MI vs KKR: मुंबई ने कोलकाता को 8 विकेट से हराकर अपना खाता खोल लिया

MI vs KKR आईपीएल 2025 का 12वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला गया। इस रोमांचक मैच में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। इसके पहले दोनों मैचो में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा था। और अब इनका भी खाता खुल गया है।

 

टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है, लेकिन इस मैच में गेंदबाजों को भी मदद मिली, जिससे बल्लेबाजों के लिए रन बनाना काफी मुश्किल हो रहा था। कोलकाता की टीम शुरू से ही लड़खड़ाती गयी पारी को एक भी बल्लेबाज ने संभाल नही पाया और बुरी तरह से हार गयी।

HIGHLIGHTS​

अश्विनी कुमार (MI): डेब्यू मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए, जिससे कोलकाता की पारी को तहस-नहस किया।

रयान रिकेल्टन (MI): 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जिससे टीम को जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

आंद्रे रसेल (KKR): कोलकाता की तरफ से 2 विकेट लेने वाले एकमात्र खिलाडी जो काफी समय से बोल्लिंग नही कर रहे थे लेकिन इस मैच में अपना जलवा दिखा दिया

Shaik Rasheed Biography: शुरुआत से अब तक का सफ़र बहुत ही कठिन रहा

पहले इनिंग की पारी 

कोलकाता की शुरुआत खराब रही। पावरप्ले के दौरान ही टीम ने अपने चार महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए। ट्रेंट बोल्ट ने सुनील नरेन को पहले ही ओवर में बोल्ड किया, जबकि दीपक चाहर ने क्विंटन डी कॉक को आउट किया। डेब्यू मैच खेल रहे अश्विनी कुमार ने कप्तान अजिंक्य रहाणे और रिंकू सिंह के विकेट लिए। अंत में, मिचेल सैंटनर ने रमनदीप सिंह को आउट कर कोलकाता को 16.2 ओवर में 116 रन पर समेट दिया। कोलकता की तरफ से रहुवंशी टॉप स्कोरर रहे उन्होंने 16 बॉल में 26 रन बनाये जिसमे  3 चौका और 1 छक्का शामिल है।

पीछा करने उतरी MI 

117 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने शुरुआत की। रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन ने पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़े। रोहित शर्मा जो की इस मैच में इम्पैक्ट प्लेयर थे लेकिन कुछ खास नहीं कर पाए 13 रन बनाकर आउट हो गए। रयान रिकेल्टन ने 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। रोहित के आउट होने के बाद दुसरे स्थान पर आये विल जैक जो कुछ खास नही कर पाए 17 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हो गए उसके बाद आये सूर्या जिन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कि उनकी मदद से मुंबई इंडियंस ने 12.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

हम फिर से बता दे की MI vs KKR आईपीएल 2025 का 12वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला गया। इस रोमांचक मैच में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। इसके पहले दोनों मैचो में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा था। और अब इनका भी खाता खुल गया है।

Oval Invincibles इस टीम में मुंबई इंडियंस की बड़ी साझेदारी

इंग्लैंड की The Hundred लीग की सबसे सफल टीम Oval Invincibles इस टीम में मुंबई इंडियंस की बड़ी साझेदारी बनने जा रही है। Surrey County Cricket Club (SCCC) ने Reliance Industries Limited (RIL) की स्पोर्ट्स शाखा RISE Worldwide के साथ एक बड़ा सौदा किया है, जिसमें Oval Invincibles की 49% हिस्सेदारी मुंबई इंडियंस को बेची गई है।

Oval Invincibles: इस टीम में मुंबई इंडियंस की बड़ी साझेदारी
Oval Invincibles: इस टीम में मुंबई इंडियंस की बड़ी साझेदारी

Oval का मालिकाना हक और बड़ी डील

Surrey CCC ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह टीम में 51% हिस्सेदारी बनाए रखेगा, जिससे टीम का नियंत्रण उनके पास ही रहेगा। वहीं, MI समूह की RISE Worldwide को 49% हिस्सेदारी के लिए करीब 60 मिलियन पाउंड (लगभग 630 करोड़ रुपये) चुकाने होंगे।

Oval Invincibles, जिसे 123 मिलियन पाउंड (लगभग 1300 करोड़ रुपये) की कीमत पर आंका गया है, The Hundred में पहली टीम है जिसे ECB (England and Wales Cricket Board) ने बेचा।

IPL 2025: WPL में RCB टीम की 3 सबसे अमीर खिलाड़ी

MI का Oval में निवेश क्यों?

मुंबई इंडियंस दुनिया की सबसे सफल क्रिकेट फ्रेंचाइजी में से एक है। उनके पास विभिन्न देशों में पहले से ही 6 टीमों का मालिकाना हक है, और अब इस नए निवेश के साथ वे 4 महाद्वीपों और 5 देशों में अपनी पकड़ बना चुके हैं।

MI के क्रिकेट इतिहास की प्रमुख उपलब्धियां:

  • IPL में 5 बार चैंपियन (CSK के बराबर)
  • CLT20 में 2 बार विजेता
  • WPL (महिला प्रीमियर लीग) 2023 चैंपियन
  • MLC (USA) 2023 चैंपियन
  • ILT20 (UAE) 2024 चैंपियन
  • SA20 (साउथ अफ्रीका) 2025 चैंपियन

Oval Invincibles की सफलता

Oval Invincibles ने The Hundred लीग में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी पुरुष और महिला दोनों टीमों ने लगातार चार साल में चार खिताब जीते हैं। महिला टीम ने पहले दो साल (2021 और 2022) में लगातार जीत दर्ज की और उसके बाद  पुरुष टीम ने 2023 और 2024 में खिताब अपने नाम किया।

क्यों है ये डील महत्वपूर्ण?

MI का ग्लोबल एक्सपेंशन – इस साझेदारी के बाद MI का दायरा भारत, अमेरिका, UAE, साउथ अफ्रीका और अब इंग्लैंड तक फैल गया।
Surrey CCC और MI की क्रिकेटिंग नॉलेज का फायदा – मुंबई इंडियंस अपनी लीग जीतने की विशेषज्ञता को Oval Invincibles के साथ साझा करेगा, जिससे टीम और भी मजबूत होगी।
फ्रेंचाइज़ क्रिकेट का भविष्य – यह डील फ्रेंचाइज़-आधारित क्रिकेट के बढ़ते प्रभाव को दर्शाती है, जिससे इंग्लैंड में घरेलू क्रिकेट को भी फायदा मिलेगा।

भारत का सबसे अमीर क्रिकेटर: न तो विराट कोहली, न ही रोहित शर्मा और ना ही धोनी जानिए कौन है सबसे अमीर

हम फिर से बता दे की  इंग्लैंड की The Hundred लीग की सबसे सफल टीम Oval Invincibles इस टीम में मुंबई इंडियंस की बड़ी साझेदारी बनने जा रही है। Surrey County Cricket Club (SCCC) ने Reliance Industries Limited (RIL) की स्पोर्ट्स शाखा RISE Worldwide के साथ एक बड़ा सौदा किया है, जिसमें Oval Invincibles की 49% हिस्सेदारी मुंबई इंडियंस को बेची गई है।


FAQ

1. Oval Invincibles के कितने प्रतिशत शेयर MI ने खरीदे हैं?

मुंबई इंडियंस की स्पोर्ट्स ब्रांच RISE Worldwide ने 49% शेयर खरीदे हैं, जबकि Surrey CCC के पास 51% हिस्सेदारी बनी रहेगी।

2. Oval Invincibles की कुल वैल्यू कितनी है?

Oval Invincibles की कुल वैल्यू 123 मिलियन पाउंड आंकी गई है। MI ने 49% हिस्सेदारी 60 मिलियन पाउंड (लगभग 630 करोड़ रुपये) में खरीदी है।

3. Oval Invincibles की The Hundred लीग में सफलता कैसी रही है?

Oval Invincibles अब तक The Hundred की सबसे सफल टीम रही है। उनकी महिला टीम ने 2021 और 2022 में लगातार दो खिताब जीते, जबकि पुरुष टीम 2023 और 2024 में चैंपियन बनी।

4. MI के पास कुल कितने क्रिकेट टीम है?

MI के पास अब कुल 7 टीमें हो गई हैं, जो 4 महाद्वीपों और 5 देशों में खेलती हैं।

  • IPL (भारत) – मुंबई इंडियंस
  • WPL (भारत) – MI महिला टीम
  • MLC (अमेरिका) – MI न्यूयॉर्क
  • SA20 (साउथ अफ्रीका) – MI केपटाउन
  • ILT20 (UAE) – MI अमीरात
  • The Hundred (इंग्लैंड) – Oval Invincibles (49%)

5. यह डील क्रिकेट के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?

यह डील फ्रेंचाइज़-आधारित क्रिकेट को और मजबूत बनाएगी। इससे इंग्लैंड की The Hundred लीग में निवेश बढ़ेगा, और Surrey CCC को मुंबई इंडियंस के क्रिकेटिंग अनुभव का लाभ मिलेगा।