December में आ सकता है अल्ट्रा-स्लिम Moto Edge 70 स्मार्टफोन, कीमत भी होगी बस इतनी

Motorola भारत में अपना नया Moto Edge 70 लॉन्च करने की तैयारी में है, और इसके बारे में लगातार नई जानकारियाँ सामने आ रही हैं। यह वही फोन है जो ग्लोबल मार्केट्स में नवंबर में पेश किया गया था, लेकिन भारत में इसका वर्ज़न काफी अलग होने वाला है।

December में आ सकता है अल्ट्रा-स्लिम Moto Edge 70 स्मार्टफोन, कीमत भी होगी बस इतनी
Moto Edge 70

लीक के अनुसार, Motorola Edge 70 का इंडियन मॉडल ज्यादा बड़ी बैटरी, नया डिजाइन और कम कीमत के साथ लॉन्च होगा। साथ ही इसे अल्ट्रा-थिन स्मार्टफोन कैटेगरी में रखा जा रहा है, जहाँ यह Galaxy S25 Edge और iPhone Air जैसे हल्के-पतले प्रीमियम स्मार्टफोन्स को टक्कर देगा।

भारत में लॉन्च टाइमलाइन: 15 दिसंबर तक आ सकता है Moto Edge 70

जाने-माने टिप्स्टर Mukul Sharma के अनुसार Motorola Edge 70 को भारत में लगभग 15 दिसंबर के आसपास लॉन्च किया जाएगा। खास बात यह है कि यह स्मार्टफोन सिर्फ 5.99mm मोटा होगा, जो इसे मार्केट के सबसे स्लिम 5G फोन में से एक बना देगा। यह डिज़ाइन काफी हद तक उस Moto X70 Air से इंस्पायर्ड है, जो अक्टूबर में चीन में लॉन्च हुआ था। कंपनी इस बार अपने Edge सीरीज़ में प्रीमियम, हल्के और स्टाइलिश फोन का नया स्टैंडर्ड सेट करने की तैयारी में दिख रही है।

अल्ट्रा-स्लिम बॉडी और “fresh look”

लीक्स के मुताबिक Motorola Edge 70 का भारतीय मॉडल ग्लोबल वर्ज़न से डिजाइन के मामले में बिल्कुल अलग होगा। इसमें एक “fresh” और “ultra-thin” प्रोफाइल देखने को मिलेगी, जो हाथ में पकड़ने पर काफी हल्की और आरामदायक लगेगी।

December में आ सकता है अल्ट्रा-स्लिम Moto Edge 70 स्मार्टफोन, कीमत भी होगी बस इतनी

रंगों की बात करें तो यह फोन light green, dark green और black जैसे तीन elegant शेड्स में आएगा, जिनमें Pantone का प्रमाणित कलर मैटेरियल दिया जाएगा। Motorola पिछले कुछ सालों से Pantone के साथ मिलकर कलर एस्थेटिक्स पर काफी ज़ोर दे रहा है, और Edge 70 इसका एक और उदाहरण हो सकता है।

स्मूथ परफॉर्मेंस

हालाँकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि भारत में आने वाला मॉडल Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा। यह चिपसेट न सिर्फ बैटरी-एफिशिएंसी में बेहतर है, बल्कि मल्टीटास्किंग और गेमिंग दोनों के लिए काफी स्मूथ परफॉर्मेंस देता है।

सॉफ्टवेयर के मामले में Motorola आमतौर पर स्टॉक-एंड्रॉयड जैसा साफ UI प्रदान करती है, इसलिए Edge 70 से भी एक क्लीन और फास्ट यूजर एक्सपीरियंस की उम्मीद की जा रही है।

50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप

Motorola Edge 70 के कैमरा सेक्शन में एक 50-megapixel ट्रिपल कैमरा सेटअप शामिल होने की उम्मीद है। कंपनी पिछले कुछ समय से अपने कैमरा हार्डवेयर और इमेज प्रोसेसिंग में लगातार सुधार कर रही है, इसलिए Edge 70 में दिन और रात दोनों समय अच्छी फोटोग्राफी देखने को मिल सकती है।

वायरलेस चार्जिंग इस फोन की एक और खासियत हो सकती है। जिस प्राइस रेंज में यह भारत में आने वाला है, वहाँ वायरलेस चार्जिंग एक प्रीमियम फीचर माना जाता है। यह इस फोन को अपने सेगमेंट में और भी खास बना देगा।

ग्लोबल मॉडल से बड़ी बैटरी

ग्लोबल वर्ज़न में जहां पतले डिजाइन के चलते मध्यम बैटरी दी गई थी, वहीं भारत में आने वाला Motorola Edge 70 इसमें एक बड़ी बैटरी लेकर आएगा। लीक के अनुसार, कंपनी भारतीय यूज़र्स की जरूरतों को देखते हुए बैटरी साइज बढ़ाने पर जोर दे रही है।

भारत में यूजर अधिकतर लंबा बैकअप चाहता है, इसलिए यह बदलाव भारतीय मार्केट के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

ग्लोबल कीमत से आधी हो सकती है इंडिया में!

Motorola Edge 70 की कीमत भारत में इसकी सबसे बड़ी हाइलाइट हो सकती है। ग्लोबल मार्केट में इसकी कीमत GBP 700 (लगभग ₹80,000) है और यूरोप में यह लगभग €799 (₹81,000) में बिक रहा है।

लेकिन भारत में इसे ₹35,000 से कम कीमत पर लॉन्च करने की उम्मीद है। यह लगभग आधी कीमत है, जिसके चलते यह फोन अपने प्राइस सेगमेंट में एक बहुत ही स्ट्रॉन्ग कंटेंडर बन जाएगा।

तुलना के लिए पिछले मॉडल Motorola Edge 60 को भारत में ₹25,999 में लॉन्च किया गया था, जिससे Edge 70 की भारतीय कीमत काफी उचित लगती है।

देखा जाए तो…

Motorola Edge 70 एक ऐसा स्मार्टफोन लग रहा है जो डिजाइन, बैटरी, परफॉर्मेंस और कीमत — चारों ही क्षेत्रों में भारतीय यूज़र की जरूरत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन, नई स्टाइल, Snapdragon 7 Gen 4 की पावर, बड़ा कैमरा सेटअप और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स इसे अपने सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनाते हैं।

कम कीमत की वजह से यह प्रीमियम दिखने वाला फोन मिड-रेंज कैटेगरी में बड़ी हलचल मचा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि लॉन्च से पहले Motorola और भी डिटेल्स जारी करेगी, जो इसे और दिलचस्प बना सकती हैं।

Also Read: 7,000mAh बैटरी और 50MP Sony कैमरा वाले Moto G67 Power 5G की जानें कीमत, फीचर्स और लॉन्च डिटेल्स!

काफी हल्का और पतला स्मार्टफोन Moto X70 Air: Snapdragon 7 Gen 4 के साथ चीन में हुआ लॉन्च!

Motorola ने आखिरकार अपने नए Moto X70 Air स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा कर दिया है। कुछ हफ्ते पहले कंपनी ने इसे Lenovo China की वेबसाइट पर लिस्ट किया था, लेकिन तब कीमत और उपलब्धता का कोई खुलासा नहीं था। अब Moto X70 Air की official pricing और sale date सामने आ गई है।

काफी हल्का और पतला स्मार्टफोन Moto X70 Air: Snapdragon 7 Gen 4 के साथ चीन में हुआ लॉन्च!
Moto X70 Air

Moto X70 Air Price in China

12GB RAM + 256GB Storage: CNY 2,399 (लगभग ₹27,999)
12GB RAM + 512GB Storage: CNY 2,699 (लगभग ₹31,999)

यह फोन Bronze Green, Gadget Gray, और Lily Pad तीन कलर ऑप्शन में मिलेगा।

काफी हल्का और पतला स्मार्टफोन Moto X70 Air: Snapdragon 7 Gen 4 के साथ चीन में हुआ लॉन्च!

Pre-orders Lenovo China वेबसाइट पर शुरू हो चुके हैं और इसकी सेल 31 अक्टूबर से शुरू होने वाली है।

Moto X70 Air Specifications

Motorola ने इस बार “Air” सीरीज़ को एकदम प्रीमियम और स्लिम डिज़ाइन में लॉन्च करने का फैसला किया है।

Design और Build:
Moto X70 Air सिर्फ 5.99mm पतला है और इसका वज़न मात्र 159 ग्राम है, यानी ये मार्केट के सबसे slimmest 5G phones में से एक होने वाला है।

Processor:
इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 SoC चिपसेट दिया जाएगा, जो 4nm पर बेस्ड एक पावरफुल और बैलेंस्ड चिपसेट है।

Battery:
इस स्लिम बॉडी में Motorola ने 4,800mAh की बैटरी फिट की है, जो फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है।

Display:
Moto X70 Air में 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz refresh rate और in-display fingerprint scanner मिलता है।

Camera:
Rear: 50MP प्राइमरी सेंसर + 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा
Front: 50MP सेल्फी कैमरा
कुल मिलाकर, यह कैमरा सेटअप एक प्रीमियम फोटोग्राफी एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार है।

Durability:
Moto X70 Air को IP68 और IP69 सर्टिफिकेशन मिला है, यानी यह पानी और धूल दोनों से पूरी तरह सुरक्षित है।

Global Launch (Motorola Edge 70)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Moto X70 Air को ग्लोबल मार्केट में Motorola Edge 70 के नाम से लॉन्च किया जाएगा। यानी भारत में भी इसे इसी नाम के तहत देखा जा सकता है।

Verdict

Moto X70 Air सिर्फ एक और स्लिम फोन नहीं है, ये Motorola का एक bold स्टेटमेंट है कि style और performance एक साथ हो सकते हैं।
Snapdragon 7 Gen 4, 50MP ट्रिपल कैमरा सिस्टम और 5.99mm डिज़ाइन के साथ ये फोन उन यूज़र्स के लिए परफेक्ट है जो lightweight yet powerful smartphone experience चाहते हैं।

ये भी देखें: Motorola Edge 70: दुनिया का सबसे स्लिम फोन जल्द होगा लॉन्च, मिलेगा 12GB RAM और 512GB तक का स्टोरेज!

क्या iPhone Air और Galaxy S25 Edge से भी पतला होगा Moto Edge 70 स्मार्टफोन?

Moto Edge 70 लीक्स: स्मार्टफोन इंडस्ट्री में इस वक्त सबसे बड़ा ट्रेंड है अल्ट्रा-स्लिम फोन। Apple ने अपने iPhone Air के साथ और Samsung ने Galaxy S25 Edge के जरिए इस रेस की शुरुआत की, और अब Motorola भी पीछे नहीं रहना चाहती। एक नई लीक ने Moto Edge 70 की पहली झलक दिखा दी है, जिसमें इसका बेहद पतला और प्रीमियम डिज़ाइन सामने आया है।

क्या iPhone Air और Galaxy S25 Edge से भी पतला होगा Moto Edge 70 स्मार्टफोन?
Moto Edge 70
Moto Edge 70: सबसे पतला Motorola?

मशहूर टिप्स्टर Evan Blass ने हाल ही में Moto Edge 70 की लीक पोस्टर शेयर की है। इसमें फोन पर लिखा है – “Impossibly Thin and Incredibly Tough” यानी “इतना पतला कि यकीन न हो, और इतना मजबूत कि टूटे नहीं।”
यानी कंपनी सीधे तौर पर यह मैसेज दे रही है कि भले ही फोन अल्ट्रा-स्लिम होगा, लेकिन मजबूती में कोई कमी नहीं होगी।

7mm से भी पतला डिज़ाइन

पिछला मॉडल Moto Edge 60 करीब 7.9mm मोटा था। लीक के मुताबिक, Edge 70 को 7mm या उससे भी पतला बनाया जाएगा।
आज के समय में इतने पतले स्मार्टफोन्स बहुत कम हैं और ज्यादातर प्रीमियम फ्लैगशिप कैटेगरी में आते हैं। Motorola का Edge 70 इस प्रीमियम डिज़ाइन को मिड-रेंज कीमत में लाने की कोशिश कर रहा है। यही इसकी सबसे बड़ी खासियत होगी।

मटेरियल और बिल्ड क्वालिटी

iPhone Air और Galaxy S25 Edge जैसे अल्ट्रा-स्लिम फोन अपनी मजबूती के लिए Titanium Alloy का इस्तेमाल करते हैं। Motorola शायद इतना महंगा मटेरियल न अपनाए, लेकिन उम्मीद है कि इसमें Aluminum Alloy Frame मिलेगा।
लीक पोस्टर में फोन का Green Color Variant नजर आता है, जिसमें पीछे की तरफ Glass Back Panel दिख रहा है। Motorola अक्सर अपने Edge सीरीज में Vegan Leather Finish का इस्तेमाल करती है, लेकिन इस बार ग्लास बैक इसे और प्रीमियम बना रहा है। साथ ही, फोन का फ्रेम भी उसी ग्रीन कलर में नज़र आ रहा है।

कैमरा और AI Key फीचर्स

लीक्ड इमेज से यह भी पता चलता है कि Moto Edge 70 में Triple Camera Setup होगा। हालाँकि कैमरा स्पेसिफिकेशंस अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन उम्मीद है कि इसमें एक हाई-रेजोल्यूशन प्राइमरी सेंसर और अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया जाएगा।
इसके अलावा, फोन में एक नया AI Key भी दिख रहा है। यह बटन शायद Google Gemini या Motorola के AI फीचर्स को एक्टिवेट करने के लिए इस्तेमाल होगा।

प्रीमियम डिज़ाइन, किफायती दाम

आज के समय में पतले स्मार्टफोन्स का मतलब है ज्यादा खर्च। Apple और Samsung जैसे ब्रांड इन अल्ट्रा-स्लिम डिज़ाइनों को सिर्फ हाई-एंड मॉडल्स में ही पेश करते हैं। Motorola Edge 70 की सबसे बड़ी USP यही होगी कि यह फोन प्रीमियम डिजाइन + किफायती दाम का कॉम्बिनेशन लेकर आएगा।
इससे यूज़र्स को बिना ज्यादा खर्च किए एक फ्लैगशिप-जैसा डिज़ाइन मिलेगा।

Edge सीरीज की पहचान

Motorola की Razr सीरीज को तो कंपनी अपने फ्लैगशिप फोल्डेबल लाइनअप के रूप में पेश करती है। वहीं Edge सीरीज को मिड-रेंज कैटेगरी के लिए डिज़ाइन किया गया है।
लेकिन Edge 70 इस बैलेंस को बदल सकता है, क्योंकि इसमें हाई-एंड लुक, अल्ट्रा-स्लिम बॉडी और प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी मिलने की उम्मीद है।

देखा जाए तो, Moto Edge 70 एक ऐसा स्मार्टफोन हो सकता है जो मिड-रेंज मार्केट में प्रीमियम फ्लैगशिप जैसा डिजाइन लेकर आए। 7mm से पतला बॉडी, ग्लास बैक, ट्रिपल कैमरा और AI Key – ये सब मिलकर इसे एक अनोखा डिवाइस बना सकते हैं।
अब देखना यह होगा कि Motorola इस फोन की कीमत किस रेंज में रखता है। अगर वाकई यह फोन किफायती रेंज में आता है, तो यह iPhone Air और Galaxy S25 Edge जैसे महंगे स्लिम स्मार्टफोन्स का असली कॉम्पिटिटर बन जाएगा।

ये भी देखें: 2025 के Top 5 Best 5G Smartphones Under ₹15000 in India