iPhone हमेशा से ही प्रीमियम स्मार्टफोन की दुनिया में एक अलग पहचान रखता आया है। और अब iPhone 16e ने अपने फीचर्स, डिज़ाइन और परफॉर्मेंस से सबका ध्यान खींच रहा है। इसके अंदर की टेक्नोलॉजी और खूबियों ने इसे मार्केट में आते ही किलर स्मार्टफोन बना दिया है। आइए जानते हैं इसके हर एक फीचर के बारे में….
iPhone 16e
डिस्प्ले | 6.1″ Super Retina XDR OLED, 1200nits |
---|---|
चिपसेट | Apple A18 (3nm), Hexa-core CPU |
कैमरा | Rear: 48MP (f/1.6, OIS), Front: 12MP + SL 3D |
वीडियो | 4K @60fps, Dolby Vision, स्टेरियो साउंड |
बैटरी | 4005mAh, 27W Wired, 7.5W Wireless |
स्टोरेज विकल्प | 8GB RAM + 128GB / 256GB / 512GB |
OS | iOS 18.3.1 (अपग्रेडेबल to iOS 18.5) |
दमदार डिस्प्ले
इस नए iPhone 16e में आपको Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है जो ना सिर्फ शानदार दिखता है बल्कि आपको एकदम नेचुरल और ब्राइट विजुअल एक्सपीरियंस देता है। इसका 6.1- inch का स्क्रीन साइज और 1170 x 2532px रेजोल्यूशन इस फोन को वीडियो देखने, गेम खेलने और फोटो एडिटिंग के लिए परफेक्ट बनाता है। इसकी 1200nits की पीक ब्राइटनेस इसे धूप में भी बिना किसी दिक्कत के इस्तेमाल करने लायक बनाती है। स्क्रीन की प्रोटेक्शन की बात करें तो इसमें Ceramic Shield ग्लास का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे स्क्रैच और डैमेज से बचाने में मदद करता है। और इसकी स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो भी लगभग 87.1% है, यानी आपको एकदम फ्रंट से शानदार व्यू मिलता है।
लेटेस्ट iOS और पॉवरफुल चिपसेट
इसमें आपको मिलता है iOS 18.3.1, जिसे आगे चलकर iOS 18.5 तक अपग्रेड किया जा सकता है। यानी आपको सॉफ्टवेयर सपोर्ट लंबे समय तक मिलेगा। इस फोन में Apple A18 चिपसेट दिया गया है जो 3nm टेक्नोलॉजी पर बना है, और इस प्राइज रेंज में इसे Apple की अब तक की सबसे पावरफुल चिप माना जा रहा है। इसमें Hexa-core CPU (2 हाई परफॉर्मेंस कोर और 4 एफिशिएंसी कोर) और Apple का 4-कोर GPU मिलकर इस फोन को गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए सुपरफास्ट बनाते हैं।
बेंचमार्क स्कोर्स की बात करें तो:
- AnTuTu स्कोर: 14,01,105 (v10)
- GeekBench स्कोर: 8224 (v6)
- 3DMark (Wild Life Extreme): 2850
प्रो-लेवल कैमरा
iPhone 16e में पीछे की तरफ 48MP का सिंगल वाइड कैमरा दिया गया है, जो f/1.6 अपर्चर और OIS (Optical Image Stabilization) के साथ आता है। कम रोशनी में भी इससे शार्प और डिटेल इमेज निकाल सकते हैं। इसके साथ HDR, ड्यूल-टोन फ्लैश और 3D (स्पैटियल) ऑडियो जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस कैमरे को 4K में 60fps तक रिकॉर्डिंग, Dolby Vision HDR, और स्टेरियो साउंड जैसी चीजें इसे वीडियो मेकिंग के लिए परफेक्ट बनाती हैं। सेल्फी के लिए 12MP फ्रंट कैमरा, SL 3D सेंसर, और Dolby Vision वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स दिए गए है।
बैटरी और चार्जिंग
iPhone 16e में 4005mAh की Li-Ion बैटरी के साथ 27W का वायर्ड चार्जर और 7.5W की वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
स्टोरेज और RAM
फोन में आपको 8GB RAM के साथ तीन स्टोरेज वेरिएंट मिलते हैं – 128GB, 256GB और 512GB। इसमें SD कार्ड स्लॉट नहीं है, लेकिन iPhone यूजर्स को इसकी ज़रूरत भी नहीं होती क्योंकि इंटरनल स्टोरेज ही काफी होती है।
ये भी देखें: