साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज़ मैथ्यू ब्रीट्ज़के: वनडे डेब्यू पर रचा इतिहास। उन्होंने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ लाहौर में खेले गए ट्राई-सीरीज़ के दूसरे मैच में शानदार 150 रन बनाए। वह पुरुष वनडे क्रिकेट में डेब्यू पर 150+ रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए। इस दौरान उन्होंने 1978 में डेसमंड हेन्स (148 रन) द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ा।

ब्रीट्ज़के की ऐतिहासिक पारी
26 वर्षीय ब्रीट्ज़के ने कप्तान टेम्बा बवुमा के साथ पारी की शुरुआत की और शुरुआत में संयम के साथ बल्लेबाज़ी की। पहली बाउंड्री उन्होंने शानदार ड्राइव के जरिए लगाई। उन्होंने 68 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और जेसन स्मिथ (41 रन) के साथ मिलकर अच्छी साझेदारी की।
इसके बाद, उन्होंने तेजी से रन बनाए और एक शानदार चौके के साथ अपना शतक पूरा किया। शतक के बाद उनका स्ट्राइक रेट और भी तेज हो गया। वह 150 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन इससे पहले उन्होंने इतिहास रच दिया। ब्रीट्ज़के ने अपनी 148 गेंदों की इस पारी में 11 चौके और 5 छक्के लगाए।
IPL 2025: WPL में RCB टीम की 3 सबसे अमीर खिलाड़ी
पुरुष वनडे डेब्यू पर सबसे बड़ी पारियां
खिलाड़ी | स्कोर | विपक्षी टीम | साल |
---|---|---|---|
मैथ्यू ब्रीट्ज़के | 150(148) | न्यूज़ीलैंड | 2025 |
डेसमंड हेन्स | 148(136) | ऑस्ट्रेलिया | 1978 |
रहमानुल्लाह गुरबाज़ | 127(127) | आयरलैंड | 2021 |
कॉलिन इन्ग्राम | 124(126) | ज़िम्बाब्वे | 2010 |
मार्क चैपमैन | 124*(116) | यूएई | 2015 |
साउथ अफ्रीका ने बनाया बड़ा स्कोर
ब्रीट्ज़के के आउट होने के बाद, वियान मुल्डर ने 60 गेंदों में 64 रन बनाए और साउथ अफ्रीका को 300 के पार पहुंचाया। लेकिन यह मैच इतना रन मारने के बाद भी साउथ अफ्रीका को हार का सामना करना पडा। इस मैच में न्यूज़ीलैंड की टीम चेस करने उतरी तो केन विलियम्सन का शतक और देवन कान्वे के 97 रन की पारी से बड़ी जीत हासिल की।