OnePlus 13R Price Drop! अब मिलेगा ₹36,500 से भी कम में, क्या अभी भी है ये उतना ही पॉवरफुल?

OnePlus 13R Price Drop: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं और बजट को लेकर कंफ्यूज हैं, तो यह ऑफर आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। OnePlus का पॉपुलर फोन OnePlus 13R अब Flipkart पर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इस डील में फोन की कीमत ₹36,500 से भी कम हो गई है, जो इसे एक बेहतरीन विकल्प बनाता है।

OnePlus 13R Price Drop! अब मिलेगा ₹36,500 से भी कम में, क्या अभी भी है ये उतना ही पॉवरफुल?
OnePlus 13R Price Drop!

Flipkart डील की पूरी डिटेल

OnePlus 13R को भारत में लॉन्च के समय ₹42,999 की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था। फिलहाल Flipkart पर यह फोन ₹38,858 में लिस्टेड है। इसके अलावा, अगर आप HDFC बैंक के क्रेडिट/डेबिट EMI ट्रांजेक्शन से पेमेंट करते हैं तो आपको अतिरिक्त ₹2,500 का डिस्काउंट भी मिल जाएगा। यानी इस ऑफर के साथ इसकी इफेक्टिव कीमत ₹36,358 तक आ जाती है।
इतना ही नहीं, Flipkart पर अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके आप और भी ज्यादा बचत कर सकते हैं।

नोट: इसकी कीमत ऑनलाइन प्लेटफार्मों पर बदलती रहती है।

OnePlus 13R के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

OnePlus 13R एक पावरफुल स्मार्टफोन है, जिसमें आपको दमदार स्पेसिफिकेशंस मिलते हैं। इसमें 6.78 इंच का 1.5K LTPO 4.1 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। डिस्प्ले को प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass 7i से लैस किया गया है।
फोन को पावर देता है Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, जो इसे गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहद स्मूद बनाता है। बैटरी के मामले में इसमें 6,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल कैमरा दिया गया है – 50MP प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP टेलीफोटो कैमरा। सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

ओवरऑल

OnePlus 13R अपने प्राइस सेगमेंट में पहले ही एक दमदार स्मार्टफोन था, और अब जब इसकी कीमत ₹36,500 से भी कम हो गई है, तो यह डील और भी आकर्षक हो गई है। अगर आप एक पावरफुल प्रोसेसर, बेहतरीन डिस्प्ले और लॉन्ग-लास्टिंग बैटरी वाला फोन लेना चाहते हैं, तो यह मौका हाथ से जाने लायक नहीं है।

ये भी देखें: OnePlus Pad 3 launch date in india भारत में जल्द होगा लॉन्च, क्या ये टैबलेट वाकई इंतज़ार के लायक है?

OnePlus 15 display rumors: 165Hz रिफ्रेश रेट वाला दमदार डिस्प्ले और पावरफुल फीचर्स के साथ आने वाले नए फ्लैगशिप फोन की फीचर्स हुई लीक

OnePlus 15 display rumors: वनप्लस अपने अगले फ्लैगशिप OnePlus 15 पर तेजी से काम कर रही है और इसके बारे में लगातार नई लीक सामने आ रही हैं। हाल ही में आए अपडेट्स से पता चला है कि इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले काफी शानदार होने वाला है। इसके साथ ही इसमें तगड़ी बैटरी, बेहतरीन कैमरे और नया डिजाइन भी मिल सकता है। आइए जानते हैं वनप्लस 15 की संभावित खासियतें।

OnePlus 15 display rumors: 165Hz रिफ्रेश रेट वाला दमदार डिस्प्ले और पावरफुल फीचर्स के साथ आने वाले नए फ्लैगशिप फोन की फीचर्स हुई लीक
OnePlus 15 display rumors

दमदार डिस्प्ले टेक्नोलॉजी

टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन की रिपोर्ट के अनुसार OnePlus 15 में 165Hz का रिफ्रेश रेट और 1.5K+ रेजॉलूशन वाला डिस्प्ले मिलेगा। इसे खासतौर पर 165fps गेमप्ले के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे गेमिंग का अनुभव और भी स्मूद और रियल लगेगा।
पिछली लीक में बताया गया था कि यह फोन BOE के 6.78 इंच के फ्लैट OLED LTPO पैनल के साथ आएगा, जिसमें चारों तरफ अल्ट्रा-थिन बेजल्स दिए जाएंगे। यह डिस्प्ले न सिर्फ हाई क्वालिटी विजुअल्स देगा बल्कि बैटरी की खपत को भी कम करेगा।

नया कलर ऑप्शन और डिजाइन

वनप्लस 15 को कंपनी एक नए Moon Rock Black कलर ऑप्शन में पेश कर सकती है। इसे सुपर ब्लैक का नेक्स्ट-जेनरेशन वर्जन बताया जा रहा है, जिसमें हाई लाइट अब्जॉर्प्शन रेट होगा। इसके अलावा कंपनी अपने मशहूर Sandstone मैग्नेटिक प्रोटेक्टिव केस का भी अपग्रेडेड वर्जन पेश कर सकती है, जिसमें और ज्यादा रिफाइंड टेक्सचर मिलेगा।

बैटरी और चार्जिंग

वनप्लस 15 को लेकर जो सबसे बड़ी खबर है, वह इसकी बैटरी को लेकर है। लीक के मुताबिक फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। साथ ही इसमें 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इस तरह यूजर्स को लंबे समय तक पावर बैकअप के साथ सुपरफास्ट चार्जिंग का भी फायदा मिलेगा।

कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए OnePlus 15 में ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इसमें शामिल हो सकते हैं:
50MP का मेन कैमरा
50MP अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस
50MP का 3x पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरा
खास बात है कि इस बार कंपनी राउंड कैमरा मॉड्यूल की बजाय स्क्वेयर कैमरा मॉड्यूल डिजाइन ला सकती है, जिससे फोन और प्रीमियम लगेगा।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

वनप्लस 15 को Qualcomm Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट से लैस किया जा सकता है। यह प्रोसेसर हाई-एंड गेमिंग, मल्टीटास्किंग और पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है। इसके साथ यह फोन लेटेस्ट Android वर्जन पर रन करेगा और एक अपग्रेडेड सिस्टम इंजन से लैस होगा।

कब होगा लॉन्च?

हालांकि OnePlus 15 की लॉन्च डेट अभी तक कंपनी ने कन्फर्म नहीं की है, लेकिन लगातार आ रही लीक्स से साफ है कि फोन जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकता है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला सीधे तौर पर Samsung Galaxy S25 Ultra और Xiaomi 15 Ultra जैसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स से होगा।

संभावित भारतीय वेरिएंट्स और कीमत

वेरिएंटरैम + स्टोरेजअनुमानित कीमत (INR)बेस मॉडल12GB + 256GB₹79,999 (प्रोक्सी)हाईएंड वेरिएंट16GB + 512GBअनुमानित: ₹89,999 – ₹95,000

ध्यान दें: ये कीमतें अभी लीक और अनुमान पर आधारित हैं; असली लॉन्च पर कीमत और वेरिएंट्स अलग हो सकते हैं।

लॉन्च: अक्टूबर 2025 (चीन), ग्लोबल 2026 की शुरुआत
कीमत (भारत अनुमानित): ₹79,999 से शुरू।
हाइलाइट्स: 165Hz OLED डिस्प्ले, 7,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite 2, नया कलर, रिफाइन्ड डिज़ाइन
अगर आप एक ऐसे फोन की तलाश में हैं जो गेमिंग, कैमरा, बैटरी और प्रीमियम डिज़ाइन सब कुछ साथ में पेश करे, तो OnePlus 15 वाकई बहुत बड़ा ऑप्शन साबित हो सकता है।

ये भी देखें: OnePlus 15T | शाओमी और सैमसंग को टक्कर देगा OnePlus का नया स्मार्टफोन, कीमत भी रखी जाएगी कम!

Vivo T4 Pro की भारत में लॉन्चिंग हुई कंफर्म – मिलेगा 3X पेरिस्कोप जूम कैमरा के साथ और भी कई धांसू फीचर्स

क्या Vivo X300 Siries जल्द होंगे लॉन्च? हाल ही के लीक में सामने आए दमदार फीचर्स और लॉन्च टाइमलाइन!

Vivo अपने प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की वजह से हमेशा चर्चा में रहता है। कंपनी अब अपनी नई Vivo X300 Siries पर काम कर रही है। इस सीरीज़ में Vivo X300 और Vivo X300 Pro नाम के दो फोन शामिल हो सकते हैं। हाल ही में ये दोनों मॉडल नंबर V2502A और V2502DA के साथ चीन की CMIIT (MIIT) सर्टिफिकेशन साइट पर देखे गए हैं। इस लिस्टिंग ने इनके संभावित लॉन्च और कई अहम फीचर्स की झलक दी है।

क्या Vivo X300 Siries जल्द होंगे लॉन्च? हाल ही के लीक में सामने आए दमदार फीचर्स और लॉन्च टाइमलाइन!
Vivo X300 Siries

सैटेलाइट कनेक्टिविटी से लैस होगा Vivo X300 Pro

CMIIT लिस्टिंग में सामने आया है कि Vivo V2502DA मॉडल में Beidou-3 सैटेलाइट सिस्टम का सपोर्ट मिलेगा। इसका सीधा मतलब है कि फोन में सैटेलाइट मैसेजिंग फीचर दिया जाएगा। यह फीचर इमरजेंसी सिचुएशंस में बेहद काम आएगा, क्योंकि इसके जरिए यूजर बिना नेटवर्क कवरेज के भी शॉर्ट मैसेज भेज सकेंगे।
ध्यान देने वाली बात है कि अभी तक यह फीचर केवल कुछ ही अल्ट्रा-प्रीमियम स्मार्टफोन्स तक सीमित है। अगर Vivo इसे अपनी X300 सीरीज़ में लेकर आता है, तो यह ब्रांड के लिए बड़ा प्लस पॉइंट साबित होगा।

6,500mAh की पावरफुल बैटरी और सुपर फास्ट चार्जिंग

CMIIT सर्टिफिकेशन से यह भी सामने आया है कि Vivo X300 सीरीज़ में से एक फोन में 6,375mAh बैटरी मिलेगी। वहीं, इसका टिपिकल कैपेसिटी 6,500mAh हो सकती है। यह अब तक की Vivo की सबसे बड़ी बैटरी होगी।
इतनी बड़ी बैटरी के साथ कंपनी इसमें 100W से ज्यादा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दे सकती है। अगर ऐसा हुआ तो यूजर्स को बैटरी बैकअप और चार्जिंग स्पीड दोनों का बेस्ट कॉम्बिनेशन मिलेगा।

MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Vivo X300 और X300 Pro दुनिया के पहले स्मार्टफोन होंगे, जिन्हें MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। यह प्रोसेसर हाई-परफॉर्मेंस और एनर्जी एफिशिएंसी दोनों के लिए डिज़ाइन किया गया है।
Geekbench लिस्टिंग में भी एक Vivo फोन (V2509A) इसी चिपसेट के साथ नजर आया था, जिसे Vivo X300 माना जा रहा है। जबकि सैटेलाइट कनेक्टिविटी वाला मॉडल Vivo X300 Pro हो सकता है।

डिज़ाइन और कैमरा में मिल सकता है सरप्राइज़

Vivo अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में डिजाइन और कैमरा टेक्नोलॉजी के लिए जाना जाता है। उम्मीद है कि X300 सीरीज़ में कंपनी और भी एडवांस इनोवेशन लेकर आएगी। जहां Vivo X300 परफॉर्मेंस और डिजाइन पर फोकस करेगा, वहीं Vivo X300 Pro में बैटरी और सैटेलाइट फीचर जैसी खासियतें होंगी।

कब होगा लॉन्च और कितनी हो सकती है कीमत?

हालांकि कंपनी ने अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो Vivo X300 और Vivo X300 Pro सितंबर 2025 में चीन में लॉन्च किए जा सकते हैं। इसके बाद इन्हें ग्लोबल मार्केट में भी उतारा जाएगा।
कीमत को लेकर अभी कोई कन्फर्मेशन नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि यह सीरीज़ ₹90,000 से ₹1,00,000 की प्राइस रेंज में आ सकती है।

किन स्मार्टफोन्स से होगा मुकाबला?

लॉन्च के बाद Vivo X300 सीरीज़ का सीधा मुकाबला Samsung Galaxy S25 Ultra और Xiaomi 15 Ultra जैसे अल्ट्रा-प्रीमियम स्मार्टफोन्स से होगा। हालांकि, Vivo अक्सर अपने डिवाइसेज़ को थोड़ा किफायती दाम पर पेश करता है। ऐसे में अगर X300 सीरीज़ बाकी ब्रांड्स की तुलना में कम प्राइस पर आती है, तो यह मार्केट में ग्राहकों को आसानी से आकर्षित कर सकती है।

क्या इंतजार करना होगा फायदेमंद?

कुल मिलाकर, Vivo X300 सीरीज़ अब तक की कंपनी की सबसे एडवांस स्मार्टफोन सीरीज़ हो सकती है। इसमें Dimensity 9500 चिपसेट, 6,500mAh बैटरी, सैटेलाइट मैसेजिंग और Android 16 जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
अगर आप आने वाले समय में फ्लैगशिप फोन लेने का प्लान बना रहे हैं, तो Vivo X300 और X300 Pro का इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

ये भी देखें: Vivo X200 Pro | DSLR भी इसके आगे फेल, जाने इसके पूरे फीचर्स

Vivo Y500 का टीजर आया सामने, जल्द हो सकता है लॉन्च! देखें इससे जुड़ी हर अहम जानकारी के बारे में

Realme P4 Pro 5G भारत में लॉन्च – 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला पावरफुल स्मार्टफोन

Realme ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme P4 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन अपने जबरदस्त फीचर्स जैसे 6.8-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले, Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर, IP68+IP69 रेटिंग और 7000mAh की टाइटन बैटरी की वजह से टेक लवर्स के बीच चर्चा का बड़ा कारण बन गया है।

Realme P4 Pro 5G भारत में लॉन्च – 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला पावरफुल स्मार्टफोन
Realme P4 Pro 5G

शानदार डिस्प्ले और दमदार डिज़ाइन

Realme P4 Pro 5G में 6.8-इंच का 1.5K OLED 4D कर्व्ड BOE डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 6500 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है, जिससे धूप में भी डिस्प्ले क्रिस्टल-क्लियर नजर आता है। फोन का 94% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो इसे प्रीमियम लुक देता है।
डिज़ाइन की बात करें तो कंपनी ने इसे Living Nature Design कॉन्सेप्ट के साथ पेश किया है, जिसमें बैक पैनल प्रीमियम Tech-Wood मटेरियल से बना है। इसके तीन शानदार कलर वेरिएंट्स हैं – Birch Wood, Dark Oak Wood और Midnight Ivy, जो इसे एक नेचुरल और यूनिक फील देते हैं।

पावरफुल परफॉर्मेंस Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट के साथ

फोन को ताकत देता है Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 (4nm) प्रोसेसर, जो Antutu पर 1.1 मिलियन से ज्यादा स्कोर करता है। इसके साथ कंपनी ने एक HyperVision AI चिपसेट भी दिया है, जो Pixelworks X7 Gen 2 विज़ुअल प्रोसेसर पर बेस्ड है।
यह सेकेंडरी चिप ग्राफिक्स रेंडरिंग, फ्रेम रेट अपस्केलिंग और AI-बेस्ड विज़ुअल एन्हांसमेंट्स संभालती है। इसी वजह से फोन पर आप 144FPS गेमिंग का मजा ले सकते हैं और 100 से ज्यादा गेम्स में स्टेबल हाई-फ्रेमरेट परफॉर्मेंस पा सकते हैं।

GT Performance Engine 3.0

Realme P4 Pro 5G खासकर गेमर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें 7000mm² VC Cooling System है जो फोन को ओवरहीटिंग से बचाता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन BGMI जैसे गेम्स को 90FPS पर 8 घंटे तक लगातार चला सकता है।

50MP Sony सेंसर और 4K वीडियो सपोर्ट

फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसका मेन कैमरा है 50MP Sony IMX896 सेंसर OIS के साथ, जबकि सेकेंडरी कैमरा 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस है।
सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए इसमें 50MP OV50D फ्रंट कैमरा है। खास बात यह है कि फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 4K 60FPS वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं।
कंपनी ने इसमें Hypershot Architecture, Ultra Steady वीडियो और AI Motion Stabilization जैसी फीचर्स भी दिए हैं।

7000mAh की दमदार पावर

फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट है इसकी 7000mAh Titan Battery, जो सिर्फ 7.68mm पतले बॉडी में फिट की गई है। कंपनी का कहना है कि यह बैटरी 25 मिनट में 50% तक चार्ज हो सकती है। इसके लिए इसमें 80W Ultra Charge टेक्नोलॉजी दी गई है।
साथ ही यह फोन 10W रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है, यानी जरूरत पड़ने पर आप इससे दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं।

सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी

Realme P4 Pro 5G Android 15 बेस्ड Realme UI 6.0 पर चलता है। कंपनी ने इसमें 3 बड़े Android अपडेट्स और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है।
सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP68 + IP69 रेटिंग और Infrared सेंसर दिया गया है।

भारत में उपलब्धता और ऑफर्स

Realme P4 Pro 5G की सेल 27 अगस्त दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यह फोन Flipkart, realme.com और ऑफलाइन स्टोर्स पर खरीदा जा सकेगा। लॉन्च ऑफर के तहत इसे उसी दिन रात 12 बजे तक एक्सक्लूसिव डील्स के साथ खरीदा जा सकता है।

ये भी देखें: ₹12 हजार रुपये में मिलने वाले Realme के फोन: जाने प्राइस लिस्ट और फीचर्स की पूरी जानकारी!

Realme 14 5G: क्या भारत में हो सकती है इस धांसू फोन की लॉन्चिंग? जाने पूरी जानकारी!

Honor Magic V Flip 2: स्टाइल और पावर का नया कॉम्बो, 200MP कैमरे के साथ

फ्लिप स्मार्टफोन्स अब सिर्फ फैशन स्टेटमेंट नहीं रहे, बल्कि टेक्नोलॉजी और पावर का कॉम्बिनेशन भी बनते जा रहे हैं। इसी ट्रेंड को और मजबूत करने आ रहा है Honor Magic V Flip 2, जो अगले हफ्ते चीन में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने पहले इसके डिज़ाइन का टीज़र दिखाया था, और अब सामने आई नई जानकारी ने इस फोन को और ज्यादा चर्चाओं में ला दिया है।

Honor Magic V Flip 2: स्टाइल और पावर का नया कॉम्बो, 200MP कैमरे के साथ
Honor Magic V Flip 2

कैमरा होगा सबसे बड़ा हाइलाइट

फ्लिप फोन आमतौर पर डिजाइन और स्टाइल पर ज्यादा फोकस करते हैं, लेकिन Honor ने Magic V Flip 2 को कैमरा सेंटरिक बना दिया है। फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा रहा है, जिसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस भी होगा। यह सेटअप न सिर्फ Galaxy Z Flip 7 को टक्कर देगा, बल्कि कुछ हद तक Z Fold 7 के कैमरे जैसा फ्लैगशिप एक्सपीरियंस भी देगा।
कंपनी का दावा है कि इसका कैमरा सिस्टम फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी में शानदार रिजल्ट देगा।

Jimmy Choo का स्पेशल डिजाइन टच

Honor ने इस फोन को फैशन एक्सेसरी की तरह भी पेश करने की तैयारी की है। इसके एक खास ब्लू कलर वेरिएंट को मशहूर डिजाइनर Jimmy Choo के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इसका मतलब यह है कि फोन सिर्फ टेक्नोलॉजी के हिसाब से ही नहीं, बल्कि स्टाइल और प्रीमियम लुक्स में भी अलग दिखेगा।

दमदार डिस्प्ले और प्रीमियम लुक्स

Magic V Flip 2 में 6.8-इंच का LTPO OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2520 x 1080 पिक्सल रेज़ोल्यूशन के साथ आएगा। यानी स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो एक्सपीरियंस बेहद स्मूद रहेगा।
क्लैमशेल डिजाइन इसे कॉम्पैक्ट बनाएगा, जबकि अंदर खुलने पर यह एक प्रॉपर स्मार्टफोन जैसा अहसास देगा।

बैटरी और चार्जिंग

जहां ज्यादातर फ्लिप फोन्स बैटरी में थोड़े कमजोर साबित होते हैं, वहीं Honor ने इसमें खास ध्यान दिया है। Magic V Flip 2 में 5,500mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो कि इस कैटेगरी में काफी बड़ी मानी जा रही है। साथ ही इसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी होगा, जिससे फोन मिनटों में चार्ज होकर लंबे समय तक चल सकेगा।

प्रोसेसर अभी…

कंपनी ने प्रोसेसर का नाम फिलहाल ऑफिशियल नहीं किया है। लेकिन लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें या तो Snapdragon 8s Gen 4 या फिर Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट देखने को मिल सकता है। यानी परफॉर्मेंस और गेमिंग एक्सपीरियंस टॉप-नॉच रहने वाला है।

लॉन्च डेट और उम्मीदें

Honor Magic V Flip 2 को 21 अगस्त 2025 को चीन में लॉन्च किया जाएगा। भारत समेत दूसरे मार्केट्स में इसकी एंट्री कब होगी, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। लेकिन अगर यह फोन ग्लोबल मार्केट में आया तो यह Galaxy Z Flip 7 को कड़ी चुनौती दे सकता है।

आखिर में…

Honor Magic V Flip 2 उन यूज़र्स के लिए परफेक्ट फोन हो सकता है जो चाहते हैं कि उनका स्मार्टफोन न सिर्फ पावरफुल हो बल्कि एक फैशन स्टेटमेंट भी बने। इसका 200MP कैमरा, Jimmy Choo का डिजाइन टच, और 5,500mAh बैटरी इसे बाकी फ्लिप फोन्स से काफी अलग बनाते हैं।

ये भी देखें: Honor X7c 5G भारत में लॉन्च, बजट सेगमेंट के लिए है दमदार स्मार्टफोन में से एक

108MP कैमरा वाला 5G फोन! 6600mAh बैटरी के साथ कितना दमदार हो सकता है Honor X9c 5G?

OnePlus 15 नए लुक और जबरदस्त डिस्प्ले के साथ लॉन्च के लिए है तैयार! कुछ स्पेसिफिकेशंस भी हुई लीक

स्मार्टफोन जगत में OnePlus 15 की चर्चा इन दिनों जोरों पर है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन लीक और रिपोर्ट्स ने पहले ही यूज़र्स की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। यह फोन साल के आखिर तक लॉन्च हो सकता है और इसे लेकर जो जानकारियाँ सामने आई हैं, वे साफ इशारा करती हैं कि यह डिवाइस अब तक का सबसे पावरफुल और प्रीमियम वनप्लस फ्लैगशिप साबित हो सकता है।

OnePlus 15 नए लुक और जबरदस्त डिस्प्ले के साथ लॉन्च के लिए है तैयार! कुछ स्पेसिफिकेशंस भी हुई लीक
OnePlus 15

नई “Moon Rock Black” कलर ऑप्शन से मिलेगा फ्रेश लुक

OnePlus 15 का डिज़ाइन भी काफी दिलचस्प होने वाला है। ताज़ा लीक के मुताबिक, कंपनी इस बार फोन को एक नए “Super Black” Moon Rock Black कलरवे में पेश कर सकती है। यह कलर पिछले सभी ब्लैक वेरिएंट्स से ज्यादा गहरा और प्रीमियम लगेगा। साथ ही, वनप्लस अपने मशहूर सैंडस्टोन-टेक्सचर्ड प्रोटेक्टिव केस को भी अपग्रेड करने की तैयारी में है, जो और ज्यादा रिफाइंड लुक देगा।

दमदार Snapdragon 8 Elite 2 प्रोसेसर

परफॉर्मेंस की बात करें तो वनप्लस हमेशा से ही हाई-एंड चिपसेट पर भरोसा करता आया है। OnePlus 15 को लेकर खबर है कि इसमें Snapdragon 8 Elite 2 SoC मिलेगा, जो क्वालकॉम का अब तक का सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर होगा। इसके साथ फोन का गेमिंग और मल्टीटास्किंग एक्सपीरियंस और भी स्मूद और दमदार होने वाला है।

डिस्प्ले होगा और भी शार्प और स्मूद

लीक के अनुसार, OnePlus 15 में एक 1.5K रेज़ोल्यूशन वाला LTPO डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। यह अब तक का सबसे स्मूद डिस्प्ले अनुभव देने वाला वनप्लस फोन हो सकता है। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि इसमें एक नया परफॉर्मेंस सिस्टम होगा, जो गेम्स को 165fps पर रन करने में सक्षम होगा।
अगर तुलना करें, तो मौजूदा OnePlus 13 में 6.82-इंच Quad-HD+ LTPO डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। जबकि नए OnePlus 15 में 6.78-इंच फ्लैट डिस्प्ले आने की संभावना है, जो थोड़ा कॉम्पैक्ट तो होगा लेकिन और भी ज्यादा रिफ्रेशिंग लगेगा।

7,000mAh की बैटरी और 100W चार्जिंग

आज के यूज़र्स के लिए बैटरी बैकअप सबसे अहम फीचर बन चुका है। इसी को ध्यान में रखते हुए, OnePlus 15 को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। इतना ही नहीं, कंपनी इसमें 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दे सकती है। यानी आपका फोन कुछ ही मिनटों में फुल चार्ज हो जाएगा और लंबे समय तक आसानी से चल सकेगा।

ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ नया मॉड्यूल डिज़ाइन

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए भी OnePlus 15 काफी खास होने वाला है। इसमें एक नया स्क्वेयर-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। कैमरा सेटअप में तीन 50-मेगापिक्सल के सेंसर होंगे—एक प्राइमरी कैमरा, दूसरा अल्ट्रा-वाइड और तीसरा टेलीफोटो लेंस, जिसमें 3x ऑप्टिकल ज़ूम का सपोर्ट मिलेगा। यानी डिटेल्ड और क्लियर फोटो खींचने में यह फोन किसी प्रो-कैमरा से कम नहीं लगेगा।

लॉन्च टाइमलाइन

OnePlus 15 के लॉन्च टाइमलाइन को लेकर अभी भी कंफ्यूजन है। पिछली सीरीज़ यानी OnePlus 13 अक्टूबर में पेश की गई थी और नवंबर की शुरुआत में सेल पर गई थी। लेकिन इस बार मामला अलग हो सकता है, क्योंकि सितंबर के आखिर में Qualcomm और MediaTek दोनों अपने नए फ्लैगशिप चिपसेट पेश करने वाले हैं। ऐसे में संभव है कि OnePlus 15 का लॉन्च थोड़ा डिले हो और यह साल के आखिर या फिर नए साल की शुरुआत में मार्केट में उतरे।

कुल मिलाकर, OnePlus 15 यूज़र्स को हर मोर्चे पर एक अपग्रेडेड एक्सपीरियंस देने वाला है। नया Moon Rock Black कलर, 165Hz स्मूद डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite 2 प्रोसेसर, 7,000mAh की बैटरी और 100W चार्जिंग—ये सब मिलकर इसे एक शानदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन बना देंगे। अगर आप गेमिंग, हाई-परफॉर्मेंस और स्टाइल, तीनों का कॉम्बिनेशन ढूंढ रहे हैं, तो OnePlus 15 का इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

ये भी देखें: OnePlus 15T | शाओमी और सैमसंग को टक्कर देगा OnePlus का नया स्मार्टफोन, कीमत भी रखी जाएगी कम!

OnePlus 165hz display testing | क्या वनप्लस ला रहा है अब तक का सबसे स्मूद डिस्प्ले? 165Hz रिफ्रेश रेट की टेस्टिंग शुरू

Red Magic Astra | Compact Gaming Tablate हुआ ग्लोबल लॉन्च, Snapdragon 8 Elite और 24GB RAM के साथ दमदार परफॉर्मेंस

काफी लंबे इंतजार के बाद Red Magic का नया Astra Compact Gaming Tablate आखिरकार ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो गया है। पहले यह डिवाइस प्री-ऑर्डर पर उपलब्ध था, लेकिन अब इसे अमेरिका, यूरोप और कई अन्य रीजन में खरीद सकते हैं। कंपनी ने इसे खास तौर पर प्रोफेशनल और हार्डकोर गेमर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है।

Red Magic Astra | Compact Gaming Tablate हुआ ग्लोबल लॉन्च, Snapdragon 8 Elite और 24GB RAM के साथ दमदार परफॉर्मेंस
Red Magic Astra | Compact Gaming Tablate

शानदार डिस्प्ले और डिज़ाइन

Red Magic Astra में आपको मिलता है 9.06-इंच का OLED डिस्प्ले जो 2400 x 1504 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन, 165Hz रिफ्रेश रेट, और 1600 निट्स ब्राइटनेस तक सपोर्ट करता है। इसके साथ ही 5280Hz PWM डिमिंग और TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन भी दिया गया है, जिससे यह आंखों के लिए ज्यादा सुरक्षित और फ्लिकर-फ्री विजुअल्स प्रदान करता है।

पावरफुल Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर

यह गेमिंग टैबलेट Qualcomm के लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर काम करता है। इसके साथ आपको मिलता है UFS 4.1 Pro स्टोरेज और मेमोरी ऑप्शंस में 12GB RAM से लेकर 24GB RAM और 1TB तक स्टोरेज। इतनी पावर के साथ यह टैबलेट हैवी गेम्स और मल्टीटास्किंग को आसानी से हैंडल कर सकता है।

बैटरी और चार्जिंग

Red Magic Astra में लगी है 8,200mAh की बैटरी, जो लंबे गेमिंग सेशंस को सपोर्ट करती है। इसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है, साथ ही कंपनी ने बायपास चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी है जिससे लंबे समय तक खेलने पर डिवाइस ज्यादा गर्म नहीं होता।

सॉफ्टवेयर और गेमिंग फीचर्स

यह टैबलेट Android 15 बेस्ड RedMagic OS 10.5 पर काम करता है। इसके साथ मिलता है खास Cube Game Engine, जो गेमिंग को और ज्यादा स्मूद और रेस्पॉन्सिव बनाता है।

ऑडियो और कनेक्टिविटी

बेहतर साउंड एक्सपीरियंस के लिए इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और स्पैशियल ऑडियो सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के मामले में इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, USB Type-C 3.2 Gen 2 और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

प्राइस और वेरिएंट्स

प्राइस और वेरिएंट्स (Global + India Approx Price)12GB + 256GB – $549 / €499 / £439 (लगभग ₹46,100)

16GB + 512GB – $699 / €649 / £559 (लगभग ₹58,700)

24GB + 1TB – $899 / €849 / £739 (लगभग ₹75,500)

कलर ऑप्शंस की बात करें तो यह टैबलेट Eclipse Black और Starfrost Silver कलर में उपलब्ध होगा।

Overall:

Red Magic Astra उन गेमर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो एक कॉम्पैक्ट लेकिन अल्ट्रा-पावरफुल टैबलेट की तलाश में हैं। दमदार Snapdragon 8 Elite चिपसेट, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, लंबी बैटरी और बड़े RAM-स्टोरेज ऑप्शंस के साथ यह टैबलेट गेमिंग सेगमेंट में बड़ी टक्कर देने वाला है।

Also Read: RedMagic Astra Gaming Tablet Price | क्या भारत में होगा लॉन्च? कितनी हो सकती है इस मॉन्स्टर टैब की कीमत! जाने पूरी जानकारी।

Honor Magic8 Mini स्पेसिफिकेशन्स लीक, MediaTek चिपसेट ने चौंकाया Magic7 Mini के सभी यूजर्स को

Honor अपनी Magic8 सीरीज़ पर काम कर रही है और इस बार कंपनी यूज़र्स को एक नया सरप्राइज़ देने वाली है। मई से ही खबरें थीं कि फ्लैगशिप लाइनअप में एक Honor Magic8 Mini वर्ज़न भी शामिल होगा। अब Weibo पर सामने आई ताज़ा लीक ने इसके कुछ अहम स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा उठा दिया है।

Honor Magic8 Mini स्पेसिफिकेशन्स लीक, MediaTek चिपसेट ने चौंकाया Magic7 Mini के सभी यूजर्स को
Honor Magic8 Mini

MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट

सबसे बड़ा सरप्राइज़ है चिपसेट का चुनाव। जहां Magic7 सीरीज़ पूरी तरह Snapdragon प्रोसेसर के साथ आई थी, वहीं Honor Magic8 Mini को MediaTek Dimensity 9500 SoC से लैस करने की बात सामने आई है। यह Honor के लिए एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है और परफॉर्मेंस के मामले में भी यह काफी दिलचस्प साबित हो सकता है।

कॉम्पैक्ट लेकिन पावरफुल डिजाइन

लीक के मुताबिक, Magic8 Mini में 6.3-इंच का डिस्प्ले मिलेगा। फोन को काफी थिन और लाइटवेट डिजाइन के साथ लाने की तैयारी है। हालांकि बैटरी बहुत बड़ी नहीं होगी, लेकिन यह फिर भी Apple iPhone 17 Air से बड़ी बताई जा रही है। इसके अलावा, Honor का सॉफ्टवेयर इस तरह ऑप्टिमाइज़ किया जाएगा कि बैटरी बैकअप उम्मीद से बेहतर मिले।

लॉन्च टाइमलाइन को लेकर कन्फ्यूजन

अभी तक यह साफ नहीं है कि Honor Magic8 Mini बाकी Magic8 सीरीज़ के साथ ही लॉन्च होगा या थोड़ा देर से आएगा। याद दिला दें कि Magic7 सीरीज़ को पिछले साल अक्टूबर में पेश किया गया था और नवंबर की शुरुआत में मार्केट में उतारा गया था। इस बार भी टाइमलाइन कुछ ऐसी ही रह सकती है, लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि MediaTek और Qualcomm दोनों अपने नए फ्लैगशिप चिपसेट सितंबर के आखिर में पेश करने वाले हैं, जिससे लॉन्च डेट में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Honor Magic8 Mini अब तक की सबसे अलग Mini सीरीज़ का हिस्सा बन सकता है। कॉम्पैक्ट साइज़, MediaTek चिपसेट और ऑप्टिमाइज़्ड सॉफ्टवेयर इसे उन लोगों के लिए एक दमदार ऑप्शन बना सकते हैं जो स्लिम डिजाइन और पावरफुल परफॉर्मेंस का बैलेंस चाहते हैं।

ये भी देखें: Honor Magic V5 Price in china | ये फोल्डेबल फोन है इतना पतला कि आप इसे कही भी कर सकते हैं इस्तेमाल! जाने इसकी कीमत.

Honor X7c 5G भारत में लॉन्च, बजट सेगमेंट के लिए है दमदार स्मार्टफोन में से एक

Honor ने भारतीय मार्केट में एक और नया बजट 5G स्मार्टफोन पेश कर दिया है। कंपनी ने 18 अगस्त 2025 को Honor X7c 5G लॉन्च किया है, जो खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए बनाया गया है जो किफायती दाम में 5G कनेक्टिविटी और लंबी बैटरी लाइफ वाला फोन चाहते हैं।

Honor X7c 5G भारत में लॉन्च, बजट सेगमेंट के लिए है दमदार स्मार्टफोन में से एक
Honor X7c 5G

बड़ा डिस्प्ले और दमदार बैटरी

Honor X7c 5G में आपको मिलेगा 6.8-इंच का LCD डिस्प्ले, जिसका रिज़ॉल्यूशन 2412×1080 पिक्सल है और आस्पेक्ट रेशियो 20.1:9 रखा गया है। बड़े डिस्प्ले पर मूवी देखने, गेम खेलने और मल्टीटास्किंग का एक्सपीरियंस काफी बेहतर होगा।
फोन में 5,200mAh की बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक साथ देने का दावा करती है। इसके साथ ही कंपनी ने 35W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है, जिससे फोन को जल्दी चार्ज किया जा सकेगा।

Snapdragon प्रोसेसर और स्टोरेज ऑप्शंस

परफॉर्मेंस की बात करें तो यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर पर चलता है। फोन में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है, जो इस प्राइस सेगमेंट में काफी अच्छा कॉम्बिनेशन है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 14 पर आधारित MagicOS 8.0 पर चलता है, जो स्मूद और लेटेस्ट यूज़र एक्सपीरियंस देता है।

कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए Honor X7c 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर मौजूद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है। इस प्राइस रेंज में यह कैमरा सेटअप बेसिक लेकिन डेली यूज़ के लिए ठीक-ठाक रिज़ल्ट देगा।

खास फीचर्स और डिज़ाइन

यह स्मार्टफोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह हल्के छींटों और डस्ट से बचाव कर सकता है। इसके अलावा इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद है, जो आजकल कई स्मार्टफोन्स में नहीं मिलता और बजट यूज़र्स के लिए एक प्लस पॉइंट है।

कीमत और उपलब्धता

Honor X7c 5G की कीमत भारत में ₹14,999 रखी गई है। यह स्मार्टफोन 20 अगस्त से Amazon पर एक्सक्लूसिवली सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Honor X7c 5G उन लोगों के लिए सही विकल्प हो सकता है जो 15 हज़ार रुपये के बजट में बड़ा डिस्प्ले, लंबी बैटरी, 5G कनेक्टिविटी और Snapdragon प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। हालांकि कैमरा और डिस्प्ले पैनल में थोड़ा साधारणपन है, लेकिन बाकी स्पेसिफिकेशन्स को देखते हुए यह डिवाइस कड़ी टक्कर दे सकता है।

ये भी देखें: 108MP कैमरा वाला 5G फोन! 6600mAh बैटरी के साथ कितना दमदार हो सकता है Honor X9c 5G?

Google Pixel 10 Pro 5G vs Pixel 10: तीन बड़े अंतर जो कर सकते हैं आपको कन्फ्यूज़

Google Pixel 10 Pro 5G vs Pixel 10: गूगल की Pixel 10 सीरीज़ का इंतजार अब खत्म होने वाला है। कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि यह सीरीज़ भारत में 21 अगस्त को लॉन्च होगी। इस बार तीन मॉडल पेश होंगे – Pixel 10, Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro Fold। लेकिन ज्यादातर लोगों की नजर Pixel 10 और Pixel 10 Pro पर ही होगी, क्योंकि गूगल ने इस बार स्टैंडर्ड मॉडल में भी कई बड़े बदलाव किए हैं।

Google Pixel 10 Pro 5G vs Pixel 10: तीन बड़े अंतर जो कर सकते हैं आपको कन्फ्यूज़
Google Pixel 10 Pro 5G vs Pixel 10

कैमरा सेंसर में होगा फर्क

सबसे बड़ा अंतर कैमरे में देखने को मिलेगा। रिपोर्ट्स और गूगल के आधिकारिक रेंडर्स के मुताबिक, Pixel 10 में अब एक 5x टेलीफोटो लेंस जोड़ा गया है, जो इसे ज्यादा वर्सटाइल बनाता है। हालांकि, यहां समझौता भी है। दरअसल, Pixel 10 में मुख्य सेंसर को डाउनग्रेड किया गया है और इसे Pixel 9a वाला छोटा सेंसर दिया जा सकता है। वहीं, Pixel 10 Pro में बड़े और बेहतर सेंसर्स होंगे, जिससे प्रो मॉडल की इमेज क्वालिटी और लो-लाइट परफॉर्मेंस और ज्यादा दमदार बनेगी।

डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी

डिजाइन के मामले में भी दोनों मॉडलों में थोड़ा अंतर रहेगा। लीक्स के अनुसार, Pixel 10 में मैट एल्युमिनियम साइड्स मिल सकती हैं। हालांकि बैक पैनल मैट होगा या ग्लॉसी, इस पर अभी कन्फ्यूजन है। कुछ रिपोर्ट्स कहती हैं कि इसमें ग्लॉसी बैक भी हो सकता है। दूसरी ओर, Pixel 10 Pro में क्लासिक कॉम्बिनेशन जारी रहेगा – मैट बैक के साथ ग्लॉसी साइड्स, जो पॉलिश्ड एल्युमिनियम से बनी होंगी। यह डिज़ाइन पहले के Pixel 9 Pro जैसा ही प्रीमियम फील देगा।

परफॉर्मेंस और हार्डवेयर

दोनों फोनों में गूगल का लेटेस्ट Tensor G5 चिपसेट मिलेगा, जिसे TSMC की 3nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर बनाया गया है। लेकिन फर्क RAM में होगा। Pixel 10 Pro में 16GB तक RAM मिल सकती है, जबकि Pixel 10 को 12GB RAM तक सीमित रखा जाएगा। यह स्ट्रैटेजी Pixel 9 सीरीज़ जैसी ही लगती है, जहां गूगल ने स्टैंडर्ड मॉडल और प्रो मॉडल में मेमोरी को अलग रखा था।

अगर आप आने वाली Pixel 10 सीरीज़ को लेकर कन्फ्यूज हैं तो ध्यान रखें – Pixel 10 अब पहले से कहीं ज्यादा पावरफुल और वर्सटाइल हो चुका है, लेकिन कैमरा सेंसर, बिल्ड क्वालिटी और RAM जैसी चीज़ें अब भी Pixel 10 Pro को एक कदम आगे खड़ा करती हैं। असली फैसला आपकी प्राथमिकताओं पर होगा – क्या आप ज्यादा बैलेंस्ड और किफायती ऑप्शन चुनेंगे, या फिर अल्टीमेट फ्लैगशिप एक्सपीरियंस के लिए प्रो मॉडल लेंगे।

Also Read: Google pixel 10 series leaks | Google Play Store से मिली पहली झलक! 20 अगस्त से 12 अक्टूबर तक मिल सकता है $50 तक की छूट