Gorakhpur News update fast : असुरन से पिपराइच मार्ग की चौड़ाई पर CM योगी ने व्यापारियों के संग की बैठक में बोले 7 मीटर कम होगी मार्ग

उत्‍तर-प्रदेश का गोरखपुर शहर विकास की ओर तीब्र गति पर है सीएम सिटी होने की वजह से यहां लगातार विकास कार्य हो रहा है। शहर की सड़के चौड़ी की जा रही हैं जिससे लोगों को जाम का सामना न करना पड़े। सड़क चौड़ा होने से लोगों की दुकानें और घर भी इसके जद में आ रहे हैं। इन्‍हीं तमाम बातों को लेकर असुरन के व्यापारियों ने  CM योगी संग बैठक की।

असुरन से पिपराइच मार्ग की चौड़ाई पर CM योगी ने व्यापारियों के  संग की बैठक में बोले 7 मीटर कम होगी मार्ग

असुरन से पिपराइच मार्ग के चौड़ीकरण  में आने वाले जमीन एवं भवन स्वामियों में मिली खुशी की लहर है। दो दिवसीय दौरे पर आये मुख्यमंत्री (CM) योगी आदित्यनाथ ने मार्ग की चौड़ाई कम करने का निर्देश दिया है। अब इस मार्ग की चौड़ाई 7 मीटर कम हो जायेगी।

पहले चौड़ाई 28.0 मीटर निर्धारित थी, जिसे अब 20.5 मीटर कर दिया जाएगा। सड़क फोरलेन ही रहेगी लेकिन चौड़ाई कम होने से बड़ी संख्या में घर व दुकान टूटने से बच जायेगे। बुधवार को सुबह-सुबह  गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में अधिकारियों एवं असुरन के व्यापारियों के साथ संपन्न बैठक में यह निर्णय लिया गया है  लगभग 20 किलोमीटर लंबाई वाली इस सड़क पर आबादी वाले क्षेत्रों में यह व्यवस्था लागू होगी। असुरन से पिपराइच मार्ग को 27.5 मीटर चौड़ा बनाया जाना था। इसी को ध्यान में रखते हुए जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा था। इससे असुरन से पादरी बाजार तक सैकड़ों मकान व दुकानें प्रभावित हो रही थीं।इसमें नगर निगम की भी 250 लगभग दुकानें थीं। व्यापारी कई दिनों से इसको लेकर आंदोलन में थे। अधिकारियों के साथ ही व्यापारियों ने भाजपा के एमएलसी डा. धर्मेंद्र सिंह से भी चौड़ाई कम करने की गुहार लगाई थी। जिसके बाद CM से मुलाकात का समय तय हुआ था।