Nikhil Sosale बेंगलुरु से मुंबई निकल रहे थे, जब उन्हें शुक्रवार सुबह लगभग 6:30 बजे केम्पेगौड़ा अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हिरासत में लिया गया।
RCB के आईपीएल 2025 खिताब जीतने का जश्न बुधवार को उस समय ग़म में बदल गया जब एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में कई लोगों की मौत हो गई। मंगलवार को फाइनल्स में पंजाब किंग्स को हराने के बाद विक्ट्री बस परेड देखने आई भरी भीड़ में अचानक से भगदड़ मचने के कारण कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 50 से भी ज्यादा लोगों की घायल होने की संभावना है। इस घटना के बाद RCB के चार बड़े अधिकारियों को बेंगलुरु पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जिनमें से आरसीबी के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले भी शामिल हैं।
कौन हैं निखिल सोसले?
लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक निखिल सोसले का जन्म 18 अगस्त 1986 को हुआ था। वे लगभग 2 वर्षों से RCB के मार्केटिंग हेड हैं। सोसले मूल रूप से डियाजिओ इंडिया के कर्मचारी हैं, जो RCB के मालिक यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (USL) का संचालन करती है। पूर्व मालिक विजय माल्या के विदेश भाग जाने के बाद USL आरसीबी का मालिक बन गया।
RCB की पुरुष और महिला दोनों टीमों से जुड़े कई स्थानों पर देखा गया है निखिल सोसले को, वह उस जश्न का भी हिस्सा रहे थे जब RCB की महिला टीम ने 2024 में WPL का खिताब जीता था। आईपीएल नीलामी के दौरान फ्रेंचाइजी के साथ भी दिखे थे निखिल सोसले, वह ऑस्ट्रेलिया में जेम्स कुक विश्वविद्यालय से डबल मेजर हैं।
सोसले समेत हिरासत में लिए गए RCB अधिकारियों को क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) को सौंपे जाने की संभावना हैं।कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में पूछताछ चल रही है, हालांकि इसी स्टेशन में भगदड़ को लेकर FIR दर्ज की गई है। इस FIR में कर्नाटका स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) और RCB इवेंट आयोजित करने वाली कंपनी पर भी मामला दर्ज किया गया है।
क्यों हो रही है RCB की आलोचना?
RCB की आलोचना इसलिए हो रही है क्योंकि एक तरफ फैंस इस भरी भीड़ के भगदड़ में मर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ RCB की टीम स्टेडियम में मन रही थी जीत का जश्न। इतना सब होने के बावजूद इस इवेंट को रोक तक नहीं गया। बादमें आखिरकार , जश्न कार्यक्रम को छोटा कर दिया गया। भगदड़ में हुई मौत को RCB ने स्वीकार करते हुए एक बयान जारी किया।
RCB उन 11 मृतक के परिवार को 10-10 लाख रुपए देने का किया ऐलान
RCB फ्रेंचाइजी ने चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में मारे गए 11 प्रसंशको के परिवार को 10-10 लाख रुपयों की वित्तीय सहायता देने का ऐलान किया है। अपने बयान में फ्रेंचाइजी ने कहा है कि मृतकों के परिजनों को मुआवजे के अलावा इस दुर्घटना में घायल हुए प्रशंसकों की सहायता के लिए ‘RCB CAIRS’ नामक एक कोष भी बनाई जा रही है।
कर्नाटक सरकार की हो रही आलोचना
सिद्धारमैया सरकार को इस भगदड़ दुर्घटना के बाद कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। कई आलोचकों का कहना है कि सरकार की लापरवाही के कारण यह भगदड़ हुई। भाजपा के सिद्धारमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के इस्तीफे की भरी मांग की गई है। मीडिया रिपोर्टर्स के मुताबिक, डीके शिवकुमार को भगदड़ के बारे में बताए जाने के बाद भी वे टिम के साथ तस्वीरें खिंचवा रहे थे।
इन्हें भी पढ़ें: IPL 2025: WPL में RCB टीम की 3 सबसे अमीर खिलाड़ी
हम फिर से बता दे कि Nikhil Sosale बेंगलुरु से मुंबई निकल रहे थे, जब उन्हें शुक्रवार सुबह लगभग 6:30 बजे केम्पेगौड़ा अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हिरासत में लिया गया।