की है। अब ये जल्द ही रिंकू सिंह के साथ बंधन में बंधने वाली है।

कौन-कौन होगा शामिल?

इस खास मौके पर समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव और डिंपल यादव सहित कई बड़े नेता और मेहमान मौजूद रहेंगे। इनमें जया बच्चन, कमलेश पासवान, प्रवीण कुमार, और कई सांसद शामिल हैं।

शादी की तारीख भी पक्की

सगाई के बाद रिंकू और प्रिया की शादी की तारीख भी तय हो गई है। यह जोड़ा 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के ताज होटल में सात फेरे लेगा। शादी पारंपरिक अंदाज में बेहद भव्य तरीके से होगी।

रिंकू सिंह का क्रिकेट करियर

रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे हैं। उन्होंने अब तक भारत के लिए 2 वनडे और 33 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं।

T20 में: 546 रन (औसत 42)

ODI में: 55 रन (औसत 27)

आईपीएल 2023 में यश दयाल के ओवर में लगातार पांच छक्के जड़कर रिंकू सिंह रातों-रात स्टार बन गए थे।

अब फैंस को इंतजार है इस खूबसूरत जोड़ी की सगाई की तस्वीरों का, जो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल होती नजर आएंगी।

खेल कूद से जुड़े अधिक आकडे