Samsung के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra को लेकर सॉफ्टवेयर डेवेलपमेंट में अब तेजी आ चुकी है। कुछ दिन पहले ही कंपनी के सर्वर पर इस फोन की पहली फर्मवेयर फाइल देखी गई थी, जिससे यह अंदाज़ा लगाया जा रहा था कि यह One UI 8.5 पर आधारित हो सकता है। लेकिन अब इसका पक्का सबूत सामने आ गया है।
One UI 8.5
फर्मवेयर लीक ने खोले राज
हमें जो फर्मवेयर मिला है, उसका वर्जन S948USQU0AYG8 है और इसमें साफ-साफ लिखा है कि यह Android 16 पर आधारित है और इसके ऊपर One UI 8.5 की लेयर दी गई है। यानी पहली बार One UI 8.5 का नाम आधिकारिक रूप से सामने आ गया है।
इससे यह भी साफ होता है कि Samsung ने अब Galaxy S26 Ultra के सॉफ्टवेयर वर्जन को तैयार करना शुरू कर दिया है और यह फोन काफी कुछ नया लेकर आने वाला है।
Samsung का नया सॉफ्टवेयर रिलीज़ प्लान
आपको बता दें कि अब Samsung हर साल के मिड में (जुलाई के आसपास) Galaxy Z सीरीज़ (जैसे Fold और Flip) के साथ नई One UI x.0 रिलीज करेगा, और उसके लगभग 6 महीने बाद Galaxy S सीरीज़ के साथ x.5 वर्जन लाएगा। यानी: Z सीरीज़ = One UI x.0 S सीरीज़ = One UI x.5 (with major features)
इस बदलाव का मकसद है Google के नए Android रिलीज शेड्यूल से मेल खाना। चूंकि अब Google भी अपने Android वर्जन्स साल के बीच में लॉन्च कर रहा है, Samsung ने भी अपनी अपडेट स्ट्रैटेजी उसी हिसाब से ढाल ली है।
ट्रंक-बेस्ड डेवेलपमेंट सिस्टम क्या है?
Samsung अब Trunk-based development मॉडल अपना रहा है। इसका मतलब है कि सॉफ्टवेयर अपडेट को एक मुख्य बेस पर तैयार किया जाएगा और फिर वहीं से सभी वर्जन निकाले जाएंगे। इससे अपडेट्स जल्दी, बेहतर और Google के शेड्यूल के अनुसार रिलीज हो पाएंगे।
नतीजा क्या है?
Galaxy S26 Ultra के साथ One UI 8.5 आएगा और ये एक छोटा अपडेट नहीं होगा—बल्कि इसमें भी कई बड़े फीचर्स और सुधार देखने को मिलेंगे। इससे साफ है कि Samsung अपने फ्लैगशिप फोन्स के साथ अब पहले से ज्यादा सोच-समझकर और टाइमलाइन को फॉलो करते हुए नया सॉफ्टवेयर देने की तैयारी में है।
Samsung अब अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 Ultra के फाइनल डेवलपमेंट स्टेज में पहुंच चुका है। हालांकि इसकी ऑफिशियल लॉन्चिंग में अभी करीब 6 महीने बाकी हैं, लेकिन विश्वसनीय लीक्स के ज़रिए इसके फीचर्स की एक साफ तस्वीर सामने आने लगी है। ये फोन सिर्फ एक स्पेसिफिकेशन अपग्रेड नहीं, बल्कि एक thoughtful refinement होगा, जो डिज़ाइन, परफॉर्मेंस और यूज़र एक्सपीरियंस तीनों में संतुलन लाने की कोशिश कर रहा है।
Samsung Galaxy S26 Ultra
इस बार और भी पतला लेकिन प्रीमियम फील वाला डिज़ाइन
Galaxy S26 Ultra को पहले से ज़्यादा पतला (लगभग 7.xmm) और हल्का बनाया जाएगा। इसकी चौड़ाई और ऊंचाई हल्के से बढ़ाई जा रही है (+0.3mm), लेकिन इसके बावजूद Samsung इसका वज़न कम करने में कामयाब रहा है। फोन के फ्रंट में एक बड़ा 6.9-इंच डिस्प्ले होगा, जिसमें अब CoE डिपोलराइज़र टेक्नोलॉजी और Samsung की तीसरी जेनरेशन की एंटी-रिफ्लेक्टिव ग्लास का इस्तेमाल किया जाएगा। ये छोटे-छोटे बदलाव यूज़र के रियल-वर्ल्ड एक्सपीरियंस में बड़ा फर्क डाल सकते हैं।
कैमरा अपग्रेड: 200MP और नया ज़ूम सिस्टम
कैमरा इस सीरीज़ की सबसे बड़ी हाइलाइट्स में से एक होगा। इस बार 200MP ISOCELL HP2 सेंसर को खासतौर पर 2026 के लिए ट्यून किया गया है, जिसमें एक बड़ा अपर्चर मिलेगा ताकि लो-लाइट में बेहतर रिजल्ट आएं। साथ ही, एक नया 3x टेलीफोटो सेंसर और 5x पेरिस्कोप लेंस में भी अपर्चर इम्प्रूव किया गया है, जिससे ज़ूम और नाइट फोटोग्राफी दोनों में सुधार देखने को मिलेगा।
Snapdragon 8 Elite 2 का तगड़ा चिपसेट
Galaxy S26 Ultra में मिलेगा दमदार Snapdragon 8 Elite 2 for Galaxy चिपसेट, जिसकी CPU स्पीड होगी 4.74GHz और GPU क्लॉकिंग 1300MHz तक जाएगी। कुछ क्षेत्रों में Samsung अपने इन-हाउस Exynos 2600 चिपसेट की टेस्टिंग भी कर सकता है, जिससे एक बार फिर dual-SoC strategy वापसी कर सकती है।
5000mAh बैटरी + 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
Samsung S26 Ultra में 5000mAh की बैटरी दी जाएगी, लेकिन इस बार इसमें 60W की तेज़ वायर चार्जिंग का सपोर्ट होगा — जो पिछले जेनरेशन से काफी बड़ा अपग्रेड है।
One UI 8.5: और भी कस्टमाइज्ड एक्सपीरियंस
फोन में One UI 8.5 होगा, जो One UI 8.0 का और पॉलिश्ड वर्जन है। इसमें कुछ एक्सक्लूसिव फीचर्स होंगे जो शुरुआत में सिर्फ S26 Ultra सीरीज़ के लिए उपलब्ध रहेंगे। बाद में इन्हें बाकी डिवाइसेज़ में भी रोल आउट किया जाएगा।
क्या लॉन्च से पहले बदल सकते हैं कुछ फीचर्स?
हालांकि Samsung के S26 Ultra के कमर्शियल लॉन्च से पहले कुछ स्पेसिफिकेशन में बदलाव हो सकते हैं, लेकिन फिलहाल जो जानकारी सामने आई है वो यही दिखाती है कि Galaxy S26 Ultra पहले से ज़्यादा शार्प, पावरफुल और यूज़र-सेंट्रिक बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
लंबे इंतज़ार और कई टीज़र के बाद Meizu ने आखिरकार अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Meizu 22 को ऑफिशियली टीज़ कर दिया है। ब्रांड ने इस फोन की फ्रंट इमेज शेयर की है, जो इसकी सबसे बड़ी खासियत को सामने लाती है — दुनिया का सबसे पतला चार-साइड वाला बेज़ल, जिसकी मोटाई मात्र 1.2mm है।
Meizu 22
सफेद पैनल में बेज़ल कम करना बना Meizu का बड़ा चैलेंज
इस अचीवमेंट को खास बनाता है इसका white front panel पर आधारित डिज़ाइन, जिसे अधिकतर कंपनियां प्रोडक्शन लॉस के डर से टालती हैं। लेकिन Meizu ने इस चुनौती को एक्सेप्ट करते हुए अपनी in-house LIPO टेक्नोलॉजी और 6-लेयर मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस के ज़रिए यह डिज़ाइन हासिल किया है। ब्रांड ने साफ कहा, “जितनी कम बेज़ल की चौड़ाई होती है, white panel का yield rate उतना ही गिरता है — ये एक ऐसा ज़ोन है जिसे ज़्यादातर ब्रांड छूने से भी डरते हैं।”
डिज़ाइन के पीछे Meizu की ‘आत्मा’
Meizu के अनुसार, उनके लिए सफेद पैनल सिर्फ एक डिज़ाइन एलिमेंट नहीं बल्कि उनकी ब्रांड आइडेंटिटी है, जो MX2 के जमाने से चली आ रही है। कंपनी का मानना है: “अगर सफेद पैनल नहीं है, तो चाहे प्रोडक्ट कितना भी अच्छा क्यों न हो — वो Meizu की आत्मा को नहीं दर्शाता।” यही सोच उन्हें बाकी ब्रांड्स से अलग बनाती है।
हार्डवेयर को लेकर सवाल, लेकिन उम्मीदें काफी ज़बरदस्त
हालांकि Meizu 22 का डिज़ाइन काफी इंप्रेसिव है, लेकिन कुछ सवाल अब भी बाकी हैं — खासकर उसके चिपसेट को लेकर। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें Snapdragon 8 Elite Edition या उसका अगला वर्जन इस्तेमाल हो सकता है। पर सवाल ये है कि क्या यह फोन Qualcomm और MediaTek के आने वाले फ्लैगशिप चिपसेट्स के ठीक पहले मार्केट में आकर यूज़र्स को आकर्षित कर पाएगा?
अगस्त में लॉन्च होने वाला iQOO Z10 Turbo+ पहले ही स्मार्टफोन इंडस्ट्री में हलचल मचा चुका है। जहां अक्टूबर में Xiaomi, OPPO, Vivo, Honor, OnePlus, Redmi और Realme जैसी कंपनियों के फ्लैगशिप फोन्स टकराने वाले हैं, वहीं iQOO ने गेम को पहले ही आगे बढ़ा दिया है — Z10 Turbo+ का प्री-ऑर्डर अब ऑफिशियली शुरू हो गया है।
iQOO Z10 Turbo+
डिज़ाइन और डिस्प्ले
Z10 Turbo+ का डिज़ाइन पहले आए Z10 Turbo और Turbo Pro से काफी मिलता-जुलता है —
वही स्लीक फ्लैट-एज बॉडी, सिंपल और क्लीन रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल और एक बड़ा, फ्लैट 6.78-इंच का 1.5K Huaxing C9+ AMOLED डिस्प्ले जो इसे लुक वाइस काफी शानदार बनाया है।
कैमरे की बात करे, तो इसके फ्रंट में है 16MP का सेल्फी कैमरा, और रियर में 50MP प्राइमरी लेंस + 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा का डुअल-कैमरा सेटअप।
परफॉर्मेंस और बैटरी: मार्केट में कोई मुकाबला नहीं!
Z10 Turbo+ की सबसे बड़ी ताकत है इसका परफॉर्मेंस-बैटरी कॉम्बिनेशन, जो इस प्राइस रेंज में शायद ही किसी और डिवाइस में मिलता हो। इस फोन में फ्लैगशिप-ग्रेड MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर और साथ में मिलती है 8000mAh की गिगेंटिक बैटरी ये कॉम्बिनेशन इस फोन को लंबे समय तक स्मूद परफॉर्म करने वाला परफेक्ट बीस्ट बनाता है। अब गेमिंग हो या डे-टू-डे यूज़, बैटरी खत्म होने का नाम नहीं लेगी। वहीं चार्जिंग में भी 90W फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
कनेक्टिविटी और फीचर्स
iQOO ने इस फोन में वो सारे टॉप-टियर फीचर्स डाल दिए हैं जो आमतौर पर फ्लैगशिप फोनों में मिलते हैं, जैसे –
Wi-Fi 7 सपोर्ट
5.5G (Next-gen) कनेक्टिविटी
डुअल-फ्रिक्वेंसी GPS
फुल-फंक्शन NFC
और IR ब्लास्टर यानी आप इसे रिमोट कंट्रोल की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हो।
लॉन्च से पहले ही हिट?
भले ही इसका लॉन्च अगस्त में है, लेकिन iQOO Z10 Turbo+ को लेकर अभी से हाइप बनानी चालू हो गई है। इतनी बड़ी बैटरी और हाई-एंड प्रोसेसर का कॉम्बो, इस मिड-रेंज प्राइस में पहली बार देखने को मिल सकता है।
iQOO इस फोन के ज़रिए मिड-रेंज मार्केट में फ्लैगशिप लेवल का एक्सपीरियंस देने की तैयारी में है — और लगता है कि बाकी ब्रांड्स को अब अपने फोन को अपग्रेड करना ही पड़ेगा।
भारत के बजट 5G सेगमेंट में इन दिनों iQOO Z10R vs CMF Phone 2 Pro का जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। हाल ही में लॉन्च हुआ iQOO Z10R और पहले से मार्केट में मौजूद CMF Phone 2 Pro, दोनों ही ₹20,000 से कम में दमदार फीचर्स पेश कर रहे हैं। जहां iQOO दमदार परफॉर्मेंस और टफ बिल्ड पर जोर देता है, वहीं CMF Phone 2 Pro शानदार कैमरा सेटअप और क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस के साथ आता है। तो आखिर किसे खरीदना बेहतर रहेगा? आइए जानते हैं इन दोनों फोनों का एक कम्पलीट कंपेरिजन।
iQOO Z10R vs CMF Phone 2 Pro
परफॉर्मेंस
दोनों ही स्मार्टफोन MediaTek के 4nm प्रोसेसर के साथ आते हैं—iQOO Z10R में Dimensity 7400 और CMF Phone 2 Pro में Dimensity 7300 Pro। दोनों चिपसेट लगभग समान परफॉर्मेंस देते हैं, लेकिन iQOO अपने 12GB RAM वैरिएंट के कारण मल्टीटास्किंग में थोड़ा आगे निकल जाता है। CMF में केवल 8GB RAM विकल्प मिलता है।
बैटरी बैकअप और चार्जिंग
iQOO Z10R में 5700mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह 50% चार्ज सिर्फ 33 मिनट में कर सकता है और 26 घंटे यूट्यूब या 9 घंटे गेमिंग आराम से चला सकता है।
CMF Phone 2 Pro में 5000mAh बैटरी और 33W चार्जिंग दी गई है, जो कि सही है लेकिन iQOO के मुकाबले थोड़ा पीछे रह जाती है।
डिस्प्ले और डिज़ाइन
iQOO Z10R में 6.77-इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। इसके अलावा, SCHOTT Xensation ग्लास से प्रोटेक्टेड यह स्क्रीन काफी ड्यूरेबल भी है।
वहीं, CMF के डिस्प्ले पर ज्यादा फोकस नहीं किया गया है, जिससे वीडियो देखने और गेमिंग के शौकीनों के लिए iQOO बेहतर विकल्प बन जाता है।
कैमरा सेटअप
CMF Phone 2 Pro में ट्रिपल कैमरा सेटअप है – 50MP मेन लेंस, 50MP 2x टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रा-वाइड। यह 4K@30fps और 1080p@120fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
iQOO Z10R में 50MP Sony IMX882 सेंसर (OIS के साथ) और 2MP डेप्थ लेंस मिलता है। फ्रंट में हालांकि iQOO आगे है, क्योंकि इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा है जो 4K रिकॉर्डिंग करता है, जबकि CMF में 16MP कैमरा और 1080p वीडियो मिलती है।
सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस
CMF Phone 2 Pro, Nothing OS 3.2 पर बेस्ड Android 15 के साथ आता है, जो एकदम क्लीन और स्मूथ UI देता है। iQOO Z10R भी Android 15 पर है लेकिन इसमें Funtouch OS 15 मिलता है। हालांकि, इस बार Funtouch में सुधार किया गया है और दो साल के एंड्रॉयड अपडेट्स व तीन साल की सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया गया है।
iQOO में कुछ एक्स्ट्रा AI फीचर्स भी दिए गए हैं जैसे AI Erase 2.0, Photo Enhance, Screen Translation और Circle to Search।
बिल्ड क्वालिटी और ड्यूरेबिलिटी
अगर मजबूती की बात करें, तो iQOO Z10R बाज़ी मारता है। यह फोन IP68/IP69 रेटेड है, जो इसे पानी और धूल से बचाता है। साथ ही MIL-STD-810H और SGS 5-स्टार एंटी-फॉल सर्टिफिकेशन भी मिलता है।
iQOO में बड़ी ग्रेफाइट कूलिंग सिस्टम और 10 टेम्परेचर सेंसर भी दिए गए हैं, जिससे गेमिंग के दौरान गर्म नहीं होता।
कनेक्टिविटी और नेटवर्क
दोनों फोनों में 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, USB Type-C और GNSS सपोर्ट जैसे सभी जरूरी कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद हैं।
कीमत और उपलब्धता
CMF Phone 2 Pro की कीमत ₹18,999 से शुरू होती है और ₹20,999 तक जाती है। iQOO Z10R की शुरुआती कीमत ₹19,499 है, लेकिन लॉन्च ऑफर्स के साथ यह ₹17,499 में भी मिल सकता है (HDFC या Axis Bank कार्ड पर ₹2,000 की छूट और एक्सचेंज बोनस)।
iQOO तीन स्टोरेज वेरिएंट में आता है – 8+128GB, 8+256GB और 12+256GB, जबकि CMF में दो ही वेरिएंट हैं।
कलर ऑप्शंस
iQOO Z10R – Aquamarine और Moonstone रंगों में उपलब्ध। CMF Phone 2 Pro – क्लासिक फिनिश के साथ पहले से रिटेल और ऑनलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध।
कौन है बेहतर?
iQOO Z10R उन यूज़र्स के लिए बेस्ट है जिन्हें बड़ी बैटरी, प्रीमियम डिस्प्ले, एक्स्ट्रा रैम और टफ बिल्ड चाहिए। CMF Phone 2 Pro कैमरा लवर्स और क्लीन UI चाहने वालों के लिए परफेक्ट है।
तो आपको क्या ज्यादा चाहिए — दमदार परफॉर्मेंस और टफ डिज़ाइन या कैमरा फ्लेक्सिबिलिटी और क्लीन सॉफ्टवेयर? फैसला आपके हाथ में है!
OnePlus एक बार फिर स्मार्टफोन मार्केट में धूम मचाने को तैयार है। कंपनी अपने नए फ्लैगशिप फोन OnePlus 15T पर तेजी से काम कर रही है, जो सीधे तौर पर Samsung और Xiaomi जैसे पॉपुलर ब्रांड्स को टक्कर देगा। सबसे दिलचस्प बात यह है कि लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत OnePlus 13T/13s से भी कम हो सकती है, जिससे यूज़र्स की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
OnePlus 15T
OnePlus 13T/13s से भी कम हो सकती है कीमत
टिपस्टर Digital Chat Station की मानें तो OnePlus 15T को काफी अफोर्डेबल कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर कहा कि यह फोन OnePlus 13T/13s से ज्यादा “अट्रैक्टिव प्राइस” पर आ सकता है।
याद दिला दें कि OnePlus 13T भारत में OnePlus 13s नाम से आया था, जिसकी कुछ खूबियों को लेकर मिली-जुली स्पेसिफिकेशन मिली थी।
इस बार मिलेगा ट्रिपल कैमरा सेटअप
OnePlus 13T में ड्यूल रियर कैमरा था, जो कुछ यूज़र्स को काफी पसंद आया, लेकिन कुछ को इसमें कमी महसूस हुई, खासकर टेलीफोटो लेंस की।
अब उम्मीद की जा रही है कि OnePlus 15T में कंपनी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देगी —
एक मेन कैमरा,
एक अल्ट्रा-वाइड
और एक टेलीफोटो लेंस होगा।
इसके साथ ही इस बार डिवाइस में वायरलेस चार्जिंग और IP रेटिंग (IP68) भी शामिल की जा सकती है, जो पिछले मॉडल में नहीं थी।
साथ ही, 3D इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का भी ज़िक्र किया जा रहा है।
7000mAh की मैसिव बैटरी और दमदार प्रोसेसर
लीक्स के अनुसार, OnePlus 15T में कंपनी एक बड़ी 7000mAh बैटरी दे सकती है, जो आज के स्मार्टफोन यूज़र्स की बैटरी से जुड़ी टेंशन को खत्म कर सकती है।
साथ ही इसमें 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो सकेगा।
प्रोसेसर की बात करें तो यह फोन लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 2 चिपसेट पर काम कर सकता है, जो पिछले जनरेशन से 25% तेज बताया जा रहा है। इससे गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI फीचर्स का अनुभव काफी बेहतर होगा।
डिस्प्ले, सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स
OnePlus 15T में 6.3 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसमें 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और ब्राइट कलर आउटपुट होगा।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो डिवाइस Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर रन करेगा।
कंपनी इसमें कई AI-पावर्ड टूल्स और स्मार्ट फीचर्स शामिल कर सकती है, जैसे कि स्मार्ट फोटो एडिटिंग, AI कॉल असिस्टेंट और बहुत कुछ।
कीमत और उपलब्धता
ग्लोबल लॉन्च और कीमत को लेकर अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार,
अमेरिका में इसकी कीमत करीब $600 (लगभग ₹50,000) हो सकती है।
भारत में यह फोन OnePlus 13T से सस्ती कीमत पर आ सकता है, जिससे यह फ्लैगशिप सेगमेंट में एक शानदार डील साबित हो सकता है।
Xiaomi और Samsung को देगा सीधा टक्कर
OnePlus 15T, दमदार बैटरी, लेटेस्ट चिपसेट, प्रीमियम कैमरा सेटअप और स्मार्ट AI फीचर्स के साथ एक पावरफुल पैकेज बनने जा रहा है। अगर इसकी कीमत वाकई OnePlus 13T से कम रहती है, तो यह फोन Xiaomi और Samsung जैसे पॉपुलर ब्रांड्स की मुश्किलें जरूर बढ़ा सकता है।
Apple अब फोल्डेबल स्मार्टफोन की दुनिया में कदम रखने के लिए अपने Foldable iPhone के साथ तैयारी में है। लंबे समय से इसको लेकर अफवाहें चल रही थीं, लेकिन अब कुछ लीक रिपोर्ट्स में लॉन्च टाइमलाइन और संभावित कीमत से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी इस फोल्डेबल डिवाइस को 2026 में iPhone 18 सीरीज़ के साथ पेश कर सकती है।
Foldable iPhone
कब होगा लॉन्च?
Bloomberg के जाने-माने टेक जर्नलिस्ट Mark Gurman की रिपोर्ट के अनुसार, Apple अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को 2026 की दूसरी छमाही में लॉन्च करने का प्लान बना रहा है।
यह फोन iPhone X के बाद पहली बार होगा जब Apple अपने डिवाइस को पूरी तरह से रीडिज़ाइन करेगा।
बताया जा रहा है कि यह फोल्डेबल फोन बुक-स्टाइल डिजाइन में आएगा, कुछ-कुछ Samsung Galaxy Z Fold 7की तरह। यानी अंदर की तरफ एक बड़ा डिस्प्ले होगा, जो टैबलेट का फील देगा, और बाहर एक कवर स्क्रीन होगी।
क्या होगी कीमत?
Apple के फोल्डेबल फोन की कीमत को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत लगभग $2000 (यानी भारत में करीब ₹1.72 लाख) हो सकती है।
यह फोन 7.8-इंच का बड़ा इंटरनल डिस्प्ले और 5.5-इंच की कवर स्क्रीन के साथ आ सकता है।
इसकी मोटाई फोल्ड होने पर 9mm और ओपन करने पर सिर्फ 4.5mm हो सकती है, जिससे यह दुनिया का सबसे स्लिम फोल्डेबल फोन बन सकता है।
कैमरा और फीचर्स
इस डिवाइस के रियर साइड पर डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।
फोल्डेबल डिज़ाइन को ध्यान में रखते हुए, Apple इस बार Face ID की जगह साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दे सकता है।
जहां तक सॉफ्टवेयर की बात है, संभावना है कि कंपनी इस फोन के लिए iOS 27 का एक खास वर्जन तैयार करेगी, जो फोल्डेबल फॉर्म फैक्टर को सपोर्ट करेगा।
क्या बोले लीकर्स?
अब तक मिली जानकारियों के मुताबिक, Apple इस नए सेगमेंट में काफी सोच-समझकर कदम रख रहा है। Samsung, Motorola और Vivo जैसे ब्रांड पहले से ही फोल्डेबल मार्केट में एक्टिव हैं और उनकी डिवाइसेज़ को अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला है। Apple अब इस मार्केट में एक प्रीमियम, स्लिम और इनोवेटिव डिवाइस के ज़रिए एंट्री करना चाहता है।
कुल मिलाकर….
Apple का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन अगले कुछ सालों में टेक वर्ल्ड में एक बड़ा बदलाव ला सकता है। प्रीमियम डिज़ाइन, बड़ी स्क्रीन और नई टेक्नोलॉजी के साथ यह डिवाइस निश्चित रूप से हाई-एंड यूज़र्स के लिए खास होने वाला है। हालांकि, अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि Apple जल्द ही इस डिवाइस से जुड़ी और जानकारी शेयर करेगा।
Google अपनी अगली Pixel 10 सीरीज़ को 20 अगस्त 2025 को लॉन्च करने जा रहा है। Google pixel 10 series leaks से पता चला है, की इस बार कंपनी केवल एक या दो नहीं, बल्कि पूरे चार नए स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है। जिसमें Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold शामिल है। अब, लॉन्च से पहले ही Google Play Store पर इस सीरीज़ की पहली झलक मिल चुकी है, जिससे पूरे लाइनअप का डिज़ाइन सामने आ गया है।
Google pixel 10 Series
Google Play Store पर लीक हुआ बैनर
Android Authority की एक रिपोर्ट के अनुसार, जब उन्होंने Android डिवाइस पर Google Play Store ऐप को खंगाला, तो उन्हें एक नया बैनर दिखाई दिया जिसमें पूरे Pixel 10 सीरीज की तस्वीरें मौजूद थीं। इस बैनर में: Pixel 10 को Indigo (नीला) कलर में दिखाया गया है,
जबकि Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold को Moonstone (चांदनी जैसा सिल्वर) रंग में पेश किया गया है।
इस लीक से अब यह साफ़ हो गया है कि कंपनी ने पहले केवल Pixel 10 Pro की झलक दिखाई थी, लेकिन अब सभी डिवाइसेज़ का डिज़ाइन एक साथ सामने आ गया है।
$50 की लॉन्च ऑफर छूट
बैनर में एक खास प्रमोशनल डील भी दिखाई गई है, जिसमें Google की ओर से $50 की छूट का ज़िक्र किया गया है। यह ऑफर 20 अगस्त से शुरू होकर 13 अक्टूबर 2025 तक एक्टिव रहने की संभावना है। यानी जो यूज़र्स लॉन्च इवेंट के बाद नया Pixel खरीदने का प्लान कर रहे हैं, उन्हें कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट मिल सकता है।
अन्य कलर्स की जानकारी लीक से मिली
हालांकि अभी Google ने सभी कलर वेरिएंट्स को ऑफिशियल तौर पर नहीं दिखाया है, लेकिन इंटरनेट पर पहले से लीक हुई रेंडर्स (renders) के ज़रिए हम इन स्मार्टफोन्स के अन्य कलर्स की झलक पहले ही देख चुके हैं:
Google Pixel 10 सीरीज़ के डिज़ाइन को लेकर अब किसी तरह का सस्पेंस नहीं बचा है। लॉन्च से पहले ही Google Play Store से पूरे लाइनअप की जानकारी सामने आ चुकी है। अब सभी की नज़रें 20 अगस्त पर टिकी हैं, जब Google ऑफिशियल तौर पर इन फ्लैगशिप फोन्स को लॉन्च करेगा।
Apple हर साल सितंबर में अपनी फ्लैगशिप iPhone सीरीज़ को लॉन्च करता है और इस बार iPhone 17 Pro Max को लेकर पहले से ही काफी हलचल मची हुई है। माना जा रहा है कि यह फोन iPhone 17 सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होगा, जिसमें बड़ी बैटरी, नया डिज़ाइन और एडवांस कैमरा फीचर्स मिल सकते हैं। तो आइए जानते हैं इस दमदार फोन से जुड़ी अब तक की लीक जानकारी….
iPhone 17 Pro Max
iPhone 17 Pro Max: बड़ी बैटरी और नया डिज़ाइन
लीक्स के मुताबिक, इस बार Apple अपने सबसे बड़े बैटरी अपग्रेड के साथ आ सकता है। iPhone 17 Pro Max में करीब 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो पिछले साल के 4,676mAh से कहीं ज़्यादा है।
इसी वजह से डिवाइस की मोटाई थोड़ी बढ़कर 8.25mm से 8.725mm हो सकती है। Apple का दावा है कि मौजूदा Pro Max मॉडल 33 घंटे तक वीडियो प्लेबैक देता है, जबकि iPhone 17 Pro Max में 35 घंटे या उससे ज्यादा का बैकअप मिल सकता है।
परफॉर्मेंस
नए Pro Max मॉडल में Apple का सबसे ताकतवर A19 Pro चिप मिलेगा, जो TSMC के 3nm प्रोसेस पर होगा। इसके अलावा 12GB रैम, जिससे मल्टीटास्किंग और AI-फीचर्स होंगे और भी स्मूद होंगे।
इस बार इसमें Qualcomm Snapdragon X80 5G मॉडेम और Apple का नया Wi-Fi 7 चिप के साथ Apple पहली बार Vapor Chamber कूलिंग सिस्टम के साथ आ सकता है, जिससे फोन ज़्यादा गर्म नहीं होगा और परफॉर्मेंस बनी रहेगी
कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए iPhone 17 Pro Max में होगा शानदार कैमरा अपग्रेड। जिसमें पीछे की तरफ़ ट्रिपल 48MP कैमरा सेटअप मिलेगा, जो बेहतर जूम और लो-लाइट परफॉर्मेंस के लिए Tetraprism लेंस भी मिलेगा। वहीं इससे 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट भी किया जा सकता है।
फ्रंट में 24MP का नया सेल्फी सेंसर मिल सकता है। जो Apple की computational photography और AI टेक्नोलॉजी से फोटो क्वालिटी को और भी बेहतरीन बना सकता है।
डिस्प्ले और डिज़ाइन
17 Pro Max में मिलेगा 120Hz रिफ्रेश रेट वाला ProMotion डिस्प्ले मिलेगा जो बेहद पतले बेज़ेल्स और प्रीमियम फिनिश के साथ आ सकता है।
कलर ऑप्शन:
Titanium Blue, Purple, White, Black और Orange
कैमरा मॉड्यूल इस बार और चौड़ा हो सकता है, जो बैक पैनल पर ज्यादा एरिया कवर करेगा
iPhone 17 Pro Max की कीमत
देश
अनुमानित कीमत
भारत
₹1,64,900 से शुरू
अमेरिका (USA)
$1,199 – $1,399
दुबई (UAE)
AED 5,099 – AED 5,399
यूरोप
€1,399 – €1,599
यूके (UK)
£1,149 – £1,299
iPhone 17 सीरीज़ के फोन सितंबर के मध्य में लॉन्च हो सकते हैं और लॉन्च के कुछ दिन बाद बिक्री शुरू हो सकती है।
ओवरऑल
iPhone 17 Pro Max अब तक का सबसे पावरफुल और फीचर-पैक iPhone साबित हो सकता है। इसमें बड़ी बैटरी, AI-पावर्ड A19 Pro चिप, एडवांस कैमरा सिस्टम और नया कूलिंग मैकेनिज़्म मिलने की उम्मीद है। हालांकि, Apple की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है, लेकिन लीक्स को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह एक सुपर फ्लैगशिप डिवाइस होने वाला है।
Xiaomi जल्द ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi 15 5G लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने इसके लॉन्च से पहले ही एक टीज़र जारी कर दिया है, जिसमें फोन की साइड प्रोफाइल देखने को मिलती है और इसके जबरदस्त बैटरी बैकअप की झलक मिलती है। टीज़र में दावा किया गया है कि यह फोन केवल 1% बैटरी में भी 7.5 घंटे तक स्टैंडबाय पर रह सकता है।
Redmi 15 5G
कहां से होगी सेल शुरू
इस फोन को Amazon.in, mi.com, और ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकेगा।
लीक में सामने आए फीचर्स
लॉन्च से पहले ही इस फोन की तस्वीरें और फीचर्स इंटरनेट पर लीक हो चुके हैं। लीक जानकारी के अनुसार:
इसमें 6.9-इंच की FHD+ स्क्रीन वाली डिस्प्ले मिल सकती है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा इसको पावर देने के लिए इसमें Qualcomm का Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेर भी दिया जा सकता है।
कैमरा सेटअप
इसके रियर कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी + 2MP सेकेंडरी सेंसर दिया गया है, जो काफी अच्छी तस्वीरें क्लिक करता है। वहीं फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गए है, जो दिन की लाइट में बढ़िया तस्वीरें निकलता है।
बैटरी और चार्जिंग
Redmi 15 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह लंबी बैटरी लाइफ का वादा करता है, खासकर उन यूज़र्स के लिए जो ज्यादा मोबाइल इस्तेमाल करते हैं।
मजबूती और सुरक्षा
फोन को IP64 रेटिंग मिली है, यानी यह डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट भी होगा।
कीमत और वेरिएंट
Redmi 15 5G को RM 699 (लगभग ₹14,305) में लिस्ट किया गया है, जोकि 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है।
उम्मीद की जा रही है कि एक 6GB + 128GB वर्जन भी पेश किया जाएगा।
कब होगी लॉन्चिंग?
बताया जा रहा है कि इस हफ्ते के अंत तक कंपनी फोन की ऑफिशियल घोषणा कर सकती है। इसके साथ ही Redmi 15C 5G को भी लॉन्च किया जाएगा, जो पिछले साल आए Redmi 14C का अपग्रेडेड वर्ज़न होगा।
भारत में इन फोन्स की लॉन्चिंग अगस्त की शुरुआत में संभावित है।