Realme 16 Pro में MediaTek चिपसेट, परफॉर्मेंस में पिछले साल के Snapdragon से रहेगा कमजोर?

Realme ने हाल ही में अपनी नई Realme 16 Pro सीरीज़ को चार प्रीमियम कलर ऑप्शन्स के साथ शोकेस किया है। इस फोन का डिजाइन मशहूर इंडस्ट्रियल डिज़ाइनर Naoto Fukasawa ने तैयार किया है, जिनका नाम 2021 के Realme GT Master Edition से भी जुड़ा रहा है।

Realme 16 Pro में MediaTek चिपसेट, परफॉर्मेंस में पिछले साल के Snapdragon से रहेगा कमजोर?
Realme 16 Pro

डिजाइन के मामले में यह डिवाइस साफ तौर पर प्रीमियम फील देने की कोशिश करता है, लेकिन अब इसके हार्डवेयर को लेकर एक दिलचस्प बात सामने आई है।

TENAA और Geekbench से खुल चुके हैं लगभग सारे राज

Realme 16 Pro पहले ही चीन की TENAA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है, जहां से इसके ज्यादातर स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गए थे। हालांकि अब तक सबसे बड़ा सवाल इसका प्रोसेसर था, जिसे लेकर कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी थी।
अब यही कमी हालिया Geekbench लिस्टिंग से पूरी हो गई है।

Dimensity 7300 के साथ दिखा Realme 16 Pro

Geekbench पर Realme 16 Pro मॉडल नंबर RMX5120 के साथ नजर आया है। लिस्टिंग के मुताबिक फोन में ऑक्टा-कोर CPU दिया गया है, जिसमें चार परफॉर्मेंस कोर 2.5GHz क्लॉक स्पीड पर और चार एफिशिएंसी कोर 2.0GHz पर रन करते हैं। इसके साथ Mali-G615 MC2 GPU भी मौजूद है। इन स्पेसिफिकेशन्स को देखते हुए साफ है कि यह फोन MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट पर काम करता है।

परफॉर्मेंस में एक कदम पीछे?

यहां सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले साल का Realme 15 Pro Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर के साथ आता था, जो कागज़ों पर Dimensity 7300 से ज्यादा पावरफुल माना जाता है। यानी नई जनरेशन का Realme 16 Pro, रॉ परफॉर्मेंस के मामले में अपने ही प्रीडेसेसर से थोड़ा कमजोर साबित हो सकता है।

Realme 16 Pro में MediaTek चिपसेट, परफॉर्मेंस में पिछले साल के Snapdragon से रहेगा कमजोर?

हालांकि कंपनी ने यह कन्फर्म कर दिया है कि Realme 16 Pro+ में Snapdragon चिपसेट दिया जाएगा, जिससे हाई-एंड यूज़र्स के लिए परफॉर्मेंस का ऑप्शन खुला रहेगा।

डिस्प्ले और कैमरा हार्डवेयर रहेगा हाई-एंड

Realme 16 Pro में 6.78-इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रेजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। कैमरा सेक्शन में पीछे की तरफ 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मौजूद है। फ्रंट में 50-मेगापिक्सल का हाई-रेज़ोल्यूशन सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो कंटेंट क्रिएटर्स को खासा पसंद आ सकता है।

सॉफ्टवेयर, बैटरी और एक्स्ट्रा फीचर्स

सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन के Realme UI 7 के साथ आने की उम्मीद है, जो Android 16 पर आधारित होगा। बैटरी सेक्शन में भी Realme ने बड़ा दांव खेला है। TENAA लिस्टिंग में इसकी रेटेड कैपेसिटी 6,830mAh बताई गई है, जो टाइपिकल यूज़ में लगभग 7,000mAh तक जा सकती है। इसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी पुष्टि हुई है।
इसके अलावा फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IR ब्लास्टर जैसे प्रीमियम फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।

कुल मिलाकर…

Realme 16 Pro डिजाइन, डिस्प्ले और कैमरा के मामले में एक स्ट्रॉन्ग मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन बनकर उभरता है, लेकिन Dimensity 7300 चिपसेट के चलते इसकी परफॉर्मेंस को लेकर सवाल उठना लाज़मी है, खासकर तब जब पिछली जनरेशन में ज्यादा ताकतवर Snapdragon प्रोसेसर दिया गया था। अब देखना यह होगा कि Realme सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइज़ेशन और बैटरी लाइफ के दम पर इस परफॉर्मेंस गैप को कितना बैलेंस कर पाता है।

ये भी देखें: realme 16 Pro Series: प्रीमियम डिज़ाइन के साथ जल्द होगी इंडिया में लॉन्च! कंपनी ने किया ऑफिसियल टीज़

realme 16 Pro Series: प्रीमियम डिज़ाइन के साथ जल्द होगी इंडिया में लॉन्च! कंपनी ने किया ऑफिसियल टीज़

रियलमी की आने वाली Realme 16 Pro Series पिछले कुछ हफ्तों से लगातार लीक और रुमर्स में बनी हुई थी, और अब कंपनी ने खुद कंफर्म कर दिया है कि यह सीरीज़ बहुत जल्द भारत में लॉन्च होने जा रही है।

realme 16 Pro Series: प्रीमियम डिज़ाइन के साथ जल्द होगी इंडिया में लॉन्च! कंपनी ने किया ऑफिसियल टीज़
realme 16 Pro Series

ब्रांड ने “Coming Soon” पोस्ट के साथ साफ कर दिया है कि अगला प्रीमियम मिड-रेंज फ्लैगशिप लाइनअप अब तैयार है।

realme 16 Pro Series के दो मॉडल होंगे लॉन्च

हालाँकि Realme ने यह नहीं बताया कि कितने मॉडल पेश किए जाएंगे, लेकिन ट्रेंड और लीक को देखते हुए यह लगभग तय है कि कंपनी Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+—दो स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।
दोनों मॉडल्स को प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में ब्रांड की पकड़ और मजबूत करने के लिए डिजाइन किया गया है।

डिज़ाइन पर बड़ा फोकस

Realme ने अभी तक किसी तरह के स्पेसिफिकेशन्स या हार्डवेयर डिटेल्स शेयर नहीं की हैं, लेकिन कंपनी का कहना है कि यह सीरीज़ ब्रांड की नई डिजाइन फिलॉसफी को रिप्रेज़ेंट करेगी।

realme 16 Pro Series: प्रीमियम डिज़ाइन के साथ जल्द होगी इंडिया में लॉन्च! कंपनी ने किया ऑफिसियल टीज़

Realme के मुताबिक:
“Refined and elevated design language के साथ आने वाली realme 16 Pro Series में प्रीमियम क्राफ्ट्समैनशिप और ड्यूरेबिलिटी का कॉम्बिनेशन मिलेगा, जो यूज़र्स को सिर्फ स्पेक्स-ऑन-पेपर नहीं बल्कि रियल-वर्ल्ड वैल्यू देगा।”

ये बयान साफ संकेत देता है कि Realme इस बार मटेरियल क्वालिटी, बिल्ड, फिनिश और ओवरऑल यूज़र एक्सपीरियंस पर ज्यादा फोकस कर रहा है, न कि केवल वैनिटी स्पेक्स पर।

क्या मिल सकता है इस बार?

(ये ऑफिशियल नहीं, सिर्फ मौजूदा लीक्स पर आधारित अनुमान है)

realme 16 Pro Series: प्रीमियम डिज़ाइन के साथ जल्द होगी इंडिया में लॉन्च! कंपनी ने किया ऑफिसियल टीज़

Realme 16 Pro Series में देखा जा सकता है:
•नया प्रीमियम मेटल/ग्लास डिजाइन
•Ultra-Slim प्रोफाइल
•हाई-रेज़ AMOLED डिस्प्ले
•5G प्रोसेसर (MediaTek Dimensity/Snapdragon Mid-range Elite)
•अपग्रेडेड Sony कैमरा सेंसर
•50MP OIS कैमरा सेटअप
•100W तक फास्ट चार्जिंग
•लेकिन असली कन्फर्मेशन लॉन्च इवेंट पर ही मिलेगा।

ओवरऑल:

Realme 16 Pro Series को लेकर कंपनी ने साफ कहा है कि यह एक Premium Mid-Range Lineup होगा, जो डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी के मामले में पिछले जेनरेशन से ज्यादा अपग्रेड लेकर आएगा।
इंडिया में इसकी लॉन्च टाइमलाइन अब बहुत करीब है और Realme जल्द ही इसके टीज़र, फीचर्स और लॉन्च डेट का खुलासा कर सकता है।

ये भी देखें: Realme Narzo 90 5G Series: भारत में जल्द लॉन्च, बजट में बेहतरीन परफॉर्मेंस और तेज 5G कनेक्टिविटी के साथ धमाकेदार एंट्री