IPL 2025 : रजत पाटीदार बने RCB के नए कप्तान, विराट और डु प्लेसिस के बाद टीम का नया लीडर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2025 के लिए रजत पाटीदार को नया कप्तान नियुक्त किया है। 31 वर्षीय यह बल्लेबाज अब RCB का नेतृत्व करने वाले आठवें खिलाड़ी बन गया है। फ्रेंचाइजी ने गुरुवार (13 फरवरी) को बेंगलुरु के KSCA स्टेडियम में हुए एक इवेंट के दौरान इसका निर्णय लिया।

IPL 2025 : रजत पाटीदार बने RCB के नए कप्तान, विराट और डु प्लेसिस के बाद टीम का नया लीडर
IPL 2025 : रजत पाटीदार बने RCB के नए कप्तान, विराट और डु प्लेसिस के बाद टीम का नया लीडर

RCB ने क्यों बनाया नया कप्तान

RCB ने पिछले सीजन के कप्तान फाफ डु प्लेसिस को रिलीज कर दिया था, जिससे टीम को नए लीडर की जरूरत थी। शुरुआत में यह आस लगाए जा रहे थे कि विराट कोहली फिर से टीम की कमान संभाल सकते हैं, लेकिन फ्रेंचाइजी ने रजत पाटीदार को कप्तानी सौंपकर सबको चौका दिया है।

रजत पाटीदार कौन हैं और RCB के लिए क्यों अहम हैं? रजत पाटीदार 2021 से RCB का हिस्सा हैं और टीम के भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अब तक 28 IPL मैचों में 158.85 के स्ट्राइक रेट से 799 रन बनाए हैं। स्पिन और पेस, दोनों के खिलाफ दमदार खेल दिखाने वाले इस खिलाड़ी को RCB ने 11 करोड़ में रिटेन किया था। विराट कोहली और यश दयाल के साथ वह टीम के तीन मुख्य रिटेंशन में से एक थे।

WPL 2025: RCB की क्वीन को करनी पड़ेगी मुश्किलों का सामना, क्या इस साल जीत पायेंगी फाइनल 

RCB टीम के कप्तान और उनकी मेनहत 

RCB के इतिहास में कप्तानी की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है।

विराट कोहली (2011-2021)

  • 2015 में टीम प्लेऑफ में पहुंची।
  • 2016 में फाइनल तक का सफर तय किया, इसी सीजन में कोहली ने 973 रन बनाकर रिकॉर्ड कायम किया।
  • 2020 और 2021 में टीम फिर से प्लेऑफ में पहुंची।
  • 2023 में फाफ डु प्लेसिस की गैरमौजूदगी में तीन मैचों में कप्तानी की।

फाफ डु प्लेसिस (2022-2024)

  • 2022-24 में RCB ने दो बार प्लेऑफ में जगह बनाई।

अब 2025 से रजत पाटीदार टीम की बागदौर संभालेंगे, और उनके सामने सबसे बड़ा लक्ष्य होगा RCB को पहली बार IPL चैंपियन बनाना।

घरेलू क्रिकेट में कप्तानी करने का अनुभव

हालांकि यह पाटीदार की पहली IPL कप्तानी होगी, लेकिन घरेलू क्रिकेट में वह पहले ही कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश को 2024-25 के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में लीड किया था।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (T20) में शानदार प्रदर्शन:

  • 9 पारियों में 428 रन
  • औसत: 61.14
  • स्ट्राइक रेट: 186.08

विजय हजारे ट्रॉफी (वनडे) में भी शानदार फॉर्म:

  • 226 रन
  • औसत: 56.50
  • स्ट्राइक रेट: 107.10

क्या पाटीदार बना पाएंगे RCB को चैम्पियन

RCB अब तक एक भी IPL ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। टीम 2016, 2011 और 2009 में फाइनल में जरूर पहुंची, लेकिन खिताब अपने नाम नहीं कर पाई। हालांकि, पिछले पांच सीजन में RCB चार बार प्लेऑफ में पहुंची है, जिसमें 2024 में आखिरी छह मैच जीतकर टॉप-4 में जगह बनाई थी, लेकिन एलिमिनेटर में हार गई थी।

अब RCB को उम्मीद होगी कि रजत की कप्तानी में टीम पहली बार चैंपियन बनने का सपना पूरा कर सके। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी, टीम में पुराना अनुभव और हालिया कप्तानी का प्रदर्शन टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

Rajat Patidar named RCB captain ahead of IPL 2025

अब देखने वाली बात होगी कि क्या पाटीदार के अगुवाई में RCB इतिहास रच पाएगी या फिर इंतजार और लंबा करना होगा?