Moto g96 5G | भारत में 9 जुलाई को होगा लॉन्च – जानिए क्या हैं इसके खास फीचर्स!

Motorola भारत में एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसका नाम Moto g96 5G है। यह फोन 9 जुलाई को लॉन्च होगा और इसके डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशन तक, काफी कुछ खास होने वाला है। कंपनी ने इसमें प्रीमियम लुक के लिए कर्व्ड बैक और वेगन लेदर टेक्सचर्ड फिनिश दिया है, जो इसे बाकी बजट स्मार्टफोन्स से अलग बनाता है।
यह स्मार्टफोन iQOO Z10 और Realme P3 जैसे फोनों को टक्कर देगा, जो ₹20,000 की कीमत रेंज में आते हैं।

Moto g96 5G | भारत में 9 जुलाई को होगा लॉन्च – जानिए क्या हैं इसके खास फीचर्स!
Moto g96 5G

Moto g96 5G – Specifications
Display 6.67″ FHD+ OLED, 144Hz, 1600 nits Peak, Gorilla Glass 5
Prosesor Snapdragon 7s Gen 2 (seen in Edge 60 & Poco X6)
Camera Rear: 50MP Sony LYT-700C + 8MP Ultra-wide | Front: 32MP
Battery 5500mAh, 68W Fast Charging (No Wireless Charging)
Design Curved Back, Vegan Leather Finish, Plastic Frame
Other features In-Display Fingerprint, IP68 Rating (1.5m for 30 min)
Software Android 15 with Hello UI, 3 OS + 4 Year Security Updates

डिस्प्ले

इसमें 6.67 इंच का Full HD+ OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा। स्क्रीन को Gorilla Glass 5 की प्रोटेक्शन भी दी गई है।

परफॉर्मेंस

Moto g96 5G में Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट दिया जाएगा, जो इससे पहले Motorola Edge 60 सीरीज और Poco X6 में भी देखा गया है। यह प्रोसेसर मिड-रेंज यूज़र्स को स्मूथ और पावरफुल परफॉर्मेंस देगा।

डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी

फोन का बैक कर्व्ड होगा और इसमें प्रीमियम फील देने वाला वेगन लेदर फिनिश होगा। इसका फ्रेम प्लास्टिक का रहेगा। साथ ही इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलेगा।

कैमरा फीचर्स

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का Sony LYT-700C प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस होगा। वहीं फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है, जो वीडियो कॉलिंग और सोशल मीडिया के लिए बढ़िया रहेगा।

बैटरी और चार्जिंग

Moto g96 में बड़ी 5,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। हालांकि, वायरलेस चार्जिंग मिलने की उम्मीद कम ही है, क्योंकि यह फोन बजट सेगमेंट में आ रहा है।

अन्य फीचर्स

यह IP68 रेटिंग के साथ आएगा, यानी धूल और पानी से भी यह सुरक्षित रहेगा। इसे 1.5 मीटर पानी में 30 मिनट तक डूबोया जा सकता है।

लेटेस्ट सॉफ्टवेयर

फोन Android 15 पर बेस्ड Motorola के Hello UI पर चलेगा। कंपनी की ट्रैक रिकॉर्ड को देखें तो इसमें 3 साल के OS अपडेट और 4 साल की सिक्योरिटी पैच मिलने की संभावना है।

कीमत और उपलब्धता

Moto g96 की कीमत भारत में लगभग ₹20,000 के आसपास हो सकती है, जिससे यह मिड-रेंज सेगमेंट के यूज़र्स के लिए एक ऑप्शन बन सकता है।

ये भी देखें: Moto Edge 60 Fusion | 5500mAh बैटरी, 50MP कैमरा और क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले के साथ हुआ Moto का ये धांसू मिड-रेंज किलर स्मार्टफोन हुआ लॉन्च!

iQOO Neo 10: गेमिंग के इस दौर में iQOO ने एक बार फिर अपना दमदार परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है!

Samsung Galaxy S25 Edge | 5.8mm स्लिम और Sanpdragon के लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ हुआ लॉन्च, कीमत है इतनी!