200MP कैमरा, 100W चार्जिंग और फ्लैगशिप-लेवल फीचर्स के साथ Global Xiaomi Redmi Note 15 Pro+ हुआ लॉन्च!

काफी समय से चर्चा में रहने के बाद आखिरकार Xiaomi ने अपने पॉपुलर मिड-रेंज स्मार्टफोन Redmi Note 15 Pro+ को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है।

200MP कैमरा, 100W चार्जिंग और फ्लैगशिप-लेवल फीचर्स के साथ Global Xiaomi Redmi Note 15 Pro+ हुआ लॉन्च!
Global Xiaomi Redmi Note 15 Pro+

हालांकि यह फोन कुछ महीने पहले चीन में पेश किया गया था, लेकिन इंटरनेशनल वर्ज़न में कंपनी ने कई अहम बदलाव किए हैं, जो इसे चीनी मॉडल से काफी अलग बनाते हैं।

Global Xiaomi Redmi Note 15 Pro+ के कैमरा सेगमेंट में बड़ा अपग्रेड

ग्लोबल Redmi Note 15 Pro+ का सबसे बड़ा हाईलाइट इसका कैमरा सेटअप है। जहां चीन में लॉन्च हुए मॉडल में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया था, वहीं इंटरनेशनल वर्ज़न में 200MP HPE प्राइमरी कैमरा मिलता है। यह कैमरा 2x और 4x इन-सेंसर ज़ूम को सपोर्ट करता है और इसकी लेंस रेंज 23mm से लेकर 92mm तक जाती है, जिससे अलग-अलग फोकल लेंथ पर फोटोग्राफी संभव हो पाती है।

इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जो चीनी मॉडल जैसा ही है, लेकिन यहां 50MP टेलीफोटो कैमरा को हटा दिया गया है। फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है, जो वीडियो कॉलिंग और सोशल मीडिया कंटेंट के लिए काफी शार्प रिज़ल्ट देने में सक्षम है।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी के मामले में भी दोनों वेरिएंट्स के बीच साफ फर्क देखने को मिलता है। चीनी Redmi Note 15 Pro+ में 7,000mAh की बैटरी दी गई थी, जबकि ग्लोबल मॉडल में 6,500mAh की Si/C बैटरी मिलती है। हालांकि बैटरी थोड़ी छोटी जरूर है, लेकिन इसे 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है, जो इसे काफी तेजी से चार्ज करने में मदद करता है।

इतना ही नहीं, फोन में 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी दी गई है, जिससे आप दूसरे डिवाइसेज़ को भी चार्ज कर सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि छोटी बैटरी के बावजूद ग्लोबल मॉडल, चीनी वर्ज़न के मुकाबले थोड़ा ज्यादा मोटा है।

बड़ा, ब्राइट और प्रीमियम डिस्प्ले

Redmi Note 15 Pro+ का डिस्प्ले दोनों वर्ज़न में लगभग एक जैसा रखा गया है। इसमें 6.83-इंच AMOLED पैनल मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फर्क सिर्फ रेज़ोल्यूशन में है, जहां ग्लोबल मॉडल का रेज़ोल्यूशन 2772×1280 पिक्सल है।

200MP कैमरा, 100W चार्जिंग और फ्लैगशिप-लेवल फीचर्स के साथ Global Xiaomi Redmi Note 15 Pro+ हुआ लॉन्च!

स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए Xiaomi ने ग्लोबल वर्ज़न में Corning Gorilla Glass Victus 2 का इस्तेमाल किया है, जबकि चीनी मॉडल में Dragon Crystal Glass दिया गया था। यह बदलाव इंटरनेशनल यूज़र्स को बेहतर ड्यूरेबिलिटी देने पर फोकस दिखाता है।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

परफॉर्मेंस के मामले में दोनों वर्ज़न एक जैसे हैं। Redmi Note 15 Pro+ में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जो डेली यूज़, मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए एक बैलेंस्ड परफॉर्मेंस देता है। फोन HyperOS पर चलता है और इसमें Bluetooth 5.4, NFC और eSIM सपोर्ट भी मौजूद है।

ऑडियो, सिक्योरिटी और ड्यूरेबिलिटी

फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, ड्यूल स्पीकर्स, Dolby Atmos और Hi-Res Audio का सपोर्ट दिया गया है। ड्यूरेबिलिटी के मामले में यह स्मार्टफोन काफी आगे निकलता है, क्योंकि इसमें IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग्स मिलती हैं, जो इसे पानी, धूल और हाई-प्रेशर वॉटर जेट्स से भी सुरक्षित बनाती हैं।

कलर ऑप्शंस, वेरिएंट्स और कीमत

200MP कैमरा, 100W चार्जिंग और फ्लैगशिप-लेवल फीचर्स के साथ Global Xiaomi Redmi Note 15 Pro+ हुआ लॉन्च!

ग्लोबल Redmi Note 15 Pro+ को Black, Mocha Brown और Glacier Blue कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है। यह फोन तीन मेमोरी कॉन्फ़िगरेशन में आता है—8GB/128GB, 12GB/256GB और 12GB/512GB।
कीमत की बात करें तो 8GB/256GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत €499 / £429 रखी गई है, जबकि 12GB/512GB मॉडल €549 / £479 में मिलेगा। फोन के प्री-ऑर्डर 5 जनवरी से शुरू होंगे।

क्या यह ग्लोबल यूज़र्स के लिए सही चॉइस है?

Redmi Note 15 Pro+ का इंटरनेशनल वर्ज़न साफ तौर पर कैमरा और चार्जिंग स्पीड को प्राथमिकता देता है। 200MP कैमरा, 100W फास्ट चार्जिंग और मजबूत बिल्ड क्वालिटी इसे मिड-रेंज सेगमेंट में एक बेहद स्ट्रॉन्ग दावेदार बनाती है। अगर आप एक ऐसा फोन चाहते हैं जो कैमरा, डिस्प्ले और ऑल-राउंड फीचर्स में समझौता न करे, तो Redmi Note 15 Pro+ आपके लिए एक दिलचस्प विकल्प साबित हो सकता है।

ये भी देखें: Xiaomi Redmi Note 15 Pro 4G के लॉन्च से पहले ही होगया स्पेसिफिकेशन्स और कीमत का खुलासा!

REDMI Note 15 Pro series इस महीने होगी लॉन्च, मिलेगा पहला सैटेलाइट कनेक्टिविटी वाला Redmi फोन

रेडमी अपने फैंस के लिए एक बार फिर बड़ा सरप्राइज लेकर आ रही है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दिया है कि REDMI Note 15 Pro series इसी महीने चीन में लॉन्च होगी। यह सीरीज पिछले साल की REDMI Note 14 सीरीज का अपग्रेड होगी और इसमें टेक्नोलॉजी व डिजाइन दोनों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

REDMI Note 15 Pro series इस महीने होगी लॉन्च, मिलेगा पहला सैटेलाइट कनेक्टिविटी वाला Redmi फोन
REDMI Note 15 Pro series

लॉन्च कन्फर्मेशन और कंपनी का दावा

रेडमी ब्रांड के प्रमुख और शाओमी के मार्केटिंग महाप्रबंधक वांग तेंग ने वीबो पर पोस्ट करके इस सीरीज की लॉन्चिंग की पुष्टि की है। इतना ही नहीं, कंपनी की वेबसाइट पर इसका आधिकारिक पोस्टर भी नज़र आ चुका है।
उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि रेडमी नोट सीरीज अब 100 से ज्यादा देशों में उपलब्ध है और साल 2025 की पहली छमाही में यह $175 से $499 प्राइस रेंज में दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला घरेलू स्मार्टफोन बन चुका है।

सैटेलाइट कनेक्टिविटी वाला पहला Redmi फोन

इस सीरीज का सबसे खास आकर्षण REDMI Note 15 Pro+ हो सकता है, जिसे सैटेलाइट कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलेगा। यह फीचर अब तक Redmi के फ्लैगशिप K सीरीज में भी नहीं आया है। MIIT सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में पता चला है कि इसमें BeiDou सिस्टम के जरिए सैटेलाइट मैसेजिंग सपोर्ट होगा, जिससे बिना नेटवर्क एरिया में भी मैसेज भेजे जा सकेंगे।

90W फास्ट चार्जिंग और दमदार बैटरी

चीन के 3C सर्टिफिकेशन में REDMI Note 15 Pro को 90W फास्ट चार्जिंग के साथ लिस्ट किया गया है। हालांकि बैटरी कैपेसिटी की जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि यह फोन लंबा बैकअप और फास्ट चार्जिंग दोनों देगा।

प्रीमियम लुक के साथ हाई-एंड फीचर्स

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन में क्वाड-कर्व्ड OLED डिस्प्ले होगा, जिसमें चारों तरफ बेहद पतले और समान बेजल्स मिलेंगे। स्क्रीन 1.5K रिजॉल्यूशन और आई-प्रोटेक्शन फीचर के साथ आ सकती है, जिससे आंखों पर कम दबाव पड़ेगा। यह डिजाइन इसे मिड-बजट सेगमेंट में एक प्रीमियम फील देगा।

कैमरा सेटअप में डबल 50MP का होगा कमाल

कैमरे के मामले में REDMI Note 15 Pro काफी दमदार साबित हो सकता है। इसमें 50MP का हाई-क्वालिटी मेन सेंसर और 50MP का टेलीफोटो लेंस मिलने की संभावना है। बड़ा सेंसर साइज लो-लाइट फोटोग्राफी को बेहतर बनाएगा, जबकि टेलीफोटो लेंस से क्लोज-अप और ज़ूम शॉट्स डिटेल्ड आएंगे।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

रेडमी इस बार परफॉर्मेंस पर भी खास ध्यान दे रही है। उम्मीद है कि फोन में Qualcomm Snapdragon 7s सीरीज चिपसेट दिया जाएगा, जो पावर एफिशिएंसी और स्मूद मल्टीटास्किंग दोनों में अच्छा प्रदर्शन करेगा।

वॉटर रेसिस्टेंस और ऑडियो

फोन में IP66, IP68 और IP69 वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग मिलने की उम्मीद है, जो इसे पानी और डस्ट से बचाएगी। साथ ही इसमें सिमेट्रिकल डुअल स्पीकर्स मिलेंगे, जो ऑडियो एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाएंगे।

भारत में अब होगा लॉन्च?

फिलहाल कंपनी ने भारत में लॉन्च को लेकर कुछ नहीं कहा है। लेकिन पिछले साल की तरह इस बार भी चीन लॉन्च के कुछ हफ्तों बाद यह सीरीज भारत आ सकती है। भारतीय यूजर्स के लिए यह एक बड़ी खबर होगी, क्योंकि यह फोन मिड-रेंज में प्रीमियम फीचर्स देने का वादा करता है।

क्यों है यह सीरीज खास?

REDMI Note 15 Pro series उन यूज़र्स के लिए बनाई गई है जो प्रीमियम डिजाइन, हाई-एंड डिस्प्ले, बेहतरीन कैमरा और तेज़ चार्जिंग का मज़ा मिड-रेंज बजट में लेना चाहते हैं। सैटेलाइट कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स इसे बाकी फोन्स से अलग बनाते हैं।

अभी आधिकारिक लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इस पर से पर्दा उठाएगी। हम आपको जैसे ही नई जानकारी मिलेगी, तुरंत अपडेट देंगे।

Redmi Note 15 Pro+: के फीचर्स हुए लीक! मिलेगा दमदार 7,000mAh+ बैटरी और 50MP डुअल कैमरा सेटअप।

Redmi ने पिछले साल सितंबर में Note 14 Pro+ को चीन में लॉन्च किया था, और अब कंपनी इसके अपग्रेडेड वर्जन पर काम कर रही है। हाल ही में Redmi Note 15 Pro+ से जुड़ी कुछ शुरुआती जानकारियाँ लीक हुई हैं, जो इस फोन को लेकर यूज़र्स की उत्सुकता बढ़ा रही हैं। आइए जानते हैं कि नए मॉडल में क्या-क्या नया मिलेगा।

Redmi Note 15 Pro+: के फीचर्स हुए लीक! मिलेगा दमदार 7,000mAh+ बैटरी और 50MP डुअल कैमरा सेटअप।
Redmi Note 15 Pro+

7,000mAh+ की ज़बरदस्त बैटरी

इस सीरीज में सबसे बड़ा बदलाव बैटरी को लेकर सामने आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो Redmi Note 15 Pro+ में 7,000mAh+ की बैटरी दी जा सकती है। यानी यह फोन उन यूज़र्स के लिए शानदार साबित हो सकता है जो लंबे बैकअप वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं।

डिस्प्ले

फोन में 6.7 इंच की 1.5K रिज़ॉल्यूशन वाली डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसके चारों तरफ पतले और एकसमान बेज़ल्स होंगे। इसका लुक प्रीमियम और काफी स्लीक होगा, जिससे मूवीज और कॉन्टेंट देखने का अनुभव और भी बेहतर होगा।

कैमरा सेटअप

Redmi इस बार कैमरा सेक्शन को भी मजबूत बना रहा है, और इस बार इसके रियर में 50MP प्राइमरी कैमरा और 50MP टेलीफोटो कैमरा लेंस दिया जा सकता है।
इससे साफ है कि Redmi Note 15 Pro+ पोर्ट्रेट शॉट्स और ज़ूम पर बेहतर फोकस करेगा। हालाँकि ये दोनों कैमरे अपने पुराने वर्जन जितने ही रेजोल्यूशन वाले हैं, लेकिन इमेज प्रोसेसिंग और सेंसर क्वालिटी में सुधार देखने को मिल सकता है।

नया Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर

जहां Note 14 Pro+ में Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट दिया गया था, वहीं Note 15 Pro+ में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। यह एक नया चिपसेट होगा, जो परफॉर्मेंस, बैटरी एफिशिएंसी और गेमिंग में बेहतर एक्सपीरियंस देगा।

Redmi Note 14 Pro+ से तुलना

फीचर Redmi Note 14 Pro+ Redmi Note 15 Pro+ (लीक्स)
डिस्प्ले 1.5K रेजोल्यूशन, पतले बेज़ल्स 1.5K रेजोल्यूशन, पतले और एकसमान बेज़ल्स
प्रोसेसर Snapdragon 7s Gen 3 Snapdragon 7s Gen 4 (अपकमिंग)
मेन कैमरा 50MP 50MP
टेलीफोटो  कैमरा नहीं 50MP टेलीफोटो लेंस
बैटरी करीब 5,000mAh 7,000mAh+ (लीक के अनुसार)
कीमत ₹25,000 के आसपास ₹25,000–₹30,000 (अनुमानित)

नोट: यह तुलना Redmi Note 14 Pro+ के चाइनीज/इंडियन वर्ज़न से की गई है। क्योंकि अक्सर Redmi अलग-अलग मार्केट्स के लिए एक ही नाम से थोड़े अलग मॉडल लॉन्च करता है। इस बार उम्मीद है कि ज्यादा बदलाव नहीं होंगे, लेकिन ग्लोबल वर्ज़न के लिए हमें थोड़ा इंतज़ार करना होगा।

ओवरऑल

Redmi Note 15 Pro+ में इस बार बड़ा बैटरी अपग्रेड, डुअल 50MP कैमरा सेटअप और नया प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। अगर कीमत को ₹25,000 से ₹30,000 रूपयों के बीच में रखा गया तो यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में एक गेम चेंजर बन सकता है। आने वाले हफ्तों में और भी जानकारियाँ सामने आएंगी, जिनका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहेगा।

ये भी देखें: Redmi Note 14 Pro | रेडमी इस बार अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन को प्रीमियम कलर में कर रहा है लॉन्च

Redmi 15C renders, specs, and certifications leak | इतने बढ़िया फीचर्स वाले बैलेंस्ड फोन में रह गई बस इस चीज की कमी!