भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एक बार फिर से अपनी प्रतिभा शाली बैटिंग से एक नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने IND vs WI दुसरे टी 20 मैच में 41 गेंद में 62 रन की पारी खेली और NZ के सूजी बेट्स को भी अर्धशतक में पीछे छोड़ दिया स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन,महिला क्रिकेट में एक नया उपलब्धि भारतीय महिला क्रिकेट के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है।
स्मृति मंधाना का सफर
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना का सफर बेहद साधारण रहा है। महाराष्ट्र के एक छोटे से शहर से निकलकर उन्होंने भारतीय क्रिकेट में एक ऐसा मुकाम हासिल किया है, उन्होंने यहाँ तक पहुचने में बहुत मेनहत किया है
क्रिकेट का जुनून बचपन से ही स्मृति को क्रिकेट खेलने का बहुत शौक था। उनके पिता और भाई भी क्रिकेट खेलते थे, जिसने स्मृति के मन में क्रिकेट का उत्साह जगाया उन्होंने अपने स्कूल की टीम से खेलना शुरू किया और धीरे-धीरे अपनी प्रदर्शन से सबका दिल जीतती गई
राष्ट्रीय स्तर पर पहचान
स्मृति ने बहुत कम उम्र में ही राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना ली। उन्होंने भारत के लिए अंडर-19 स्तर पर खेलना शुरू किया और अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण साल 2013 में स्मृति ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। उन्होंने अपने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन किया और सभी की नजरों में छा गईं।
एक सफल करियर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण के बाद से स्मृति मंधाना ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक बन गई हैं। यह रन के मामले में भी दूसरी महिला क्रिकेटर भी बन गई है
महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयाँ
स्मृति मंधाना ने न सिर्फ अपने व्यक्तिगत करियर में सफलता हासिल की है बल्कि उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट को भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उन्होंने महिला क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है।
स्मृति मंधाना न सिर्फ एक क्रिकेटर बल्कि लाखों युवा लड़कियों के लिए एक प्रेरणा हैं। उन्होंने साबित किया है कि अगर आप मेहनत और लगन से कुछ करना चाहते हैं तो आप कुछ भी हासिल कर सकते हैं।