Huawei Watch GT 6 Pro और Watch GT 6 भारत में लॉन्च: देखें कीमत, फीचर्स और पूरी जानकारी

Huawei ने भारत में अपनी नई GT सीरीज के दो स्मार्टवॉच — Huawei Watch GT 6 Pro और Huawei Watch GT 6 — को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इन घड़ियों को बेहतर बैटरी लाइफ, प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी और एडवांस्ड हेल्थ ट्रैकिंग के साथ बाजार में उतारा है।

Huawei Watch GT 6 Pro और Watch GT 6 भारत में लॉन्च: देखें कीमत, फीचर्स और पूरी जानकारी
Huawei Watch GT 6 Pro और Watch GT 6

दोनों मॉडल Flipkart पर उपलब्ध हैं और भारत में प्रीमियम स्मार्टवॉच कैटिगरी को टक्कर देने के लिए लॉन्च किए गए हैं।

Design और Build Quality

Huawei Watch GT 6 Pro को Titanium alloy केस के साथ बनाया गया है, जो न केवल हल्का है बल्कि काफी मजबूत भी लगता है। इसमें प्रीमियम डिजाइन मिलता है जो स्मार्टवॉच को एक प्रीमियम लुक देता है। वहीं, Watch GT 6 का स्टैंडर्ड मॉडल Stainless Steel केस के साथ आता है जो घड़ी को एक क्लीन और मॉडर्न लुक देता है।

Watch GT 6 Pro केवल 46mm साइज में उपलब्ध है, जबकि Watch GT 6 दो साइज — 41mm और 46mm — में आता है। दोनों मॉडल में राउंड डायल दिया गया है, जो क्लासिक लुक पसंद करने वाले यूजर्स के लिए बेहतर है।

Display और Brightness

दोनों घड़ियों में 1.47-inch AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 466×466 पिक्सल और 317 ppi पिक्सल डेंसिटी है। यह डिस्प्ले आउटडोर उपयोग के दौरान भी साफ दिखाई देता है। Watch GT 6 Pro में आपको 3000 nits peak brightness मिलती है, जो इसे धूप में भी आसानी से पढ़ने योग्य बनाती है।

Standard Watch GT 6 का 41mm मॉडल एक छोटा 1.32-inch AMOLED डिस्प्ले लाता है, जिसका रेजोल्यूशन 466×466 पिक्सल और 352 ppi पिक्सल डेंसिटी है।

Sensors और Health Monitoring

Huawei Watch GT 6 Pro स्वास्थ्य और फिटनेस फीचर्स के मामले में और भी एडवांस्ड है। इसमें निम्न सेंसर शामिल हैं:
•Accelerometer
•Gyroscope
•Magnetometer
•Optical Heart Rate Sensor
•Barometer
•Temperature Sensor
•Ambient Light Sensor
•ECG Sensor
•Depth Sensor

स्टैंडर्ड Watch GT 6 इन सब सेंसरों में से ECG और Depth Sensor को छोड़कर बाकी सभी फीचर्स देता है। ECG और Depth Sensor की अनुपस्थिति के बावजूद, यह हेल्थ ट्रैकिंग के लिए काफी केपेबल है।

Battery Life और Performance

Huawei Watch GT 6 Pro और Watch GT 6 की सबसे बड़ी खासियत इनकी बैटरी लाइफ है। कंपनी का दावा है कि ये दोनों स्मार्टवॉच 21 दिनों तक की बैटरी लाइफ प्रदान कर सकती हैं। यह बैटरी बैकअप उन्हें लंबे समय तक चार्जिंग से मुक्त बनाता है, जो रोजाना उपयोग करने वालों के लिए बड़ी सुविधा है।

बैटरी ऑप्टिमाइज़ेशन के कारण, AOD (Always On Display) ऑन होने पर भी यह घड़ियाँ काफी अच्छा बैकअप देती हैं।

Water Resistance और Durability

दोनों घड़ियों में IP69 और 5ATM रेटिंग दी गई है। इसका मतलब है कि ये धूल और पानी से काफी सुरक्षित हैं। 5ATM का मतलब है कि घड़ी तैराकी जैसी गतिविधियों के दौरान भी सुरक्षित रहती है और पानी में खराब नहीं होती।

Software और Compatibility

Huawei Watch GT 6 Pro और Watch GT 6, Android और iOS दोनों डिवाइसेज़ के साथ कम्पैटिबल हैं।

दोनों घड़ियाँ:
Android 9 या उसके बाद के वर्जन और iOS 13 या उसके बाद के वर्जन को सपोर्ट करती हैं, जिससे यह लगभग सभी आधुनिक स्मार्टफोन्स के साथ काम कर सकती हैं।

Price और Availability

Huawei Watch GT 6 Pro की भारत में शुरुआती कीमत:
₹28,999 (Black और Brown वेरिएंट)
₹39,999 (Titanium वेरिएंट)

Huawei Watch GT 6 की कीमत:
₹21,999 (41mm Black, White, Purple, Brown)
₹24,999 (41mm Gold)
₹21,999 (46mm Green, Grey, Black)

दोनों मॉडल Amazone और RTC India वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

ये भी देखें: iQOO Watch GT 2 लॉन्च: eSIM कनेक्टिविटी और Ai फीचर्स के साथ दूसरे ब्रांड्स को देगा कड़ा टक्कर!

Leave a Comment