Samsung Galaxy S25 Ultra सिर्फ एक फोन नहीं, बल्कि एक पावरहाउस है जो हर एंगल से फ्लैगशिप एक्सपीरियंस देता है। इसकी 6.9-इंच की क्वाड Dynamic LTPO AMOLED डिस्प्ले इतनी शार्प और ब्राइट है कि चाहे गेमिंग हो या मूवी देखना सब कुछ एकदम रियल फील होता है। वहीं, इसके अंदर लगा लेटेस्ट Snapdragon प्रोसेसर मल्टीटास्किंग को बेहद स्मूद और लैग-फ्री बना देता है। अगर आप एक ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जिसमें प्रीमियम लुक्स, दमदार परफॉर्मेंस और फ्यूचर-रेडी हो – तो S25 Ultra एक परफेक्ट चॉइस है।

Samsung Galaxy S25 Ultra
Samsung Galaxy S25 Ultra – स्पेसिफिकेशन | |
---|---|
डिस्प्ले | 6.9″ Dynamic LTPO AMOLED 2X, 120Hz, 2600 nits, HDR10+, 480Hz PWM, Gorilla Armor 2 |
प्रोसेसर | Snapdragon 8 Elite (3nm), Octa-core (4.47GHz + 3.53GHz), Adreno 830 |
बेंचमार्क स्कोर | AnTuTu – 22,07,809 | Geekbench – 9846 | 3DMark – 6687 |
रियर कैमरा | 200MP + 50MP (5x) + 10MP (3x) + 50MP Ultra-wide, 8K HDR10+ Video |
फ्रंट कैमरा | 12MP, 4K Video, HDR10+ |
बैटरी | 5000mAh, 45W Wired, 15W Wireless (Qi2), 4.5W Reverse Wireless |
डिज़ाइन / कलर | Titanium Silver Blue, Black, White Silver, Gray, Jade Green, Jet Black, Pink Gold |
OS | One UI 7 (Android 15), 7 साल Android अपडेट्स |
कीमत | 12GB + 256GB = ₹1,29,999 12GB + 512GB = ₹1,41,999 12GB + 1024GB = ₹1,65,999 |
डिस्प्ले
Samsung ने अपने नए फोन में 6.9 इंच की Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले दी है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसमें HDR10+ सपोर्ट मिलता है और इसकी पीक ब्राइटनेस है 2600 निट्स तक चली जाती है, इसके अलावा, इसमें 480Hz PWM डिमिंग, Gorilla Armor 2 प्रोटेक्शन और DX एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग दी गई है, जिससे स्क्रैच और धूप में ग्लेयर से बचाव होता है। और इसका 92.5% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो इस फोन को एकदम प्रीमियम फील देता है।
पॉवरफुल परफॉर्मेंस
Galaxy S25 Ultra में आपको Qualcomm का नया और सबसे पावरफुल प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite मिलता है जो 3nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है। इसके Octa-core CPU में टू हाई-पावर कोर (4.47 GHz) और सिक्स मिड-पावर कोर (3.53 GHz) हैं, जो इसे मल्टीटास्किंग और हेवी गेमिंग के लिए कैपेबल बनाते हैं। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 830 GPU दिया गया है।
बेंचमार्क स्कोर्स:
•AnTuTu स्कोर: 22,07,809
•GeekBench स्कोर: 9846
•3DMark (Wild Life Extreme): 6687
प्रो-लेवल फोटोग्राफी सिस्टम कैमरा
Samsung ने कैमरा के मामले में एक बार फिर बाज़ी मार ली है। इस फोन में आपको मिलता है Quad-कैमरा सेटअप:
200MP वाइड कैमरा – OIS और multi-directional PDAF के साथ
10MP टेलीफोटो (3x ऑप्टिकल ज़ूम)
50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो (5x ऑप्टिकल ज़ूम)
50MP अल्ट्रावाइड कैमरा – Super Steady वीडियो के साथ
इतना ही नहीं, इस कैमरा सेटअप में Laser Autofocus, Best Face, LED फ्लैश, और ऑटो HDR जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए यह फोन किसी DSLR से कम नहीं — इसमें आप 8K तक की वीडियो शूट कर सकते हैं और वो भी HDR10+ के साथ। इसके अलावा, gyro-EIS और स्टेरियो साउंड रिकॉर्डिंग से आपकी रिकॉर्डिंग बिलकुल स्टेबल और सिनेमैटिक लगती है।
फ्रंट कैमरा की बात करें तो इसमें दिया गया है 12MP का सेल्फी कैमरा, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और HDR10+ सपोर्ट करता है। चाहे आप व्लॉगर हों या सोशल मीडिया लवर – ये कैमरा हर काम के लिए फिट है।
बैटरी और चार्जिंग
इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग PD3.0 सपोर्ट देखने को मिलता है। साथ में ही इसमें 15W वायरलेस चार्जिंग (Qi2 Ready) और 4.5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जिससे आप दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते है।
डिजाइन और रंग
Galaxy S25 Ultra कई शानदार कलर ऑप्शंस में आता है जो इसे बेहद क्लासी और एलिगेंट बनाते हैं-
•Titanium Silver Blue
•Titanium Black
•Titanium White Silver
•Titanium Gray
•Titanium Jade Green
•Titanium Jet Black
•Titanium Pink Gold
सॉफ्टवेयर और अपडेट
इसमें Android 15 पर बेस्ड One UI 7 मिलता है जो Samsung का सबसे लेटेस्ट कस्टम इंटरफेस है। खास बात यह है कि Samsung ने इसमें 7 मेजर Android अपडेट्स और सेक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है, यानी यह फोन कई सालों तक नए जैसा बना रहेगा।
कीमत और वैरिएंट
12GB + 256GB = ₹1,29,999
12GB + 512GB = ₹1,41,999
12GB + 1024GB = ₹1,65,999
ये भी देखें:
iPhone 16e | 48MP कैमरा, A18 चिपसेट जैसे धांसू फीचर्स के साथ अफोर्डेबल iPhone हुआ लॉन्च