आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की उलटी गिनती शुरू हो गई है, और सभी टीमों ने अपनी स्क्वाड की घोषणा कर दी है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की वापसी आठ साल बाद हो रही है और यह पाकिस्तान में 19 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। मेजबान और डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में सात अन्य शीर्ष टीमों के खिलाफ अपना खिताब बचाने के लिए उतरेगा।

इस टूर्नामेंट में कौन कौन सी टीमें है
इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें भाग लेंगी, जिन्हें दो ग्रुप बाटा गया है। प्रत्येक टीम ग्रुप स्टेज में तीन मैच खेलेगी, और प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी।
- ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड
- ग्रुप B: अफगानिस्तान, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका
टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला 19 फरवरी को कराची में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है।
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की सभी टीमें और स्क्वाड
ग्रुप A
भारत
- कप्तान: रोहित शर्मा

- अन्य खिलाड़ी: शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा।
बांग्लादेश
- कप्तान: नजमुल हुसैन शांतो

- अन्य खिलाड़ी: सौम्य सरकार, तंजीद हसन, तौहीद हृदॉय, मुशफिकुर रहीम, मोहम्मद महमुदुल्लाह, जाकिर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तास्किन अहमद, मुस्ताफिजुर रहमान, परवेज हुसैन एमोन, नासुम अहमद, तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा।
न्यूजीलैंड
- कप्तान: मिचेल सेंटनर
- अन्य खिलाड़ी: माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, विल ओ’रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, बेन सीयर्स, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग।
पाकिस्तान
- कप्तान: मोहम्मद रिजवान
- अन्य खिलाड़ी: बाबर आज़म, फखर ज़मान, कामरान ग़ुलाम, सऊद शकील, तैयब ताहिर, फ़हीम अशरफ, खुशदिल शाह, सलमान अली आगा, उस्मान खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी।
- Pakistan Cricket News: चैंपियन ट्रॉफी शुरू होने से पहले साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका
ग्रुप B
अफगानिस्तान
- कप्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी
- अन्य खिलाड़ी: इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सदीकुल्लाह अटल, रहमत शाह, इकराम अलीखिल, गुलबदीन नैब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, एएम गजनफर, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, फरीद मलिक, नावेद जादरान।
- रिजर्व खिलाड़ी: दरवेश रसूली, नंगयाल खरोती, बिलाल सामी।
इंग्लैंड
- कप्तान: जोस बटलर

- अन्य खिलाड़ी: जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्से, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, जो रूट, साकिब महमूद, फिल सॉल्ट, मार्क वुड।
ऑस्ट्रेलिया
- कप्तान: पैट कमिंस

- अन्य खिलाड़ी: एलेक्स केरी, नाथन एलिस, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा। (एक खिलाड़ी बाद में जोड़ा जाएगा।)
दक्षिण अफ्रीका
- कप्तान: टेम्बा बावुमा
- अन्य खिलाड़ी: टोनी डी ज़ोरज़ी, मार्को जानसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, लुंगी एंगिडी, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रस्सी वान डर डुसेन।
ICC Champions Trophy 2025 क्या खास रहने वाला है?
इस टूर्नामेंट के साथ ही क्रिकेट प्रेमियों को एक बार फिर से चैंपियंस ट्रॉफी की रोमांचक जंग देखने को मिलेगी। पाकिस्तान में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में कुछ दिलचस्प मुकाबले होंगे, खासकर भारत-पाकिस्तान का ग्रुप स्टेज मैच सबसे चर्चित रहेगा। जो दुबई में खेला जायेगा।