Infinix GT 30 Pro | गेमर्स के लिए धमाकेदार फोन, मिलता है कूलिंग फैन और धांसू फीचर्स

Infinix GT 30 Pro | गेमर्स के लिए धमाकेदार फोन, मिलता है कूलिंग फैन और धांसू फीचर्स
Infinix GT 30 Pro
फीचर्स विवरण
डिस्प्ले 6.78 इंच 1.5K AMOLED, 144Hz रिफ्रेश रेट, 4500 निट्स ब्राइटनेस
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 8350 Ultimate (4nm)
रैम और स्टोरेज 8GB / 12GB RAM, 256GB स्टोरेज
ऑपरेटिंग सिस्टम Android 15 (2 साल OS अपडेट, 3 साल सिक्योरिटी अपडेट)
रियर कैमरा 108MP + 8MP अल्ट्रा वाइड
फ्रंट कैमरा 13MP
बैटरी 5500mAh, 45W वायर्ड + 30W वायरलेस चार्जिंग
कूलिंग सिस्टम 6-लेयर VC कूलिंग (13% बड़ा)
स्पेशल गेमिंग किट मैग्नेटिक कूलिंग फैन + GT केस (₹1,199)
अन्य फीचर्स डुअल स्टीरियो स्पीकर, In-Display फिंगरप्रिंट, IR ब्लास्टर
कीमत ₹24,999 (8GB) / ₹26,999 (12GB)

अगर आप एक गेमिंग लवर हैं और लंबे समय तक बिना फोन हीट हुए गेम खेलना चाहते हैं, तो Infinix GT 30 Pro आपके लिए ही बना है। गेमर्स को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इसे स्पेशली डिजाइन किया है, जिसमें दमदार कूलिंग सिस्टम, हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और ताकतवर प्रोसेसर दिया गया है। खास बात यह है कि इस फोन के साथ कूलिंग फैन वाली एक अलग गेमिंग किट भी आती है। आइए जानते हैं इस नए डिवाइस के सभी खास फीचर्स, कीमत और क्या है इसमें नया…

दमदार डिस्प्ले और डिजाइन

Infinix GT 30 Pro में बड़ा 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोलूशन 1224×2720 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 144Hz का रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है, जिससे गेमिंग और स्क्रॉलिंग एक्सपीरियंस बेहद स्मूद हो जाता है। स्क्रीन की ब्राइटनेस 4500 निट्स तक है, जिससे धूप में भी कंटेंट आसानी से देखा जा सकता है। डिस्प्ले को प्रोटेक्ट करने के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i लगाया गया है।

तगड़ा प्रोसेसर और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर

फोन में MediaTek Dimensity 8350 Ultimate 5G प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है। यह प्रोसेसर तेज परफॉर्मेंस और मल्टीटास्किंग के लिए बेहद बढ़िया है। यूजर्स को 8GB और 12GB रैम ऑप्शंस के साथ 256GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। Infinix GT 30 Pro लेटेस्ट Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कंपनी का दावा है कि इसमें 2 साल तक OS अपडेट्स और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहेंगे।

कैमरा भी कम नहीं

फोन में फोटोग्राफी के लिए 108MP का मेन कैमरा सेंसर दिया गया है, जो डिटेल्ड और शार्प तस्वीरें कैप्चर करता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा है, जो वाइड एंगल शॉट्स के लिए परफेक्ट है। सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोटो क्लिक करते वक्त डुअल LED फ्लैश भी मदद करता है।

साउंड और बाकी फीचर्स

फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं जो गेमिंग और मूवी एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं। इसके अलावा, In-Display फिंगरप्रिंट सेंसर, USB Type-C पोर्ट और IR ब्लास्टर भी मौजूद है, जिससे आप अपने फोन को रिमोट की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

बैटरी और चार्जिंग

Infinix GT 30 Pro में 5500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 45W की फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 30W की वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा, कंपनी ने इसमें 6-लेयर वाला VC कूलिंग सिस्टम लगाया है जो पुराने वर्जन की तुलना में 13% ज्यादा बड़ा है। इससे लंबे समय तक गेम खेलते हुए भी फोन गर्म नहीं होता।

स्पेशल गेमिंग किट – कूलिंग फैन के साथ

Infinix ने GT 30 Pro के साथ एक खास GT Gaming Kit भी लॉन्च की है, जिसकी कीमत सिर्फ 1,199 रुपये रखी गई है। इस किट में मैग्नेटिक कूलिंग फैन और एक प्रीमियम GT केस शामिल है। फैन को फोन से जोड़ने पर यह गेमिंग के दौरान हीट को कंट्रोल करता है और परफॉर्मेंस को बूस्ट करता है।

कनेक्टिविटी

फोन में डुअल सिम स्लॉट के साथ 5G कनेक्टिविटी मिलती है। हालांकि, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की जानकारी नहीं दी गई है। अन्य कनेक्टिविटी फीचर्स में Wi-Fi, Bluetooth, GPS आदि शामिल हैं।

ये भी देखे: Realme GT 7 | 120FPS की कर सकते है तगड़ी गेमिंग, जाने पूरे फीचर्स

Xiaomi Pad 7S Pro | 18 जून को लॉन्च इवेंट पे XRING 01 प्रोसेसर के साथ होगा टीज

कीमत और उपलब्धता

Infinix GT 30 Pro की कीमत:
8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट – ₹24,999
12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट – ₹26,999

Realme GT 7 | 120FPS Smooth Gaming, AI Power और धमाकेदार स्पेक्स के साथ बना गेमर्स की पहली पसंद

Realme GT 7 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Realme ने नए वर्शन की कीमत में कोई बदलाव नहीं किए है। इसे Realme GT 6 की कीमत पर ही मार्केट में पेश किया गया है। Realme GT 7 की शुरुआती कीमत 39,998 रूपये है। नीचे इसकी पूरी जानकारी दी गई है…

Realme GT 7 | 120FPS की कर सकते है तगड़ी गेमिंग, जाने पूरे फीचर्स

स्पेसिफिकेशन
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 9400e (4nm)
GPU 120fps BGMI सपोर्ट, GT Boost मोड
डिस्प्ले 6.78″ LTPO AMOLED, 120Hz, HDR10+, 6000nits
रियर कैमरा 50MP Sony IMX906 + 50MP Telephoto + 8MP Ultra-wide
विडियो रिकॉर्डिंग 8K @30fps, 4K @120fps, 4K अंडरवॉटर मोड
फ्रंट कैमरा 32MP Wide, 4K @60fps
बैटरी 7,000mAh
चार्जिंग 120W Fast Charging, 1% से 50% तक 15 मिनट में
IP रेटिंग IP69
रैम + स्टोरेज वेरिएंट 8GB + 256GB = ₹39,998
12GB + 256GB = ₹42,998
12GB + 512GB = ₹46,998

Realme GT7 भारत में लॉन्च होते ही गेमर्स में धूम मचा दी है। हालांकि यह ज्यादा महंगे Realme GT7 Pro फ्लैगशिप स्मार्टफोन का डाउन-टोन वर्शन है। Realme ने नए वर्शन GT 7 की कीमत में कोई इज़ाफ़ा नहीं किया है, और Realme GT 6 की कीमत पर ही पेश किया गया है। Realme GT 7 भारत के बेस 256GB स्टोरेज मॉडल के लिए आपको 39,998 रूपये लगाने पड़ेंगे। वहीं अगर आप के पास HDFC, SBI या ICICI बैंक है, तो आप इस नए GT 7 को मात्र 34,998 रूपये में खरीद पाएंगे। यहां Realme GT 7 के टॉप स्पेक्स और मुख्य विशेषताओं पर एक नजर डाली गई है।

पॉवरफुल प्रोफेसर और 120fps गेमिंग

नए Realme GT 7 में 4nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 9400e SoC प्रोसेसर देखने को मिलता है, जो 16GB + 512GB तक के टॉप वेरिएंट के साथ आता है। इस फोन में लगा पॉवरफुल प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 3 के बराबर प्रदर्शन देता है। ये फोन BGMI सर्टिफाइड 120fps गेमिंग को सपोर्ट करता है, यानी इसमें Smooth+Ultra Extreme (120fps) ग्राफिक्स अनलॉक्ड देखने को मिलता है। इसकी परफॉर्मेंस को और बढ़ने के लिए इसमें GT Boost का भी ऑप्शन देखने को मिलता है। इस फोन को गेमिंग के दौरान ठंडा रखने के लिए इसमें सबसे बड़ा 7700mm सिंगल-यूनिट वेपर कूलिंग चेंबर देखने को मिलता है।

6,000nits वाला डिस्प्ले 

इस सेगमेंट में भी इसका इसका पैनल काफी दमदार है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR 10+ सपोर्ट और डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ 6.78-इंच की बड़ी LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलती है। कंपनी इसके डिस्प्ले के बारे में दावा करती है कि यह 1600nits की HMB ब्राइटनेस और 6000nits की पीक ब्राइटनेस देता है, जिससे आपको इस फोन को आउटडोर में भी उसे करने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

कैमरा भी है शानदार

इसके कैमरे की बात करे तो इसके पीछे की तरफ 50MP-Sony IMX906 के साथ Dolby Vison का सपोर्ट देखने को मिलता है, 50MP टेली फोटो और 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा सेंसर देखने को मिलता है। इस कैमरे से आप 8K + 30fps और 4K + 120fps विडियो रिकॉर्डिंग कर सकते है। वहीं फ्रंट में 32MP वाइड एंगल कैमरा सेंसर देखने को मिलता है, जो कि 4K पे 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है। इसमें 4K अंडरवाटर वीडियो रिकॉर्डिंग मोड भी देखने को मिलता है, क्योंकि इस फोन में IP69 रेटिंग की प्रोटेक्शन भी देखने को मिलता है।

बैटरी और चार्जिंग

Realme GT 7 की एक मुख्य खासियत इसकी 7,000mAh की बैटरी है। इसमें 120W फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है और कंपनी ने रिटेल बॉक्स में फ़ास्ट चार्जर दिया है। Realme का दावा है कि यह चार्जर 15 मिनट में बैटरी को 1 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। कहा जाता है कि यह हैंडसेट को 40 मिनट में 1 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक चार्ज कर देता है। कंपनी का कहना है कि एक बार चार्ज करने पर 20 घंटे तक YouTube सेशन और 6.3 घंटे तक BGMI गेमप्ले की जा सकती है।

ये भी देखें: iQOO Z10 Lite 5G | भारत में जल्द होगा लॉन्च, जाने कीमत, फीचर्स और कैमरा डिटेल्स की पूरी जानकारी

Poco F7 | इंडिया में अब तक की 7,550mAh की सबसे बड़ी बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च, कीमत होगी सिर्फ इतनी

भारतीय कीमत, रैम और स्टोरेज

Realme GT 7 रैम और स्टोरेज वेरिएंट, कीमत के साथ पूरी जानकारी…

8GB + 256GB = ₹39,998

12GB + 256GB = ₹42,998

12GB + 512GB = ₹46,998

iQOO Z10 Lite 5G | भारत में जल्द होगा लॉन्च, जाने कीमत, फीचर्स और कैमरा डिटेल्स की पूरी जानकारी

iQOO Z10 Lite 5G: iQOO ने अपने Z सीरीज़ के अगले स्मार्टफोन – iQOO Z10 Lite 5G – को लेकर अपने ऑफिशियल साइट्स पे सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी हैं। iQOO की तरफ से आने वाला ये फोन Z सीरीज का अब तक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होने वाला है। जिसमें आपको 6,000mAh की बैटरी देखने को मिलेगी। अगर आप ₹9,999 से कम बजट में 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो iQOO Z10 Lite 5G एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।

iQOO Z10 Lite 5G | भारत में जल्द होगा लॉन्च, जाने कीमत, फीचर्स और कैमरा डिटेल्स की पूरी जानकारी
iQOO Z10 Lite 5G
स्पेसिफिकेशन डिटेल्स
मॉडल iQOO Z10 Lite 5G
डिस्प्ले 6.7 इंच HD+ Halo FullView, 90Hz रिफ्रेश रेट
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6300, AnTuTu स्कोर 433K+
बैटरी 6,000mAh, 15W फास्ट चार्जिंग
रियर कैमरा 50MP Sony AI सेंसर + डेप्थ सेंसर
फ्रंट कैमरा 8MP सेल्फी कैमरा
ऑपरेटिंग सिस्टम Android 15 आधारित Funtouch OS 15
रैम / स्टोरेज वेरिएंट 4GB + 128GB – ₹9,999
6GB + 128GB – ₹10,999
8GB + 256GB – ₹12,999
5G सपोर्ट Dual SIM 5G
प्रोटेक्शन IP64 वाटर/डस्ट रेसिस्टेंस, मिलिट्री ग्रेड
अनलॉक फीचर साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर
रंग विकल्प Titanium Blue, Cyber Green
पहली सेल 25 जून, दोपहर 12 बजे से

25 जून को दोपहर 12 बजे से इसकी पहली सेल स्टार्ट की जाने वाली है। ये iQOO की तरफ से आने वाला लो-सेगमेंट (बजट) वाला स्मार्टफोन है। जिसके स्पेक्स देखकर आप हैरान हो जाएंगे। इसमें IP64 और प्रोटेक्शन के लिए मिलिट्री ग्रेड जैसी प्रोटेक्शन देखने को मिलेगी। अगर आप iQOO का ये स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, आप नीचे दी गई सारी जानकारों को एक बार जरूर देखें…..

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

iQOO ने इस स्मार्टफोन में रेगुलर बेसिस और मल्टीटास्किंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट का उपयोग किया है। जो कि लो-सेगमेंट वाले स्मार्टफोन के लिए सबसे बेहतरीन चिपसेट माना जाता है। इसके ऑन-पेपर अन्तुतु बेंचमार्क स्कोर 433K+ आते है। इसमें आप BGMI जैसे battlegrounds गेम्स 40fps पे काफी आसानी से खेल सकते हैं।

बैटरी और चार्जिंग

इस स्मार्टफोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 15W कि फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिलता है। इसकी 6,000mAh की बड़ी बैटरी एक बार फुल चार्ज करने के बाद आपको रेगुलर यूजेस पर 2 दिन तक का बैटरी बैकअप आराम से दे सकती है।

कैमरा फीचर्स

कैमरे की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसका प्राइमरी सेंसर 50MP-Sony Ai सेंसर है, जो क्लियर और शार्प फोटो खींचता है। इसके अलावा डेप्थ सेंसर भी दिया गया है, जो पोर्ट्रेट फोटोग्राफी में मदद करता है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो सोशल मीडिया के लिए बढ़िया पिक्चर देता है।

किसके लिए है ये फोन?

iQOO Z10 Lite 5G उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन है जो 10 हजार रुपये से कम में एक भरोसेमंद, दमदार और 5G फीचर्स से लैस स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं। स्टूडेंट्स, वर्क फ्रॉम होम यूजर्स या फिर सोशल मीडिया और वीडियो स्ट्रीमिंग के शौकीनों के लिए ये फोन काफी सही रहेगा।

यह भी देखे: Poco F7 | इंडिया में अब तक की 7,550mAh की सबसे बड़ी बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च, कीमत होगी सिर्फ इतनी

Vivo Best Mobile: वीवो का सबसे अच्छा मोबाइल कौन सा है

New Phone: जून के महीने में आ रहे है ये धमाकेदार स्मार्टफोन, चौथे वाले फ़ोन की बैटरी देखकर रह जायेंगे दंग

Nothing Phone (3a)

डिस्प्ले और डिजाइन

फोन में 6.7 इंच की HD+ रेजोल्यूशन वाली Halo FullView डिस्प्ले दी गई है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। स्क्रीन ब्राइट और स्मूद एक्सपीरियंस के लिए बनाई गई है। इसका बैक पैनल ग्लॉसी फिनिश के साथ आता है, जो प्रीमियम लुक देता है। फोन दो कलर ऑप्शन में मिलेगा – Titanium Blue और Cyber Green।

अन्य जरूरी फीचर्स

5G कनेक्टिविटी: दोनों सिम स्लॉट में 5G सपोर्ट है, जिससे यूजर हाई-स्पीड नेटवर्क का लाभ उठा सकते हैं।

वाटर रेसिस्टेंस: फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह पानी की छींटों और हल्की धूल से सुरक्षित है।

ऑपरेटिंग सिस्टम: यह फोन Android 15 पर आधारित Funtouch OS 15 के साथ आता है, जिसमें कस्टमाइजेशन के कई ऑप्शन मिलते हैं।

सिक्योरिटी: साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जो जल्दी और सुरक्षित अनलॉक करता है।

iQOO Z10 Lite 5G: भारत में कीमत

iQOO Z10 Lite 5G के अलग-अलग रैम और स्टोरेज टाइप के हिसाब से अलग-अलग कीमत रखे गए हैं, जो कुछ इस प्रकार से होंगे –
4GB + 128GB = ₹9,999
6GB + 128GB = ₹10,999
8GB + 256GB = ₹12,999

IND vs ENG: भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ की कमाई अब एशेज के बराबर, ECB के सीईओ ने बताई वजह 

IND vs ENG: क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, एक भावना है। और जब बात भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैचों की हो, तो यह मुकाबला किसी भी लिहाज से कम नहीं होता।

IND vs ENG: भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ की कमाई अब एशेज के बराबर, ECB के सीईओ ने बताई वजह 
Highlights:
🔹 भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ की कमाई अब एशेज के बराबर
🔹 ECB CEO रिचर्ड गोल्ड ने दी बड़ी टिप्पणी
🔹 ‘पाटौदी ट्रॉफी’ का नाम अब ‘टेंडुलकर-एंडरसन ट्रॉफी’
🔹 पहला टेस्ट 20 जून से हेडिंग्ले में शुरू
🔹 सीरीज़ WTC अंकतालिका का भी हिस्सा\

अब तो इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के CEO रिचर्ड गोल्ड ने भी कह दिया है कि भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ व्यापार और लोकप्रियता के मामले में एशेज के बराबर है। उनके इस बयान ने क्रिकेट जगत में एक नई बहस छेड़ दी है क्या वाकई भारत और इंग्लैंड की टेस्ट भिड़ंत अब ‘एशेज’ जैसी प्रतिष्ठा पा चुकी है?

IND vs ENG का एक ऐतिहासिक रिश्ता

भारत और इंग्लैंड के बीच क्रिकेट का इतिहास 1932 से शुरू हुआ, जब भारत ने अपना पहला टेस्ट इंग्लैंड के खिलाफ खेला। तब से लेकर आज तक, दोनों टीमों के बीच कई यादगार मुकाबले हुए हैं चाहे वह 2007 में ट्रेंट ब्रिज की जीत हो या 2021 की लॉर्ड्स की वो ऐतिहासिक जंग। इस सीरीज़ में हर मैच किसी थ्रिलर फिल्म की तरह होता है जिसमें रोमांच, उतार-चढ़ाव और अंत तक सस्पेंस बना रहता है। भारतीय टीम 2007 के बाद इंग्लैंड जाकर आज तक एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती । पिछली बार 2021-22 जब भारतीय टीम इंग्लैंड का दौरा किया था उस समय सीरीज दो-दो से बराबर हो गया था।

क्या है रिचर्ड गोल्ड का कहना?

ECB के CEO रिचर्ड गोल्ड का कहना है कि भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज़ अब सिर्फ खेल नहीं, एक बड़ा कारोबारी अवसर बन चुकी है। उनके मुताबिक, जैसे ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच की एशेज सीरीज़ को वैश्विक दर्शक देखते हैं, ठीक वैसे ही भारत-इंग्लैंड की सीरीज़ भी दुनियाभर में फॉलो की जाती है। उन्होंने कहा कि भारत की उपस्थिति से दर्शकों की संख्या में जबरदस्त इजाफा होता है और ब्रॉडकास्टिंग से लेकर स्टेडियम टिकट्स तक, हर जगह राजस्व में बूम आता है।

क्यों है भारत इतना अहम?

भारत आज क्रिकेट की दुनिया का सबसे बड़ा मार्केट है। BCCI, यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड, ICC के नए राजस्व मॉडल में लगभग 38.5% हिस्सेदारी रखता है। इसका सीधा मतलब है कि हर साल भारत को ICC से करीब 230 मिलियन डॉलर मिलते हैं। रिचर्ड गोल्ड का मानना है कि यह पूरी तरह से जायज़ है, क्योंकि भारत ही वो देश है जहां क्रिकेट को धर्म की तरह पूजा जाता है। जब भी भारत का मैच होता है, टीवी रेटिंग्स और डिजिटल व्यूअरशिप आसमान छूने लगती है।

इस सीरीज में हो सकती है बड़ी लड़ाई

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज़ में कुछ खास बातें है दोनों टीमें कभी एक-दूसरे को हल्के में नहीं लेतीं। हर मैच में खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करते हैं भले ही मैदान पर आक्रामकता हो, लेकिन इस सीरीज़ में खेल भावना की झलक हमेशा दिखती है। इंग्लैंड की सीमिंग पिचों पर बल्लेबाज़ी आसान नहीं होती, वहीं भारत में स्पिन टेस्ट होता है। इससे सीरीज़ का रोमांच और बढ़ जाता है चाहे शुभमन गिल हों या जो रूट, पंत हों या स्टोक्स हर खिलाड़ी इस सीरीज़ में अपना सबकुछ झोंक सकता है।

नाम में बदलाव पाटौदी से टेंडुलकर-एंडरसन ट्रॉफी

इस बार इस सीरीज़ में एक बड़ा बदलाव किया गया है। अब इस ट्रॉफी को ‘पाटौदी ट्रॉफी’ की जगह ‘टेंडुलकर-एंडरसन ट्रॉफी’ कहा जाएगा। इस फैसले पर काफी विवाद भी हुआ। पाटौदी ट्रॉफी एक ऐतिहासिक नाम था, जो भारत और इंग्लैंड की साझी विरासत को दर्शाता था। हालांकि, यह नया नाम क्रिकेट के दो दिग्गजों सचिन तेंदुलकर और जेम्स एंडरसन से जुड़ा है। कुछ लोग इस बदलाव से नाराज़ हैं, लेकिन इसका मकसद नई पीढ़ी को खेल के महानायकों से जोड़ना है।

यह भी पढ़ें: Indian Cricketers Who Became Fathers: भारतीय क्रिकेटर जो इस साल जून तक पिता बने, इस क्रिकेटर के पत्नी ने दिया दो बच्चो को जन्म

Temba Bavuma Biography in hindi: आख़िरकार इस कप्तान ने साउथ अफ्रीका को दिला दी ट्राफी

कब से कब तक होगा सीरीज

इस साल जुलाई में इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज़ होनी है। पहला टेस्ट हेडिंग्ले में 20 जून से शुरू होगा और आखिरी टेस्ट लॉर्ड्स में 27 जुलाई को खत्म होगा। यह सीरीज़ ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का भी हिस्सा है, यानी इसके नतीजे सिर्फ प्रतिष्ठा नहीं, बल्कि अंकतालिका पर भी असर डालेंगे।

Poco F7 | इंडिया में अब तक की 7,550mAh की सबसे बड़ी बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च, कीमत होगी सिर्फ इतनी

Poco F7: पोको जल्द ही भारत में 7,550mAh की बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन, F-सीरीज के Poco F7 को लॉन्च करने जा रहा है। यह बैटरी रेगुलर इस्तेमाल पर दो दिनों से ज्यादा तक चलेगी। इसमें 90W फास्ट चार्जिंग और 22.5W कि रिवर्स टाइप-सी टू टाइप-सी वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिलेगा।

Poco F7 | इंडिया में अब तक की 7,550mAh की सबसे बड़ी बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च, कीमत होगी सिर्फ इतनीPoco F7

स्पेसिफिकेशन जानकारी
बैटरी 7,550mAh सिलिकॉन-कार्बन टेक्नोलॉजी
चार्जिंग 90W फास्ट, 22.5W रिवर्स
प्रोसेसर Snapdragon 8s Gen 4 (4nm)
डिस्प्ले 6.83″ AMOLED, 1.5K, 120Hz
कैमरा 50MP + 8MP (रियर), 20MP (फ्रंट)
अनुमानित कीमत ₹30,000 से कम

Poco अपनी पॉपुलर F-सीरीज के Poco F7 को इंडियन मार्केट में जून महीने के 24/06/2025 को लॉन्च करने वाली है। इस फोन की सबसे बड़ी हाईलाइट इसकी 7,550mAh की मैसिव बैटरी होगी, जोकि आपको 2 दिनों तक की रेगुलर बैकअप देने में मदद करेगी। लॉन्च होने से पहले ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पे इस फोन के कुछ फीचर्स सामने आ गए हैं। इस फोन की सारी जानकारियां आपको नीचे दी गई हैं, जो कि आपको ये फोन लेने से पहले जरूर देखनी चाहिए….

Poco F7 – 7,550mAh की मैसिव बैटरी वाला फोन 

Poco ने इसकी 7,550mAh की मैसिव बैटरी में सिलिकॉन-कार्बन (Si/C) बैटरी तकनीक का इस्तेमाल किया है। जिसकी बदौलत ये स्मार्टफोन एक बार फुल चार्ज करने पर 2.18 दिनों तक चलेगी।

Poco F7 की बैटरी iQOO Z10 और Vivo T4 की बैटरी से भी बड़ी होने वाली है। बात करे तो Vivo T4 और iQOO Z10 की तो इनमें कंपनी 7,300mAh की ही बैटरी ऑफर करती हैं, वहीं Poco का ये नया फोन 7,550mAh की बैटरी के साथ आएगा। तो यह भारत में लॉन्च हुए अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्ट भी बन जाएगा।

इस फोन का परफॉर्मेंस भी है दमदार

Poco F7 ki परफॉर्मेंस की बात करे तो इसमें 4nm आर्किटेक्चर वाला Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर देखने को मिलेगा, जो कि काफी पॉवरफुल चिपसेट माना जाता है। गिलबेंच लिस्टिंग से पता चला है कि इस डिवाइस में कम से कम एक वेरिएंट में 12GB रैम देखने को मिल सकता है। हम आपको बता दे कि Snapdragon 8s Gen 4 को हाई परफार्मेंस के लिए बनाया गया है और हमें बेंचमार्क से यह पता चला है कि ये चिपसेट Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के करीब परफॉर्मेंस ऑफर करता है।

शानदार कैमरा और बड़ी डिस्प्ले 

लीक्स और रयूमर्स की माने तो ऐसा कहा जा रहा है कि Poco का ये नया F7, Redmi के Turbo 4 Pro का रिब्रांडेड मॉडल होगा। जिसे कुछ समय पहले ही चीन में लॉन्च किया गया था। अगर यह सही है तो Poco F7 में 1.5K रिजाल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.83-इंच AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। अगर कैमरे की बात करे तो इसमें पीछे की तरफ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP ka अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलेगा, वहीं सेल्फी लवर्स के लिए इसमें 20MP का फ्रंट कैमरा सेंसर देखने को मिलेगा।

Poco F7 की कितनी हो सकती है कीमत?

हम आपको बता दें कि इससे पहले लॉन्च हुए F सीरीज के स्मार्टफोन जैसे Poco F6 और F5 दोनों को इंडिया में 29,999 रूपये में लॉन्च किया गया था। और इनसे भी पहले Poco F4 की कीमत 27,999 रूपये थी। ऐसे में Poco अपने ओपनेंट जैसे OnePlus और iQOO जाए ब्रांड्स को टक्कर देने के लिए इस नए फोन की कीमत 30,000 रूपये से कम में लॉन्च कर सकते हैं।

ये भी देखे: Vivo Best Mobile: वीवो का सबसे अच्छा मोबाइल कौन सा है

New Phone: जून के महीने में आ रहे है ये धमाकेदार स्मार्टफोन, चौथे वाले फ़ोन की बैटरी देखकर रह जायेंगे दंग

Xiaomi Pad 7S Pro | 18 जून को लॉन्च इवेंट पे XRING 01 प्रोसेसर के साथ होगा टीज

Xiaomi Pad 7S Pro: लीक्स एंड रयूमर्स के मुताबिक Xioami Pad 7S Pro में इस बार Xiaomi Smart Pen का स्पोर्ट देखने को मिल सकता है। कंपनी ने अपने कुछ वेब पेजेस पे बताया है कि इस Pad में 12.5 इंच की LCD स्क्रीन दी जाएगी।

Xiaomi Pad 7S Pro | 18 जून को लॉन्च इवेंट पे XRING 01 प्रोसेसर के साथ होगा टीज

Xiaomi Pad 7S Pro

स्पेसिफिकेशन डिटेल
डिस्प्ले 12.5 इंच LCD स्क्रीन
प्रोसेसर Xiaomi XRING 01 चिपसेट
बैटरी 12,160mAh
चार्जिंग 120W फास्ट वायर्ड चार्जिंग
OS Android 15 (HyperOS 2.0 बेस्ड)
स्टाइलस Xiaomi Smart Pen सपोर्ट
लॉन्च डेट 18 जून 2025 (चीन में)

चाइनीज डिवाइस मेकर Xiaomi का Pad 7S Pro जून महीने के इसी सप्ताह में लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi ने इसके कुछ मेन स्पेसिफिकेशन का टीजर दिया है। Xiaomi का कहना है कि इस बार इस Pad 7S Pro में उनका खुद का XRING 01 चिपसेट दिया जाएगा। Xiaomi का ये नया XRING 01 चिपसेट American कंपनी Qualcomm Snapdragon और MediaTek के चिपसेट्स को यह टक्कर देता है।

Xioami Pad 7S Pro | स्पेसिफिकेशंस

Xiaomi के इस Pad 7S Pro को 18 जून को होने वाले इवेंट में इसे चीन लॉन्च किए जाएगा। Xiaomi-चीन के प्रेसिडेंट, Lu Weibing ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Xiaomi Pad 7S Pro में कंपनी का खुद का बनाया हुआ XRING 01 दिया जाएगा। इस चिप का इस्तेमाल Xiaomi अपने नए Xiaomi Pad 7S Pro और Xiaomi 15S Pro में किया जाएगा। हालांकि 15S Pro में इस चिप का पहले से ही इस्तेमाल किया जा रहा है। Xioami ने इस इवेंट में Redmi K80 Ultra और Redmi K Pad के बारे में भी जानकारी देगी। हाल ही में XRING 01 के बेंचमार्क टेस्ट्स में Qualcomm Snapdragon 8 Elite के समान पाया गया है।

Xiaomi Pad 7S Pro में 12,160mAh की बैटरी के साथ 120W की फास्ट वायर्ड चार्जिंग का स्पोर्ट भी देखने को मिलेगा। Xiaomi के इस Pad 7S Pro में Smart Pen स्टाइलस का भी सपोर्ट देखने को मिलेगा। इसमें 12.5 इंच की LCD डिस्प्ले दी जाएगी। यह android 15 पर बेस्ड कंपनी के HyperOS 2.0 इंटरफेस पर चलेगा। Xiaomi ने अभी इसकी प्राइस लिस्टिंग नहीं की है, लेकिन यह अनुमान लगाया जा सकता है कि 18 जून को होने वाले Xiaomi के लॉन्च इवेंट पर बता सकता है।

Vivo Best Mobile: वीवो का सबसे अच्छा मोबाइल कौन सा है

Vivo Best Mobile: अगर आप Vivo के सबसे नए और बेहतरीन स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। यहां हम आपको Vivo T3 सीरीज और V50 सीरीज के सभी मॉडल्स की पूरी जानकारी देंगे — फीचर्स, डिस्प्ले, कैमरा, प्रोसेसर, बैटरी और बहुत कुछ। नीचे दिए गए सेक्शन में हर फोन के बारे में पूरा डिटेल दिया गया है, साथ में उसके स्पेसिफिकेशन का टेबल भी है जिससे आपको सही चुनाव करने में आसानी होगी।

 

1. Vivo T3 Ultra

Vivo T3 Ultra

Vivo कि तरफ से आने वाला ये अब तक के T सीरीज का सबसे स्टाइलिश और पॉवरफुल स्मार्टफोन है। इसके लुक को इंप्रूव करने के लिए इसमें 1.5K AMOLED 3D-CURVED Display दिया गया है, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 9200+ का प्रोसेसर भी मिलता है, जिसका ऑन-पेपर अन्तुतु बेंचमार्क स्कोर 1600K+ का आता है। इसमें बैकअप के लिए 5,500mAh की बैटरी के साथ 80W का फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 50MP के Sony IMX921 और 8MP का वाइड एंगल कैमरा सेंसर देखने को मिलता है, वहीं फ्रंट में 50MP का ग्रुप सेल्फी कैमरा भी देखने को मिलता है। साथ ही में इसमें IP68 का वाटर एंड डस्ट रेसिस्टेंट भी मिलता है।

Display 1.5K AMOLED 3D-Curved, 120Hz
Processor MediaTek Dimensity 9200+
Battery 5,500mAh, 80W Fast Charging
Rear Camera 50MP Sony IMX921 + 8MP Wide
Front Camera 50MP Group Selfie
Other Features IP68 Water & Dust Resistant

2. Vivo T3 Pro

Vivo T3 Pro

Vivo T3 Pro मिड-रेंज सेगमेंट में आने वाला सबसे बैलेंस्ड स्मार्टफोन है। इस फोन में आपको 4nm आर्किटेक्चर वाला Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट मिलता है, जिसका ऑन पेपर अन्तुतु बेंचमार्क स्कोर 830K+ देखने को मिलता है। इसमें 6.77 इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 3D Curved FHD+AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलता है। बैकअप के लिए इसमें 5,500mAh की बैटरी के साथ 80W का फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिलता है। कैमरा डिपार्टमेंट के लिए इसमें 50MP का Sony IMX882 और 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा सेटअप दिया गया है, वहीं सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 16MP का कैमरा सेंसर देखने को मिलता है। यह फोन 0.799cm थिकनेस के साथ आता है।

Display 6.77″ FHD+ AMOLED 3D-Curved, 120Hz
Processor Snapdragon 7 Gen 3 (4nm)
Battery 5,500mAh, 80W Fast Charging
Rear Camera 50MP Sony IMX882 + 8MP Ultra Wide
Front Camera 16MP
Thickness 0.799 cm

3. Vivo T3 5G

Vivo T3 5G

Vivo का यह T3 5G स्मार्टफोन अपने सेगमेंट (Under 18,500₹) में आने वाले सभी स्मार्टफोनों को कड़ी टक्कर देता है। इस फोन को लैग फ्री बनाने के लिए Vivo ने इसमें MediaTek Dimensity 7200 का 5G चिपसेट दिया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 नीट्स लोकल पिक ब्राइटनेस का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलता है। इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है, जिसमें 50MP के Sony IMX882, 2MP का Bokeh सेंसर और Flicker सेंसर भी देखने को मिलता है। इसमें 5,000mAh की बैटरी के साथ 44W का फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिलता है।

Display Flat AMOLED, 120Hz, 1800 nits
Processor MediaTek Dimensity 7200
Battery 5,000mAh, 44W Fast Charging
Rear Camera 50MP Sony IMX882 + 2MP Bokeh + Flicker

4. Vivo V50

Vivo V50

Vivo ने V सीरीज के Vivo V50 को लॉन्च करते ही कैमरा लवर्स में धूम मचा दी थी। सबसे पहले इसके कैमरे के बारे में बात करे तो इसके रियर में 50MP+50MP का बेहतरीन कैमरा सेटअप देखने को मिलता है, जिसमें मेन सेंसर 50MP-ZEISS और 50MP-ZEISS लेंस का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा सेंसर मिलता है। वहीं फ्रंट में भी 50MP-ZEISS का ग्रुप सेल्फी कैमरा सेटअप देखने को मिल जाता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 का चिपसेट देखने को मिलता है। बैकअप के लिए इस फोन में 6,000mAh की मैसिव बैटरी के साथ 90W का अल्ट्रा फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिलता है। इसमें 6.77 इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट वाला Quad-Curved डिस्प्ले देखने को मिलता है।

Display 6.77″ Quad-Curved AMOLED, 120Hz
Processor Snapdragon 7 Gen 3
Battery 6,000mAh, 90W Fast Charging
Rear Camera 50MP ZEISS + 50MP ZEISS Ultra Wide
Front Camera 50MP ZEISS Group Selfie

5. Vivo V50e

Vivo V50e

Vivo V50 का छोटा भाई Vivo V50e जिसके स्पेक्स आपको कर देंगे हैरान। इस फोन को पॉवरफुल बनाने के लिए इसमें 4nm आर्किटेक्चर वाला Mediatek Dimensity 7300 का 5G चिपसेट देखने को मिलता है।इसके कैमरा सेटअप की बात करे तो इसके रियर में 50MP-Sony IMX882 सेंसर के साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर और फ्रंट में 50MP का Eye AF ग्रुप सेल्फी कैमरा सेंसर देखने को मिलता है। इसमें एक 6.77 इंच की Quad-Curved डिस्प्ले देखने को मिलता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें बैकअप के लिए 5,600mAh की बैटरी के साथ 90W का फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिलता है।

Display 6.77″ Quad-Curved AMOLED, 120Hz
Processor MediaTek Dimensity 7300 (4nm)
Battery 5,600mAh, 90W Flash Charging
Rear Camera 50MP Sony IMX882 + 8MP Ultra Wide
Front Camera 50MP Eye AF Group Selfie

Indian Cricketers Who Became Fathers: भारतीय क्रिकेटर जो इस साल जून तक पिता बने, इस क्रिकेटर के पत्नी ने दिया दो बच्चो को जन्म

Indian Cricketers Who Became Fathers: इस साल कई भारतीय क्रिकेटर पिता बने हैं और उनके घरों में खुशियाँ आई हैं। नीतीश राणा भी इस साल पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी साची मारवाह ने 14 जून को जुड़वा बेटों को जन्म दिया है। साची ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी देते हुए खुशी जाहिर की और कहा कि यह एक अनपेक्षित प्लॉट ट्विस्ट की तरह है।

Indian Cricketers Who Became Fathers: भारतीय क्रिकेटर जो इस साल जून तक पिता बने, इस क्रिकेटर के पत्नी ने दिया दो बच्चो को जन्म
Indian Cricketers Who Became Fathers

साची ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “हमारे स्थायी टैटू से लेकर जुड़वाँ बेटों तक… यह एक ऐसा मोड़ था जिसकी हमने कल्पना भी नहीं की थी। वही तारीख (14.06.25)… वही हम… बस अब इसमें दो छोटे बच्चे जुड़ गए हैं।”* नीतीश और साची ने 18 फरवरी 2019 को शादी की थी। साची पेशे से एक इंटीरियर डिजाइनर हैं।

इस खुशखबरी पर कई क्रिकेटर्स ने बधाई दी। ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत ने लिखा, “छोटी-छोटी खुशियों के आगमन पर बधाई! मैं वादा करती हूँ कि मैं वैसी बुआ बनूँगी जिसका हर बच्चा सपना देखता है।” वहीं, रमनदीप सिंह, वेंकटेश अय्यर, पीयूष चावला और राजस्थान रॉयल्स ने भी नीतीश को शुभकामनाएँ दीं। राहुल तेवतिया, शीतल उथप्पा और मोहसिन खान ने भी उन्हें बधाई दी।

इस साल अब तक भारतीय क्रिकेटरों के घर गूंजी किलकारियां, कई स्टार भारतीय क्रिकेटर बने पिता। आइए जानते हैं किनके-किनके घर खुशियां आई…..

1. जाहिर खान – सागरिका

जाहिर खान - सागरिका

भारत के पूर्व गेंदबाज जाहिर खान और उनकी पत्नी सागरिका घटगे अप्रैल में माता-पिता बने। उन्होंने बेटे का नाम फतेहसिंह खान रखा है। जाहिर 46 साल की उम्र में पिता बने।

2. केएल राहुल – आथिया

केएल राहुल - आथिया

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और पत्नी आथिया मार्च में माता-पिता बने। आथिया ने बेटी को जन्म दिया।

3. शिवम दुबे – अंजुम

शिवम दुबे - अंजुम

भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे के घर नए साल में बेटी का जन्म हुआ। बेटी का नाम महविश शिवम दुबे रखा गया। यह उनका दूसरा बच्चा है।

जब शिवम दुबे को अंजुम खान से हुआ प्यार एक ऐसी कहानी जो दिल को छू जाती है

4. नीतीश राणा – साची

नीतीश राणा - साची

नीतीश राणा की पत्नी साची मारवाह ने 14 जून को जुड़वा बेटों को जन्म दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर यह जानकारी शेयर की।

Temba Bavuma Biography in hindi: आख़िरकार इस कप्तान ने साउथ अफ्रीका को दिला दी ट्राफी

Temba Bavuma Biography in hindi टेम्बा बावुमा साउथ अफ्रीका के एक जाने-माने क्रिकेटर हैं। उनका पूरा नाम टेम्बा बेवुमे बावुमा है। वह एक दाएं हाथ के बल्लेबाज़ हैं और कप्तानी भी करते हैं। वह खासतौर पर टेस्ट क्रिकेट और वनडे में अपनी बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं। टेम्बा साउथ अफ्रीका के पहले ब्लैक अफ्रीकन क्रिकेटर हैं जिन्होंने टेस्ट में शतक लगाया था, जो कि उनके देश के लिए एक ऐतिहासिक पल था।

Temba Bavuma Biography in hindi: आख़िरकार इस कप्तान ने साउथ अफ्रीका को दिला दी ट्राफी
आख़िरकार इस कप्तान ने साउथ अफ्रीका को दिला दी ट्राफी

जन्म और शुरुआती जीवन

टेम्बा बावुमा का जन्म 17 मई 1990 को केप टाउन, साउथ अफ्रीका में हुआ था। उनका पालन-पोषण लांगा टाउनशिप में हुआ, जो केप टाउन के पास है और क्रिकेट के लिए प्रसिद्ध है। उन्होंने साउथ अफ्रीकन कॉलेज स्कूल (SACS) से पढ़ाई की, जहां से कई और नामी क्रिकेटर भी निकले हैं।

बचपन से ही उन्हें क्रिकेट का बहुत शौक था। उनके घरवाले और कोच “जेफ्री टोयोना” उन्हें लगातार सपोर्ट करते रहे। यही कारण है कि वह धीरे-धीरे प्रोफेशनल क्रिकेट की ओर बढ़ते गए।

क्रिकेट करियर की शुरुआत

टेम्बा ने 2014 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे अपने खेल से सबको प्रभावित करना शुरू किया। उन्होंने जनवरी 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 102 रन की पारी खेली, जो उनका पहला और ऐतिहासिक टेस्ट शतक था।

इसके बाद उन्होंने वनडे और टी20 इंटरनेशनल में भी डेब्यू किया। उन्होंने अपने खेल से यह दिखा दिया कि वह सिर्फ एक टेस्ट बल्लेबाज नहीं, बल्कि तीनों फॉर्मेट में खेलने की काबिलियत रखते हैं।

मुख्य उपलब्धियाँ

•साउथ अफ्रीका के पहले ब्लैक अफ्रीकन खिलाड़ी जिन्होंने टेस्ट शतक लगाया।

•साउथ अफ्रीका के वनडे कप्तान भी रह चुके हैं।

•ICC वर्ल्ड कप 2023 में भी उन्होंने साउथ अफ्रीका की टीम का नेतृत्व किया।

•टेस्ट क्रिकेट में 50 से ज्यादा मैच खेल चुके हैं।

•WTC 2025 में अपनी कप्तानी में टीम को जीत दिलवाई।

2025 WTC (वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जितना)

2025 की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में साउथ अफ्रीका ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। टीम ने इस बार भारत को हराकर WTC ट्रॉफी जीत ली। इस फाइनल मुकाबले में टेम्बा बावुमा भले ही बल्ले से बहुत बड़ा योगदान नहीं दे सके, लेकिन कप्तानी में उनका बड़ा रोल रहा।बावुमा ने मैदान पर शांत दिमाग से टीम को गाइड किया। तेज गेंदबाजों के रोटेशन, फील्ड प्लेसमेंट और रणनीति सब कुछ बहुत ही समझदारी से किया गया। साउथ अफ्रीका के लिए यह ऐतिहासिक पल था, क्योंकि यह पहली बार था जब उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की ट्रॉफी जीती।

ICC | अब खेल बदलने वाला है! टेस्ट में 17 जून से, वनडे में 2 जुलाई से और T20 में 10 जुलाई से आएंगे नए नियम – ICC ने दी मंजूरी

Harbhajan Singh: हरबजन सिंह ने बोला इस कप्तान की तरह बनना चाहता था मैं। बोले बड़े सपने जरुर देखना चाहिए

टेम्बा बावुमा की नेट वर्थ (2025 तक)

टेम्बा बावुमा की कुल नेट वर्थ लगभग 3 से 4 मिलियन डॉलर यानी 25 से 30 करोड़ रुपये के आसपास है। उनकी कमाई के मुख्य स्रोत कुछ इस प्रकार से हैं:

साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड (CSA) से सैलरी

मैच फीस और बोनस

ब्रांड एंडोर्समेंट्स (जैसे कि Puma और अन्य लोकल ब्रांड)

घरेलू और फ्रेंचाइज़ी लीग जैसे SA20

चौंकाने वाली बात यह है कि इतना पैसा होने के बाद भी उन्हें महंगी गाड़ियों या बड़ी लाइफस्टाइल में ज्यादा दिलचस्पी नहीं है।

टेम्बा बावुमा की कप्तानी

बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने नई दिशा पकड़ी है। वह युवाओं को मौका देने, शांत दिमाग से कप्तानी करने और टीम के साथ मजबूत संबंध बनाने के लिए जाने जाते हैं। कई बार आलोचना भी हुई, खासकर टी20 वर्ल्ड कप 2022 में जब टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी।

2023 के वनडे वर्ल्ड कप और 2025 WTC में उन्होंने दिखा दिया कि वो एक मजबूत कप्तान हैं जो दबाव में भी टीम को संभाल सकते हैं।

टेम्बा बावुमा फाउंडेशन

बावुमा क्रिकेट से बाहर भी एक्टिव हैं। वह ‘टेम्बा बावुमा फाउंडेशन’ के जरिए गरीब बच्चों को शिक्षा और खेल के अवसर उपलब्ध करवाते हैं। वह अक्सर स्कूलों और गांवों में जाकर युवाओं को प्रेरित करते हैं

Redmi K80 Ultra और K Pad Compact | जल्द होंगे लॉन्च, दमदार फीचर्स के साथ देंगे टक्कर

Redmi K80 Ultra और K Pad Compact

Redmi K80 Ultra और K Pad Compact: रेडमी अब प्रीमियम डिवाइसेज़ की दुनिया में बड़ा धमाका करने जा रहा है। कंपनी अपने दो नए फ्लैगशिप प्रोडक्ट्स – Redmi K80 Ultra स्मार्टफोन और Redmi K Pad कॉम्पैक्ट टैबलेट को साथ में लॉन्च करने वाली है। इस बात की जानकारी रेडमी ब्रांड के जनरल मैनेजर वांग टेंग थॉमस ने दी है। कंपनी का कहना है कि ये दोनों डिवाइस 2025 में रेडमी के अपग्रेड प्लान का बड़ा हिस्सा हैं।

Redmi K80 Ultra – दमदार परफॉर्मेंस और शानदार डिजाइन

Redmi K80 Ultra

K80 Ultra को एक लग्ज़री फ्लैगशिप कहा जा रहा है, जो सिर्फ पावर ही नहीं, बल्कि हर मामले में बेहतरीन अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है। इसमें 4nm का Mediatek Dimensity 9400+ प्रोसेसर, 6.8-इंच की 1.5K फ्लैट स्क्रीन, और अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

बैटरी भी जबरदस्त है – 7400mAh की बैटरी जो 120W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डिज़ाइन की बात करें तो इसका लुक फ्लैट एज वाला है, और IP68 वॉटर-डस्ट प्रूफ, ड्यूल स्पीकर्स, और नया कस्टम वाइब्रेशन मोटर भी इसमें शामिल है।

Redmi K Pad – छोटा पैकेट, बड़ा धमाका

Redmi K Pad

रेडमी का यह पहला प्रीमियम कॉम्पैक्ट टैबलेट है, जिसे सीधा iPad Mini को टक्कर देने के लिए बनाया गया है। कंपनी का कहना है कि इसे बनाना आसान नहीं था – स्क्रीन, बैटरी, और डिजाइन को हल्का और पतला बनाने के लिए काफी मेहनत की गई।

इस दमदार K Pad में भी 4nm का Mediatek Dimensity 9400+ प्रोसेसर दिया गया है और इसमें 8.8 इंच की 3K LCD डिस्प्ले जो 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। यह टैबलेट भी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है – 67W चार्जिंग के साथ। इसके अंदर हाई-एंड हार्डवेयर दिया गया है, जो इसे एक दमदार परफॉर्मर बनाता है।

क्या कहना चाहती है रेडमी?

रेडमी अब यह साफ कर रही है कि वह सिर्फ बजट सेगमेंट तक सीमित नहीं रहना चाहती। K80 Ultra और K Pad के जरिए कंपनी बताना चाहती है कि वह हर कैटेगरी में फ्लैगशिप क्वालिटी दे सकती है और बड़ी कंपनियों को सीधी टक्कर देने के लिए तैयार है।

Note: जल्द ही ये दोनों डिवाइस बाजार में धमाकेदार एंट्री करने वाले हैं। हालांकि ये दोनों स्मार्टफोन की इंडियन मार्केट में आने के काफी कम उम्मीद है, अगर ये इंडियन मार्केट में आते भी है तो ये किसी और नाम से आयेंगे जो कि xiomi लॉन्च करेगा।

यह भी देखें:

New Phone: जून के महीने में आ रहे है ये धमाकेदार स्मार्टफोन, चौथे वाले फ़ोन की बैटरी देखकर रह जायेंगे दंग

Vivo Y400 Pro 5G: Vivo ला रहा है धमाकेदार फोन, 32 MP का फ्रंट कैमरा, इतना हो सकता है कीमत