Priyansh arya biography | IPL 2025 में इस खिलाड़ी ने किया कमाल

Priyansh arya biography: प्रियांस आर्य एक उभरते हुए भारतीय क्रिकेटर हैं जिन्होंने कम उम्र में ही अपने खेल से लोगों का ध्यान खींचा है। प्रियांश आर्य का जन्म 18 जनवरी, 2001 को दिल्ली में हुआ था। बचपन से ही उन्हें क्रिकेट में बहुत दिलचस्पी थी। प्रियांस बल्ला और गेंद लेकर गलियों में क्रिकेट खेला करते थे।

Priyansh arya biography

प्रियांस का परिवार शुरुआत में पढ़ाई पर ज़्यादा ध्यान देता था, लेकिन जैसे-जैसे उन्होंने क्रिकेट में अपना हुनर दिखाया, वैसे-वैसे घरवाले भी उनका साथ देने लगे। उनके पिता पवन आर्य (शिक्षक) और उनकी माता का राधा बाला आर्य ने उनकी मेहनत और जुनून को देखकर उन्हें एक क्रिकेट एकेडमी में दाखिला दिलवाया, जहां से उनकी असली ट्रेनिंग शुरू हुई।

शुरुआती शिक्षा और खेल में रूचि

प्रियांस ने अपनी पढ़ाई कुलांची हंसराज मॉडल स्कूल, अशोक विहार, दिल्ली स्कूल से की। पढ़ाई में वो ठीक-ठाक थे, लेकिन उनका असली ध्यान खेल पर ही रहता था। स्कूल के लेवल पर उन्होंने कई टूर्नामेंट में हिस्सा लिया और बार-बार मैन ऑफ द मैच बनते रहे। स्कूल कोच ने भी जल्दी समझ लिया कि यह बच्चा कुछ खास कर सकता है। उन्होंने प्रियांस को ज़िले की टीम के लिए ट्राई करने को कहा, और यहीं से उनके क्रिकेट करियर की शुरुआत हुई।

क्रिकेट करियर की शुरुआत

प्रियांस आर्य का क्रिकेट करियर धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगा जब उन्होंने जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अंडर-16, अंडर-19 और फिर स्टेट लेवल की टीमों के लिए खेला। उनकी बल्लेबाजी स्टाइल बहुत आक्रामक होती है, लेकिन वो मौके के हिसाब से अपने खेल को ढालना भी जानते हैं।

उन्होंने कई घरेलू टूर्नामेंट जैसे कि कूच बिहार ट्रॉफी, विजय मर्चेंट ट्रॉफी और वीनू मांकड़ ट्रॉफी में हिस्सा लिया। इन टूर्नामेंट्स में उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन की वजह से सिलेक्टर की नजर उन पर पड़ी।

घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन

प्रियांश आर्य ने घरेलू क्रिकेट के दिल्ली प्रेमीयम लीग में OLD DELHI SIX के खिलाफ 30 गेंदों में 57 रन जड़ कर एक धमाकेदार शुरुआत की थी। इसके बाद आर्य ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स के खिलाफ 82 रनों की बड़ी पारी खेली, जिसमें 7 छक्के शामिल थे। उन्होंने 82 रन मारने में मात्र 51 गेंद ही लिए।

उनकी सबसे खास बात यह है कि वह हर मैच को एक नया मौका मानकर खेलते हैं आर्य ने अपने फॉर्म को बरकरार रखा उन्होंने ईस्ट दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ 32 गेंदों में 53 रन बनाए थे। और हर बार कुछ बेहतर करने की कोशिश करते हैं। धीरे-धीरे वह अपनी टीम के लिए एक भरोसेमंद बल्लेबाज बनते गए। उनकी ऐसी बल्लेबाजी के बदौलत सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली टीम के लिए चुने गए।

ट्रेनिंग और मेहनत

प्रियांस बहुत ही धैर्यशील खिलाड़ी माने जाते हैं। नेट्स में वो अपनी तकनीक पर खूब ध्यान देते हैं और सीनियर खिलाड़ियों से सलाह लेते रहते हैं। गंभीर को वो बड़े भाई की तरह मानते है फिटनेस पर भी खूब ध्यान है। मैदान पर तेज़ दौड़ना, लंबा टिकना और फील्डिंग में फुर्ती उनकी खासियत बन गई है।

रोल मॉडल और प्रेरणा

प्रियांस आर्य के रोल मॉडल विराट कोहली हैं। वह विराट की तरह ही आक्रामकता, फिटनेस और बल्लेबाजी शैली को फॉलो करते हैं। वह मानते हैं कि अगर कोई खिलाड़ी लगातार मेहनत करे और फोकस बनाए रखे, तो कोई भी सपना दूर नहीं है।

वह अक्सर अपने इंटरव्यू में कहते हैं कि “मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता, जो मेहनत करेगा वही आगे जाएगा।”

सोशल मीडिया और फैन फॉलोइंग

प्रियांस आर्य आज के दौर में सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। प्रियांश आर्य के इंस्टाग्राम पर 161K फॉलोवर्स हैं। वह अपने क्रिकेट से जुड़े अपडेट्स, प्रैक्टिस सेशंस और कभी-कभी अपनी निजी ज़िंदगी की झलकें इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर करते हैं।

IPL 2025 में इस खिलाड़ी ने किया कमाल

IPL 2025: प्रियांश आर्य ने इस साल पंजाब किंग्स के लिए खेले और उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ डेब्यू किए। इस साल उन्होंने 475 रन जड़े जिनमें एक शतक और दो अर्धशतक भी शामिल है। आईपीएल में उनका सर्वोच्चतम स्कोर 103 रन है।

इन्हें भी पढ़ें:

IPL 2025: 18 साल का इंतजार हुआ खत्म, RCB बनी ट्रॉफी जितने वाली आठवीं टीम, विराट कोहली हुए भावुक

IPL 2025 फाइनल से पहले चमकी इस भारतीय क्रिकेटर की किस्मत, न्यूजीलैंड ने दिया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट

इनके अगले चरण

प्रियांस का सपना भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए खेलना है। उन्होंने इस साल जिस तरह IPL 2025 में अपना प्रदर्शन दिखाया है अगर ऐसे ही उनका प्रदर्शन बरकरार रहा तो जल्द ही भारतीय टीम में दिख सकते हैं।

FAQ 

1.प्रियांश आर्य के पिता का क्या नाम है?

Ans. प्रियांश आर्य के पिता का नाम पवन आर्य है जोकि एक शिक्षक हैं आर्य को आगे बढ़ाने में इनका बहुत बड़ा योगदान है जो एक पिता को करना चाहिए इन्होंने बखूबी निभाया है।

2. प्रियांश आर्य ने किस स्कूल में पढ़ाई की है?

Ans. प्रियांस ने अपनी पढ़ाई कुलांची हंसराज मॉडल स्कूल, अशोक विहार, दिल्ली स्कूल से की है।