Vivo Y400 Pro 5G: Vivo ला रहा है धमाकेदार फोन, 32 MP का फ्रंट कैमरा, इतना हो सकता है कीमत

Vivo Y400 Pro 5G: Vivo का ये धांसू स्मार्टफोन जल्द ही लेगा भारतीय मार्केट में धमाकेदार एंट्री। इसकी घोषणा चीनी स्मार्टफोन ब्रांड ने X पर की। Vivo ने अपने इंडियन वेबसाइट Vivo.in पे एक इवेंट पेज के जरिए Y-सीरीज के इस नए स्मार्टफोन की एक झलक दिखाई है। जिससे यह कन्फर्म हो गया है कि इस स्मार्टफोन में ड्यूल कैमरा सेटअप होगा।

Vivo Y400 Pro 5G: Vivo ला रहा है धमाकेदार फोन, 32 MP का फ्रंट कैमरा, इतना हो सकता है कीमत
Vivo Y400 Pro 5G: Vivo ला रहा है धमाकेदार फोन, 32 MP का फ्रंट कैमरा

Vivo Y400 Pro 5G तीन कलर वेरिएंट में मिलेगा जो इस प्रकार से है-
1.गोल्ड
2. नेबुला पर्पल
3.व्हाइट

Vivo.in ने अपने वेबसाइट पर एक लैंडिंग पेज भी बनाया है, जिसमें अपकमिंग डिवाइस के रियर डिजाइन को टीज किया गया है। Vivo ने फोन की सटीक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया, लेकिन इसे ‘Coming Soon’ लेबल के साथ टीज किया गया है। इस टीजर वीडियो में Vivo Y400 Pro 5G को व्हाइटवर शेड में दिखाया गया है, जिसमें अपकमिंग डिवाइस के रियर पर पील-शेप्ड डुअल कैमरा यूनिट के साथ एक रिंग LED फ्लैश है।

Vivo Y400 Pro 5G कीमत और स्पेसिफिकेशन

•Price

लीक्स और रेंडर के मुताबिक, Vivo Y400 Pro 5G की कीमत भारत में लगभग 25,000 रूपये होगी। इस स्मार्टफोन को 8GB रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन में सेल किया जाएगा।

•Display

Vivo Y400 Pro 5G में 6.77-इंच का एक फुल-HD+3D Curved AMOLED डिस्प्ले होगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करेगा।

•Performance

हाई परफॉर्मेंस और मल्टीटास्किंग के लिए इस स्मार्टफोन में एक 4nm आर्किटेक्चर वाला Mediatek Dimensity 7300 चिपसेट देखने को मिलेगा। जो कि काफी हद तक इस फोन को स्मूद कर देगा। इस फोन की थिकनेस 7.4mm होगी और ये लेटेस्ट Android 15 पे बेस्ड Funtouch OS 15 के साथ आएगा।

•Camera

Vivo Y400 Pro 5G

Y400 Pro 5G में 50MP का Sony IMX882 प्राइमरी रियर सेंसर और 2MP का शूटर कैमरा मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियोकॉल के लिए इसके फ्रंट में 32MP का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा।

•Battery

Nope स्मार्ट फोन में इस बार एक 5,500mAh की बिग बैटरी के साथ 90W का एक फास्ट टाइप-सी वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट देखने को भी मिलेगा।

यह भी देखे: OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5 की लॉन्च डेट हुई लीक, इस दिन हो सकती है इस धांसू स्मार्टफोन की धमाकेदार एंट्री

Nothing Phone (3): लॉन्च इवेंट से पहले ही कीमत और डिजाइन हुई लीक

Vivo T4 Ultra: specifications देखकर हो जाएंगे हैरान, 5,500mAh की बड़ी बैटरी और 50MP कैमरा, इतनी रुपए है कीमत

Vivo T4 Ultra: Vivo ने भारत में एक नया नवेला समार्टफोन Vivo T4 Ultra लॉन्च कर दिया है, जोकि Vivo T3 Ultra का सक्सेसर स्मार्टफोन है। Vivo T4 Ultra, Vivo की T सीरीज का प्रीमियम मॉडल है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है। इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP के मेन सेंसर में OIS फीचर्स भी दिए गए हैं।

Vivo T4 Ultra: specifications देखकर हो जाएंगे हैरान, 5,500mAh की बड़ी बैटरी और 50MP कैमरा, इतनी रुपए है कीमत
Vivo T4 Ultra specifications देखकर हो जाएंगे हैरान, 5,500mAh की बड़ी बैटरी और 50MP कैमरा, इतनी रुपए है कीमत

यह स्मार्टफोन भारत में दो कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जो इस प्रकार से हैं-
1. मेटियोर ग्रे
2. फीनिक्स गोल्ड

जाने पूरे फीचर्स | Vivo T4 Ultra all specifications, features

इस मोबाइल में आपको कई नए फीचर्स देखने को मिल जायेंगे जैसे की मै आपको नीचे बताया हूँ

कैमरा है कमाल का

Vivo T4 Ultra में कैमरा सेटअप के लिए रियर में एक 50MP का Sony IMX921 सेंसर के साथ OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) स्पोर्टस और f/1.88 अपर्चर के साथ प्राइमरी कैमरा, 8MP का ultra wide angle कैमरा और f/2.55 अपर्चर के साथ 50MP का Sony IMX882 Periscope teliphoto lens दिया गया है। वहीं फ्रंट में सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा सेटअप दिया गया है जोकि day&night दोनों में ही अच्छे फोटो निकाल लेता है। यह स्मार्टफोन सिक्योरिटी के लिए in display optical fingerprint सेंसर से लैस है।

6.67 इंच का डिस्पले

Vivo T4 Ultra में 6.67 इंच का 1.5K क्वाड-कर्व AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,260×2,800 पिक्सल्स है। यह स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट, 5,000 नीट्स तक के लोकल पिक ब्राइटनेस लेवल के साथ आता है।

परफॉर्मेंस

यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 4nm का ऑक्टा- कोर Mediatek dimensity 9300+ चिपसेट दिया गया है, जो इस स्मार्टफोन को बिल्कुल लैग फ्री बना देती है। इस फोन में 12GB तक LPDDR5 रैम और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है, जोकि इस स्मार्टफोन को इस सेगमेंट का पावरफुल स्मार्टफोन बनाता है साथ में ही यह फोन IP64 के साथ आता है जो फोन को धूल और पानी के हल्के छींटों से बचाता है।

Nothing Phone (3):लॉन्च इवेंट से पहले ही कीमत और डिजाइन हुई लीक

कनेक्टिविटी

यह स्मार्टफोन कनेक्टविटी के मामले में काफी बेहतरीन है, इसमें कनेक्टिविटी ऑप्शन में ड्यूल नैनो सिम,5G, 4G, और ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई, ओटीजी, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है।

इसमें आपको कई Ai फीचर्स मिलते है 

T4 Ultra में Google का सर्किल टू सर्च और Ai नोट असिस्ट, Ai इरेज, Ai ट्रांसक्रिप्ट असिस्ट, Ai कॉल ट्रांसलेशन जैसे काफी अच्छे Ai फीचर्स प्रोवाइड करवाए गए गए है जोकि एक स्मार्टफोन को काफी बेहतरीन बनाता है।

बैटरी

Vivo T4 Ultra में 5,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कि 90W की फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कीमत | Vivo T4 Ultra price in India

Vivo T4 Ultra की आप देख सकते है
•8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपए।
•12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपए।
•12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपए हैं।

Vivo की ऑफिशियल साइट और आपके नजदीकी ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर यह स्मार्टफोन 18 जून से उपलब्ध होगा।

PBKS vs MI:11 साल बाद पहुंची फाइनल्स में पंजाब किंग्स, खुशी से झूम उठी प्रीति जिंटा।

PBKS vs MI: मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए थे, जबकि पंजाब किंग्स के कप्तान ने अपनी दमदार अर्धशतकीय पारी की मदद से 19 ओवर में अपनी टीम को जीत दिलवाई।

PBKS vs MI

कप्तान श्रेयस अय्यर का नाबाद अर्धशतक
श्रेयस अय्यर के नाबाद अर्धशतक के बदौलत पंजाब किंग्स ने क्वालीफायर-2 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराकर IPL 2025 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। अय्यर ने इस बड़े मैच में 41 गेंदों में 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 86 रनों की बड़ी पारी खेली।

5 साल बाद बुमराह ने खाए एक ओवर में 20 रन

आईपीएल 2025 के क्वालीफायर 2 में बुमराह अपनी टीम के लिए 5वा ओवर डालने आए जिसमें पंजाब के कीपर जॉस इंग्लिश ने 2 चौके और 2 छक्के की मदद से बुमराह के एक ओवर में जड़ दिये 20 रन।

श्रेयस अय्यर ने कर दी इतनी बड़ी गलती लगा 24 लाख का जुर्माना

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुंबई के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर में श्रेयस अय्यर ने कर दी गलती बीसीसीआई ने लगाया स्लो ओवर के चलते श्रेयस पर 24 लाख बड़ा जुर्माना, यह उनकी टीम की दूसरी गलती है।

नेहाल बडेरा का भी बड़ा योगदान

पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचाने के लिए निहाल बडेरा ने दिया बड़ा योगदान इस मैच में बडेरा ने श्रेयश अय्यर के साथ मिलकर 47 गेंदों में 84 रनों की बड़ी साझेदारी की, हालांकि बडेरा अपने अर्धशतक से चूक गए, लेकीन इन्होंने 29 गेंदों पर 48 रन बनाए जिसमे 4 चौके और 2 छक्के भी शामिल है।

GT vs MI: मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को हरा कर क्वालीफायर – 2 में बनाई अपनी जगह

GT vs MI: पांच बार चैंपियन बनने वाली टीम मुंबई इंडियंस ने दिखाया अपना दम इस मुकाबले में मुंबई ने गुजरात टाइटंस को 20 रनों से हरा कर क्वालीफायर 2 में बनाई अपनी जगह । मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करके बनाई 228 रन जहां गुजरात टाइटंस ने केवल 208 रन ही बना कर इस मैच को कर दिया अलविदा । गुजरात टाइटंस का सफर हुआ समाप्त ।

GT vs MI

बुमराह ने पलटा खेल

बुमराह ने सुंदर को 48 रन के निजी स्कोर पर आउट करके गुजरात को दिया बड़ा झटका । वहीं, साईं सुदर्शन भी 80 रन की पारी खेलकर हुए आउट । इसके बाद मुंबई ने गुजरात को वापसी करने का मौका ही नहीं दिया और गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 208 रन बनाकर इस सीजन को को किया अलविदा ।

रोहित शर्मा को मिले बड़े जीवन दान

इस मैच के दौरान रोहित को मिले दो जीवन दान, पहले प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर जेराल्ड कूट्जी ने फिर सिराज की गेंद पर विकेट कीपर कुसल मेंडिस ने टपकाया कैच ।

इसके बाद रोहित शर्मा ने अपनी हिटमैन पारी खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 50 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्कों की मदद से 81 रन की विस्फोटक पारी खेली और टीम को पांच विकेट पर 228 रन तक पहुंचा दिया ।

मुंबई इंडियंस का विस्फोटक पावरप्ले

मुंबई इंडियंस ने केवल 3.5 ओवर में ही 50 रन पूरे कर लिए और पावरप्ले में बिना किसी विकेट के नुकसान के 79 रन बना डाले, जो कि इस सीजन में टीम का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर रहा ।

बेयरस्टोक की अच्छी शुरुआत

बेयरस्टोक ने अपनी टीम के लिए आते ही 22 गेंदों पर 47 रन की एक शानदार शुरुआत दिला दी जिसके बाद टीम मुंबई इंडियंस ने गुजरात के खिलाफ 228 रन का एक विशाल स्कोर खड़ा कर दिया ।

एक महामुकाबला

मुंबई इंडियंस का सामना करेगी अब पंजाब किंग्स की टीम, जहां 5 बार चैंपियंस बनने वाली टीम दिखाएगी अपनी दम-खम वहीं फाइनल में अपनी जगह बनाने की लिए पंजाब किंग्स की टीम भी करेगी मुंबई इंडियन का सामना ।

कप्तान ने निभाई अपनी पारी

अंत में कप्तान हार्दिक पांड्या ने 9 गेंदों पर 3 छक्कों की मदद से 22 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली और मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन बना दिए ।

हालांकि की गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 53 रन और किशोर ने 42 रन देकर 2-2 विकेट लिए, जबकि सिराज ने 37 रन देकर 1 विकेट हासिल किया ।

ऋतुराज गायकवाड़ की जीवनी | Ruturaj Gaikwad Biography in Hindi

हम आपको इस ब्लॉग पोस्ट में ऋतुराज गायकवाड़ की जीवनी के बारे में बताने वाले हैं ऋतुराज गायकवाड़ भारतीय क्रिकेट का एक उभरता हुआ चमकता सितारा है। उसने कम समय में अपनी मेहनत और टैलेंट से क्रिकेट जगत में एक खास जगह बना ली है।

जन्म और परिवार 

ऋतुराज गायकवाड़ का जन्म 31 जनवरी 1997 को महाराष्ट्र के पुणे शहर में हुआ था। उनके पिता दशरथ गायकवाड़ DRDO (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन) में काम करते हैं और उनकी मां एक सरकारी स्कूल में टीचर रही हैं। ऋतुराज गायकवाड़ का बचपन एक साधारण परिवार में बीता, लेकिन उसमें क्रिकेट के लिए जबरदस्त जुनून था।

क्रिकेट की शुरुआत

ऋतुराज ने सिर्फ 11 साल की उम्र में क्रिकेट की ट्रेनिंग शुरू की। वह पुणे की विजयसिंह यादव क्रिकेट अकादमी में शामिल हुआ, जहां उसकी प्रतिभा को निखारने का काम शुरू हुआ। धीरे-धीरे उसने लोकल टूर्नामेंट्स और स्कूल क्रिकेट में अपनी पहचान बनानी शुरू की।

घरेलू क्रिकेट करियर

ऋतुराज ने महाराष्ट्र की टीम से घरेलू क्रिकेट खेलना शुरू किया। उसने 2016 में फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया। फिर विजय हज़ारे ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया। उसकी बल्लेबाज़ी स्टाइल क्लासिक है—साफ, संतुलित और तकनीकी रूप से मजबूत। वह एक ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में खेलता है और शुरुआत से ही बड़े स्कोर बनाने की क्षमता दिखाता रहा है।

आईपीएल (IPL) करियर

ऋतुराज को असली पहचान 2019 में तब मिली जब उसे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने खरीदा। हालांकि उसे उस साल ज्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन 2020 में जब उसे प्लेइंग इलेवन में मौका मिला, तो उसने उसका भरपूर फायदा उठाया।

2020 के आखिरी कुछ मैचों में ऋतुराज ने लगातार तीन अर्धशतक जमाए और टीम को जीत दिलाई। इसके बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी ऋतुराज पर भरोसा दिखाया और उसे ओपनर की भूमिका सौंपी।

2021 में ऑरेंज कैप विजेता

2021 का सीजन ऋतुराज के लिए यादगार रहा। उसने पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम की। उसने 600+ रन बनाए और चेन्नई सुपर किंग्स को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। उसकी बल्लेबाज़ी में ठहराव और समझदारी साफ नजर आई।

अंतरराष्ट्रीय करियर

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद उसे भारतीय टीम में जगह मिली। जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ उसने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया। उसके बाद वनडे में भी उसे मौका मिला। वह लगातार भारतीय टीम में शामिल होता रहा है, खासकर टी20 और वनडे फॉर्मेट्स में।

स्वभाव और पसंद

ऋतुराज बहुत ही शांत और सरल स्वभाव का इंसान है। वह विवादों से दूर रहता है और क्रिकेट पर ही फोकस करता है। वह म्यूजिक सुनना, किताबें पढ़ना और सादा जीवन पसंद करता है। सोशल मीडिया पर भी वह कम एक्टिव रहता है, लेकिन जब आता है, तो कुछ पॉजिटिव ही शेयर करता है।

Ms Dhoni Biography in Hindi

निजी जीवन

दिसंबर 2023 में ऋतुराज गायकवाड़ ने उत्कर्षा पवार से शादी की। उत्कर्षा खुद भी महाराष्ट्र की महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी रही हैं। दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब सराहा और सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें वायरल हुईं।

Digvesh Rathi Biography: मिस्ट्री स्पिनर की पूरी कहानी

Read more

IPL 2025 KKR vs SRH: इडेन गार्डन में KKR ने मारी बाजी 80 रन से बड़ी जीत दर्ज की

IPL 2025 KKR vs SRH: 3 अप्रैल 2025 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में IPL 2025 का 15वां मैच खेला गया, जहाँ कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। पिछले साल के फाइनलिस्ट होने के नाते दोनों टीमें इस सीजन में अपनी लय हासिल करने की कोशिश कर रही हैं। आइए, आज के इस धमाकेदार मैच की पूरी कहानी जानते हैं—स्कोर, हाइलाइट्स, और वो पल जो फैंस को याद रहेंगे।

टॉस और पिच रिपोर्ट

ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है, लेकिन इस बार सूखी सतह होने की वजह से स्पिनरों को भी मदद मिलने की उम्मीद थी। टॉस जीतकर SRH ने गेंदबाजी का फैसला किया, यह सोचकर कि ओस की वजह से दूसरी पारी में चेज करना आसान हो सकता है। लेकिन कमिंस की फिरकी कोलकाता के सामने चल नहीं पाई। कोलकाता के गेंदबाजो ने पहले ही ओवर से अपना दबदबा बना लिया 9 रन पर 3 विकेट ले लिए।

KKR की बैटिंग क्या हुआ मैदान पर?

KKR की पारी की शुरुआत सुनील नरेन और क्विंटन डी कॉक ने की। दोनों से फैंस को तूफानी शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन SRH के गेंदबाजों ने प्लान के साथ शुरुआती झटके दिए। इसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने पारी को संभाला। मिडिल ओवर्स में वेंकटेश अय्यर और रिंकू सिंह ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और स्कोर को बढ़ाया। KKR ने 20 ओवर में 200/6 रन बनाए।

Shaik Rasheed Biography: शुरुआत से अब तक का सफ़र बहुत ही कठिन रहा

टॉप स्कोरर: वेंकटेश अय्यर – 60 (29)
बेस्ट बॉलर : वैभव अरोरा 3 विकेट और वरुण चक्रवर्ती 3 विकेट
लक्ष्य का पीछा करने उतरी SRH की शुरुआत ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा ने की। हेड ने पावरप्ले में एक शानदार शॉट्स लगाए, लेकिन KKR के गेंदबाज वैभव अरोरा और हर्षित राणा ने जल्दी विकेट चटकाकर SRH को बैकफुट पर ला दिया। हेनरिक क्लासेन और नितीश रेड्डी ने बीच में मोर्चा संभाला, लेकिन वरुण चक्रवर्ती की फिरकी ने खेल पलट दिया। SRH की टीम 120/10 पर ढेर हो गई, और KKR ने 80 रनों से जीत हासिल की।

मैच का टर्निंग पॉइंट

मैच का निर्णायक मोड़ तब आया जब KKR के स्पिनरों ने मिडिल ओवर्स में SRH के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया। हेनरिक क्लासेन का विकेट गिरना SRH के लिए सबसे बड़ा झटका साबित हुआ। दूसरी तरफ, KKR की सधी हुई गेंदबाजी और फील्डिंग ने SRH को वापसी का मौका ही नहीं दिया।

प्लेयर ऑफ द मैच

वैभव अरोरा को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Virat kohli | वीराट कोहली का जीवनी

Virat kohli : क्रिकेट की दुनिया में अगर कोई नाम सबसे ऊपर चमकता है, तो वो है वीराट कोहली। एक ऐसा खिलाड़ी, जिसने अपनी बल्लेबाजी से रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी और अपने जुनून से करोड़ों दिल जीत लिए। लेकिन वीराट सिर्फ एक क्रिकेटर नहीं हैं वो एक मिसाल हैं, मेहनत की, लगन की, और कभी हार न मानने की। आज हम उनकी जिंदगी, करियर, और कुछ अनसुने पहलुओं पर नजर डालेंगे, जो उन्हें बाकियों से अलग बनाते हैं।

शुरुआत दिल्ली का लड़का, बड़े सपने

18 नवंबर 1988 को दिल्ली में जन्मे वीराट कोहली की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं। उनके पिता प्रेम कोहली एक वकील थे और माँ सरोज कोहली हाउसवाइफ। बचपन से ही वीराट को क्रिकेट का कीड़ा काट गया था। 9 साल की उम्र में उन्होंने वेस्ट दिल्ली क्रिकेट अकादमी जॉइन की, और वहाँ से उनकी जिंदगी का रुख बदल गया। कोच राजकुमार शर्मा ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और तराशा। लेकिन जिंदगी ने उनकी परीक्षा भी ली—2006 में जब वो दिल्ली के लिए रणजी खेल रहे थे, तब उनके पिता का निधन हो गया। फिर भी, वीराट ने हिम्मत नहीं हारी और अगले दिन मैदान पर उतरकर 90 रन की पारी खेली। ये वो पल था, जब सबको पता चल गया कि ये लड़का कुछ बड़ा करने वाला है।

अंडर-19 से टीम इंडिया तक

2008 में वीराट ने इंडिया की अंडर-19 टीम को वर्ल्ड कप जिताया, और यहीं से उनका नाम गूंजने लगा। उसी साल उन्हें श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू का मौका मिला। पहली पारी में 12 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन जल्द ही उन्होंने अपनी चमक दिखाई। 2011 में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा बने, और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। टेस्ट डेब्यू 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुआ, और धीरे-धीरे वो हर फॉर्मेट में छा गए।

रिकॉर्ड्स का शहंशाह

वीराट कोहली का बल्ला जब चलता है, तो गेंदबाजों की नींद उड़ जाती है। उनके नाम ढेर सारे रिकॉर्ड्स हैं, जिनमें से कुछ तो हैरान करने वाले हैं:
* सबसे तेज 10,000 वनडे रन*: सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए वीराट ने ये कारनामा सिर्फ 205 पारियों में किया।
* 71 इंटरनेशनल सेंचुरी*: नवंबर 2022 तक उनके नाम इतनी सेंचुरी थीं, और अभी उनकी पारी खत्म नहीं हुई।
* वनडे में सबसे ज्यादा सेंचुरी*: 50 सेंचुरी के साथ वो इस मामले में नंबर वन हैं।

उनका चेज करना तो ऐसा है जैसे कोई बच्चा अपने पसंदीदा खेल में मस्त हो जाए। 350 से ज्यादा रन के टारगेट को भी वो आसानी से हासिल कर लेते हैं, इसलिए उन्हें “चेज मास्टर” कहा जाता है।

कप्तानी और स्टाइल

2013 में वीराट को वनडे टीम की कमान मिली, और 2017 में वो टेस्ट कप्तान बने। उनकी कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती—ऐसा पहली बार हुआ था। उनका अग्रेसिव अंदाज मैदान पर साफ दिखता है। वो हार मानने वालों में से नहीं हैं—चाहे गेंदबाज हों या मुश्किल हालात, वीराट लड़ते हैं। लेकिन मैदान के बाहर वो एकदम अलग हैं—फिटनेस फ्रीक, फैमिली मैन, और थोड़े शरारती भी।

Virat kohli के पर्सनल लाइफ में अनुष्का और वामिका और अकाय 

2017 में वीराट ने बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा से शादी की, और ये जोड़ी “विरुष्का” के नाम से मशहूर हो गई। 2021 में उनकी बेटी वामिका का जन्म हुआ। वीराट अक्सर कहते हैं कि अनुष्का ने उन्हें जिंदगी का नया नजरिया दिया। हार के बाद भी वो उन्हें संभालती हैं, और जीत में साथ खड़ी रहती हैं।

फिटनेस का जुनून

वीराट को देखकर लगता है कि वो क्रिकेटर कम, फिटनेस गुरु ज्यादा हैं। चीज़बर्गर और देसी खाने का शौक रखने वाला ये लड़का 2012 के बाद फिटनेस का दीवाना बन गया। जिम, डाइट, और डिसिप्लिन—उन्होंने सब कुछ बदल दिया। आज उनकी फिटनेस युवाओं के लिए मिसाल है।

भारत का सबसे अमीर क्रिकेटर: न तो विराट कोहली, न ही रोहित शर्मा और ना ही धोनी जानिए कौन है सबसे अमीर

एक इंसान के तौर पर वीराट

वीराट सिर्फ रन बनाने की मशीन नहीं हैं। वो अपनी वीराट कोहली फाउंडेशन के जरिए बच्चों की मदद करते हैं। मैदान पर भले ही वो गुस्सैल दिखें, लेकिन असल जिंदगी में वो दोस्तों और फैन्स से बड़े प्यार से मिलते हैं। उनकी सादगी और मेहनत उन्हें खास बनाती है।

तो ये था वीराट कोहली का सफर दिल्ली के लड़के से लेकर क्रिकेट के किंग तक। उनकी कहानी हमें सिखाती है कि सपने बड़े हों तो मेहनत भी बड़ी करनी पड़ती है। आपको वीराट की कौन सी बात सबसे ज्यादा पसंद है? कमेंट में बताइए, और अगर आपको ये ब्लॉग अच्छा लगा, तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें

IPL 2025: WPL में RCB टीम की 3 सबसे अमीर खिलाड़ी

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 की शुरुआत 14 फरवरी से होने जा रही है, जहां डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात जायंट्स के बीच ओपनिंग मुकाबला खेला जाएगा।

RCB की टीम हमेशा से स्टार खिलाड़ियों से सजी रही है, और उनकी जबरदस्त फैन-फॉलोइंग देखने लायक होती है। इस टीम की पॉपुलैरिटी की एक वजह उनकी हाई-प्रोफाइल प्लेयर्स भी हैं, जो अपनी खेल प्रतिभा के साथ-साथ अपनी नेट वर्थ के लिए भी जानी जाती हैं।

इस ब्लॉग में हम बताने वाले है कि IPL 2025: RCB की WPL 2025 टीम की 3 सबसे अमीर खिलाड़ी कौन कौन है।

1. एलिस पैरी (₹115 करोड़ / $14 मिलियन)

ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज ऑलराउंडर एलिस पैरी सिर्फ RCB की ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर हैं। उनकी कुल संपत्ति $14 मिलियन (लगभग ₹115 करोड़) आंकी गई है।

IPL 2025: RCB की WPL 2025 टीम की 3 सबसे अमीर खिलाड़ी

एलिस पैरी 2007 से इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रही हैं और वह महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं। WPL 2024 में RCB की जीत में भी उन्होंने काफी भूमिका निभाई थी, जहां उन्होंने 347 रन बनाए (औसत 69.40) और साथ ही महत्वपूर्ण विकेट भी लिए।

उनकी जबरदस्त बैटिंग, बॉलिंग, खूबसूरती और एलीगेंस ने उन्हें दुनिया की सबसे लोकप्रिय महिला क्रिकेटर बना दिया है। उनके पास कई ब्रांड एंडोर्समेंट हैं, जिससे उनकी नेट वर्थ तेजी से बढ़ी है।

2. डैनी वायट-हॉज (₹41 करोड़ / $5 मिलियन)

इंग्लैंड की अनुभवी ऑलराउंडर डैनी वायट-हॉज WPL 2024 में UP Warriorz टीम का हिस्सा थीं, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। हालांकि, WPL 2025 में RCB ने उन्हें ₹30 लाख में अपनी टीम में शामिल किया है।

IPL 2025: RCB की WPL 2025 टीम की 3 सबसे अमीर खिलाड़ी

NetWorth.com के अनुसार, वायट की कुल संपत्ति $5 मिलियन (लगभग ₹41 करोड़) है। वह इंग्लैंड के लिए 2010 से इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रही हैं और दुनिया की सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में गिनी जाती हैं।

इसके अलावा, वह इंग्लैंड में Southern Brave (The Hundred) और ऑस्ट्रेलिया में WBBL की अलग-अलग तीन टीमों के लिए भी खेल चुकी हैं। अब RCB के फैंस उम्मीद कर रहे होंगे कि वायट अपने दमदार प्रदर्शन से टीम को WPL 2025 का खिताब बचाने में मदद करेंगी।

3. स्मृति मंधाना की सम्पत्ति ₹33 करोड़ \ $4 मिलियन के लगभग 

RCB की कप्तान और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वाइस-कप्तान स्मृति मंधाना दुनिया की सबसे लोकप्रिय महिला क्रिकेटर्स में से एक हैं। Times of India के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति $4 मिलियन (लगभग ₹33 करोड़) है।

IPL 2025: RCB की WPL 2025 टीम की 3 सबसे अमीर खिलाड़ी

मंधाना भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) की Grade A अनुबंध सूची में शामिल हैं, जिससे उन्हें सालाना ₹50 लाख मिलते हैं। इसके अलावा, वह WPL, WBBL (ऑस्ट्रेलिया), और द हंड्रेड (इंग्लैंड) जैसी विभिन्न लीग्स में भी खेलती हैं, जहां से उनकी अच्छी खासी कमाई होती है।

वह सिर्फ क्रिकेट से ही नहीं बल्कि Adidas, Red Bull, Boost, Mastercard जैसी कई बड़ी कंपनियों के विज्ञापनों से भी मोटी कमाई करती हैं। यह सब उन्हें न सिर्फ RCB की, बल्कि भारत की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर्स में से एक बनाता है।

Rohit Sharma Net Worth | रोहित शर्मा नेट वर्थ

FAQ

1. RCB की WPL 2025 टीम की सबसे अमीर खिलाड़ी कौन है?

एलिस पैरी (नेट वर्थ – ₹115 करोड़ / $14 मिलियन)

2. स्मृति मंधाना की कुल संपत्ति कितनी है?

उनकी कुल संपत्ति ₹33 करोड़ ($4 मिलियन) है।

3. डैनी वायट की नेट वर्थ कितनी है?

डैनी वायट की कुल संपत्ति ₹41 करोड़ ($5 मिलियन) है।

4. एलिस पैरी की नेट वर्थ इतनी ज्यादा क्यों है?

वह 2007 से इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रही हैं, WPL, WBBL और द हंड्रेड जैसी लीग्स में हिस्सा लेती हैं और उनके पास कई बड़े ब्रांड एंडोर्समेंट भी हैं।

5. RCB की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय खिलाड़ी कौन है?

स्मृति मंधाना (₹33 करोड़) जो एक बाये हाथ की ओपनर बल्लेबाज है।

6. क्या डैनी वायट पहली बार WPL में खेल रही हैं?

नहीं, वह WPL 2024 में वह टीम का हिस्सा थीं, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था।

7. स्मृति मंधाना की कमाई के मुख्य स्रोत क्या हैं?

BCCI की केंद्रीय अनुबंध राशि, WPL, WBBL, द हंड्रेड में खेलना और ब्रांड एंडोर्समेंट।

8. एलिस पैरी WPL में कब से खेल रही हैं?

वह 2023 से WPL का हिस्सा हैं और RCB की जीत में अहम योगदान दिया था।

9. WPL 2025 में RCB की पहली मैच कब और किसके खिलाफ है?

14 फरवरी 2025 को गुजरात जायंट्स के खिलाफ।

10. क्या ये खिलाड़ी RCB को WPL 2025 जीतने में मदद कर पाएंगी?

ये तीनों खिलाड़ी RCB की रीढ़ हैं और अगर उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया, तो RCB के पास खिताब बचाने का शानदार मौका रहेगा।

भारत का सबसे अमीर क्रिकेटर: न तो विराट कोहली, न ही रोहित शर्मा और ना ही धोनी जानिए कौन है सबसे अमीर

भारत में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक जुनून है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है, और भारतीय क्रिकेटर्स की कमाई भी विदेशी क्रिकेटर्स की तुलना में कहीं ज्यादा होती है। जब भी भारत के सबसे अमीर क्रिकेटर की बात आती है, तो विराट कोहली, एमएस धोनी और सचिन तेंदुलकर का नाम सबसे पहले दिमाग में आता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि भारत के सबसे अमीर क्रिकेटर इनमें से कोई नहीं है?

written by Ashutosh time 4.03

भारत का सबसे अमीर क्रिकेटर: न तो विराट कोहली, न ही रोहित शर्मा और ना ही धोनी! जानिए कौन है सबसे अमीर
भारत का सबसे अमीर क्रिकेटर: न तो विराट कोहली, न ही रोहित शर्मा और ना ही धोनी! जानिए कौन है सबसे अमीर

बीसीसीआई की कमाई और क्रिकेटर्स की नेट वर्थ

एक रिपोर्ट के अनुसार, BCCI ने वित्तीय वर्ष 2023 में करीब ₹6,558.80 करोड़ की कमाई की, जबकि 2022 में यह ₹4,360.57 करोड़ थी। व्यक्तिगत संपत्ति की बात करें, तो भारत के कई क्रिकेटर करोड़ों रुपये के मालिक हैं।

भारत के सबसे अमीर क्रिकेटर कौन हैं?

अगर आप सोच रहे हैं कि सचिन तेंदुलकर सबसे अमीर क्रिकेटर हैं, तो आप गलत हैं। भारत के सबसे अमीर क्रिकेटर अजय जडेजा हैं।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सबसे आमिर

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा को हाल ही में जामनगर के शाही परिवार का उत्तराधिकारी घोषित किया गया है। नवानगर के महाराजा जाम साहेब ने दशहरे के मौके पर यह घोषणा की कि अजय जडेजा ₹1,450 करोड़ से अधिक की संपत्ति के वारिस होंगे।

जडेजा के परिवार और उनके क्रिकेट का सम्बन्ध

अजय जडेजा का परिवार भारतीय क्रिकेट इतिहास से गहराई से जुड़ा हुआ है। प्रसिद्ध रणजी ट्रॉफी और दुलीप ट्रॉफी का नाम केएस रणजीतसिंहजी और केएस दुलीपसिंहजी के नाम पर रखा गया है, जो अजय जडेजा के पूर्वज थे। हालांकि, अजय जडेजा का नाम 2000 में मैच फिक्सिंग विवाद में आया था, जिसके चलते उन्हें क्रिकेट से बैन कर दिया गया था। अब फिर से अजय जडेजा का नाम चर्चा में आ रहा है।

हम आपको फिर से बता से दे कि भारत में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक जुनून है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है, और भारतीय क्रिकेटर्स की कमाई भी विदेशी क्रिकेटर्स की तुलना में कहीं ज्यादा होती है। जब भी भारत के सबसे अमीर क्रिकेटर की बात आती है, तो विराट कोहली, एमएस धोनी और सचिन तेंदुलकर का नाम सबसे पहले दिमाग में आता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि भारत के सबसे अमीर क्रिकेटर इनमें से कोई नहीं है? आपने यह सब जानकारी उपर पढ़ें होंगे।

निष्कर्ष

भारतीय क्रिकेट में पैसों की कोई कमी नहीं है। रोहित शर्मा, धोनी, कोहली और सचिन तेंदुलकर की संपत्ति करोड़ों में है, लेकिन अजय जडेजा भारत के सबसे अमीर क्रिकेटर हैं। क्रिकेट के मैदान से दूर होने के बावजूद, उनकी शाही विरासत ने उन्हें भारत के सबसे अमीर क्रिकेटर की सूची में सबसे ऊपर ला खड़ा किया है।


FAQ

1. अजय जडेजा की कुल संपत्ति कितनी है?
अजय जडेजा की कुल संपत्ति ₹1,450 करोड़ से अधिक बताई जाती है।

2. क्या सचिन तेंदुलकर भारत के सबसे अमीर क्रिकेटर नहीं हैं?
नहीं, सचिन तेंदुलकर की कुल संपत्ति ₹1,250 करोड़ है, जो अजय जडेजा से कम है।

3. अजय जडेजा को जामनगर के शाही परिवार की संपत्ति कैसे मिली?
नवानगर के महाराजा जाम साहेब ने अजय जडेजा को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया, जिससे वे इस संपत्ति के वारिस बने।

4. अजय जडेजा अब क्या कर रहे हैं?
अजय जडेजा अब एक क्रिकेट कमेंटेटर के रूप में काम कर रहे हैं और हाल ही में भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज की कमेंट्री कर रहे थे।


आपका क्या कहना है? क्या आपको उम्मीद थी कि अजय जडेजा सबसे अमीर क्रिकेटर होंगे? कमेंट में बताएं। 

ICC Champions Trophy 2025: गंभीर ने बनाई रणनीति

ICC Champions Trophy 2025 में भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर का कहना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को वे किसी अन्य मैच से अलग नहीं मानते है, उनका लक्ष्य सिर्फ पाकिस्तान को हराना नहीं, बल्कि तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतना है।

ICC Champions Trophy 2025
ICC Champions Trophy 2025

भारत बनाम पाकिस्तान का बड़ा मुकाबला

23 फरवरी को दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच एक कड़ा मुकाबला होगा। यह मैच बहुत अहम होगा क्योंकि इससे दोनों टीमों के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना तय होगी।

ICC Champions Trophy 2025: गंभीर ने कहा, “हम सिर्फ एक मैच जीतने नहीं, बल्कि चैंपियंस ट्रॉफी जीतने जा रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मैच जरूरी है, लेकिन हर मैच महत्वपूर्ण है।” उन्होंने यह भी कहा कि भारत-पाकिस्तान मैच में भावनाएं जरूर होती हैं, लेकिन यह सिर्फ एक क्रिकेट मुकाबला है।

चैंपियंस ट्रॉफी में कड़ा मुकाबला

गंभीर ने बताया कि यह टूर्नामेंट वनडे वर्ल्ड कप से ज्यादा मुश्किल होता है। इसमें केवल आठ टीमें खेलती हैं और हर मैच जीतना जरूरी होता है।

भारत ग्रुप ए में पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड जैसे टीमें हैं। केवल दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जिससे हर मैच का महत्व बढ़ जाता है। गंभीर ने उम्मीद जताई कि उनकी टीम अच्छी शुरुआत करेगी और लगातार पांच मैच जीतकर ट्रॉफी हासिल करेगी।

चैंपियंस ट्रॉफी का इतिहास

चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 1998 में हुई थी। पहले इसे आईसीसी नॉकआउट टूर्नामेंट कहा जाता था, लेकिन 2002 में इसका नाम बदलकर चैंपियंस ट्रॉफी कर दिया गया। भारत ने अब तक यह ट्रॉफी दो बार जीती है – पहली बार 2002 में जब फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ बारिश के कारण दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया, और दूसरी बार 2013 में जब भारत ने इंग्लैंड को हराकर खिताब जीता। 2017 में भारत फाइनल तक पहुंचा था, लेकिन पाकिस्तान ने उसे हराकर ट्रॉफी जीत लिया और अपने नाम कर ली।

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी जीतना है, ना कि सिर्फ एक विशेष मैच, गौतम गंभीर ने भरी हुंकार

अनुभवी और युवा खिलाडी 

भारत की टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली, मोहम्मद शमी, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। साथ ही शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और अर्शदीप सिंह जैसे युवा खिलाड़ी भी मौजूद हैं

गंभीर को भरोसा है कि रोहित और कोहली टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा, “रोहित और विराट टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। उनका अनुभव भारत को जीत दिलाने में मदद करेगा।”

AUS-W vs ENG-W: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर महिला एशेज में रचा इतिहास

भारत का ग्रुप स्टेज मैच 

  • 20 फरवरी को भारत बनाम बांग्लादेश, दुबई
  • 23 फरवरी को  भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई
  • 2 मार्च को  भारत बनाम न्यूजीलैंड, दुबई

भारत की संभावनाएँ

  • मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी भारत के लिए अहम् होगा
  • विराट कोहली और रोहित शर्मा के अनुभव से टीम को काफी फायदा मिलेगा।
  • हार्दिक पंड्या ऑलराउंडर की भूमिका में बड़ा रोल निभा सकते है।

भारत की नजरें अब तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर हैं। गौतम गंभीर की कोचिंग में यह टीम कितना आगे जायेगा, यह जल्द ही पता चलेगा।

हम फिर से बता देते है की गंभीर सर से क्या कहा ” ICC Champions Trophy 2025 में भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर का कहना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को वे किसी अन्य मैच से अलग नहीं मानते है, उनका लक्ष्य सिर्फ पाकिस्तान को हराना नहीं, बल्कि तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतना है।”