nubia अपना नया स्मार्टफोन nubia Air जल्द लॉन्च करने वाली है। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी कीमत और उपलब्धता का खुलासा नहीं किया है, लेकिन मशहूर टिप्सटर Evan Blass ने इसके स्पेसिफिकेशन्स, लाइव इमेज और रेंडर्स शेयर कर दिए हैं, जिससे फोन के बारे में लगभग सारी जानकारी सामने आ गई है।
nubia Air
डिज़ाइन और लुक
लीक की तस्वीरों में nubia Air दो कलर ऑप्शन में नज़र आ रहा है। इसमें फ्रंट पर पंच-होल डिस्प्ले और बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर और कलर-एक्सेंटेड पावर बटन है। नीचे की तरफ USB-C पोर्ट, सिम कार्ड स्लॉट और स्पीकर ग्रिल मौजूद हैं।
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
फोन में 6.78 इंच का OLED डिस्प्ले होगा, जिसका रेज़ोल्यूशन 2,720×1,224 पिक्सल है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T8300 SoC चिपसेट, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलेगी। यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 पर चलेगा।
कैमरा सेटअप
सेल्फी के लिए इसमें 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं, बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सिस्टम है जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 2MP का सेकेंडरी सेंसर और 0.8MP का तीसरा सेंसर शामिल है।
बैटरी और फीचर्स
nubia Air में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी। साथ ही इसमें NFC सपोर्ट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलने की उम्मीद है। फोन सिर्फ 6.7mm पतला और 172 ग्राम वज़नी होगा, जिससे यह बेहद स्लिम और हल्का महसूस होगा।
कंपनी से इसके लॉन्च से जुड़ी और जानकारी जल्द सामने आ सकती है।
भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर Tecno धमाल मचाने की तैयारी में है। इस बार कंपनी जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Tecno Spark Slim पेश कर सकती है। इस फोन को हाल ही में Google Play Console पर देखा गया है, जहां से इसके कई अहम स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन डिटेल्स सामने आई हैं। इससे पहले भी यह डिवाइस कुछ अन्य सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर स्पॉट हो चुका है। अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो प्रीमियम लुक, दमदार फीचर्स और सस्ती कीमत में आए, तो Tecno Spark Slim आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।
Tecno Spark Slim
Google Play Console पर हुआ लीक: सामने आई RAM, प्रोसेसर और डिस्प्ले डिटेल्स
Google Play Console लिस्टिंग के अनुसार, Tecno Spark Slim को KM7k मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। यह वेरिएंट 8GB RAM के साथ लिस्ट हुआ है, जो इसे स्मूद परफॉर्मेंस और मल्टीटास्किंग में सक्षम बना सकता है।
इस लिस्टिंग में फोन में MediaTek MT6789 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर की जानकारी दी गई है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.20GHz है। इसके साथ ARM Mali-G57 GPU भी देखने को मिल सकता है। संभावना जताई जा रही है कि इसमें Helio G100 या G200 चिपसेट का इस्तेमाल हो सकता है।
डिस्प्ले की बात करें तो फोन में FHD+ रिज़ॉल्यूशन (1080 x 2400 पिक्सल) और 420 DPI स्क्रीन डेंसिटी के साथ शानदार डुअल कर्व्ड डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।
प्रीमियम लुक के साथ शानदार डिज़ाइन
Tecno Spark Slim की सबसे खास बात है इसका डुअल-साइड कर्व्ड डिस्प्ले, जो इसे बेहद प्रीमियम लुक देता है। लीक इमेज से पता चला है कि स्क्रीन के बीच में सेंट्रल पंच-होल कैमरा दिया गया है और चारों तरफ स्लिम बेज़ल्स हैं।
फोन के राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिख रहे हैं। यह डिज़ाइन काफी हद तक MWC 2025 में पेश किए गए कॉन्सेप्ट मॉडल से मिलता-जुलता है, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है।
एंड्रॉयड 15, दमदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
Tecno Spark Slim में Android 15 OS मिलने की संभावना है, जो इसे लेटेस्ट फीचर्स और सिक्योरिटी अपडेट्स के लिए तैयार रखेगा। इसके साथ 5060mAh की बैटरी मिलने की बात सामने आई है, जो दिनभर का बैकअप आराम से दे सकती है।
बैटरी को चार्ज करने के लिए इसमें 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है, जिससे यह डिवाइस कम समय में फुल चार्ज हो सकेगा।
कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स
फोन में 4G नेटवर्क के साथ-साथ 2.4GHz + 5GHz डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth, NFC, और GPS जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलने की उम्मीद है। यह इसे एक ऑल-राउंडर बजट स्मार्टफोन बना सकता है।
<span;>संभावित लॉन्च टाइमलाइन और कीमत
हालांकि ब्रांड ने अब तक Tecno Spark Slim के लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक तारीख साझा नहीं की है, लेकिन लगातार आ रही लीक और सर्टिफिकेशन लिस्टिंग्स यह संकेत दे रही हैं कि इसका लॉन्च अगले कुछ हफ्तों में हो सकता है।
कीमत की बात करें तो, यह फोन भारत में ₹15,000 से ₹18,000 के बीच लॉन्च हो सकता है।
Tecno Spark Go 2 भी है शानदार एंट्री-लेवल ऑप्शन
बता दें कि जून महीने में ही Tecno ने Spark सीरीज़ में Tecno Spark Go 2 लॉन्च किया था, जिसकी कीमत सिर्फ ₹6,999 रखी गई थी। इसमें 6.67 इंच HD+ 120Hz पंच-होल डिस्प्ले, Unisoc T7250 प्रोसेसर, 4GB RAM, और 5000mAh बैटरी जैसी खूबियां दी गई हैं। यह फोन भी Android 15 पर काम करता है और इसका लुक काफी हद तक iPhone 16 से प्रेरित लगता है।
क्या आपको Tecno Spark Slim का इंतजार करना चाहिए?
अगर आप ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं जो कम बजट में शानदार डिजाइन, लेटेस्ट OS, बेहतरीन डिस्प्ले और मजबूत बैटरी ऑफर करे, तो Tecno Spark Slim आपके लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकता है।
खासतौर पर अगर इसकी कीमत ₹18,000 से कम रहती है, तो यह अन्य ब्रांड्स के मुकाबले बेहतर फीचर्स और वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकता है। और हां, अगर आप Helio G सीरीज़ के फैन हैं, तो इसमें आपको एक अच्छा अपग्रेड भी मिल सकता है।
भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava एक बार फिर बजट सेगमेंट में तहलका मचाने को तैयार है। कंपनी जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन Lava Blaze AMOLED 2 5G को बाजार में उतार सकती है। इस फोन को लेकर ब्रांड ने पहले ही इसके आने की पुष्टि कर दी थी, हालांकि लॉन्च डेट का अभी इंतजार है। अब लॉन्च से पहले ही टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने इस फोन की लाइव इमेज और अहम स्पेसिफिकेशन्स सोशल मीडिया पर साझा किए हैं, जिससे डिवाइस की झलक और खूबियों का अंदाज़ा लगाना आसान हो गया है।
Lava Blaze AMOLED 2 5G
डिजाइन में दिखा प्रीमियम टच और अल्ट्रा-स्लिम बॉडी
लीक हुई तस्वीरों के अनुसार, Lava Blaze AMOLED 2 5G का सबसे बड़ा आकर्षण इसका स्लिम और स्टाइलिश डिजाइन है। बताया जा रहा है कि यह अपने सेगमेंट में सबसे पतला 5G फोन हो सकता है। लाइव इमेज में यह फोन व्हाइट कलर के फेदर डिजाइन में नजर आया, जिसमें ग्लॉसी बैक पैनल दिया गया है। इसका रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल पुराने Google Pixel फोन की याद दिलाता है, जिसमें डुअल कैमरा सेटअप और एक LED फ्लैश नजर आ रहा है।
फोन का फ्रंट डिजाइन भी आकर्षक है, जहां पंच-होल डिस्प्ले के साथ स्लिम बेज़ल्स देखने को मिलते हैं। पावर और वॉल्यूम बटन को फोन के दाहिने किनारे पर रखा गया है, जो काफी स्लीक फिनिशिंग के साथ आता है।
दमदार डिस्प्ले और परफॉर्मेंस की उम्मीद
खबरों के मुताबिक, Lava Blaze AMOLED 2 5G में 6.67 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले हो सकता है, जो बेहतरीन कलर आउटपुट और व्यूइंग एक्सपीरियंस देगा। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन लेटेस्ट Android 15 पर काम कर सकता है।
फोन में LPDDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज टेक्नोलॉजी दी जा सकती है, जिससे परफॉर्मेंस पहले के मुकाबले और भी बेहतर होगी। हालांकि चिपसेट की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसमें MediaTek का कोई नया या अपग्रेडेड प्रोसेसर मिल सकता है।
कैमरा और बैटरी में मिलेगा अच्छा कॉम्बिनेशन
कैमरा डिपार्टमेंट में Lava Blaze AMOLED 2 5G में AI सपोर्ट वाला 50MP रियर कैमरा दिया जा सकता है। यह कैमरा AI इमेज प्रोसेसिंग की मदद से बेहतर फोटो क्वालिटी देने में सक्षम होगा।
पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5000mAh की बैटरी मिलने की बात कही जा रही है, जो कि 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यानि बैटरी बैकअप और चार्जिंग दोनों मामले में यह डिवाइस उपयोगकर्ताओं को संतुष्ट कर सकता है।
पुराने मॉडल से कितना अलग होगा नया Blaze AMOLED 2?
इस फोन को पिछले Lava Blaze AMOLED का अपग्रेड माना जा रहा है, लेकिन इसमें कई अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जहां पहले मॉडल में 3D कर्व्ड AMOLED स्क्रीन थी, वहीं नए मॉडल में स्लिम और फ्लैट डिजाइन दिया जाएगा।
पुराने मॉडल में जहां Android 14 था, वहीं नया फोन Android 15 पर आधारित होगा। इसके अलावा, Blaze AMOLED में 64MP कैमरा था जबकि नए वर्जन में AI आधारित 50MP कैमरा मिल सकता है। रैम और स्टोरेज में भी अपग्रेड मिलने की संभावना है, जिससे परफॉर्मेंस और स्मूद हो जाएगी।
लॉन्च और संभावित कीमत
भले ही लावा ने अभी तक आधिकारिक लॉन्च डेट नहीं बताई है, लेकिन यह डिवाइस अब पूरी तरह से लॉन्च के लिए तैयार नजर आ रहा है। पहले इसे जुलाई में लाने की बात कही जा रही थी, लेकिन अब अगस्त की शुरुआत हो चुकी है और फोन की एंट्री कभी भी हो सकती है।
कीमत की बात करें तो लीक हुई स्पेसिफिकेशन्स और पुराने मॉडल की प्राइसिंग को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि Lava Blaze AMOLED 2 5G की कीमत ₹15,000 से ₹17,000 के बीच हो सकती है।
क्या आपको करना चाहिए इसका इंतजार?
अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो देखने में स्टाइलिश हो, लेटेस्ट OS के साथ आता हो और परफॉर्मेंस के मामले में भी निराश न करे, तो Lava Blaze AMOLED 2 5G का इंतजार करना एक समझदारी भरा फैसला हो सकता है। खासकर अगर आपका बजट 15 से 17 हजार रुपये के बीच है।
Motorola एक बार फिर अपने बजट स्मार्टफोन सीरीज़ को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। इस बार कंपनी Moto G06 के साथ मार्केट में हलचल मचाने जा रही है। लॉन्च से पहले ही इस डिवाइस को कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर देखा गया है, जिससे इसके कई ज़रूरी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन सामने आ चुके हैं। ऐसे में अगर आप भी एक सस्ता, दमदार और लेटेस्ट फीचर्स वाला फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Moto G06 आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
Moto G06
सर्टिफिकेशन से हुआ खुलासा
Moto G06 को अब तक FCC, TUV Rheinland, UL Demko और Geekbench जैसे कई प्लेटफॉर्म्स पर लिस्ट किया जा चुका है। इन लिस्टिंग्स में फोन का मॉडल नंबर XT2535 दर्ज किया गया है। इससे यह भी साफ हो गया है कि यह डिवाइस 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, और Bluetooth कनेक्टिविटी सपोर्ट करेगा। हालांकि इसमें 5G नहीं होगा, लेकिन बजट कैटेगरी में 4G अभी भी काफी चलन में है।
मिलेगा Android 15 का लेटेस्ट अनुभव आउट ऑफ-द-बॉक्स
Geekbench लिस्टिंग के ज़रिए पता चला है कि Moto G06 का कोडनेम “Lagos” है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह फोन Android 15 के साथ लॉन्च होगा। यानी यूज़र्स को लेटेस्ट फीचर्स और सिक्योरिटी अपडेट्स का अनुभव मिलेगा। बजट फोन में लेटेस्ट OS मिलना बहुत कम देखने को मिलता है, जो इसे और भी खास बनाता है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस के मामले में इस फोन में MediaTek Helio G81 Extreme चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जो कि एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। इसके साथ 4GB RAM दी गई है, जो सामान्य यूज़ के लिए काफी अच्छा है। इस सेटअप से आप सोशल मीडिया, वेब ब्राउज़िंग और हल्के गेम्स का आनंद आसानी से ले पाएंगे।
दमदार बैटरी के साथ आएगा Moto G06
फोन की बैटरी को लेकर भी अच्छी खबर है। UL Demko और TUV Rheinland की रिपोर्ट्स बताती हैं कि इसमें 5,100mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो दिनभर का बैकअप देने के लिए पर्याप्त होगी। इसके साथ 10W का चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। हालांकि चार्जिंग स्पीड थोड़ी कम लग सकती है, लेकिन बैटरी का साइज इस कमी को पूरा कर देता है।
कलर्स में भी मिलेगा स्टाइलिश टच
Moto G06 को कंपनी तीन खूबसूरत रंगों में लॉन्च करेगी – Pantone Tapestry, Arabesque, और Tendril। ये सभी शेड्स देखने में काफी प्रीमियम लगते हैं और बजट फोन को भी एक प्रीमियम लुक देने का काम करेंगे।
कब होगा लॉन्च?
हालांकि Motorola ने अभी तक लॉन्च की तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन लगातार सामने आ रही लीक और सर्टिफिकेशन लिस्टिंग्स से यह साफ है कि फोन का लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं है। उम्मीद की जा रही है कि अगस्त के दूसरे या तीसरे हफ्ते में इसकी घोषणा हो सकती है।
अंतिम बात…
अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो बजट में हो, लेटेस्ट Android के साथ आता हो, और एक भरोसेमंद ब्रांड से हो – तो Moto G06 आपकी लिस्ट में जरूर शामिल होना चाहिए। इसकी बैटरी, डिजाइन और सॉफ्टवेयर सपोर्ट इसे बाकी बजट फोन्स से अलग बनाते हैं।
Poco ने इसी साल मार्च में Poco M7 को पेश किया था और अब ब्रांड इसी सीरीज़ का नया फोन Poco M7 Plus लाने जा रहा है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत का खुलासा कर दिया है। तो चलिए देखते इन सब के बारे में एकदम विस्तार से…
Poco M7 Plus 5G
बैटरी कैपेसिटी और कीमत
Poco की ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद टीज़र पेज के मुताबिक, Poco M7 Plus में 7,000mAh की Si/C बैटरी दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी होगी। खास बात यह है कि यह फोन ₹15,000 की कीमत से नीचे लॉन्च किया जाएगा, जिससे यह बजट कैटेगरी के यूज़र्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बन सकता है।
क्या होगा चार्जिंग स्पीड?
Poco ने अभी तक फोन की चार्जिंग स्पीड को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोन Redmi 15 5G का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। अगर यह सच साबित होता है, तो Poco M7 Plus में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
हालांकि लॉन्च डेट 13 अगस्त बताई जा रही है। 7,000mAh बैटरी के साथ आने वाला यह फोन उन यूज़र्स के लिए आइडल साबित हो सकता है जो एक बड़ी बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस को बजट में चाहते हैं।
अगर आप…
एक ऐसा स्मार्टफोन तलाश रहे हैं जो दिनभर का बैकअप आसानी से दे सके और बजट फ्रेंडली भी हो, तो Poco M7 Plus आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है। जैसे ही बाकी फीचर्स और लॉन्च डेट सामने आती है, हम आपको अपडेट करेंगे।
Samsung अपने अपकमिंग 5G फोन Samsung Galaxy A17 5G को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में इस फोन से जुड़ा प्रमोशनल मार्केटिंग मटेरियल लीक हुआ है, जिसमें इसके डिज़ाइन से लेकर फीचर्स और कीमत तक सबकुछ सामने आ चुका है। इस एक्सक्लूसिव लीक को Android Headlines वेबसाइट ने शेयर किया है, जिसमें फोन के फोटो और सभी अहम डिटेल्स मौजूद हैं।
Samsung Galaxy A17 5G
6.7-इंच की दमदार sAMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा गैलेक्सी A17
Galaxy A17 5G में 6.7-इंच की बड़ी Super AMOLED स्क्रीन दी जाएगी, जो वॉटरड्रॉप नॉच डिज़ाइन के साथ आएगी। यह डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी जिससे स्मूद स्क्रॉलिंग और गेमिंग एक्सपीरियंस मिलेगा। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस की लेयर भी दी जा सकती है।
Samsung Exynos 1330 प्रोसेसर और Android 15 का मिलेगा साथ
इस स्मार्टफोन को Samsung के अपने Exynos 1330 चिपसेट से पावर किया जाएगा, जो 5nm फैब्रिकेशन पर बेस्ड है और 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड देता है। यह फोन आउट-ऑफ-द-बॉक्स Android 15 और One UI 7 पर रन करेगा। खास बात यह है कि कंपनी इसमें 6 साल के OS और सिक्योरिटी अपडेट्स भी दे सकती है।
स्टोरेज ऑप्शन और RAM वेरिएंट होंगे धांसू
Samsung Galaxy A17 को तीन RAM वेरिएंट में पेश किया जा सकता है – 4GB, 6GB और 8GB RAM। वहीं स्टोरेज के लिए इसमें 128GB और 256GB ऑप्शन मिलेंगे। इतना ही नहीं, यह फोन 2TB तक के माइक्रोSD कार्ड को भी सपोर्ट करेगा। इसके अलावा Samsung AI फीचर्स और Google Gemini का बिल्ट-इन सपोर्ट भी इसमें देखने को मिलेगा।
कैमरा सेक्शन में मिलेगा 50MP का OIS ट्रिपल कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम दिया जाएगा। इसमें 50MP का OIS मेन कैमरा होगा, जिसके साथ 5MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर होगा। वहीं, सेल्फी के लिए Galaxy A17 में 13MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है, जो F/2.0 अपर्चर के साथ आएगा।
5,000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
Galaxy A17 5G में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो दिनभर का बैकअप देने के लिए काफी होगी। इसके साथ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा जिससे फोन जल्दी चार्ज हो सकेगा। इसके अलावा, लीक में यह भी बताया गया है कि यह फोन IP54 रेटिंग के साथ आएगा यानी हल्की धूल और पानी से सुरक्षित रहेगा।
Samsung Galaxy A17 5G कीमत (लीक)
लीक हुई रिपोर्ट के मुताबिक Samsung Galaxy A17 5G के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत यूरोप में €319.90 बताई गई है। इंडियन करेंसी में देखें तो यह कीमत लगभग ₹31,950 बैठती है। इसके अलावा, लीक हुई मार्केटिंग इमेज में फोन का Blue कलर वेरिएंट सामने आया है, जिससे इसके डिजाइन का भी अंदाजा मिलता है।
अगर आप…
Samsung के एक बजट-प्रीमियम 5G स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे हैं, तो Galaxy A17 आपके लिए एक शानदार ऑप्शन बन सकता है। लॉन्च की तारीख का ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन जिस तरह से लीक सामने आ रहे हैं, उससे साफ है कि ये फोन जल्द ही मार्केट में धमाल मचाने वाला है।
अगर आप बजट में एक 7000mAh बैटरी वाला 5G फोन ढूंढ रहे हैं, तो Poco जल्द ही आपके लिए एक शानदार ऑप्शन लेकर आने वाला है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी भारत में अपना नया स्मार्टफोन 13 अगस्त 2025 को लॉन्च कर सकती है, जिसकी कीमत ₹15,000 से कम हो सकती है।
Poco M7 Plus 5G
Poco का नया फोन – क्या हो सकता है नाम?
Poco ने अभी तक इस अपकमिंग डिवाइस का नाम ऑफिशियल तौर पर नहीं बताया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह फोन Poco M7 Plus हो सकता है। ये डिवाइस पिछली सीरीज़ के Poco M6 Plus का अपग्रेडेड वर्ज़न माना जा रहा है, जिसमें कई नए और बेहतर फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
माइक्रोसाइट और टीज़र से क्या-क्या पता चला?
Poco India और Flipkart दोनों ने अपनी-अपनी वेबसाइट पर इस अपकमिंग स्मार्टफोन के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव कर दी है। टीज़र में फोन के ब्लैक फिनिश और डुअल रियर कैमरा सेटअप की झलक देखने को मिली है।
फोन की टैगलाइन “Power for All” है, जो ये इशारा करती है कि इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसकी लंबी बैटरी लाइफ होगी।
बैटरी, प्रोसेसर और डिस्प्ले – हर चीज़ में है परफेक्ट
इस अपकमिंग Poco फोन की खासियतें इसकी स्पेसिफिकेशंस से साफ झलकती हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें मिल सकता है: 7,000mAh की पावरफुल बैटरी, जो पूरे दिन का बैकअप आराम से दे सकती है। Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर, जो परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी दोनों के लिए शानदार है। 6.9 इंच की बड़ी डिस्प्ले, जिसमें मिलेगा 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट – यानी स्मूथ स्क्रॉलिंग और गेमिंग का मज़ा।
कैमरा डिपार्टमेंट भी है दमदार
कैमरा लवर्स के लिए भी इस फोन में बढ़िया फीचर्स होने वाले हैं।
बात करें कैमरा सेटअप की तो:
पीछे की तरफ होगा 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा, जिससे डिटेल्ड और शार्प फोटो खींची जा सकेंगी।
वहीं फ्रंट में मिलेगा 8MP का सेल्फी कैमरा, जो वीडियो कॉलिंग और सोशल मीडिया पोस्ट्स के लिए काफी है।
लॉन्च डेट और संभावित कीमत
हालांकि कंपनी ने अभी तक लॉन्च डेट की ऑफिशियल घोषणा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह डिवाइस 13 अगस्त को भारत में लॉन्च हो सकता है। और इसकी कीमत ₹15,000 से कम रखी जा सकती है, जिससे यह फोन बजट सेगमेंट में काफी पॉपुलर हो सकता है।
क्या ये फोन बन सकता है बजट में पावर और परफॉर्मेंस का जबरदस्त कॉम्बो?
Poco का यह अपकमिंग स्मार्टफोन उन यूज़र्स के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है जो लंबी बैटरी, स्मूद परफॉर्मेंस और शानदार डिस्प्ले के साथ एक भरोसेमंद 5G डिवाइस तलाश रहे हैं – और वो भी बजट के अंदर। अगर आप भी इसी कैटेगरी में फोन खोज रहे हैं, तो 13 अगस्त को Poco के इस नए फोन पर नज़र जरूर रखें।
Poco का जून में लॉन्च हुआ फोन Poco F7 New Update के साथ रोल-आउट शुरू हो गया है। कंपनी का कहना है कि ये अपडेट उन यूज़र्स की फीडबैक पर बेस्ड है जिन्होंने कैमरा क्वालिटी और परफॉर्मेंस को लेकर सुझाव दिए थे। हालांकि अच्छी बात यह है कि ब्रांड अपने कस्टमर के दिए हुए फीडबैक को सुन रही है और उस प्रॉब्लम को फिक्स भी कर रही है।
Poco F7 Have New Update!!!
अब फोटो खींचना बना और मज़ेदार
इस अपडेट के बाद फोन का कैमरा पहले से काफी बेहतर हो गया है। अब जब आप किसी का पोर्ट्रेट फोटो लेंगे तो चेहरे के रंग और डिटेल्स ज़्यादा नैचुरल दिखेंगे। रोशनी चाहे तेज हो या कम, फोटो में ब्राइटनेस और हाइलाइट्स अच्छे से कंट्रोल होंगी।
इसके अलावा, HDR परफॉर्मेंस भी सुधरी है — मतलब अब फोटो में ज़्यादा एक्सपोज़र नहीं होगा और डिटेल्स बनी रहेंगी। हरे-भरे नज़ारे या लैंडस्केप फोटो अब ज़्यादा रियल और नेचुरल दिखेंगे।
फोन रहेगा अब ज़्यादा ठंडा
सिर्फ कैमरा ही नहीं, Poco ने फोन की हीट मैनेजमेंट को भी ऑप्टिमाइज़ किया है। अब लंबे समय तक गेम खेलते हुए या भारी ऐप्स चलाते समय फोन जल्दी गर्म नहीं होगा और परफॉर्मेंस स्मूद बनी रहेगी।
सिक्योरिटी अपडेट भी आया, लेकिन थोड़ा पुराना
इस अपडेट में जून 2025 वाला Android सिक्योरिटी पैच शामिल किया गया है। हालांकि यह थोड़ा पुराना है क्योंकि अभी अगस्त चल रहा है, लेकिन उम्मीद है कि कंपनी आगे इसपर ध्यान देगी।
अगला अपडेट भी है लाइन में
Poco ने ये भी कहा है कि इस महीने के आखिर में एक और अपडेट आने वाला है, जिसमें और ज़्यादा सुधार देखने को मिलेंगे। यानी Poco F7 यूज़र्स के लिए ये सिर्फ शुरुआत है।
अब क्या करें?
अगर आपके पास Poco F7 है, तो ये अपडेट ज़रूर इंस्टॉल करें। इससे कैमरा एक्सपीरियंस, परफॉर्मेंस और ओवरऑल यूज़ेज पहले से कहीं बेहतर हो जाएगा।
iQOO अपने नए स्मार्टफोन iQOO Z10 Turbo+ Antutu Score के साथ चीन में 7 अगस्त 2025 को लॉन्च करने जा रहा है। पिछले हफ्ते कंपनी ने फोन की चिपसेट और बैटरी से जुड़ी जानकारी शेयर की थी। अब, ब्रांड ने कुछ और टीज़र्स जारी करते हुए डिवाइस के कई शानदार फीचर्स का खुलासा किया है। आइए जानते हैं इस पावरफुल फोन में क्या-क्या खास मिलेगा।
iQOO Z10 Turbo+
मिलेगा 3.26 मिलियन से ज्यादा AnTuTu स्कोर
iQOO Z10 Turbo+ में लेटेस्ट MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर दिया जाएगा, जो TSMC के 3nm प्रोसेस पर बना है। यह चिपसेट एक 8-कोर डिजाइन के साथ आता है, जिसमें शामिल हैं –
1x Cortex-X925 (3.73GHz)
3x Cortex-X4
4x Cortex-A720
इस पावरफुल CPU के साथ मिलेगा 12-कोर Immortalis-G925 GPU, LPDDR5x Ultra RAM (9600Mbps) और UFS 4.1 स्टोरेज।
iQOO का दावा है कि यह फोन AnTuTu बेंचमार्क पर 3.26 मिलियन से ज्यादा स्कोर हासिल करने में सक्षम है, जो इसे परफॉर्मेंस के मामले में टॉप गेमर्स और पावर यूज़र्स के लिए एक परफेक्ट चॉइस बनाता है।
बैटरी और कूलिंग सिस्टम भी है दमदार
iQOO Z10 Turbo+ सिर्फ परफॉर्मेंस में ही नहीं, बल्कि बैटरी बैकअप में भी धांसू होगा। फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी जा रही है, जो 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, डिवाइस में 7K अल्ट्रा-लार्ज VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है, जो भारी गेमिंग या मल्टीटास्किंग के दौरान फोन को ठंडा रखने में मदद करेगा। यह सिस्टम लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस कन्फर्म करता है।
Valorant Mobile के लिए मिलेगा 144Hz हाई फ्रेम रेट सपोर्ट
iQOO Z10 Turbo+ उन शुरुआती स्मार्टफोनों में से एक होगा, जो Valorant Mobile (चीन में Valorant: Genesis) को 144Hz हाई-फ्रेम-रेट मोड पर चलाने में सक्षम है। गेम डेवलपर्स – Riot Games और Tencent के Photon Studio – ने इसे मोबाइल हार्डवेयर के हिसाब से ऑप्टिमाइज़ किया है ताकि यूज़र्स को स्मूद और हाई-क्वालिटी गेमिंग मिल सके।
वर्डिक्ट
iQOO Z10 Turbo+ एक ऐसा स्मार्टफोन बनकर सामने आ रहा है जो सिर्फ गेमर्स ही नहीं बल्कि परफॉर्मेंस-हंग्री यूज़र्स की हर उम्मीद पर खरा उतरने वाला है। 3.26 मिलियन+ Antutu स्कोर, दमदार Dimensity 9400+ प्रोसेसर, 8000mAh बैटरी और 144Hz गेमिंग सपोर्ट – इसे साल 2025 के सबसे पॉवरफुल स्मार्टफोन्स में से एक बना सकते हैं।
भारत में 7000mAh बैटरी वाला फोन की कैटेगरी में Redmi ने अपनी नंबर सीरीज में नया स्मार्टफोन पेश करने की घोषणा कर दी है। यह नया फोन Redmi 15 5G नाम से भारतीय बाजार में 19 अगस्त को लॉन्च होगा। कुछ दिन पहले ब्रांड ने इसे ‘mAhA’ टैगलाइन के साथ टीज़ किया था और अब इसकी डिटेल्स Xiaomi की ऑफिशियल साइट पर सामने आ चुकी हैं। फोन की डिजाइन, स्पेसिफिकेशन और कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च डेट की भी पुष्टि हो गई है। अगर आप एक नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो Redmi का यह दमदार डिवाइस एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है।
Redmi 15 5G
Redmi 15 5G में क्या होगा खास?
फोन में सबसे पहले बात करें डिस्प्ले की, तो इसमें मिलेगा एक विशाल 6.9 इंच का FHD+ डिस्प्ले, जिसे सेगमेंट का सबसे बड़ा स्क्रीन बताया गया है। इस स्क्रीन में 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है और यह आई-फ्रेंडली पैनल के साथ आता है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल में भी आंखों पर असर कम होगा।
परफॉर्मेंस के लिए इस डिवाइस में Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग में शानदार अनुभव देगा। साथ ही, यह फोन Xiaomi के नए HyperOS 2.0 पर काम करेगा।
शानदार डिज़ाइन और स्टाइलिश लुक
Redmi 15 5G को कंपनी ने Royale Chrome Design में तैयार किया है, जिसमें एयरोस्पेस-ग्रेड मेटल आइलैंड मिलता है। इसके बावजूद, 7000mAh जैसी बड़ी बैटरी होने पर भी यह फोन सेगमेंट का सबसे पतला स्मार्टफोन बताया गया है। फोन को तीन कलर ऑप्शन – Midnight Black, Frosted White और Sandy Purple में लॉन्च किया जाएगा।
फोन के रियर पैनल पर ट्रिपल रिंग डिज़ाइन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एक LED फ्लैश भी मौजूद है। साथ ही, साइड में पावर और वॉल्यूम बटन हैं और नीचे की ओर Redmi 5G की ब्रांडिंग देखने को मिलती है।
कैमरा और AI फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए Redmi 15 5G में 50MP का डुअल AI कैमरा सेटअप मिलेगा। इसके साथ ही फोन में AI आधारित फीचर्स जैसे कि Google Circle to Search और Gemini इंटीग्रेशन भी दिए गए हैं, जो यूज़र एक्सपीरियंस को और स्मार्ट बनाएंगे।
बैटरी होगी पावरफुल और टिकाऊ
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है, जो ना केवल लंबा बैकअप देती है बल्कि 18W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ फोन को पावर बैंक की तरह इस्तेमाल करने की सुविधा भी देती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी 4 साल बाद भी 80% तक की क्षमता बनाए रखेगी और स्टैंडर्ड बैटरियों के मुकाबले 2 गुना लंबी लाइफ देगी।
फोन में हाइबरनेशन मोड भी दिया गया है, जिसमें केवल 1% बैटरी पर 13.5 घंटे का स्टैंडबाय टाइम मिलेगा। इसके अलावा यह डिवाइस 55.6 घंटे Spotify, 23.5 घंटे YouTube, 17.5 घंटे Instagram Reels और 12.75 घंटे BGMI गेमिंग जैसे शानदार बैकअप दे सकता है।
अन्य 7000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन
Realme 15 5G भी एक पावरफुल फोन है, जिसमें 7000mAh बैटरी और 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग दी गई है। इसकी कीमतें इस प्रकार हैं:
Redmi 15 5G को 19 अगस्त 2025 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन Amazon India, Xiaomi की वेबसाइट, और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए उपलब्ध होगा। कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट में सबसे पतला 7000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन होगा।
अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो बैटरी, परफॉर्मेंस और डिजाइन—तीनों में बेहतरीन हो, तो Redmi 15 5G आपके लिए परफेक्ट चॉइस बन सकता है।