Xiaomi Smart Control Screen के एक इशारे में चलेंगे लाइट, पर्दे और AC! कीमत भी होगी बस इतनी

Xiaomi ने एक बार फिर अपने स्मार्ट होम इकोसिस्टम को अपग्रेड करते हुए नया Xiaomi Smart Control Screen (Standard Edition) लॉन्च किया है। यह एक छोटा लेकिन बेहद पावरफुल स्मार्ट कंट्रोल हब है जो आपके पूरे घर को ऑटोमेट कर सकता है, यानी अब सिर्फ एक इशारे या वॉयस कमांड से लाइट, पर्दे और AC सब कुछ कंट्रोल होगा।

Xiaomi Smart Control Screen के एक इशारे में चलेंगे लाइट, पर्दे और AC! कीमत भी होगी बस इतनी
Xiaomi Smart Control Screen

कीमत और उपलब्धता

Xiaomi Smart Control Screen की कीमत चीन में 399 युआन (लगभग ₹5,000) रखी गई है, जबकि इसका क्राउडफंडिंग प्राइस 369 युआन (लगभग ₹4,600) है। यह डिवाइस 10 नवंबर से Xiaomi Youpin प्लेटफॉर्म पर क्राउडफंडिंग के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने अभी इसे केवल चीन में लॉन्च किया है और ग्लोबल मार्केट, खासकर भारत में इसकी उपलब्धता पर कोई जानकारी नहीं दी है।

डिजाइन और डिस्प्ले

Xiaomi का यह नया स्मार्ट डिवाइस एक मिनिमलिस्टिक 8:16 वर्टिकल फुल-स्क्रीन डिस्प्ले के साथ आता है जो सफेद और डार्क ग्रे कलर फिनिश में उपलब्ध है। इसकी खासियत यह है कि यह स्टैंडर्ड 86mm वॉल बॉक्स में फिट हो जाता है, यानी किसी एक्स्ट्रा इंस्टॉलेशन या वायरिंग की जरूरत नहीं।

पावरफुल परफॉर्मेंस और सेफ्टी फीचर्स

इसमें V-0 ग्रेड फ्लेम-रिटार्डेंट मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है ताकि ओवरहीटिंग या शॉर्ट सर्किट जैसी समस्या न हो। साथ ही इसमें ओवर-टेम्परेचर और ओवरलोड प्रोटेक्शन भी है। Xiaomi ने इसमें तीन बिल्ट-इन रिले चैनल्स दिए हैं, जिनसे यूजर एक साथ तीन अलग-अलग लाइटिंग सर्किट्स को टच या वॉयस से कंट्रोल कर सकते हैं।

Xiaomi Smart Control Screen के एक इशारे में चलेंगे लाइट, पर्दे और AC! कीमत भी होगी बस इतनी

HyperOS और AI असिस्टेंट

यह डिवाइस HyperOS पर चलता है और इसमें कंपनी का बड़ा AI इंजन इनबिल्ट है। इसके साथ मिलने वाला XiaoAi वॉयस असिस्टेंट मल्टी-कमांड कंट्रोल को सपोर्ट करता है — यानी यूजर एक साथ कई कमांड दे सकता है, जैसे
“लाइट बंद करो, पर्दे गिराओ और AC चालू करो।”
यह असिस्टेंट सिर्फ स्मार्ट कंट्रोल ही नहीं, बल्कि हेल्थ, लाइफस्टाइल और डेली रूटीन से जुड़े सवालों के जवाब भी देता है।

कनेक्टिविटी और स्मार्ट फीचर्स

Xiaomi Smart Control Screen में Mesh 2.0 गेटवे दिया गया है जो Bluetooth और Mesh-इनेबल्ड डिवाइसेज को बेहतर तरीके से कनेक्ट करता है। यह डुअल-बैंड Wi-Fi (2.4GHz और 5GHz) को सपोर्ट करता है और 5,500 से ज्यादा स्मार्ट होम डिवाइसेज के साथ कम्पेटिबल है।

Xiaomi Smart Control Screen के एक इशारे में चलेंगे लाइट, पर्दे और AC! कीमत भी होगी बस इतनी

यूजर एक ही स्क्रीन से 48 डिवाइसेज तक कंट्रोल कर सकता है और उन्हें 12 कस्टम लेआउट पेजेज में मैनेज कर सकता है।

सिक्योरिटी और कैमरा इंटीग्रेशन

यह डिवाइस एक सिक्योरिटी हब के रूप में भी काम करता है। इसमें आप Xiaomi कैमरा, लॉक और डोरबेल्स का लाइव फीड देख सकते हैं। साथ ही इसमें 24GHz मिलीमीटर-वेव रडार और एंबियंट लाइट सेंसर दिया गया है, जो स्मार्ट वेक और एडैप्टिव ब्राइटनेस जैसी सुविधाएं प्रदान करता है। इसे टच, वॉयस या स्मार्टफोन ऐप से कंट्रोल किया जा सकता है।

मेरे हिसाब से…

Xiaomi Smart Control Screen घर को स्मार्ट बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम है। यह एक सस्ता लेकिन बेहतरीन डिवाइस है जो एक ही प्लेटफॉर्म से पूरे घर के स्मार्ट गैजेट्स को मैनेज करने की सुविधा देता है। अगर यह भारत में लॉन्च होता है, तो यह Google Home और Amazon Alexa जैसे स्मार्ट हब्स को कड़ी टक्कर दे सकता है।

ये भी देखें: ASUS ने लॉन्च किया AI-पावर्ड WiFi 7 राउटर | ROG Rapture GT-BE19000AI

सैमसंग फैंस को मिला बड़ा झटका! Samsung Galaxy S26 Edge मॉडल नहीं होगा लॉन्च

इस बार Samsung Galaxy S26 Edge मॉडल को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है। इसकी जगह कंपनी अब Galaxy S26+ को लाइनअप में शामिल करने जा रही है, जिससे सीरीज़ में बैलेंस बना रहे और पिछले साल के कमजोर सेल्स का असर कम किया जा सके।

सैमसंग फैंस को मिला बड़ा झटका! Samsung Galaxy S26 Edge मॉडल नहीं होगा लॉन्च
Samsung Galaxy S26 Edge Get’s Cancelled

Samsung अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन लाइनअप Galaxy S26 Series को लेकर तेजी से तैयारी कर रही है। ताज़ा रिपोर्ट्स से पता चलता है कि कंपनी इस सीरीज़ को जनवरी 2026 के अंत तक पेश करने की योजना बना रही है, जबकि पहली सेल फरवरी 2026 में शुरू हो सकती है।

Samsung Galaxy S26 Series: लॉन्च टाइमलाइन लीक

कोरियाई रिपोर्टर Chosun Biz की रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy S26 सीरीज़ का अनावरण जनवरी 2026 के अंत में किया जाएगा। वहीं, इस सीरीज़ की सेल शुरुआती फरवरी में शुरू होने की संभावना है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पहले लॉन्च को थोड़ा डिले करने की चर्चा थी, क्योंकि कंपनी के डिज़ाइन और हार्डवेयर फाइनलाइज़ेशन में अपेक्षा से अधिक समय लग गया था।

एक अंदरूनी सूत्र के अनुसार, Edge मॉडल को हटाकर S26+ लाने का फैसला इस देरी का प्रमुख कारण था, क्योंकि इससे हार्डवेयर टेस्टिंग प्रक्रिया लंबी हो गई थी।

हालांकि, अब सब कुछ तैयार है और Samsung अपने तय टाइमलाइन पर Galaxy S26 सीरीज़ को लॉन्च करने जा रही है।

Galaxy S26 Series के स्पेसिफिकेशन लीक

नए लीक्स के मुताबिक, Samsung Galaxy S26 सीरीज़ में Samsung का 2nm Exynos 2600 चिपसेट कुछ रीजन में दिया जाएगा, जबकि अन्य मार्केट्स में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 (3nm) प्रोसेसर मिलेगा।

यह डुअल-चिप स्ट्रैटेजी पहले की तरह ही रहेगी, जिसमें कंपनी अपने इन-हाउस चिप्स का इस्तेमाल एशियाई और यूरोपीय मार्केट्स के लिए करती है, जबकि अमेरिकी और भारतीय वेरिएंट Snapdragon चिपसेट के साथ आते हैं।

Galaxy S26 Edge मॉडल हुआ कैंसल

सैमसंग फैंस को मिला बड़ा झटका! Samsung Galaxy S26 Edge मॉडल नहीं होगा लॉन्च

पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy S25 Edge को अपेक्षित सफलता नहीं मिली थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी कम बिक्री और कमजोर मार्केट रिस्पॉन्स के चलते Samsung ने S26 Edge को पूरी तरह ड्रॉप कर दिया है।

कंपनी ने अब अपनी स्ट्रैटेजी बदलते हुए Galaxy S26+ मॉडल को लाइनअप में वापस लाने का फैसला किया है, जिससे बिक्री में स्थिरता बनी रहे।

लॉन्च इवेंट और लोकेशन

पिछले कुछ वर्षों की तरह ही, Samsung Galaxy Unpacked Event 2026 का आयोजन San Francisco (USA) में कर सकती है।

लीक्स के मुताबिक, यह इवेंट 25 फरवरी 2026 को हो सकता है। वहीं, प्री-ऑर्डर दो हफ्तों तक चलेगा और डिवाइस की डिलीवरी मार्च 2026 की शुरुआत में शुरू होगी।

Overall:

Samsung Galaxy S26 सीरीज़ कंपनी की सबसे बड़ी फ्लैगशिप लॉन्च में से एक होगी, जिसमें नया 2nm प्रोसेसर, बेहतर AI इंजन और S26+ मॉडल की वापसी देखने को मिलेगी।

हालांकि Edge मॉडल अब इस सफर का हिस्सा नहीं रहेगा, लेकिन Galaxy S26 lineup अपनी परफॉर्मेंस, डिज़ाइन और कैमरा क्षमताओं के साथ 2026 की शुरुआत में प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट पर राज करने के लिए तैयार है।

ये भी देखें: OnePlus 15T | शाओमी और सैमसंग को टक्कर देगा OnePlus का नया स्मार्टफोन, कीमत भी रखी जाएगी कम!

ASUS ने लॉन्च किया AI-पावर्ड WiFi 7 राउटर | ROG Rapture GT-BE19000AI

ASUS Republic of Gamers (ROG) ने दुनिया का पहला AI-पावर्ड WiFi 7 राउटर, ROG Rapture GT-BE19000AI, लॉन्च कर दिया है। इसे पहली बार CES 2025 में दिखाया गया था, और अब यह आधिकारिक तौर पर गेमिंग और स्मार्ट होम यूज़र्स के लिए उपलब्ध हो गया है।

ASUS ने लॉन्च किया AI-पावर्ड WiFi 7 राउटर | ROG Rapture GT-BE19000AI
ROG Rapture GT-BE19000AI

यह राउटर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, हाई-स्पीड कनेक्टिविटी और ऑटोमेशन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन लेकर आया है, जो गेमिंग, स्ट्रीमिंग और IoT डिवाइस मैनेजमेंट में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाला है।

AI हार्डवेयर और परफॉर्मेंस

ROG Rapture GT-BE19000AI दुनिया का पहला राउटर है जिसमें इनबिल्ट Neural Processing Unit (NPU) दिया गया है। यह क्वाड-कोर CPU, 4GB DDR4 RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज पर काम करता है।
यह सेटअप राउटर को न केवल नेटवर्क हैंडलिंग बल्कि AI टास्क और ऑटोमेशन जैसे प्रोसेसेज़ को भी स्वतंत्र रूप से रन करने की क्षमता देता है — यानी इसके लिए किसी एक्सटर्नल कंप्यूटर या सर्वर की जरूरत नहीं पड़ती।

Docker Engine और Smart Automation

यह राउटर एक इंटीग्रेटेड Docker Engine के साथ आता है जिसमें CLI और Compose सपोर्ट मौजूद है।
यूज़र्स इसमें सीधे AdGuard, Frigate, या Smart Home Assistants जैसे एप्लिकेशंस रन कर सकते हैं। इससे यह डिवाइस सिर्फ एक राउटर नहीं बल्कि स्मार्ट होम कंट्रोल हब बन जाता है, जो AI सर्विसेज, ऑटोमेशन और IoT मैनेजमेंट को एक साथ हैंडल कर सकता है।
यह एड-ब्लॉकिंग, नेटवर्क सिक्योरिटी और डिवाइस कंट्रोल में भी मदद करता है।

WiFi Insight और AI Game Boost फीचर

GT-BE19000AI में WiFi Insight नाम का फीचर दिया गया है, जो रियल टाइम में सभी WiFi और नॉन-WiFi चैनलों की इंटरफेरेंस स्कैनिंग करता है और नेटवर्क हेल्थ रिपोर्ट दिखाता है।

राउटर खुद-ब-खुद नेटवर्क को ऑटो-अडजस्ट करता है ताकि कनेक्शन हमेशा स्थिर रहे।

इसके अलावा, AI Game Boost फीचर गेमिंग ट्रैफिक को प्रायोरिटी देता है।

ASUS के इंटरनल टेस्ट्स के अनुसार, यह फीचर लेटेंसी को 34% तक कम करने में सक्षम है — यानी अब गेमिंग और स्ट्रीमिंग दोनों और भी स्मूद होंगी।

WiFi 7 परफॉर्मेंस और स्पीड

यह राउटर Tri-Band WiFi 7 को सपोर्ट करता है, जिसमें 320MHz चैनल बैंडविड्थ और 4096-QAM मॉड्यूलेशन दिया गया है।

ASUS ने लॉन्च किया AI-पावर्ड WiFi 7 राउटर | ROG Rapture GT-BE19000AI

इसकी कुल वायरलेस स्पीड 19Gbps तक पहुंच सकती है।
वायर्ड कनेक्टिविटी के लिए इसमें दो 10G Ethernet पोर्ट्स और चार 2.5G पोर्ट्स दिए गए हैं, जो कुल मिलाकर 31Gbps तक की वायर्ड कैपेसिटी देते हैं।
यह 20Gbps लिंक एग्रीगेशन भी सपोर्ट करता है, जिससे हाई-डिमांड गेमिंग या सर्वर एप्लिकेशन और तेज़ी से रन होते हैं।

कूलिंग, सिक्योरिटी और नेटवर्क कंट्रोल

राउटर के अंदर 30% मोटा एल्युमिनियम प्लेट और नैनोकार्बन कोटिंग दी गई है, जिससे हीट डिसिपेशन 18% तक बेहतर हो गया है।

एनर्जी बचाने के लिए इसमें एनर्जी-सेविंग मोड दिया गया है।
सिक्योरिटी के लिए AiProtection Enterprise-Grade Firewall मौजूद है।

वहीं Guest Network Pro फीचर के जरिए यूज़र्स पांच अलग-अलग SSID नेटवर्क्स (जैसे Gaming, IoT, VPN, Guest Access आदि) बना सकते हैं, जिनके अपने परमिशन और बैंडविड्थ लिमिट्स होती हैं।

स्मार्ट कनेक्टिविटी और HyperOS इंटीग्रेशन

यह राउटर Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, और ASUS HyperOS 3 सपोर्ट करता है, जिससे यह एक स्मार्ट होम नेटवर्किंग डिवाइस बन जाता है।

यूज़र्स इसमें स्मार्ट ऑटोमेशन, एडवांस पेरेंटल कंट्रोल और नेटवर्क एनालिटिक्स को एक ही प्लेटफॉर्म पर मैनेज कर सकते हैं।

ASUS ROG Rapture GT-BE19000AI दुनिया का पहला AI-पावर्ड WiFi 7 राउटर है जिसमें Neural Engine, WiFi Insight, AI Game Boost और Docker सपोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह 19Gbps स्पीड, 10G पोर्ट्स और 31Gbps वायर्ड कैपेसिटी के साथ आता है।

ये भी देखें: Best Gaming Tablet in 2025: Asus ROG Flow Z13 बना गेमर्स की पहली पसंद

Asus ROG GR70: दमदार Ryzen 9 और RTX 5070 वाला Compact Mini Gaming PC हुआ लॉन्च

Asus ने अपना पहला AMD-पावर्ड मिनी गेमिंग पीसी Asus ROG GR70 लॉन्च कर दिया है। यह एक ऐसा कॉम्पैक्ट सिस्टम है जो सिर्फ 3 लीटर फॉर्म फैक्टर में आता है लेकिन इसके अंदर हाई-एंड गेमिंग और क्रिएटिव वर्कलोड को संभालने की ताकत भरी हुई है।

Asus ROG GR70: दमदार Ryzen 9 और RTX 5070 वाला Compact Mini Gaming PC हुआ लॉन्च
Asus ROG GR70

Asus ROG GR70 Mini Gaming PC में Ryzen 9 9955HX3D प्रोसेसर और RTX 5070 GPU देखने को मिल रहा है। यह 3-लीटर कॉम्पैक्ट साइज में Wi-Fi 7, DDR5 RAM और PCIe 5.0 SSD सपोर्ट जैसी हाई-एंड फीचर्स दे रहा है। कीमत की बात करे तो यह लगभग ₹1.75 लाख का है।

डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी

Asus ROG GR70 का साइज सिर्फ 280 x 180 x 60 mm है, यानी यह काफी छोटा और स्टाइलिश मिनी पीसी है। इसका क्लीन कॉम्पैक्ट डिज़ाइन फ्रंट साइड पर दिए गए पोर्ट्स के साथ आता है जिससे एक्सेस करना आसान हो जाता है।

Asus ROG GR70: दमदार Ryzen 9 और RTX 5070 वाला Compact Mini Gaming PC हुआ लॉन्च

इसमें आपको मिलते हैं:
दो DisplayPort 2.1,
दो HDMI 2.1 FRL,
एक Thunderbolt 4 (DisplayPort 2.1),
छह USB 3.2 Gen 2 Type-A,
एक USB 3.2 Gen 2 Type-C,
एक 3.5mm ऑडियो जैक,
RJ45 LAN पोर्ट, DC-in, और Kensington लॉक।

कनेक्टिविटी और एक्सपेंशन

ROG GR70 में Wi-Fi 7 सपोर्ट है और इसके अंदर दो SODIMM स्लॉट्स दिए गए हैं जिनमें DDR5 RAM लगाई जा सकती है। स्टोरेज के लिए इसमें दो M.2 2280 स्लॉट्स मिलते हैं — जिनमें से एक PCIe 5.0 SSD को सपोर्ट करता है और दूसरा PCIe 4.0 तक सीमित है।

प्रोसेसर और ग्राफिक्स पावर

इस मिनी गेमिंग पीसी में AMD Ryzen 9 9955HX3D प्रोसेसर दिया गया है जो 3D V-Cache टेक्नोलॉजी से लैस है। यह टेक्नोलॉजी गेमिंग परफॉर्मेंस को बेहतर बनाती है क्योंकि इससे डेटा एक्सेस स्पीड काफी तेज़ हो जाती है।

ग्राफिक्स के लिए इसमें Nvidia GeForce RTX 5070 Laptop GPU दिया गया है जो 1440p और 4K गेमिंग दोनों के लिए शानदार परफॉर्मेंस देता है। यह सेटअप गेमिंग, स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग – सभी के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस देने में सक्षम है।

कूलिंग और एफिशिएंसी

Asus ने इस छोटे से सिस्टम में कूलिंग को खास तौर पर ऑप्टिमाइज़ किया है ताकि हाई परफॉर्मेंस के दौरान भी तापमान अंडर कंट्रोल रहे। इसके इंटरनल लेआउट को इस तरह डिजाइन किया गया है कि एयरफ्लो स्मूद रहे और पीसी ओवरहीट न हो।

कीमत और उपलब्धता

Asus ROG GR70 को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है और इसकी कीमत CNY 14,999 (लगभग ₹1,75,000 या $2,113) रखी गई है।

हालांकि Asus ने अभी तक इसकी ग्लोबल रिलीज़ या इंडियन प्राइसिंग को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है।

ये भी देखें: Q3 Gaming Chip से लैस iQOO 15 देगा Ultra-Realistic Graphics: अब मोबाइल पर होगा PC-जैसा गेमिंग

अब और भी पतले फॉर्म-फैक्टर और एक नए बटन के साथ Redmi Watch 6 हुआ चाइना में लॉन्च!

Xiaomi ने अपनी नई स्मार्टवॉच Redmi Watch 6 को चीन में लॉन्च कर दिया है। यह वॉच पिछले साल आई Redmi Watch 5 का अपग्रेडेड वर्जन है, लेकिन इस बार कंपनी ने डिज़ाइन से लेकर फीचर्स तक कई अहम बदलाव किए हैं। नई वॉच न सिर्फ ज्यादा पतली है बल्कि इसमें एक एक्स्ट्रा बटन भी दिया गया है जो शॉर्टकट फीचर्स को और आसान बना देता है।

अब और भी पतले फॉर्म-फैक्टर और एक नए बटन के साथ Redmi Watch 6 हुआ चाइना में लॉन्च!
Redmi Watch 6

Redmi Watch 6 अब और भी पतले डिज़ाइन, नए शॉर्टकट बटन, 2,000 निट्स डिस्प्ले, 24 दिन की बैटरी लाइफ और 5ATM वॉटर रेसिस्टेंस जैसे फीचर्स से लैस हो चुका है। जिसकी कीमत ₹7,500 रखी गई है।

कीमत और वेरिएंट्स

Redmi Watch 6 की कीमत चीन में CNY 600 (लगभग ₹7,500) रखी गई है, जो Watch 5 जितनी ही है। यह वॉच तीन कलर ऑप्शन – Blue, Silver और Black – में उपलब्ध है।

अब और भी पतले फॉर्म-फैक्टर और एक नए बटन के साथ Redmi Watch 6 हुआ चाइना में लॉन्च!

डिज़ाइन और डिस्प्ले

Redmi Watch 6 में 2.07 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है जो रेक्टेंगुलर शेप में है और इसके कोने थोड़े राउंड हैं। कंपनी ने इस बार ब्राइटनेस को बढ़ाकर 2,000 निट्स पीक तक कर दिया है, जबकि Watch 5 में यह 1,500 निट्स थी।

इसके बेज़ल्स पहले से पतले हैं, जिससे वॉच का साइज भी थोड़ा कॉम्पैक्ट हो गया है। अब इसका डायमेंशन 46.5 x 40.0 x 9.94mm है — यानी यह 10mm से भी पतली हो गई है। इससे यह हाथ में हल्की और प्रीमियम महसूस होती है। वज़न की बात करें तो वॉच सिर्फ 31 ग्राम की है (स्ट्रैप के बिना)।

नया बटन और कंट्रोल सिस्टम

अब और भी पतले फॉर्म-फैक्टर और एक नए बटन के साथ Redmi Watch 6 हुआ चाइना में लॉन्च!

वॉच के साइड में अब एक नया शॉर्टकट बटन दिया गया है जो तीन तरह से काम करता है – क्लिक, लॉन्ग प्रेस और डबल क्लिक। डिफॉल्ट रूप से ये बटन कंट्रोल सेंटर, पावर मेन्यू, और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट को ओपन करता है।
इसके अलावा वॉच में हमेशा ऑन रहने वाला Always-On Display (AOD) मोड भी है, लेकिन इसे ऑन करने पर बैटरी थोड़ी जल्दी खत्म होती है।

बैटरी और परफॉर्मेंस

Redmi Watch 6 में 550mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह वॉच
24 दिन तक चल सकती है (लाइट यूज़ में),
12 दिन तक (हेल्थ ट्रैकिंग ऑन होने पर),
और 7 दिन तक (Always-On Display ऑन रहने पर)।
यह वॉच HyperOS 3 पर चलती है और Bluetooth 5.4 सपोर्ट करती है। हालांकि इसमें अभी eSIM ऑप्शन नहीं दिया गया है।

फिटनेस और हेल्थ फीचर्स

Redmi Watch 6 में डुअल L1 एंटेना सिस्टम दिया गया है जिससे आउटडोर पोजिशनिंग अब और सटीक हो गई है।
वॉच में:
हार्ट रेट मॉनिटर,
ब्लड ऑक्सीजन सेंसर (SpO2),
स्लीप ट्रैकिंग,
और 150+ स्पोर्ट्स मोड्स मिलते हैं।
यह वॉच 5ATM वॉटर रेसिस्टेंट है यानी इसे स्विमिंग और स्नॉर्कलिंग में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

स्मार्ट फीचर्स और कनेक्टिविटी

Redmi Watch 6 में NFC सपोर्ट भी है, जिससे यूज़र्स डिजिटल बस पास, कार की, और QR पेमेंट्स जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें WeChat मैसेजेस के लिए क्विक रिप्लाई, और थर्ड पार्टी ऐप्स इंस्टॉल करने की सुविधा भी दी गई है — जैसे Flightradar24, 2048 गेम आदि।

उपलब्धता:

अब और भी पतले फॉर्म-फैक्टर और एक नए बटन के साथ Redmi Watch 6 हुआ चाइना में लॉन्च!
Redmi Watch 6

फिलहाल Redmi Watch 6 सिर्फ चीन में उपलब्ध है। लेकिन यह देखते हुए कि Redmi Watch 5 ग्लोबली लॉन्च हुई थी, उम्मीद की जा रही है कि Watch 6 भी जल्द ही भारत और अन्य देशों में उपलब्ध होगी।

ये भी देखें: iQOO Watch GT 2 लॉन्च: eSIM कनेक्टिविटी और Ai फीचर्स के साथ दूसरे ब्रांड्स को देगा कड़ा टक्कर!

Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट और 5.99mm अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन के साथ Motorola Edge 70 हुआ लॉन्च!

Motorola ने आखिरकार अपने नए Motorola Edge 70 स्मार्टफोन से पर्दा उठा दिया है। यह फोन कंपनी की Edge सीरीज़ में सबसे पतले और प्रीमियम मॉडलों में से एक है। सिर्फ 5.99mm मोटाई और 159 ग्राम वजन के साथ यह फोन iPhone Air और Galaxy S25 Edge जैसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को चुनौती देता है।

Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट और 5.99mm अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन के साथ Motorola Edge 70 हुआ लॉन्च!
Motorola Edge 70

इसमें Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर, 6.67 इंच 120Hz pOLED डिस्प्ले, और 50MP का सेल्फी कैमरा जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं।

डिजाइन और डिस्प्ले

Motorola Edge 70 का डिज़ाइन बेहद स्लिम और अट्रैक्टिव है। फोन में 6.67-इंच का pOLED Super HD डिस्प्ले (1,220×2,712 पिक्सल) दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट, और 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसकी स्क्रीन Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन से सुरक्षित है।
फोन का 5.99mm अल्ट्रा-स्लिम प्रोफाइल और एयरक्राफ्ट-ग्रेड एल्यूमिनियम बिल्ड इसे हल्का लेकिन मजबूत बनाते हैं।

परफॉर्मेंस और स्टोरेज

Motorola Edge 70 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है जो 12GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। यह कॉन्फ़िगरेशन न केवल गेमिंग बल्कि मल्टीटास्किंग के लिए भी शानदार परफॉर्मेंस देता है।

Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट और 5.99mm अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन के साथ Motorola Edge 70 हुआ लॉन्च!

फोन Android 16 पर चलता है और कंपनी ने जून 2031 तक सिक्योरिटी अपडेट देने की पुष्टि की है।

कैमरा फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए, Motorola Edge 70 में 50MP का प्राइमरी कैमरा (f/1.8, OIS) और 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस (f/2.0) दिया गया है जिसमें 3-in-1 लाइट सेंसर मौजूद है।

Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट और 5.99mm अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन के साथ Motorola Edge 70 हुआ लॉन्च!

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो HDR सपोर्ट के साथ शानदार डीटेल कैप्चर करता है।

बैटरी और चार्जिंग

फोन में 4,800mAh Silicon-Carbon बैटरी दी गई है जो 68W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करती है।
कंपनी का दावा है कि यह फोन 29 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और 66 घंटे तक म्यूज़िक स्ट्रीमिंग का बैकअप दे सकता है।

कनेक्टिविटी और सिक्योरिटी

Motorola Edge 70 में 5G, Wi-Fi 6E, Bluetooth, NFC, USB Type-C, और GPS/GLONASS जैसी कनेक्टिविटी सुविधाएं दी गई हैं।

सिक्यॉरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, और ThinkShield सिक्योरिटी मौजूद है।
यह IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह धूल और पानी दोनों से पूरी तरह सुरक्षित है।

कीमत और उपलब्धता

Motorola Edge 70 की कीमत GBP 700 (लगभग ₹80,000) रखी गई है।

Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट और 5.99mm अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन के साथ Motorola Edge 70 हुआ लॉन्च!

यह फोन Pantone Bronze Green, Pantone Lily Pad, और Gadget Grey कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा।
फोन को फिलहाल यूरोप और मिडल ईस्ट में लॉन्च किया गया है, लेकिन कंपनी ने पुष्टि की है कि इसे जल्द ही ग्लोबल मार्केट्स, यानी भारत समेत अन्य देशों में भी पेश किया जाएगा।

अगर यह फोन भारत में लॉन्च होता है, तो यह iPhone Air (₹1,19,900) और Galaxy S25 Edge (₹1,09,999) जैसे महंगे फ्लैगशिप्स को कड़ी टक्कर दे सकता है।

ये भी देखें: 7,000mAh बैटरी और 50MP Sony कैमरा वाले Moto G67 Power 5G की जानें कीमत, फीचर्स और लॉन्च डिटेल्स!

Poco F8 Pro | Bose साउंड फीचर से होगा लैस, लेकिन बॉक्स में नहीं मिलेगा चार्जर!

Poco F8 Pro जल्द थाईलैंड और सिंगापुर में लॉन्च होगा। फोन में Bose साउंड सपोर्ट, Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 7000mAh+ बैटरी, और 100W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। लेकिन कंपनी इस बार चार्जर बॉक्स में शामिल नहीं करेगी, जो कई सारे Poco फैंस को निराश कर सकती है।

Poco F8 Pro | Bose साउंड फीचर से होगा लैस, लेकिन बॉक्स में नहीं मिलेगा चार्जर!
Poco F8 Pro

बॉक्स में नहीं मिलेगा चार्जर

जाने-माने टिप्स्टर अभिषेक यादव के अनुसार, Poco अपने नए F8 Pro स्मार्टफोन के साथ चार्जर शामिल नहीं करेगी। यानी यूज़र्स को इसे अलग से खरीदना पड़ सकता है। यह फैसला कंपनी की “ईको-फ्रेंडली पॉलिसी” का हिस्सा बताया जा रहा है, लेकिन बजट और मिड-रेंज यूज़र्स के लिए यह खबर थोड़ा निराशाजनक साबित हो सकती है।

Bose साउंड सपोर्ट से मिलेगा शानदार ऑडियो एक्सपीरियंस

अब आते हैं उस फीचर पर जिसने Poco फैंस की उम्मीदें फिर से बढ़ा दी हैं — Bose साउंड सपोर्ट।

Poco F8 Pro | Bose साउंड फीचर से होगा लैस, लेकिन बॉक्स में नहीं मिलेगा चार्जर!

टिप्स्टर द्वारा शेयर की गई रिटेल बॉक्स इमेज से पता चला है कि Poco F8 Pro में Bose ट्यूनड ऑडियो सिस्टम दिया जाएगा। इसका मतलब है कि फोन में स्टूडियो-क्वालिटी साउंड और डीप बास एक्सपीरियंस मिलेगा।

दिलचस्प बात यह है कि Redmi K90 सीरीज में भी यही Bose साउंड सपोर्ट देखने को मिला था। इसी वजह से अब टेक जगत में यह कयास तेज़ हो गए हैं कि Poco F8 Pro दरअसल Redmi K90 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है।

Redmi K90 जैसे हो सकते हैं Poco F8 Pro के स्पेसिफिकेशंस

अगर Poco F8 Pro वाकई Redmi K90 का रिब्रांडेड मॉडल है, तो इसमें मिल सकते हैं बेहद पावरफुल फीचर्स।
फोन में 6.59 इंच का 2K LTPO डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा।

प्रोसेसिंग के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट और Adreno 830 GPU मिलने की संभावना है। परफॉर्मेंस के लिहाज से यह कॉम्बिनेशन एक प्रीमियम फ्लैगशिप अनुभव देगा।

Poco F8 Pro | Bose साउंड फीचर से होगा लैस, लेकिन बॉक्स में नहीं मिलेगा चार्जर!

कैमरा सेक्शन की बात करें तो फोन में 50MP का रियर मेन सेंसर और 20MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं पावर के लिए इसमें 7000mAh से ज्यादा की बड़ी बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
सिक्योरिटी के लिए इसमें अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर और IP68/IP69 डस्ट-और-वॉटर रेसिस्टेंस भी मिल सकता है।

कहां लॉन्च होगा Poco F8 Pro?

कंपनी ने फिलहाल शेयर किया है कि Poco F8 Pro को सबसे पहले सिंगापुर और थाईलैंड में लॉन्च किया जाएगा। भारतीय लॉन्च को लेकर अभी कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं आई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह फोन 2025 की शुरुआत में भारत में भी एंट्री करेगा।

ये भी देखें: Redmi K90 Pro Max Champion Edition: Lamborghini Squadra Corse के साथ शानदार लिमिटेड एडिशन फोन की पहली झलक!

Oppo Reno 15 जल्द होगा लॉन्च, Dimensity 8450 SoC के साथ Geekbench पर दिखा दमदार परफॉर्मेंस

Oppo अपनी सबसे पॉपुलर Reno सीरीज़ का नया मॉडल Oppo Reno 15 लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में यह स्मार्टफोन Geekbench लिस्टिंग पर देखा गया है, जिसमें इसके प्रोसेसर और परफॉर्मेंस की जानकारी सामने आई है। यह फोन MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट के साथ आएगा और Android 16 पर रन करेगा।

Oppo Reno 15 जल्द होगा लॉन्च, Dimensity 8450 SoC के साथ Geekbench पर दिखा दमदार परफॉर्मेंस
Oppo Reno 15

Oppo Reno 15 की Geekbench लिस्टिंग से खुलासा

Geekbench डेटाबेस पर Oppo PLV110 मॉडल नंबर वाले एक स्मार्टफोन को देखा गया है, जिसे Oppo Reno 15 का स्टैंडर्ड वर्जन माना जा रहा है। इस लिस्टिंग के मुताबिक, फोन को MediaTek Dimensity 8450 SoC और Mali-G720 MC7 GPU से पावर किया गया है।
यह प्रोसेसर 3 क्लस्टर स्ट्रक्चर पर बेस्ड है, जिसमें चार कोर 2.10GHz, तीन कोर 3.00GHz और एक हाई-परफॉर्मेंस कोर 3.25GHz पर क्लॉक किया गया है। परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 1,668 और मल्टी-कोर टेस्ट में 6,274 पॉइंट्स हासिल किए हैं, जो इसे अपने सेगमेंट का पावरफुल फोन साबित करता है।

16GB RAM और Android 16 का सपोर्ट

Geekbench रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि Oppo Reno 15 में 16GB RAM दी गई है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए शानदार परफॉर्मेंस देगा। यह फोन Android 16 पर बेस्ड ColorOS के साथ लॉन्च होगा, जिसमें बेहतर कस्टमाइजेशन और सिस्टम ऑप्टिमाइजेशन देखने को मिलेगा।

Reno 15 सीरीज़ के मॉडल्स और फीचर्स

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार कंपनी तीन मॉडल्स लॉन्च कर सकती है:

Oppo Reno 15 जल्द होगा लॉन्च, Dimensity 8450 SoC के साथ Geekbench पर दिखा दमदार परफॉर्मेंस

Reno 15, Reno 15 Pro, और Reno 15 Mini।
हालांकि पहले इसे Reno 15, Reno 15 Pro, और Reno 15 Pro Max के नाम से लाने की योजना थी, लेकिन अब कॉम्पैक्ट डिजाइन को ध्यान में रखते हुए “Mini” वर्जन लाया जा सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक,
Reno 15 Pro में 6.78 इंच का 1.5K डिस्प्ले,
Reno 15 Mini में 6.32 इंच का 1.5K फ्लैट स्क्रीन,
और Reno 15 में 6.59 इंच का पैनल मिल सकता है।
तीनों फोन में मेटल फ्रेम, IP68/IP69 रेटिंग, और मजबूत बिल्ड क्वालिटी देखने को मिलेगी।

कैमरा और बैटरी में बड़ा अपग्रेड

रिपोर्ट्स के अनुसार, Reno 15 Pro और Reno 15 Mini में 200MP Samsung ISOCELL HP5 मेन सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड, और 50MP पेरिस्कोप कैमरा दिए जाएंगे। वहीं फ्रंट कैमरा के लिए 50MP लेंस का इस्तेमाल किया जाएगा।

बैटरी की बात करें तो Reno 15 Pro में 6,500mAh की बैटरी और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है। वहीं स्टैंडर्ड Reno 15 मॉडल में 5,000mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है।

भारत में लॉन्च और कीमत

Oppo Reno 15 सीरीज़ को दिसंबर 2025 तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है। कीमत की जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत ₹35,000 – ₹40,000 के बीच हो सकती है।

ये भी देखें: क्या OnePlus 15 जैसे डिज़ाइन के साथ iPhone 17 Pro को टक्कर दे पाएंगे Oppo Find X9 and X9 Pro?

सस्ते रेट में धमाल मचाने आ रहा नया Redmi 15C 5G फोन, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

Redmi जल्द ही अपना नया बजट 5G फोन Redmi 15C 5G लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक, यह स्मार्टफोन नवंबर के आखिर या दिसंबर की शुरुआत में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।

सस्ते रेट में धमाल मचाने आ रहा नया Redmi 15C 5G फोन, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा
Redmi 15C 5G

Redmi 15C 5G MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 6000mAh बैटरी, और 50MP कैमरा के साथ आएगा। इसकी कीमत ₹12,000 से कम हो सकती है।

Redmi 15C 5G भारत में कब होगा लॉन्च?

लीक के अनुसार, टिप्स्टर अभिषेक यादव ने खुलासा किया है कि Redmi 15C 5G भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है। कंपनी की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में इसके टीज़र पोस्टर और लॉन्च डेट सामने आ सकते हैं।

ध्यान देने वाली बात यह है कि Redmi 15C 5G को पहले ही ग्लोबल मार्केट में सितंबर में लॉन्च किया जा चुका है। इसलिए, इसके स्पेसिफिकेशन और डिजाइन के बारे में कई जानकारियां पहले से सामने आ चुकी हैं।

Dimensity 6300 चिपसेट और दमदार परफॉर्मेंस

ग्लोबल वर्जन के मुताबिक, Redmi 15C 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो 2.4GHz की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। यह वही चिपसेट है जो आजकल 10 से 12 हजार रुपये के 5G फोन्स में देखने को मिलता है। यानी साफ है कि Redmi 15C 5G भी ₹12,000 से कम कीमत वाला अफॉर्डेबल 5G फोन होगा।

यह चिपसेट न सिर्फ पावर एफिशिएंट है बल्कि गेमिंग और मल्टीटास्किंग में भी बेहतर परफॉर्मेंस देने में सक्षम है।

Redmi 15C 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Redmi ने इस बार अपने नए बजट फोन में कई दमदार फीचर्स शामिल किए हैं। फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। हालांकि ग्लोबल मार्केट में फोन चार्जर के बिना लॉन्च किया गया था, लेकिन भारतीय बाजार के लिए उम्मीद की जा रही है कि कंपनी बॉक्स में चार्जर देगी।

सस्ते रेट में धमाल मचाने आ रहा नया Redmi 15C 5G फोन, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

इस फोन में 6.9-इंच HD+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। डिस्प्ले पर एक्स्ट्रा ग्लास लेयर प्रोटेक्शन भी दिया गया है, जिससे स्क्रीन को स्क्रैच या गिरने से बेहतर सुरक्षा मिलती है।

कैमरा और डिजाइन में भी अपग्रेड

फोटोग्राफी के लिए Redmi 15C 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और एक AI लेंस शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

फोन को IP64 रेटिंग के साथ लॉन्च किया गया है, जिससे यह धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है। इसके अलावा इसमें Wi-Fi, Bluetooth, NFC, 3.5mm हेडफोन जैक, और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे बेसिक लेकिन जरूरी फीचर्स भी मौजूद हैं।

Redmi 15C 5G की भारत में कीमत

Redmi 15C 5G की भारत में कीमत लगभग ₹11,000 से ₹12,000 के बीच रहने की उम्मीद है। यह फोन Redmi 14C 5G (₹9,999) का अपग्रेड वर्जन होगा और इसे दिसंबर 2025 के पहले हफ्ते में ऑनलाइन सेल पर लाया जा सकता है।

भारतीय मार्केट में इसकी सीधी टक्कर Samsung Galaxy M17, OPPO K13x, Infinix Hot 60 और Tecno Spark Go 5G जैसे स्मार्टफोन्स से होगी।

ये भी देखें: Redmi Note 13 Pro 5G की कीमत घटी, अब सिर्फ ₹16,800 में मिलेगा 200MP कैमरे वाला फोन

नए अवतार में आया ₹9,999 में मिलने वाला सबसे पतला Tecno Spark Go 5G फोन | 5 साल चलेगा बिना रुके, 50MP AI कैमरा से है लैस!

भारत का सबसे पतला 5G स्मार्टफोन अब नए और स्टाइलिश रंग में लॉन्च हो गया है। Tecno ने अपने लोकप्रिय बजट स्मार्टफोन Tecno Spark Go 5G को एक नए और आकर्षक ‘Bikaner Red’ कलर वेरिएंट में पेश किया है।

नए अवतार में आया ₹9,999 में मिलने वाला सबसे पतला Tecno Spark Go 5G फोन | 5 साल चलेगा बिना रुके, 50MP AI कैमरा से है लैस!

यह फोन न केवल दिखने में शानदार है बल्कि फीचर्स के मामले में भी काफी दमदार है। कंपनी ने इस वर्जन को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया है जो कम बजट में स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों चाहते हैं।

Tecno का कहना है कि यह नया वेरिएंट भारत की पारंपरिक शान और आधुनिक टेक्नोलॉजी का मेल है। नए रंग के साथ फोन के डिजाइन और फिनिश में भी सुधार किया गया है, जिससे इसका लुक पहले से ज्यादा प्रीमियम लगता है।

अगर डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.56 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसकी ब्राइटनेस 600 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। बैक पैनल को मैट फिनिश दी गई है, जो फिंगरप्रिंट्स को रोकती है और ग्रिप को मजबूत बनाती है।

नए अवतार में आया ₹9,999 में मिलने वाला सबसे पतला Tecno Spark Go 5G फोन | 5 साल चलेगा बिना रुके, 50MP AI कैमरा से है लैस!

परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Helio A22 प्रोसेसर दिया गया है। यह चिपसेट बेसिक यूज जैसे सोशल मीडिया, कॉलिंग और हल्के गेम्स के लिए बढ़िया परफॉर्मेंस देता है। फोन में 3GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोSD कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। सॉफ्टवेयर के मामले में यह Android 14 पर चलता है, जिसमें कंपनी का HiOS 14 स्किन दी गई है।

नए अवतार में आया ₹9,999 में मिलने वाला सबसे पतला Tecno Spark Go 5G फोन | 5 साल चलेगा बिना रुके, 50MP AI कैमरा से है लैस!

कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP AI डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जो अच्छी रोशनी और नाइट मोड में बेहतर फोटोज कैप्चर करता है। फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जिसमें AI Beautification और पोर्ट्रेट मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं।

नए अवतार में आया ₹9,999 में मिलने वाला सबसे पतला Tecno Spark Go 5G फोन | 5 साल चलेगा बिना रुके, 50MP AI कैमरा से है लैस!

बैटरी इस फोन की एक बड़ी ताकत है। इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर आराम से पूरा दिन चल जाती है। इसके साथ 10W चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।

कीमत की बात करें तो Tecno Spark Go (Bikaner Red) वेरिएंट को कंपनी ने ₹9,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। यह फोन अब Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

The Tecno Spark Go 5G is the slimmest phone available for ₹9,999 in a new avatar. It will run for 5 years without interruption and features a 50MP AI camera!
Tecno Spark Go 5G

‘Bikaner Red’ कलर वेरिएंट की बात करें तो इसका लुक बेहद बोल्ड और क्लासिक है। Tecno ने बताया कि इस कलर का इंस्पिरेशन भारत के पारंपरिक रंगों से लिया गया है। फोन के बैक पैनल में डुअल-टोन फिनिश दी गई है, जिसमें रेड कलर पर ग्रेडिएंट शाइनिंग इफेक्ट शानदार नजर आता है।

कुल मिलाकर, Tecno Spark Go (Bikaner Red) उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो कम कीमत में स्टाइलिश, मजबूत और भरोसेमंद 5G फोन की तलाश में हैं।

TECNO ने IFA 2025 में पेश किया दुनिया का सबसे स्लिम स्मार्टफोन और नया MEGABOOK S14 Laptop – अब यूरोप में तेजी से बढ़ाएगा कदम