Samsung ने हमेशा से ही अपने फ्लिप फोन से फोल्डेबल स्मार्टफोन की दुनिया में तहलका मचाया है – और इस बार बारी है Samsung Galaxy Z Flip7 की। यह फोन न सिर्फ स्टाइलिश दिखता है बल्कि अंदर से भी काफी पावरफुल है। अगर आप एक ऐसा फोल्डेबल फोन ढूंढ रहे हैं जो फीचर्स में भी फुल लोडेड हो और प्रीमियम लुक्स के साथ आए, तो Flip7 आपके लिए बना है। आइए जानते हैं इसके हर फीचर को विस्तार से।
- 6.9″ Foldable AMOLED 120Hz डिस्प्ले + 4.1″ Cover Screen
- Exynos 2500 (3nm) प्रोसेसर और Xclipse 950 GPU
- 50MP Dual Rear Camera + 10MP 4K Selfie कैमरा
- 4300mAh बैटरी + 25W Fast + Wireless + Reverse Charging

डिस्प्ले | 6.9″ Foldable AMOLED 2X (120Hz) + 4.1″ Cover AMOLED |
प्रोसेसर | Exynos 2500 (3nm), 10-core CPU, Xclipse 950 GPU |
कैमरा | 50MP + 12MP Dual Rear | 10MP Selfie | 4K Video |
RAM & Storage | 12GB RAM + 256GB/512GB UFS 4.0 |
बैटरी | 4300mAh | 25W Wired + 15W Wireless + 4.5W Reverse |
सॉफ्टवेयर | Android 16 + One UI 8 |
डिज़ाइन | Armor Aluminum Frame, Gorilla Glass Victus 2, IP48 |
लॉन्च डेट | 25 जुलाई 2025 (अनुमानित) |
कीमत | ₹1,00,000 (संभावित) |
डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
Galaxy Z Flip7 का डिजाइन आपको पहली नजर में ही आकर्षित कर लेगा। Unfolded होने पर इसकी डाइमेंशन 166.7 x 75.2 x 6.5 mm हो जाती है, और जब इसे फोल्ड कर लेते हैं तो यह सिर्फ 85.5 x 75.2 x 13.7 mm का हो जाता है।
फोन काफी हल्का (188g) का है और इसका Armor Aluminum Frame इसे मजबूत बनाता है। Samsung ने फ्रंट को प्लास्टिक से और बैक को Gorilla Glass Victus 2 से प्रोटेक्ट किया है, जो इसे स्क्रैच-रेसिस्टेंट बनाता है।
IP48 रेटिंग के साथ यह फोन धूल और पानी दोनों से सुरक्षित रहता है।
डिस्प्ले
Galaxy Z Flip7 का मेन फोल्डेबल डिस्प्ले 6.9 इंच का Foldable Dynamic LTPO AMOLED 2X पैनल है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट, और 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।
इसका resolution 1080 x 2520 pixels है, जो 21:9 aspect ratio में आता है। जो मूवीज़ और मल्टीटास्किंग दोनों के लिए परफेक्ट है। इसके अलावा, बाहर की तरफ एक 4.1 इंच का Cover Display भी मिलता है जो Super AMOLED पैनल पर चलता है और 120Hz सपोर्ट करता है। इसका resolution 948 x 1048 pixels है। meaning आपको बिना फोन खोले भी नोटिफिकेशन, कैमरा, और कई फीचर्स का access मिल जाता है।
परफॉर्मेंस
Samsung ने इस बार Flip7 में अपना खुद का बनाया हुआ लेटेस्ट प्रोसेसर Exynos 2500 (3nm) लगाया है। यह एक 10-core CPU है जिसमें high-performance tasks के लिए 3.3GHz का Cortex-X5 core है, साथ ही multi-tasking के लिए Cortex-A725 और efficiency के लिए Cortex-A520 cores भी मौजूद हैं। ग्राफिक्स के लिए इसमें Xclipse 950 GPU मिलता है, जो गेमिंग और हाई-एंड ग्राफिक्स एप्लिकेशंस को आसानी से संभाल सकता है।
RAM और Storage
Galaxy Z Flip7 दो वेरिएंट्स में आता है:
256GB storage + 12GB RAM
512GB storage + 12GB RAM
यहाँ आपको UFS 4.0 स्टोरेज टाइप मिलता है, जो न केवल फास्ट है बल्कि बैटरी consumption को भी ऑप्टिमाइज़ करता है। SSD कार्ड स्लॉट नहीं दिया गया है – लेकिन 512GB काफी स्पेस देता है heavy users के लिए भी।
कैमरा सेटअप
इसके रियर में 50MP Primary Sensor (OIS, dual-pixel autofocus) और 12MP Ultra-Wide Lens (123° FoV) मिलता है। जिससे आप इससे 4K@60fps तक की वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। साथ ही HDR10+ सपोर्ट भी है, जिससे वीडियोस और ज्यादा dynamic बनते हैं।
Front Camera:
इसमें 10MP Selfie Camera दिया गया है, जो 4K वीडियो शूट कर सकता है।
सेल्फी हो या विडियो कॉल, ये कैमरा crisp और detailed output देता है।
Battery Life
इस बार Samsung ने Flip7 में 4300mAh की बैटरी दी है। जो कि पिछले मॉडल से बड़ी है। वहीं इसे चार्ज करने के लिए 25W Wired (50% in 30 minutes), 15W Wireless CHARGING और 4.5W Reverse Wireless Charging दिया गया है।
इसका मतलब है आप अपनी Galaxy Watch या Galaxy Buds भी इससे चार्ज कर सकते हैं।
सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस
Flip7 आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 पर मिलेगा, जिसके ऊपर Samsung की कस्टम स्किन One UI 8 दी गई है। One UI अब और भी ज्यादा फोल्डेबल-फ्रेंडली बन चुकी है – आप multitasking gestures, split screen, और flex mode जैसे स्मार्ट फीचर्स का मजा उठा सकते हैं। Samsung का सॉफ्टवेयर सपोर्ट भी लंबा है – कम से कम 4-5 साल के updates मिलेंगे।
Connectivity और Extras
5G सपोर्ट
Wi-Fi 6E
Bluetooth 5.3
Dual eSIM सपोर्ट
Stereo speakers (Dolby Atmos)
Price & Availability (Expected)
फोन की official release date 25 जुलाई 2025 है, और इसकी कीमत लगभग ₹1,00,000 के आस-पास हो सकती है (launch के बाद कन्फर्म होगी)।
ये भी देखें: Samsung Galaxy Z Flip7 FE: सैमसंग का एक और फैन एडीशन अफोर्डेबल फ्लिप फोन आया सामने, जाने इसकी कीमत!
Samsung Galaxy Z Fold 7 Specifications Leaked | इस साल का सबसे स्लिम Z Fold ला रहा है Samsung!