न्यूजीलैंड के महान बल्लेबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

न्यूजीलैंड के महान बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिये। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के उनके तीनों फॉर्मेट में 13000 से अधिक रन है इस रन के साथ है, न्यूजीलैंड में पांचवें स्थान पर हैं इन्होंने न्यूजीलैंड के लिए आखिरी बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट 2022 में खेला था।
न्यूजीलैंड क्रिकेट के दिए गए बयान में मार्टिन गप्टिल ने कहा एक युवा बच्चों के जैसे, अपने टीम के लिए हमेशा से खेलना मेरा एक सपना था मै अपने देश के लिए 367 मैच खेला हूँ। वह हमारे लिए भाग्यशाली और गौरव है। मैं इन सब यादो को हमेशा संजो कर रखूंगा। न्यूजीलैंड के महान बल्लेबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास इसका वजह क्या हो सकता है। हम इसी विषय के बारे में बताने वाले है।

न्यूजीलैंड के महान बल्लेबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

मार्टिन गप्टिलका डेब्यू

दाये हाथ की बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल का डेब्यू 2009 में हुआ था। इन्होंने डेब्यू के बाद शानदार प्रदर्शन किया। ये अपने करियर के 198 एकदिवसीय मैच में 7436 रन बनाए, जबकि 122 टी20 मैच में 3531 बनाएं। ब्लैक कैप्स के लिए 47 टेस्ट मैच भी खेले जिसमें इन्होने 2586 रन बनाएं इनके बल्लेबाजी में बहुत दम था। न्यूजीलैंड टीम के ओपनर बल्लेबाज थे, इन्होंने 2015 और 2019 में लगातार ICC मेन्स क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में जगह बनाई। 2015 में जब फाइनल पहुंचे थे तब उस समय ब्रैंडन मैकुलम टीम को लीड कर रहे थे। न्यूजीलैंड वहां उपविजेता रहा, लेकिन उस साल मार्टिन गप्टिल के बल्ले से खूब रन बरसे, उन्होंने 2015 में 547 रन बनाकर सबसे टॉप पर रहे।

मार्टिन गप्टिल का परफार्मेंस

2015 में ही मार्टिन गप्टिल ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ CWC क्वाटर फाइनल में 163 गेंद पर 237 रन की पारी खेल कर विश्व कप इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। अब देखना होगा इस रिकार्ड को कौन तोड़ सकता है, मार्टिन गप्टिल ने 2021 में भी संयुक्त अरब अमीरात में ICC मेन्स टी20 विश्व कप के फाइनल में अपनी जगह बना ली थी। इनका ब्लैक कैप का आखिरी मैच T20 में बांग्लादेश के खिलाफ था। इनका सपना था कि न्यूजीलैंड टीम के लिए एक युवा खिलाड़ी की तरह अच्छा प्रदर्शन करते रहें। इन्होंने तीनों फॉर्मेट में मिलाकर T20, वनडे, टेस्ट में 13463 रन बनाए है इतना रन बनाने के बाद भी यह पांचवें स्थान पर हैं इनके ऊपर केन विलियमसन, रॉस टेलर, स्टीफ़न फ्लेमिंग और ब्रैंडन मैकुलम है।

इसे भी पढ़े: WTC में ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए रबाडा का मास्टर प्लान: जानिए उनका राज

AUS vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में पैट कमिंस की छुट्टी, पूर्व कप्तान ने की वापसी, नये खिलाड़ियों का डेब्यू

AUS vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में पैट कमिंस की छुट्टी, पूर्व कप्तान ने की वापसी, नये खिलाड़ियों का डेब्यू

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच होने वाले दो टेस्ट मैचो के सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में पैट कमिंस की छुट्टी कर दी गई है। पैट कमिंस की अनुपस्थिति में उनकी जगह टीम की कमान स्टीव स्मिथ संभालेंगे। स्टीव स्मिथ कप्तानी का काम पहले भी कर चुके हैं और इनको पूरा अंदाज़ है कि मैच को कैसे खेला जाता है और कैसे जीता जाता है। इस टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के 16 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी गई है, इसमें कुछ नये खिलाड़ियों का डेब्यू हुआ है। ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 क्रिकेट के पूर्व विश्व कप कप्तान कूपर कोनोली को पहली बार टेस्ट में शामिल किया गया है।

पूर्व कप्तान ने की वापसी

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ श्रीलंका के खिलाफ 29 जनवरी से शुरू होने वाले दो टेस्ट मैचों के सीरीज में टीम को लीड करेंगे। पैट कमिंस के अनुपस्थिति में देखना होगा कि स्टीव स्मिथ टीम को किस तरह लीड करते हैं और अपने टीम को जीत दिलाने में सक्षम रहते हैं या नहीं।
कूपर कोलोनी तो टेस्ट में अपना डेब्यू करेंगी ही। उनके साथ युवा खिलाड़ी नाथन मैकस्वीनी भी करेंगे। नाथन मैकस्वीनी ने अभी हाल ही में हुआ बॉर्डर गावस्कर ट्राफी के तीसरे टेस्ट में खेले थे, चौथे और पांचवें टेस्ट से बाहर रहे हैं उसके बाद इनको श्रीलंका दौरे पर सीधे बुलाया गया। नाथन मैकस्वीनी ने भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के पहली इनिंग में 109 गेंद पर 39 रन कर बुमराह का शिकार बने और दुसरे इनिंग में 12 गेंद पर 10 रन बना कर नॉट आउट रहे यह टेस्ट ड्रा हो गया था।

नये खिलाड़ियों का डेब्यू

AUS vs SL ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के होने वाले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के टीम में नये खिलाड़ियों का डेब्यू हुआ है।
इस टीम में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के पूर्व कप्तान कूपर कोनोली का डेब्यू हुआ है उनके साथ नाथन मैकस्विनी को में वापस लाया गया। भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ये तीसरा टेस्ट मैच खेले थे। श्रीलंका के खिलाफ जोश इंग्लिश और सीन एबॉट को टीम में वापस शामिल किया गया। इनको इस सीरीज में पहला टेस्ट कैप भी मिल सकता है। श्रीलंका के खिलाफ पैट कमिंस की छुट्टी तो है ही इसी के साथ जोश हेजलवुड की चोट और मिशेल मार्च की कमी खलेगी। क्योंकि इस जोड़ी का ध्यान अगले ICC चैंपियन ट्रॉफी हैं।

                 IND-W vs IRE-W हरमनप्रीत कौर और रेणुका को मिला आराम, भारत का मजबूत वनडे टीम

ऑस्ट्रेलियाई टीम

स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रैविस हेड (उपकप्तान), सैम कोन्स्टास, ब्यू वेबस्टर सीन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मैट कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मर्फी, मिशेल स्टार्क,

AUS vs SL test series

29 जनवरी से 2 फरवरी – गॉल

6 फरवरी से 10 फरवरी – गॉल

WTC में ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए रबाडा का मास्टर प्लान: जानिए उनका राज

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबादा ने कहा है कि उनकी टीम की योजनाएं पहले से ही बन चुकी हैं, और वे जून में लॉर्ड्स में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए तैयार हैं। हम इस ब्लॉग पोस्ट में बताने वाले है कि WTC में ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए रबाडा का मास्टर प्लान: जानिए उनका राज पूरा जानकारी निचे दिया गया है।

रबादा ने क्या कहा 

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच हमेशा टक्कर का मैच होता है क्योंकि दोनों टीमो में अच्छे प्लेयर है वह एक जैसे क्रिकेट खेलते हैं। हम जानते हैं कि वे हम पर कड़ी टक्कर देंगे, लेकिन हम भी उन्हें हराना जानते हैं। टेस्ट क्रिकेट हमारे लिए सबसे अच्छा प्रारूप है। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट इतिहास में सभी दिग्गज टेस्ट क्रिकेटर रहे हैं, और पाकिस्तान के खिलाफ हाल ही सीरीज़ ने टेस्ट क्रिकेट का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया है।दक्षिण अफ्रीका ने अपनी टूर्नामेंट चक्र में 69.44% अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि ऑस्ट्रेलिया 63.73% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के पास अब तक फाइनल से पहले कोई टेस्ट मैच नहीं है, लेकिन कोच शुकरी कॉनराड ने इंग्लैंड में आयरलैंड या अफगानिस्तान के खिलाफ अभ्यास मैच खेलने का सुझाव दिया है।
इसके बाद, प्रोटियाज कोच ने कप्तान तेम्बा बवुमा की सराहना की, जिन्होंने इस गर्मी में शानदार प्रदर्शन किया और दक्षिण अफ्रीका की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कॉनराड ने कहा, “तेम्बा शानदार फॉर्म में हैं और वह अब तक के अपने सबसे बेहतरीन क्रिकेट खेल रहे हैं।

WTC फाइनल पर तेम्बा बवुमा का बयान: जीतने के लिए ईंट की दीवार से भी टकराने के लिए तैयार

दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट कप्तान तेम्बा बवुमा ने हाल ही में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में अपनी टीम की संभावना के बारे में बात की। उनका कहना यह है कि मेरे कप्तानी करते समय दक्षिण अफ्रीका WTC टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेले तो मेरे करियर में इससे बड़ा अवसर क्या हो सकता है। बवुमा ने 2014 में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी, और अब वह पहली बार WTC फाइनल में खेलेंगे।
6 जनवरी को पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में 2-0 से जीतने के बाद, बवुमा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “मेरा ध्यान वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए क्वालीफाई करना है। उनका कहना था कि टीम इस महत्वपूर्ण मौके को पाने के लिए हर संभव कोशिश करेगी और जीत को सुनिश्चित करने के लिए किसी भी मुश्किल का सामना करने के लिए तैयार है, चाहे वह “ईंट की दीवार” क्यों न हो।
यह बयान साफ तौर पर दर्शाता है कि बवुमा और उनकी टीम के लिए यह केवल एक खेल नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक अवसर है। दक्षिण अफ्रीका की टीम अब इस विशाल मंच पर अपनी कड़ी मेहनत और संघर्ष का परिणाम दिखाने के लिए तैयार है। WTC फाइनल में उनका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होने वाला है, जो इस टूर्नामेंट में अपनी कड़ी मेनहत के लिए जाना जाता है। यह मुकाबला लॉर्ड्स में जून 2025 में होने वाला है, और इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर बवुमा का उत्साह स्पष्ट है।

इसे भी देखे: IND-W vs IRE-W हरमनप्रीत कौर और रेणुका को मिला आराम, भारत का मजबूत वनडे टीम

Rishabh Pant Net Worth

 

IND-W vs IRE-W हरमनप्रीत कौर और रेणुका को मिला आराम, भारत का मजबूत वनडे टीम

भारत की महिला क्रिकेट टीम ने आयरलैंड के खिलाफ अगले तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। यह सीरीज भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए बहुत अहम है, क्योंकि इसे आईसीसी महिला चैंपियनशिप चक्र के अंतिम तीन वनडे मैचों के रूप में देखा जा रहा है। इस चक्र में भारत का लक्ष्य इंग्लैंड से ऊपर रहकर अच्छी स्थिति में समाप्त करना है जबकि ऑस्ट्रेलिया पहले ही चैंपियन बन चुका है। IND-W vs IRE-W हरमनप्रीत कौर और रेणुका को मिला आराम, भारत का मजबूत वनडे टीम हम इस ब्लॉग पोस्ट में येही बताने वाले है।

written by Ashutosh 07-01-2025 | 13:37

IND-W vs IRE-W हरमनप्रीत कौर और रेणुका को मिला आराम, भारत का मजबूत वनडे टीम

हरमनप्रीत कौर और रेणुका को मिला आराम

टीम में कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं, जिनका असर अगले सीरीज पर देखने को मिलेगा। सबसे पहले, भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे बड़ी स्टार और वर्तमान कप्तान हरमनप्रीत कौर को इस सीरीज में आराम दिया गया है। हरमनप्रीत कौर का गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी स्मृति मंधाना करेंगी। मंधाना, जो पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में हैं, इस मौके को पूरी तरह से भुनाना चाहेंगी। मंधाना को एक उच्च जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा, भारत की उपकप्तान के रूप में दीप्ति शर्मा को चुना गया है। दीप्ति ने अपनी आलराउंड क्षमता से भारतीय टीम में अहम भूमिका निभाई है, और अब उपकप्तान के रूप में वह और भी जिम्मेदारी निभाएंगी। दीप्ति शर्मा हमेशा संतुलित और रणनीति बनाकर खेलना पसंद करती है। इस बार वह टीम के लिए एक और अहम योगदान देने की उम्मीद करेंगी। टीम में एक और बड़ा नाम गायब है, और वह हैं तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर। उन्हें भी आराम दिया गया है, जिससे टीम में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। रेणुका सिंह ठाकुर ने पिछले सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी, लेकिन इस समय उन्हें आराम देना एक समझदारी भरा कदम है ताकि वह आने वाले महत्वपूर्ण सीरीज के लिए एकदम तैयार रहे । उनकी अनुपस्थिति में भारतीय गेंदबाजों की जिम्मेदारी है, कि वह अच्छा प्रदर्शन करे।

हरलीन देओल का शानदार प्रदर्शन

वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी शानदार बल्लेबाजी से टीम के लिए मैच जिताने वाली हरलीन देओल भी इस सीरीज में अपना फॉर्म जारी रखना चाहेंगी। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले वनडे शतक के साथ खुद को साबित किया था, और अब आयरलैंड के खिलाफ भी उनसे उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीदें हैं। हरलीन का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है, और वह इस मौके पर और बेहतर खेल दिखाने के लिए तैयार होंगी।

भारतीय महिला टीम का लक्ष्य

यह तीन मैचों की सीरीज राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेली जाएगी। भारतीय महिला टीम का यह लक्ष्य  है कि आयरलैंड के खिलाफ एक मजबूत और प्रभावी प्रदर्शन करना, ताकि चैंपियनशिप के समाप्तहोने से पहले अपनी स्थिति मजबूत की जा सके। इसके अलावा, टीम की नजरें आने वाले अन्य महत्वपूर्ण मुकाबलों पर भी होंगी।

भारत का वनडे टीम:

स्मृति मंधाना (कप्तान), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, उमा छेत्री, ऋचा घोष, तेजल हसबनीस, राघवी बिस्ट, मिन्नू मणि, प्रिया मिश्रा, तनुजा कंवर, टिटास साधु, साइमा ठाकोर, सयाली सैटघरे यह भारतीय महिला का मजबूत टीम है

Ryan Rickelton Biography | रयान रिकेल्टन की जीवनी

रयान रिकेल्टन का पूरा नाम रयान डेविड रिकेल्टन है यह एक दक्षिणी अफ्रीकी क्रिकेटर हैं। यह बाएं हाथ के बल्लेबाज के साथ-साथ विकेट कीपिंग में भी योगदान देते हैं। इनका अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यु 31 मार्च 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ हुआ था। रिकेल्टन ने अपनी बल्लेबाजी से पूरी दुनिया में अपना एक नाम बना लिया है। अभी हाल ही में हुआ पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में इन्होंने सर्वाधिक स्कोर 259 रन जड़ दिए, इतने रन जड़ने में इनको 343 गेंद का सामना करना पड़ा। घरेलू क्रिकेट में भी अपना बड़ा नाम बनाया है गौतंगे, लायंस, जोजी स्टार्स, नार्थहैम्पटनशायर(2022) और यार्कशायर (2023) इन सब टीमों के लिए खेलते है। हम इस लेख में Ryan Rickelton Biography | रयान रिकेल्टन की जीवनी के बारे में पूरी जानकारी देने वाले है।

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

रयान रिकेल्टन का जन्म 11 जुलाई 1996 में जोहान्सबर्ग (दक्षिण अफ्रीका) में हुआ था। यह बचपन से ही क्रिकेट के बहुत शौकीन थे,हमेशा अपना फोकस क्रिकेट पर ही रखते थे। इन्हें दक्षिण अफ्रीका में अंडर-19 टीम में खेलने का मौका 2016 में मिला और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करके अपना नाम बना लिया। इन्होंने सेंट स्टिथियंस कॉलेज से शिक्षा प्राप्त किया।

रिकेल्टन का घरेलू क्रिकेट करियर

रयान रिकेल्टन ने अपने करियर की शुरुआत गेट्स क्रिकेट क्लब से किया और उसके बाद प्रोविंशियल टीमों के लिए खेलना शुरू किया। उनका पहला बड़ा कदम जो था, वह 2016 में दक्षिण अफ्रीका के लिए अंडर-19 टीम में खेलना था। 2023 में घरेलू क्रिकेट टीम यॉर्कशायर के लिए खेलें उसके पहले नॉर्थहैम्पटनशायर के लिए खेलें थे।

रिकेल्टन का अंतरराष्ट्रीय करियर

रयान रिकेल्टन एक बाएं हाथ के बल्लेबाज के साथ विकेट कीपिंग भी करते है और इन्होंने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करके अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपना स्थान बनाये। सबसे पहले यह अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया इनका पहला टेस्ट डेब्यू 31 मार्च 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ हुआ। वनडे में इनका डेब्यू 18 मार्च 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुआ उसके बाद अच्छा प्रदर्शन करके अपना जगह T20 में भी बना लिया उसके बाद T20 में 23 मई 2024 को वेस्टइंडीज के खिलाफ पदार्पण किया। इन्होंने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू T20 और वनडे एक ही टीम के खिलाफ किया।

इनका खेल शैली

रेयान एक बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और हुआ विकेटकीपर भी हैं। यह तेज पिच पर अपने शॉट्स को बड़े स्कोर में तब्दील करने का क्षमता रखते हैं। घरेलू क्रिकेट में कभी-कभी वह अपने बाएं हाथ से धीमी गति से बोलिंग का भी काम करते थे। लेकिन इनका मुख्य कार्य बल्लेबाजी और विकेट कीपिंग का ही है।

रयान रिकेल्टन की उपलब्धियाँ

रयान रिकेल्टन ने इसी साल जनवरी 2025 में टेस्ट क्रिकेट में अपना दोहरा शतक (259 रन) पाकिस्तान के खिलाफ लगाकर लगा कर अपना सर्वाधिक स्कोर भी बना लिया।

इसे भी देखे: D’Arcy Short Biography

Rohit Sharma Net Worth

Rishabh Pant Net Worth

क्रिकेट की दुनिया में ऋषभ पंत एक महान खिलाड़ी बन चुके है। टाटा आईपीएल 2025 में सबसे महंगा बिकने वाले खिलाड़ी हैं, इनको लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ में अपने टीम का हिस्सा बनाया है। यह कप्तान का जिम्मेदारी भी संभाल सकते हैं। ऋषभ पंत की कुल संपत्ति लगभग 100 करोड रुपए है। अगर टाटा आईपीएल 2025 की रकम (27 करोड़) जोड़ दी जाए तो ऋषभ पंत के संपत्ति 127 करोड़ के लगभग हो जाएगी और उनके संपत्ति में बढ़त होगी।

Rishabh Pant Net Worth
Rishabh Pant Net Worth

इस तरह से करते है कमाई ऋषभ पंत | Rishabh Pant Net Worth 

मैच फीस ऋषभ पंत ने पिछले कुछ सालों से टेस्ट मैचों में अपना एक अलग नाम बनाया है। उन्होंने अपने बैटिंग में बहुत सुधार लाया है वह एक टेस्ट क्रिकेट खेलने का 15 लाख रुपए पाते हैं, वनडे का 6 लाख और T20 का 3 लाख रुपये पाते है।

IPLआईपीएल में भी इनका अच्छा कमाई होता है पिछले कुछ सालों से दिल्ली का कमान संभाल रहे थे। इस साल यानी टाटा आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड रुपए देकर अपने टीम का लीडर चुना है। इस साल सबसे महंगा बिकने वाले खिलाड़ी हैं।

बीसीसीआई ग्रेड बी ऋषभ पंत को बीसीसीआई से ग्रेड बी केंद्रीय अनुबंध मिला है जिससे उनको हर साल 3 करोड रुपए मिलता है और यह यहाँ से भी अच्छा कमाई करते हैं।

ब्रांड विज्ञापन ऋषभ पंत आईपीएल 2025 में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी है और वह बड़े-बड़े कंपनियों का विज्ञापन भी करते हैं जैसे: ड्रीम 11, कैडबरी, जोमैटो, एडिडास और जेएसडब्ल्यू आदि। यहाँ से भी मोटा कमाई करते है।

लग्जरी कार और घर ऋषभ पंत के पास एक घर दिल्ली में है जिसका कीमत लगभग 2 करोड़ है और एक घर रुड़की में है जिसका कीमत लगभग 1 करोड़ है पंत के पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं।
मर्सिडीज़-बेंज (2 करोड़)
ऑडी A8 (1.3 करोड़)
फोर्ड मस्टैंग (करीब 2 करोड़)

क्या यशस्वी आउट थे या नही, अंपायर ने किया इतना बड़ा गलती और मच गया सोशल मिडिया पर बवाल, WTC से भारत हुआ बाहर

मेलबर्न में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट में दोनों टीमों ने कड़ा मुकाबला किया, लेकिन मैच के आखिरी दिन एक घटना ने इस टेस्ट को विवादों में घसीट लिया। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 340 रनों का लक्ष्य दिया था। एक तरफ से विकेट गिर रहे थे, लेकिन यशस्वी जायसवाल अकेले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का सामना कर रहे थे। जब वे 84 रन पर थे, तो उन्हें विवादित तरीके से आउट दिया गया। इस फैसले ने सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा कर दिया है।

क्या यशस्वी आउट थे या नही, अंपायर ने किया इतना बड़ा गलती और मच गया सोशल मिडिया पर बवाल, WTC से भारत हुआ बाहर
credit republic bharat

यशस्वी कैसे गये वापस?

मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में 82 रन बनाकर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए यशस्वी जायसवाल दूसरी पारी में भी बदकिस्मत रहे। 71वें ओवर में पैट कमिंस की गेंद पर शॉट खेलने की कोशिश में वे चूक गए, और गेंद बल्ले के करीब से निकल गई। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने जोरदार अपील की, लेकिन मैदान पर अंपायर ने उन्हें नॉट आउट करार दिया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने DRS लिया, और थर्ड अंपायर ने यशस्वी को आउट दे दिया।

बांग्लादेशी अंपायर से इतना बड़ा चुक

जब ऑस्ट्रेलिया ने DRS लिया तो मामला थर्ड अंपायर के पास गया। उन्होंने स्निकोमीटर का इस्तेमाल किया, लेकिन यहीं से विवाद शुरू हुआ। स्निको में यह साफ नजर नहीं आया कि यशस्वी का बल्ला गेंद से टच हुआ था या नहीं। कई बार रीप्ले देखने के बाद बांग्लादेशी थर्ड अंपायर ने यशस्वी को आउट करार दिया, जिससे सभी हैरान रह गए। हिंदी कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री ने भी इस फैसले पर अपनी हैरानी जताई।

क्या है आईसीसी का नियम?

आईसीसी के नियमों के मुताबिक, DRS के फैसले में ऑन-फील्ड अंपायर की भूमिका अहम होती है। चूंकि ऑन-फील्ड अंपायर ने यशस्वी जायसवाल को नॉट आउट दिया था, इसलिए इसे बदलने के लिए ठोस सबूत जरूरी था। लेकिन स्निकोमीटर पर ऐसा कुछ साफ नहीं दिखा, फिर भी थर्ड अंपायर ने यशस्वी को आउट दे दिया, जिससे विवाद खड़ा हो गया।

क्या कहा? कप्तान रोहित शर्मा ने 

भारत की हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने यशस्वी जायसवाल के विवादित आउट पर अपनी प्रतिक्रिया दी। दूसरी पारी में यशस्वी के विकेट को लेकर मचे बवाल पर रोहित ने कहा, “मैच में जो हुआ, वह सही नहीं था और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।”

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने पहले कहा, “ईमानदारी से कहूं तो उसने गेंद को छुआ था। हम जानते हैं कि तकनीक 100% सही नहीं होती, लेकिन कई बार हम इसके गलत पक्ष में फंस जाते हैं।”

Virat Kohli Net Worth

विराट कोहली, भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े नामों में से एक हैं। उनकी बल्लेबाजी की कला और क्रिकेट में अपार सफलता ने उन्हें न केवल क्रिकेट जगत में बल्कि पूरी दिनिया में स्टार बना दिया है। विराट कोहली की नेट वर्थ (Net Worth) भी उनके सफल करियर और सशक्त ब्रांडिंग का परिणाम है। इस ब्लॉग पोस्ट में हम जानेंगे विराट कोहली की कुल संपत्ति, Virat Kohli Net Worth और उनकी कमाई के कितने स्रोत है,और उनसे जुड़ी अन्य रोचक जानकारी।

Virat Kohli Net Worth
Virat Kohli Net Worth

विराट कोहली का परिचय

विराट कोहली, जिनका जन्म 5 नवम्बर 1988 को दिल्ली में हुआ, इनके माता का नाम सरोज कोहली और पिता का नाम प्रेमजी है, इनके भाई विकाश और बड़ी बहन भावना है। किंग कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे प्रमुख खिलाड़ी हैं। वे एक दाये हाथ के बल्लेबाज और मैच विजेता हैं। कोहली ने 2008 में अपना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर शुरू किया और उन्होंने जल्द ही क्रिकेट की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाई। उनके रिकॉर्ड्स और उपलब्धियाँ उन्हें क्रिकेट जगत को ‘सुपरस्टार’ बनाती हैं। उन्होंने कई बड़े-बड़े रिकार्ड बनाये है।

विराट कोहली की कुल संपत्ति (Virat Kohli Net Worth)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली क्रिकेट के पिच पर बल्ले से धमाल करके कमाई के मामले में बहुत आगे है विराट कोहली की नेट वर्थ लगभग $150 मिलियन (करीब 1,200 करोड़ रुपये) के आसपास मानी जा रही है। यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है, क्योंकि उनका करियर अभी भी शानदार तरीके से चल रहा है और उनका प्रभाव बढ़ता जा रहा है।

विराट कोहली के कमाई के मुख्य स्रोत

विराट कोहली की कमाई के कई स्रोत हैं, जिनमें क्रिकेट से लेकर विज्ञापन, ब्रांड एंडोर्समेंट और व्यक्तिगत व्यापार भी शामिल हैं। चलिए जानते हैं उनके कमाई के मुख्य स्रोत:

विराट कोहली का क्रिकेट से कमाई

विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। वे भारतीय क्रिकेट टीम के एक प्रमुख दये हाथ के बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रहे हैं। आईपीएल (Indian Premier League) में भी वे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) टीम के कप्तान रहे हैं। वे आईपीएल में सबसे महंगे खिलाड़ी भी रहे हैं और अपनी टीम के लिए भारी रकम कमाते हैं। उनके अनुबंध के माध्यम से वे क्रिकेट से सालाना करोड़ों रुपये कमाते हैं। इनको एक टेस्ट क्रिकेट में 15 लाख रुपये , वनडे में 6 लाख और टी20 में 3 रुपये मिलते है

ब्रांड एंडोर्समेंट और विज्ञापन

विराट कोहली भारत के सबसे बड़े और सबसे पसंदीदा विज्ञापन सितारे हैं। वे विभिन्न नामी ब्रांड्स के साथ विज्ञापन करते हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख ब्रांड्स हैं:

Puma (उन्होंने एक स्पोर्ट्स ब्रांड के साथ सबसे बड़ा एंडोर्समेंट डील किया था)
Audi (लग्जरी कार निर्माता)
Myntra (ऑनलाइन फैशन स्टोर)
Manyavar (वस्त्र ब्रांड)
पेप्सी, एमपीएल, फिलिप्स, फास्टट्रैक,ऑडी, एमआरएफ, हीरो, वॉल्वोलिन, बूस्ट इन ब्रांड्स से विराट कोहली मोटा फीस प्राप्त करते हैं, जो उनकी कुल संपत्ति में महत्वपूर्ण योगदान देती है।

सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स

विराट कोहली सोशल मीडिया पर भी एक प्रभावशाली व्यक्ति हैं। उनके पास इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक पर करोड़ों फॉलोअर्स हैं। वे विभिन्न उत्पादों और सेवाओं को प्रमोट करते हुए सोशल मीडिया के जरिए भी पैसे कमाते हैं। उनका एक इंस्टाग्राम पोस्ट ब्रांड्स के लिए करोडो रुपये की कीमत का हो सकता है। इंस्टाग्राम पर किंग कोहली के करीब 259 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वो एक पोस्ट के लिए 6-11 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। यहाँ से भी अच्छा कमाई करते है और अपने संपत्ति में बढोत्तरी करते है।

व्यक्तिगत व्यापार और निवेश

विराट कोहली का व्यापारिक दृष्टिकोण भी मजबूत है। उन्होंने FC Goa (भारतीय सुपर लीग फुटबॉल क्लब), Chisel Gym (स्वास्थ्य और फिटनेस व्यवसाय) जैसे व्यापारों में निवेश किया है इसके अलावा, विराट कोहली का खुद का एक स्पोर्ट्स एप्लिकेशन भी है, जो युवाओं के बीच फिटनेस और खेल के प्रति जागरूकता फैलाता है।

इसे भी देखे: D’Arcy Short Biography 

Yashasvi Jaiswal Net Worth

Rohit Sharma Net Worth

विराट कोहली की जीवनशैली

किंग कोहली ने अनुष्का से सादी रचाई है अनुष्का भी एक बॉलीबुड की अभिनेत्री है मुंबई में किंग कोहली का एक शानदार घर भी है, जिसकी कीमत 34 करोड़ रुपये मानी जाती है.और इसी के साथ गुरुग्राम में भी किंग कोहली की 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है. इतना ही नहीं विराट कोहली ने कई बड़ी-बड़ी कंपनियों में इन्वेस्ट भी किया है, जिसमें बूस्ट,ऑडी, एमआरएफ,पेप्सी, फास्टट्रैक,हीरो जैसी कंपनियां शामिल हैं. किंग कोहली के पास कार का भी काफी अच्छा कलेक्शन हैं. उनके पास 70 लाख से लेकर 2.26 करोड़ रुपये तक की बहुत कारें हैं विराट कोहली की जीवनशैली भी उनकी संपत्ति के स्तर को दर्शाती है।

टैक्स के मामले में भी है सबसे आगे

क्रिकेट जगत के दिग्गजों में सबसे ज्यादा टैक्स पे करने वाली लिस्ट में भी किंग कोहली आगे हैं. फॉर्च्यून इंडिया द्वारा सितंबर में जारी की गई इस इस List पर नजर डालें, तो भारतीय पूर्व कप्तान किंग कोहली ने फाइनेंशियल ईयर 2024 में 66 करोड़ रुपये का एडवांस्ड टैक्स चुकाया है इसी लिए इनको, टैक्स के मांमले में भी अच्छा जाना जाता है।

Yashasvi Jaiswal Net Worth

भारतीय क्रिकेट में एक होनहार प्रतिभाशाली क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत कम समय में अपना नाम और पहचान बनाया है। उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव से निकलकर भारत के सबसे मुख्य खिलाडियों में सुमार होने तक यशस्वी जायसवाल की यात्रा महत्वाकांक्षी क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा का काम करती है, यह दिखाती है कि प्रतिभा, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प बाधाओं को तोड़ सकती है और अविश्वसनीय सफलता की ओर ले जा सकती है। अपनी शानदार बाएं हाथ की बल्लेबाजी के लिए मशहूर यशस्वी जायसवाल का शुरुआत से लेकर क्रिकेट स्टार बनने तक का सफर किसी प्रेरणा से कम नहीं है।

Yashasvi Jaiswal Net Worth

Yashasvi Jaiswal Net Worth यशस्वी जायसवाल की कुल संपत्ति 2024 तक करीब 16 करोड़ रुपये (2 मिलियन डॉलर) होने का अनुमान है। उनकी आय मुख्य रूप से क्रिकेट से होती है। वह हर महीने करीब 35 लाख रुपये कमाते हैं, जो सालाना 4 करोड़ रुपये से लेकर 4.8 करोड़ रुपये तक की आय के बराबर है।
वह इंडियन प्रीमियर लीग के ज़रिए अच्छी खासी कमाई करते हैं। 2020 में, RR ने उन्हें 2.40 करोड़ रुपये की कीमत पर साइन किया, जिसे 2022 में बढ़ाकर 4 करोड़ रुपये कर दिया गया, और क्रिकेट जगत में उनके बढ़ते कद को दर्शाने के लिए इस राशि को अगले सीज़न के लिए बरकरार रखा गया। इस साल राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया, जो निश्चित रूप से उनकी नेटवर्थ में भारी बढ़ोतरी करेगा।

जायसवाल का निवेश

जयसवाल भले ही उत्तर प्रदेश के भदोही के सुरियावां नगर में रहते हों, लेकिन उन्होंने रियल एस्टेट में से निवेश किया है। अपने पैतृक गांव में, जायसवाल के पास एक आलीशान घर और मुंबई में पाँच बेडरूम का अपार्टमेंट है।

यशस्वी जायसवाल का कार संग्रह

जायसवाल का कार संग्रह क्रिकेट में उनकी सफलता और उपलब्धियों का प्रमाण है। उनके पास मर्सिडीज-बेंज सीएलए 200, टाटा हैरियर और महिंद्रा थार आदि कई तरह की लग्जरी कारें हैं, जो उनके स्टाइल और गाड़ियों के प्रति लगाव को दर्शाती है।

इसे भी देखे: Rohit Sharma Net Worth

Smriti Mandhana Net Worth in Hindi

Rohit Sharma Net Worth | रोहित शर्मा नेट वर्थ

बड़े-बड़े मीडिया रिपोर्टरो के द्वारा, Rohit Sharma Net Worth भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की कुल संपत्ति लगभग 215 करोड रुपए बताई जाती है। यह आँकडा उपर निचे भी होता रहता है रोहित शर्मा ने वेस्टइन्डीस क्रिकेट टीम के खिलाफ 9 नवंबर 2013 को कोलकाता के ईडन गार्डन में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। वर्तमान समय में इनको एक टेस्ट क्रिकेट खेलने का 15 लाख रुपए मिलता है। अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट करियर की शुरूआत इन्होने 23 जून 2007 को आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ किया था। वर्तमान में इनको एक एकदिवसीय मैच का 6 लाख रूपये मिलता है। टी20 में रोहित ने पहला मैच 19 सितंबर 2007 को इंग्लैंड टीम के खिलाफ खेला था। वर्तमान में रोहित को एक टी20 मैच खेलने का 3 लाख रूपये मिलता है।

Rohit Sharma Net Worth
Rohit Sharma Net Worth

इनके कमाई के अन्य स्रोत

आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने इनको 1 साल का 16 करोड रुपए देती हैं रोहित को मुंबई इंडियंस का किंग भी कहा जाता है। इन्होंने मुंबई इंडियंस को पाँच बार विजेता (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) बनाया है जबकि एक बार 2010 में उपविजेता भी रहे । मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तान से हटा कर हार्दिक को बना दिया। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा एडीडास, ओप्पो, ड्रीम 11, निसान और ला लिगा जैसे कई बड़े-बड़े ब्रांड का ऐड (विज्ञापन) करते हैं। जिससे उनको 3.5 करोड़ से लेकर 7 करोड रुपए की कमाई होती है यहाँ से भी रोहित अच्छा खासा आय बनाते हैं उनके कमाई का यह भी एक अच्छा स्रोत है।

रोहित के पास क्या क्या है: रोहित शर्मा के पास कई अच्छे-अच्छे लग्जरी कारे हैं जैसे की मर्सिडीज़-बेंज, बीएमडब्ल्यू, ऑडी और पोर्श आदि। रोहित शर्मा के पास साउथ मुंबई स्थित आहुजा टॉवर्स में एक शानदार घर है जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 30 करोड रुपए है।

इसे भी पढ़े: Smriti Mandhana Net Worth in Hindi

D’Arcy Short Biography

हम फिर से बता दे की बड़े-बड़े मीडिया रिपोर्टरो के द्वारा, Rohit Sharma Net Worth भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की कुल संपत्ति लगभग 215 करोड रुपए बताई जाती है।

1. रोहित शर्मा की कुल संपत्ति (नेट वर्थ) कितनी है?
रोहित शर्मा की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 215 करोड़ बताई जाती है।

2. रोहित शर्मा की कमाई कहाँ कहाँ से होती हैं?
उनकी कमाई के मुख्य स्रोत बीसीसीआई वेतन, आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट, ब्रांड एंडोर्समेंट, और विज्ञापन डील्स हैं।

3. रोहित शर्मा का बीसीसीआई से वेतन कितना है?
रोहित शर्मा बीसीसीआई की A+ ग्रेड कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में हैं, जिससे उन्हें सालाना ₹7 करोड़ मिलते हैं।

4. रोहित शर्मा को आईपीएल से कितने पैसे मिलते हैं?
रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं और उन्हें ₹16 करोड़ प्रति सीजन मिलते हैं।

5. रोहित शर्मा कितने ब्रांड्स को प्रमोट करते हैं?
रोहित शर्मा Adidas, CEAT, Hublot, Oppo, and Dream11 जैसे 20 से अधिक ब्रांड्स का प्रमोशन करते हैं।

6. क्या रोहित शर्मा के पास खुद का कोई बिजनेस है?
वह खुद का कोई बड़ा बिजनेस नहीं चलाते, लेकिन उन्होंने रियल एस्टेट और स्टार्टअप्स में निवेश किया है।

7. रोहित शर्मा के पास कितनी संपत्तियां हैं?
उनके पास मुंबई में एक आलीशान अपार्टमेंट और अन्य शहरों में कई प्रॉपर्टीज हैं।

8. रोहित शर्मा के पास कौन-कौन सी लग्जरी कारें हैं?
उनके पास Lamborghini Urus, BMW M5, Audi Q7, और Mercedes-Benz GLS 350d जैसी कई महंगी कारें हैं।

9. क्या रोहित शर्मा की कोई चैरिटी संस्था है?
रोहित शर्मा पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के लिए काम करते हैं और कई चैरिटी संगठनों को सपोर्ट करते हैं।

10. क्या रोहित शर्मा की नेट वर्थ आने वाले समय में बढ़ेगी?
हाँ, उनकी ब्रांड वैल्यू और क्रिकेट करियर को देखते हुए उनकी नेट वर्थ आने वाले वर्षों में और बढ़ने की संभावना है।