Lenovo ThinkPad X1 2026 सीरीज़ में बड़ा बदलाव, iFixit से मिली 9/10 Repairability रेटिंग

लेनोवो अपनी प्रीमियम बिज़नेस लैपटॉप सीरीज़ Lenovo ThinkPad X1 2026 को एक नए लेवल पर ले जाने की तैयारी में है।

Lenovo ThinkPad X1 2026 सीरीज़ में बड़ा बदलाव, iFixit से मिली 9/10 Repairability रेटिंग
Lenovo ThinkPad X1 2026

हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने आने वाले ThinkPad X1 Carbon Gen 14 Aura Edition और ThinkPad X1 2-in-1 Gen 11 Aura Edition के इंटरनल डिज़ाइन को पूरी तरह से री-इंजीनियर किया है। इस बार फोकस सिर्फ परफॉर्मेंस पर नहीं, बल्कि repairability, thermals और sustainability पर भी साफ नजर आता है।

रिपोर्ट्स का दावा है कि Lenovo के इन नए ThinkPad मॉडल्स को iFixit से 9/10 की शानदार repairability score मिली है, जो आज के अल्ट्रा-थिन लैपटॉप्स की दुनिया में काफी बड़ी बात मानी जा रही है।

Dual-Sided Motherboard: डिजाइन में सबसे बड़ा बदलाव

2026 ThinkPad X1 सीरीज़ का सबसे बड़ा बदलाव इसका dual-sided motherboard layout बताया जा रहा है। पहले जहां ज़्यादातर कंपोनेंट्स एक ही साइड पर लगे होते थे, अब Lenovo ने बोर्ड के दोनों तरफ पार्ट्स प्लेस किए हैं।

इस नए लेआउट से अंदर ज्यादा स्पेस मिलता है, जिससे heat dissipation बेहतर होती है, परफॉर्मेंस लंबे समय तक स्थिर रहती है और थ्रॉटलिंग की समस्या कम होती है। इसी स्पेस मैनेजमेंट की वजह से Lenovo बड़े touchpad को भी फिट कर पाया है, जो यूज़र एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाता है।

यही रीडिज़ाइन इन लैपटॉप्स को repair-friendly भी बनाता है, जिसकी वजह से iFixit ने इन्हें 9/10 स्कोर दिया है।

परफॉर्मेंस और AI पर खास फोकस

परफॉर्मेंस की बात करें तो दोनों मॉडल्स में Intel Core Ultra X7 Series 3 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। इसके साथ Intel Arc GPU दिया जाएगा, जिसमें 12 Xe cores तक का सपोर्ट होगा।

Lenovo इस बार AI को भी काफी सीरियसली ले रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन लैपटॉप्स में एक पावरफुल NPU दिया गया है जो 50 TOPS तक AI परफॉर्मेंस देने में सक्षम होगा। कंपनी दावा कर रही है कि नए थर्मल डिज़ाइन के चलते 20 प्रतिशत बेहतर thermal performance मिलेगी और लैपटॉप लगातार 30W तक sustained power draw को संभाल पाएगा।

कैमरा, डिस्प्ले और 2-in-1 के खास फीचर्स

Lenovo ने वीडियो कॉलिंग एक्सपीरियंस पर भी ध्यान दिया है। नए ThinkPad X1 मॉडल्स में 10-मेगापिक्सल का हाई-रेज़ोल्यूशन वेबकैम मिलेगा, जिसमें 110-डिग्री wide field of view और distortion correction जैसे फीचर्स शामिल होंगे।

ThinkPad X1 2-in-1 Gen 11 की खासियत इसका नया magnetic stylus है, जिसे लैपटॉप पर ही attach करके चार्ज किया जा सकेगा, यानी अलग से पेन रखने या चार्जिंग की झंझट नहीं।

डिस्प्ले ऑप्शन्स भी काफी फ्लेक्सिबल होंगे। यूज़र्स को 500 nits ब्राइटनेस वाला WUXGA IPS पैनल से लेकर 2.8K OLED डिस्प्ले तक के विकल्प मिलेंगे। OLED वेरिएंट में VRR, EyeSafe certification और wide color gamut सपोर्ट भी दिया जाएगा।

मेमोरी, स्टोरेज और कनेक्टिविटी

Lenovo इन लैपटॉप्स में 64GB तक LPDDR5x RAM और 2TB PCIe Gen 5 SSD का सपोर्ट देने वाला है। ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर Windows 11 और Linux दोनों का सपोर्ट मिलेगा, जो प्रोफेशनल और डेवलपर्स दोनों के लिए अच्छी खबर है।

कनेक्टिविटी में भी कोई कमी नहीं होगी। इसमें Thunderbolt 4, HDMI 2.1, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4 और optional 5G सपोर्ट देखने को मिलेगा।

अल्ट्रा-लाइट बॉडी और Sustainability पर जोर

इतने फीचर्स और पावरफुल हार्डवेयर के बावजूद Lenovo ने वजन को काबू में रखा है। ThinkPad X1 Carbon Gen 14 का वजन सिर्फ 996 ग्राम बताया जा रहा है, जबकि X1 2-in-1 मॉडल 1.182kg से शुरू होगा।
साथ ही Lenovo sustainability पर भी जोर दे रहा है। इन लैपटॉप्स में recycled magnesium, aluminum और plastics का इस्तेमाल किया जाएगा। बैटरी में 100% recycled cobalt और plastic-free packaging भी कंपनी की ग्रीन स्ट्रैटेजी का हिस्सा है।

देखा जाए तो…

2026 की ThinkPad X1 सीरीज़ साफ तौर पर दिखाती है कि Lenovo अब सिर्फ पतले और पावरफुल लैपटॉप नहीं, बल्कि repair-friendly, sustainable और future-ready मशीनें बनाना चाहता है। 9/10 iFixit repairability score, AI-focused हार्डवेयर और अल्ट्रा-लाइट डिज़ाइन के साथ ये लैपटॉप्स प्रोफेशनल यूज़र्स के लिए एक मजबूत स्टेटमेंट साबित हो सकते हैं।

ये भी देखें: Lenovo Talix Zeta पावर स्टेशन लॉन्च: 20 साल की लाइफ, एक्सपेंडेबल बैटरी और 240W USB-C चार्जिंग के साथ दमदार एनर्जी सॉल्यूशन

सिर्फ ₹9,999 में Lenovo Laptop! Flipkart की ‘महासेल’ खत्म होने वाली है, कहीं मौका छूट न जाए

Lenovo Laptop: Flipkart पर इस समय Lenovo का Chromebook ऐसी कीमत में मिल रहा है, जिस पर यकीन करना भी मुश्किल है। सीमित समय चल रही इस सेल में खरीदारों को यह लैपटॉप 10 हजार रुपये से भी कम में मिल रहा है।

सिर्फ ₹9,999 में Lenovo Laptop! Flipkart की 'महासेल' खत्म होने वाली है, कहीं मौका छूट न जाए

इतना कम प्राइस इसे स्टूडेंट्स, ऑफिस वर्कर्स और बेसिक कंप्यूटिंग जरूरतों वाले यूजर्स के लिए एक जबरदस्त ऑप्शन बना देता है।

Flipkart पर ताबड़तोड़ डिस्काउंट

Lenovo 100e Chromebook Gen 4 अभी Flipkart पर ₹9,999 में लिस्टेड है। अगर आपके पास ऑफर वाले बैंक कार्ड हैं तो कीमत और नीचे खिसक जाएगी और करीब ₹9,000 तक पहुंच सकती है। इसके अलावा, पुराने डिवाइस के बदले मिलने वाला ₹8,000 तक का एक्सचेंज डिस्काउंट इसे और किफायती बना देता है। यानी सही कॉम्बिनेशन में आप इस लैपटॉप को एक बजट स्मार्टफोन की कीमत में घर ला सकते हैं। Lenovo की ओर से 1 साल की वारंटी भी दी जा रही है।

क्यों खरीदेंChromebook?

Chromebook उन लोगों के लिए काफी समय से बेस्ट विकल्प बनकर सामने आए हैं, जो वेब ब्राउजिंग, ऑनलाइन क्लासेस, Docs-Work, वीडियो कॉल्स और ईमेल जैसी डेली टास्क करते हैं। इनकी बैटरी लाइफ पारंपरिक Windows मशीनों की तुलना में बेहतर रहती है और परफॉर्मेंस भी काफी स्मूद मिलती है।

ChromeOS में Google के Gemini जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मिल रहे हैं और वायरस प्रोटेक्शन बिल्ट-इन आता है, जिससे यूज़र को अलग से ऐंटीवायरस पर पैसा नहीं खर्च करना पड़ता।

Lenovo 100e Chromebook Gen 4: स्पेसिफिकेशंस

Lenovo ने इस मॉडल को उन यूज़र्स के लिए डिजाइन किया है जिन्हें एक भरोसेमंद सिस्टम चाहिए, जो दिनभर बिना अटके चलता रहे।

परफॉर्मेंस और हार्डवेयर

इसमें MediaTek Kompanio 520 प्रोसेसर है जो ChromeOS के साथ मिलकर काफी तेज़ और स्मूद आउटपुट देता है। इसके साथ 4GB RAM और 32GB eMMC स्टोरेज दी गई है। क्लाउड स्टोरेज सपोर्ट के चलते कम स्टोरेज का कोई बड़ा इश्यू नहीं बनता।

डिस्प्ले और बिल्ड क्वालिटी

इस Chromebook में 11.6-इंच का डिस्प्ले है जो 60Hz रिफ्रेश रेट और 250 nits ब्राइटनेस के साथ आता है।
वजन सिर्फ 1.23 किलोग्राम है, इसलिए इसे कैरी करना बेहद आसान है — चाहे बैग में रखें या हाथ में लेकर चलें।

AI सब्सक्रिप्शन का बोनस

सिर्फ ₹9,999 में Lenovo Laptop! Flipkart की 'महासेल' खत्म होने वाली है, कहीं मौका छूट न जाए

खास बात यह है कि इसके साथ ₹5,850 कीमत वाला Gemini Advanced का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त मिल रहा है। यह उन यूज़र्स के लिए काफी काम आ सकता है जो स्मार्ट टूल्स का यूज़ करते हैं।

कम कीमत में अच्छी परफॉरमेंस

₹9,999 की प्राइस में Lenovo 100e Chromebook Gen 4 एक शानदार डील है। स्टूडेंट्स, बच्चों की ऑनलाइन स्टडी, बेसिक ऑफिस टास्क या घर पर इस्तेमाल के लिए यह मॉडल बिल्कुल फिट बैठता है। Flipkart की सेल ज्यादा दिन नहीं चलेगी, तो अगर आपकी जरूरत इस कैटेगरी में आती है, तो यह मौका हाथ से निकलने नहीं देना चाहिए।

ये भी देखें: बड़ा डिस्प्ले, धांसू बैटरी! ₹15,000 से कम में Lenovo का नया Lecoo Tablet 12.7 लॉन्च