Samsung ने अपनी नई फोल्डेबल सीरीज़ – Samsung Galaxy Z Fold7 and Z Flip7 को हाल ही में पेश किया है, और कंपनी का दावा है कि ये अब तक के सबसे पतले और हल्के फोल्डेबल स्मार्टफोन हैं। Samsung ने बताया है कि इन डिवाइसेज़ को इतना एडवांस बनाने में कौन-से इनोवेशन सबसे ज़्यादा इंपॉर्टेंट रहे हैं। आइए एक नज़र डालते हैं उन टेक्नोलॉजी ब्रेकथ्रूज़ पर जिन्होंने Fold7 और Flip7 को बाकी फोल्डेबल्स से अलग बना दिया है।

1. पॉकेट-फ्रेंडली बड़ी स्क्रीन का सपना अब हो गया है हकीकत
Samsung 2019 से ही यह गोल लेकर चल रही है कि यूजर्स को जेब में फिट हो सकने वाली बड़ी स्क्रीन दी जाए। हर साल स्क्रीन बड़ी और डिवाइस पतली होती गई। Flip7 इसका बेहतरीन एग्जांपल है, जो अब 6.5mm पतला (ओपन स्टेट में) और 13.7mm मोटा (फोल्ड स्टेट में) है। इसमें 300mAh ज्यादा बैटरी है, फिर भी यह पतला है क्योंकि Samsung ने अल्ट्रा-हाई-डेंसिटी सर्किट बोर्ड का इस्तेमाल किया है, जिससे डिवाइस में कोई जगह बर्बाद नहीं होती।
2. Galaxy Z Fold7 पहले से पतला, हल्का और ज़्यादा मजबूत
Fold7 अब पहले Galaxy Fold से लगभग आधा पतला है और इसमें पहले से चौड़ी और ज्यादा ब्राइट स्क्रीन मिलती है। इसका नया 21:9 कवर डिस्प्ले और थर्ड-जेनरेशन Armor FlexHinge 27% पतला और 43% हल्का है।
हिंग की रोटेटिंग और सपोर्टिंग एलिमेंट्स को अब और पतला किया गया है, जिससे मजबूती बनाए रखते हुए साइज घटाई गई है।
Fold7 में इस्तेमाल हुआ नया एलॉय 14% ज़्यादा स्ट्रॉन्ग है, जिससे यह बार-बार फोल्डिंग को बेहतर तरीके से सहन करता है।
Wing Plate को अब और वाइड ओपनिंग के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे स्क्रीन ज़्यादा फ्लैट दिखती है और क्रीज़ भी कम नज़र आती है।
3. Flip7 में है दुनिया का सबसे पतला फोल्डेबल बेज़ल
Flip7 में Samsung का अब तक का सबसे पतला FlexHinge इस्तेमाल हुआ है, जो Flip6 के मुकाबले 29% पतला है। इसकी Infinity Cover Display अब एज-टू-एज है और डिस्प्ले बेज़ल्स भी सिर्फ 1.25mm रह गए हैं – जो किसी भी फोल्डेबल डिवाइस में सबसे पतले हैं।
4. मजबूत स्क्रीन और बेहतर ग्लास
Fold7 की स्क्रीन अब 39% पतली है, लेकिन उस पर लगा Ultra Thin Glass (UTG) अब पहले से 50% मोटा है – जिससे न सिर्फ क्रीज़ कम दिखती है बल्कि स्मूद टच एक्सपीरियंस भी मिलता है।
5. पहला 200MP कैमरा और बेहतर प्रोटेक्शन
Fold7 में अब तक का पहला 200MP मेन कैमरा दिया गया है, जो फोल्डेबल डिवाइस में एक बड़ी उपलब्धि है। इसके लिए अंदर से पूरी स्ट्रक्चर को फिर से डिजाइन किया गया है।
कवर स्क्रीन अब Gorilla Glass Ceramic 2 से लैस है।
फ्रेम और हिंग कवर अब Advanced Armor Aluminum से बने हैं, जो Fold6 में इस्तेमाल हुए Armor Aluminum से 10% ज़्यादा टफ है।
इनोवेशन की नई ऊँचाई
Samsung ने Z Fold7 और Z Flip7 में हार्डवेयर के हर छोटे हिस्से को री-डिजाइन करके इन्हें पतला, हल्का और मज़बूत बनाया है। चाहे बात स्क्रीन की हो, हिंग की, कैमरा की या डिवाइस की मजबूती की – हर पहलू में इन फोल्डेबल्स ने नया बेंचमार्क सेट किया है।