Nehal Wadhera Biography in hindi: नेहल वढेरा कौन हैं? | पूरी जीवनी, करियर और सफलता की कहानी

Nehal Wadhera Biography in hindi: नेहल वढेरा एक युवा भारतीय क्रिकेटर हैं जो अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं। उनका जन्म 4 सितंबर 2000 को पंजाब के लुधियाना शहर में हुआ था। बचपन से ही क्रिकेट में रुचि रखने वाले नेहल ने करीब 9 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उनके कोच हरजिंदर सिंह ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें गहराई से प्रशिक्षण देना शुरू किया। नेहल की बल्लेबाज़ी का अंदाज़ युवराज सिंह से मिलता-जुलता है, इसलिए लोग उन्हें “न्यू ऐज युवराज” भी कहते हैं।

Nehal Wadhera Biography in hindi: नेहल वढेरा कौन हैं? | पूरी जीवनी, करियर और सफलता की कहानी

नेहल ने सबसे पहले पंजाब की अंडर-16 और अंडर-19 टीमों में खेला। 2017 – 18 की कूच बिहार ट्रॉफी में उन्होंने 529 रन बनाए, जो बहुत शानदार प्रदर्शन था। इस प्रदर्शन के दम पर उन्हें भारत की अंडर-19 टीम में जगह मिली और 17 जुलाई 2018 को उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अंडर-19 इंटरनेशनल में डेब्यू किया। उन्होंने उस मैच में 82 रन बनाए। वह लुधियाना से भारत के लिए खेलने वाले तीसरे क्रिकेटर बने।

इतिहास रचने वाली पारी

अप्रैल 2022 में हुए इंटर-डिस्ट्रिक्ट अंडर-23 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में नेहल वढेरा ने इतिहास रच दिया। उन्होंने 578 रन की जबरदस्त पारी खेली, जो कि क्रिकेट इतिहास की सबसे लंबी व्यक्तिगत पारी में से एक मानी जाती है। उन्होंने यह रन 414 गेंदों पर बनाए, जिसमें 42 चौके और 35 छक्के शामिल थे। इस पारी के साथ उन्होंने ब्रायन लारा का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। इसके अलावा उन्होंने सबसे तेज 200, 300, 400 और 500 रन बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया।

रणजी ट्रॉफी में धमाल

3 जनवरी 2023 को नेहल ने गुजरात के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में अपना डेब्यू किया। उन्होंने इस मैच में 123 रन की शतकीय पारी खेली। इसके बाद 18 जनवरी को उन्होंने मध्य प्रदेश के खिलाफ दोहरा शतक (214 रन) भी जड़ा। उनके इस प्रदर्शन से selectors और फैंस दोनों प्रभावित हुए। रणजी ट्रॉफी के अपने पहले सीज़न में उन्होंने कुल 376 रन बनाए जो कि एक नए खिलाड़ी के लिए काफी अच्छा रिकॉर्ड माना जाता है।

आईपीएल का सफर

नेहल वढेरा को दिसंबर 2022 में मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये की बेस प्राइस पर खरीदा। उन्होंने 2 अप्रैल 2023 को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आईपीएल में डेब्यू किया। इस मैच में उन्होंने 13 गेंदों पर 21 रन बनाए, जिसमें एक शानदार 101 मीटर लंबा छक्का भी शामिल था। आईपीएल 2023 के सीज़न में नेहल ने कुल 14 मैच खेले और 241 रन बनाए।

आईपीएल 2024 में उन्होंने 6 मैचों में 109 रन बनाए। इसके बाद आईपीएल 2025 में उनकी कीमत बढ़ गई और पंजाब किंग्स ने उन्हें 4.2 करोड़ रुपये में खरीद लिया। अब तक उन्होंने कुल 23 आईपीएल मैच खेले हैं और 464 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। उनके शॉट्स की टाइमिंग और आत्मविश्वास से यह साफ है कि वह भविष्य में भारतीय टीम में एक अहम स्थान बना सकते हैं।

नेट वर्थ और कमाई

नेहल वढेरा की कुल संपत्ति लगभग 40 लाख रुपये के आस-पास मानी जाती है। उनकी कमाई के प्रमुख स्रोत हैं – घरेलू क्रिकेट, आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट और ब्रांड एंडोर्समेंट। उन्होंने कुछ बड़े ब्रांड्स जैसे CEAT, Spartan Sports और F45 Training के साथ अग्रीमेंट किए हैं। उनके पास कुछ महंगी गाड़ियाँ भी हैं जैसे BMW 5 Series और Range Rover Sport। वह जालंधर में एक शानदार घर में रहते हैं।

इन्हें भी पढ़े:

Jitesh Sharma Biography | इस खिलाड़ी ने कर दिया कमाल

Ishan Kishan Biography | एक छोटे शहर से भारतीय टीम तक का सफर

व्यक्तिगत जीवन

नेहल वढेरा अभी शादीशुदा नहीं हैं और न ही उनके किसी अफेयर की खबर है। वह पूरी तरह से अपने क्रिकेट करियर पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 2.35 लाख फॉलोअर्स हैं। वह अकसर अपनी क्रिकेट की झलकियाँ, प्रैक्टिस वीडियोज़ और पर्सनल लाइफ के कुछ पल शेयर करते रहते हैं।

हम आपको फिर से बता दे कि, नेहल वढेरा एक युवा भारतीय क्रिकेटर हैं जो अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं। उनका जन्म 4 सितंबर 2000 को पंजाब के लुधियाना शहर में हुआ था। बचपन से ही क्रिकेट में रुचि रखने वाले नेहल ने करीब 9 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उनके कोच हरजिंदर सिंह ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें गहराई से प्रशिक्षण देना शुरू किया। नेहल की बल्लेबाज़ी का अंदाज़ युवराज सिंह से मिलता-जुलता है, इसलिए लोग उन्हें “न्यू ऐज युवराज” भी कहते हैं।

खेल कूद से जूडे आकडे 

Leave a Comment