Oppo ने Reno सीरीज़ के सबसे प्रीमियम मॉडल Oppo Reno 14 Pro के साथ स्मार्टफोन मार्केट में एक बार फिर नया बेंचमार्क सेट कर दिया है। यह फोन ना सिर्फ अपनी शानदार परफॉर्मेंस और दमदार बैटरी से इंप्रेस करता है, बल्कि इसका कैमरा और डिस्प्ले भी इसे बाकी फ्लैगशिप फोन्स से एक कदम आगे खड़ा करता है। चलिए जानें Oppo Reno 14 Pro के सभी धमाकेदार फीचर्स को…..

Oppo Reno 14 Pro
स्पेसिफिकेशन | डिटेल |
---|---|
डिस्प्ले | 6.83″ AMOLED, 120Hz, HDR10+, 3840Hz PWM |
प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 8450 (4nm), Mali-G720 MC7 |
OS | Android 15, ColorOS 15 |
कैमरा | 50MP + 50MP (Periscope) + 50MP (Ultra-Wide), 4K Video |
सेल्फी | 50MP with 4K @60fps |
बैटरी | 6200mAh, 80W Fast Charging, 50W Wireless |
रैम/स्टोरेज | 12/16GB RAM + 256GB/512GB/1TB UFS 3.1 |
अन्य | IP68/IP69, In-Display Fingerprint, Reverse Charging |
डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी
इस फोन का डायमेंशन 163.4 x 77 x 7.5 mm और वज़न 201g है। बिल्ड की बात करे तो इसमें Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन वाला ग्लास फ्रंट, मजबूत एल्युमिनियम फ्रेम और शाइनिंग ग्लास बैक पैनल के साथ मिलता है। इस फोन को IP68/IP69 सर्टिफिकेशन मिला है – यानी यह पूरी तरह धूल और पानी से सेफ है, और 2 मीटर पानी में 30 मिनट तक टिक सकता है। सिम सपोर्ट: Dual Nano-SIM + eSIM (एक समय में 2 एक्टिव सिम)
डिस्प्ले
Oppo Reno 14 Pro में आपको 6.83 इंच की बड़ी AMOLED डिस्प्ले मिलता है। जिसमें 1 बिलियन कलर सपोर्ट, HDR10+ और 3840Hz PWM Dimming jo आंखों को आराम देती है। इसके अलावा इसकी स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 1200 निट्स (HBM) पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसकी स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो: 90.1% के करीब है। प्रोटेक्शन के लिए इसमें Gorilla Glass 7i या Crystal Shield ग्लास की प्रोटेक्शन मिलती है। यह डिस्प्ले सिर्फ देखने में नहीं, यूज़ करने में भी बेहद स्मूद और रिच एक्सपीरियंस देती है।
परफॉर्मेंस
Reno 14 Pro 5G में नया और दमदार MediaTek Dimensity 8450 (4nm) चिपसेट मिलता है जो ऑक्टा-कोर CPU- 3.25 GHz की हाई स्पीड और तगड़ी ग्राफिक्स के लिए GPU: Mali-G720 MC7 मिलता है, जिससे गेमिंग और ग्राफिक्स स्मूद और शार्प बनते हैं OS की बात करे तो ये, Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 के साथ आता है, जो क्लीन और यूज़र फ्रेंडली इंटरफेस के साथ मिलता है।
स्टोरेज और रैम
इस फोन में UFS 3.1 स्टोरेज टेक्नोलॉजी के साथ आता है और यह कई वैरिएंट्स में आता है: 256GB + 12GB RAM 512GB + 12GB RAM 512GB + 16GB RAM 1TB + 16GB RAM नोट: माइक्रोSD कार्ड स्लॉट नहीं है – लेकिन इतनी स्टोरेज में जरूरत ही नहीं पड़ती।
प्रो-लेवल कैमरा
Reno 14 5G के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल जाता है, 50MP वाइड लेंस (1/1.55″ सेंसर, OIS और PDAF सपोर्ट), 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस – 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम और OIS और 50MP अल्ट्रावाइड लेंस के साथ आता है, जो 116˚ व्यू एंगल और AF के साथ साथ मिलता है। कैमरा फीचर्स की बात करे तो इसमें। •कलर स्पेक्ट्रम सेंसर •HDR, LED फ्लैश, पैनोरमा जैसे फीचर्स मिलते है। वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर्स: •4K @30/60fps •1080p @30/60/120/240fps •HDR और gyro-EIS स्टेबलाइजेशन सेल्फी कैमरा की बात करे तो इसमें 50MP वाइड लेंस, ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ मिलता है, जो 4K @30/60fps 1080p पे वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकता है। इसमें gyro-EIS और HDR जैसे फीचर्स भी मिल जाते है।
बैटरी और चार्जिंग
इसमें 6200mAh की बड़ी बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग, 13.5W PD सपोर्ट और 33W UFCS / PPS चार्जिंग सपोर्ट के साथ Reverse Wired Charging का सपोर्ट भी मिल जाता है।
अन्य जरूरी फीचर्स
•इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर •Sensors: एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और कम्पास।
ये भी देखें: Oppo Reno 14 5G | भारत में जल्द होगा लॉन्च, OnePlus 13s को दे सकता है टक्कर
OnePlus 13s | इस छोटे से फोन में बड़े धमाके करने जैसे हैं फीचर्स