OnePlus 13R Price Drop! अब मिलेगा ₹36,500 से भी कम में, क्या अभी भी है ये उतना ही पॉवरफुल?

OnePlus 13R Price Drop: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं और बजट को लेकर कंफ्यूज हैं, तो यह ऑफर आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। OnePlus का पॉपुलर फोन OnePlus 13R अब Flipkart पर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इस डील में फोन की कीमत ₹36,500 से भी कम हो गई है, जो इसे एक बेहतरीन विकल्प बनाता है।

OnePlus 13R Price Drop! अब मिलेगा ₹36,500 से भी कम में, क्या अभी भी है ये उतना ही पॉवरफुल?
OnePlus 13R Price Drop!

Flipkart डील की पूरी डिटेल

OnePlus 13R को भारत में लॉन्च के समय ₹42,999 की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था। फिलहाल Flipkart पर यह फोन ₹38,858 में लिस्टेड है। इसके अलावा, अगर आप HDFC बैंक के क्रेडिट/डेबिट EMI ट्रांजेक्शन से पेमेंट करते हैं तो आपको अतिरिक्त ₹2,500 का डिस्काउंट भी मिल जाएगा। यानी इस ऑफर के साथ इसकी इफेक्टिव कीमत ₹36,358 तक आ जाती है।
इतना ही नहीं, Flipkart पर अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके आप और भी ज्यादा बचत कर सकते हैं।

नोट: इसकी कीमत ऑनलाइन प्लेटफार्मों पर बदलती रहती है।

OnePlus 13R के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

OnePlus 13R एक पावरफुल स्मार्टफोन है, जिसमें आपको दमदार स्पेसिफिकेशंस मिलते हैं। इसमें 6.78 इंच का 1.5K LTPO 4.1 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। डिस्प्ले को प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass 7i से लैस किया गया है।
फोन को पावर देता है Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, जो इसे गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहद स्मूद बनाता है। बैटरी के मामले में इसमें 6,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल कैमरा दिया गया है – 50MP प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP टेलीफोटो कैमरा। सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

ओवरऑल

OnePlus 13R अपने प्राइस सेगमेंट में पहले ही एक दमदार स्मार्टफोन था, और अब जब इसकी कीमत ₹36,500 से भी कम हो गई है, तो यह डील और भी आकर्षक हो गई है। अगर आप एक पावरफुल प्रोसेसर, बेहतरीन डिस्प्ले और लॉन्ग-लास्टिंग बैटरी वाला फोन लेना चाहते हैं, तो यह मौका हाथ से जाने लायक नहीं है।

ये भी देखें: OnePlus Pad 3 launch date in india भारत में जल्द होगा लॉन्च, क्या ये टैबलेट वाकई इंतज़ार के लायक है?

OnePlus 13R | Snapdragon 8s Gen 3, 100W फास्ट चार्जिंग और धमाकेदार कैमरे के साथ बाजार में आया ये नया स्मार्टफोन 

OnePlus 13R: OnePlus ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13R लॉन्च कर दिया है। इसमें आपको 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon का लेटेस्ट प्रोसेसर, 6000mAh की लॉन्ग लास्टिंग बैटरी, और सुपरफास्ट 100W फास्ट चार्जिंग जैसे बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं। अगर आप एक प्रीमियम 5G स्मार्टफोन, शानदार कैमरा क्वालिटी, और बेहतरीन गेमिंग परफॉर्मेंस की तलाश में हैं, तो OnePlus 13R आपके लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकता है। इसकी कीमत भी काफी आकर्षक रखी गई है, जिससे यह अपने सेगमेंट में बाकी ब्रांड्स को कड़ी टक्कर देता है। OnePlus 13R के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, कीमत और परफॉर्मेंस के बारे में पूरी जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है।

OnePlus 13R | Snapdragon 8s Gen 3, 100W फास्ट चार्जिंग और धमाकेदार कैमरे के साथ बाजार में आया ये नया स्मार्टफोन
OnePlus 13R
स्पेसिफिकेशन डिटेल्स
डिस्प्ले 6.7 इंच LTPO AMOLED, 120Hz, 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस
प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 3, 4nm
रैम और स्टोरेज 12GB + 256GB / 16GB + 512GB
कैमरा 50MP Sony IMX890 (OIS) + 8MP Ultra-Wide + 2MP Macro, 16MP Front
बैटरी 6000mAh, 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग
कीमत ₹42,997 से शुरू

पॉवरफुल परफार्मेंस

OnePlus 13R में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। ये 4nm आर्किटेक्चर पर बना चिपसेट है जो फोन की बैटरी को कम से कम खपत करत है और मल्टीटास्किंग, हैवी गेमिंग और हाई-परफॉर्मेंस यूज के लिए परफेक्ट है। OnePlus 13R का AnTuTu benchmark score लगभग 1.7M के आस-पास आता है।

तगड़ी डिस्प्ले 

इसमें 6.7inch की 1264×2780 px रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला LTPO AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलता है। इसकी डिस्प्ले पर 2160Hz PWM डिमिंग और Peak Brightness 4500 nits तक पहुंचती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ-साफ दिखती है। साथ ही HyperTouch टेक्नोलॉजी की वजह से गेमिंग और स्क्रॉलिंग स्मूद और रेस्पॉन्सिव बन जाती है। इसमें HDR10+ का भी सपोर्ट देखने को मिलता है।

कैमरा भी है लाजवाब

OnePlus 13R में आपको 50MP का Sony IMX890 प्राइमरी कैमरा, जिसमें OIS (Optical Image Stabilization) सपोर्ट दिया गया है। यह कैमरा कम रोशनी में भी शानदार फोटो और वीडियो कैप्चर करता है। इसके साथ ही 8MP का Ultra-Wide Angle Camera और 2MP का Macro Sensor दिया गया है, जो हर शॉट को डिटेल में कैप्चर करता है। फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा है जो वीडियो कॉलिंग और सोशल मीडिया के लिए परफेक्ट है।

बैटरी और चार्जिंग

OnePlus 13R में 6000mAh की बड़ी बैटरी, जो पूरे दिन का दमदार बैकअप देती है। इसके साथ आपको मिलता है 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, जिससे यह फोन लगभग 50 मिनट में 1% से 100% तक चार्ज हो जाता है। इस फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी की वजह से आपको बार-बार चार्जिंग की टेंशन नहीं रहती। साथ ही बैटरी में लगी स्मार्ट AI पावर मैनेजमेंट तकनीक इसकी बैटरी लाइफ को और बढ़ा देती है।

ये भी देखें: OnePlus 13s | इस छोटे से फोन में बड़े धमाके करने जैसे हैं फीचर्स

Oppo Reno 14 5G | भारत में जल्द होगा लॉन्च, OnePlus 13s को दे सकता है टक्कर

Realme GT 7 | 120FPS की कर सकते है तगड़ी गेमिंग, जाने पूरे फीचर्स

OnePlus 13R की कीमत और वैरिएंट

OnePlus 13R की कीमत और वैरिएंट कुछ इस प्रकार से है- 

12GB + 256GB = ₹42,997

16GB + 512GB = ₹47,997