Sony के नेक्स्ट-जेन PlayStation को लेकर चर्चा काफी समय से चल रही है, लेकिन अब एक नया लीक इस बात को और मजबूत करता है कि PS6 के साथ एक डेडिकेटेड PS6 Handheld कंसोल भी प्लान में है।
ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक Sony पहले ही गेम डेवलपर्स को ऐसे हार्डवेयर को ध्यान में रखकर गेम डिजाइन करने को कह रही है, जहां CPU, GPU और मेमोरी संसाधन सीमित होंगे। यह अप्रोच साफ तौर पर एक पोर्टेबल PlayStation की ओर इशारा करती है।
डेवलपर्स को मिल रहे है PS6 Handheld नए ऑप्टिमाइजेशन हिंट्स
यह जानकारी टेक यूट्यूबर Moore’s Law Is Dead के दावे पर बेस है। उनके अनुसार Sony स्टूडियोज़ को सलाह दे रही है कि वे अपने गेम्स को अलग-अलग CPU और पावर कॉन्फ़िगरेशन पर चलने के लिए ऑप्टिमाइज़ करें। यह वही दिशा है जिसकी उम्मीद तब की जा रही थी जब पहले यह अफवाह सामने आई थी कि Sony दो PS6 वेरिएंट्स पर काम कर रही है — एक फुल-पावर होम कंसोल और दूसरा लो-पावर हैंडहेल्ड डिवाइस।
Sony चाहती है कि आने वाले गेम्स शुरू से ही स्केलेबल हों, ताकि वे हाई-परफॉर्मेंस कंसोल और पोर्टेबल हार्डवेयर, दोनों पर स्मूद एक्सपीरियंस दे सकें।
PS5 से ही शुरू हो चुकी है तैयारी
इस लीक को PS5 में हाल ही में किए गए बदलावों से भी जोड़ा जा रहा है। Sony ने डेवलपर्स को Low Power Mode और Power Saver Mode को सपोर्ट करने के लिए पहले से ही प्रोत्साहित करना शुरू कर दिया है। खास बात यह है कि अब Power Saver Mode को PS5 के सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट किट का डिफॉल्ट हिस्सा बना दिया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलहाल Sony के लिए PS5 Pro-स्पेसिफिक ऑप्टिमाइजेशन से ज्यादा प्राथमिकता पावर एफिशिएंसी को दी जा रही है। इससे संकेत मिलता है कि कंपनी भविष्य के हार्डवेयर, खासकर हैंडहेल्ड PS6, की नींव अभी से रख रही है।
हैंडहेल्ड PS6 का एक्सपेक्टेड CPU सेटअप
लीक में एक दिलचस्प टेक्निकल डिटेल भी सामने आई है। कहा जा रहा है कि डेवलपर्स से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि उनके गेम्स सिर्फ 8 CPU थ्रेड्स पर भी रन कर सकें। दावा है कि PS6 हैंडहेल्ड में चार Zen 6c CPU कोर होंगे, जो मिलकर आठ थ्रेड्स प्रोवाइड करेंगे।
इसके अलावा, बैकग्राउंड टास्क्स के लिए दो अतिरिक्त लो-पावर कोर दिए जा सकते हैं, जिससे गेमिंग परफॉर्मेंस और बैटरी एफिशिएंसी के बीच बैलेंस बना रहे। वहीं, स्टैंडर्ड PS6 कंसोल में इससे कहीं ज्यादा पावरफुल CPU कॉन्फ़िगरेशन देखने को मिल सकता है।
मल्टी-कंसोल PS6 इकोसिस्टम की तैयारी?
लीक में एक कथित इंटरनल डॉक्यूमेंट का भी जिक्र है, जिसमें कहा गया है कि “गेम्स को अलग-अलग CPU कॉन्फ़िगरेशन वाले एनवायरनमेंट में रन करना पड़ सकता है।” यह लाइन सीधे तौर पर एक ऐसे PS6 इकोसिस्टम की ओर इशारा करती है, जहां एक ही गेम होम कंसोल और हैंडहेल्ड दोनों पर स्केल होकर काम करे।
अगर Sony यह स्ट्रैटेजी अभी से लागू कर रही है, तो आने वाले सालों में PS6 गेम्स को अलग-अलग हार्डवेयर फॉर्म फैक्टर पर बिना बड़े बदलाव के चलाया जा सकेगा।
अभी ऑफिशियल नहीं, लेकिन हिंट काफी मजबूत
PS6 और उसका हैंडहेल्ड वर्जन अभी लॉन्च से कई साल दूर हैं और Sony की ओर से कोई ऑफिशियल लीक्स भी शेयर नहीं की गई है। लेकिन SDK में किए गए बदलाव, डेवलपर्स को दी जा रही नई गाइडलाइंस और पावर-फोकस्ड अप्रोच यह साफ दिखाती है कि पोर्टेबल गेमिंग Sony की अगली रणनीति का अहम हिस्सा बनने वाला है।
अगर ये लीक सही साबित होते हैं, तो PS6 सिर्फ एक कंसोल नहीं, बल्कि एक पूरा होम + हैंडहेल्ड गेमिंग इकोसिस्टम बन सकता है।
ये भी देखें: ये रहे 2025 के Best Gaming Laptop Under 80000 के सभी पावरफुल परफॉर्मेंस वाले टॉप मॉडल्स