Huawei Enjoy 70X Premium Edition लॉन्च: Kirin 8000 SoC, Curved AMOLED Display और बड़ी बैटरी के साथ दमदार वापसी!

Huawei ने चीन में अपनी Enjoy सीरीज़ का नया स्मार्टफोन Huawei Enjoy 70X Premium Edition लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को बिना किसी बड़े इवेंट के चुपचाप पेश किया है, लेकिन इसके स्पेसिफिकेशन देखने के बाद साफ है कि यह अपने सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन सकता है।

Huawei Enjoy 70X Premium Edition लॉन्च: Kirin 8000 SoC, Curved AMOLED Display और बड़ी बैटरी के साथ दमदार वापसी!
Huawei Enjoy 70X Premium Edition

इस फोन में Kirin 8000 प्रोसेसर, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और प्रीमियम डिज़ाइन मिलता है, जो इसे बाकी Enjoy सीरीज़ मॉडलों से अलग बनाता है।

कीमत और उपलब्धता

Huawei Enjoy 70X Premium Edition को चीन में दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। बेस वेरिएंट में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है, जिसकी कीमत 1,899 युआन तय की गई है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 24,000 रुपये बैठती है। इसके दूसरे वेरिएंट में 8GB RAM और 512GB स्टोरेज दिया गया है, जिसकी कीमत 2,199 युआन यानी लगभग 27,800 रुपये है। यह स्मार्टफोन Sand Gold, Starry Blue और Obsidian Black जैसे आकर्षक रंगों में उपलब्ध है और चीन में Huawei की आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

डिस्प्ले और डिज़ाइन

Huawei ने इस फोन में 6.78-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया है, जिसका रेज़ोल्यूशन 1224×2700 पिक्सेल है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जो स्क्रॉलिंग और गेमिंग को स्मूद बनाती है। इसमें 437ppi पिक्सेल डेंसिटी और 2160Hz PWM डिमिंग दी गई है, जिससे कम रोशनी में आंखों पर कम स्ट्रेन पड़ता है। फोन को IP64 रेटिंग भी मिली है, जिससे यह स्प्लैश-रेसिस्टेंट बन जाता है और हल्की बारिश या धूल से सुरक्षित रहता है।

Huawei Enjoy 70X Premium Edition लॉन्च: Kirin 8000 SoC, Curved AMOLED Display और बड़ी बैटरी के साथ दमदार वापसी!

डिज़ाइन के मामले में यह डिवाइस काफी पतला और हल्का रखा गया है। इसकी मोटाई सिर्फ 7.98mm है और वजन 189 ग्राम है, जिससे यह हाथ में पकड़ने में हल्का और आरामदायक लगता है।

परफॉर्मेंस

Huawei Enjoy 70X Premium Edition को कंपनी के इन-हाउस Kirin 8000 प्रोसेसर पर पेश किया गया है। यह चिप पावर एफिशिएंसी और स्मूद मल्टीटास्किंग के लिए जानी जाती है। इसमें 8GB RAM दी गई है और स्टोरेज 256GB या 512GB तक है, जिससे यूज़र्स को ऐप्स, फाइल्स और फोटो स्टोर करने में कोई दिक्कत नहीं होती। HarmonyOS 4.2 पर चलने वाला यह फोन साफ-सुथरा, स्मूद और लैग-रहित अनुभव देता है।

कैमरा सेटअप

फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसका मुख्य कैमरा 50MP सेंसर है, जिसमें f/1.9 अपर्चर और OIS यानी Optical Image Stabilization सपोर्ट दिया गया है। यह फीचर कम रोशनी में भी बेहतर फोटो कैप्चर करने में मदद करता है। इसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है, जो पोर्ट्रेट मोड में बैकग्राउंड ब्लर इफ़ेक्ट को और प्राकृतिक बनाता है।

फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/2.0 है। यह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ठीक-ठाक क्वालिटी देता है। हालांकि, इस प्राइस सेगमेंट में कई ब्रांड हाई-रेज़ोल्यूशन सेल्फी कैमरा दे रहे हैं, लेकिन Huawei ने कंप्लीट बैलेंस्ड कैमरा सेटअप देने पर ध्यान दिया है।

बैटरी और चार्जिंग

Huawei Enjoy 70X Premium Edition की सबसे बड़ी खासियतों में से एक इसकी बैटरी है। इसमें 6,100mAh की बैटरी दी गई है, जो एक दिन से ज्यादा का बैकअप आसानी से दे सकती है। फोन 40W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, जिससे इसे जल्दी चार्ज किया जा सकता है। HarmonyOS 4.2 के साथ पावर ऑप्टिमाइज़ेशन और Kirin चिप की एनर्जी एफिशिएंसी मिलकर बैटरी लाइफ को और बेहतर बनाते हैं।

कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स

कनेक्टिविटी के मामले में फोन में Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, Bluetooth 5.1, GPS और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। Huawei ने इस फोन में 5G का ज़िक्र नहीं किया है, जिसका मतलब है कि यह मॉडल 4G-only हो सकता है। HarmonyOS आधारित स्मार्ट फीचर्स, क्लाउड सिंक, प्राइवेसी प्रोटेक्शन और AI बेस्ड सिस्टम ऑप्टिमाइज़ेशन भी इस डिवाइस का हिस्सा हैं।

मेरे हिसाब से…

Huawei Enjoy 70X Premium Edition उन यूज़र्स के लिए एक अच्छा विकल्प है जो एक प्रीमियम डिज़ाइन, AMOLED डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ और स्मूद परफॉर्मेंस वाले फोन की तलाश में हैं। Kirin 8000 चिप, OIS कैमरा, 120Hz स्क्रीन और HarmonyOS का संयोजन इसे एक बैलेंस्ड स्मार्टफोन बनाता है। 24,000 रुपये की शुरुआती कीमत इसे अपने वर्ग में काफ़ी आकर्षक विकल्प बनाती है।

ये भी देखें: Huawei का सबसे सस्ता फोल्डेबल फ्लिप फोन Nova Flip S: मिलेगा अब Kirin 8000 दमदार चिप के साथ!

Oppo A6x के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले ही होगये लीक!

Oppo इस समय अपनी A-सीरीज़ में नए स्मार्टफोन तैयार कर रहा है और Oppo A6x इन्हीं में से एक मॉडल हो सकता है। हाल ही में इसके स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं, जिनके अनुसार यह फोन 6.75-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले के साथ आएगा।

Oppo A6x के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले ही होगये लीक!
Oppo A6x

इस डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है, जो इस सेगमेंट में स्मूथ अनुभव प्रदान करेगा। टिप्स्टर के अनुसार फोन Android 15 पर आधारित ColorOS 15 पर चलेगा, जिससे यूज़र्स को नवीनतम सॉफ्टवेयर सुविधाएँ मिलेंगी।

Oppo A6x में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जो पहले Oppo A5x में भी दिया गया था। RAM और स्टोरेज विकल्प अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन A-सीरीज़ को देखते हुए इसके कई वैरिएंट उपलब्ध हो सकते हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 13-मेगापिक्सल प्राइमरी और एक VGA सेकेंडरी सेंसर के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट दिए जाने की जानकारी है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल किया जा सकता है।

डिज़ाइन के मामले में Oppo A6x 8.58mm मोटा होगा और इसका वजन लगभग 212 ग्राम बताया जा रहा है। Oppo इस मॉडल के लिए IP64 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस भी प्रदान कर सकता है, जिससे यह रोजमर्रा के उपयोग में अधिक टिकाऊ साबित होगा।

बैटरी क्षमता की बात करें तो Oppo A6x में 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिलने की जानकारी है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह बैटरी लाइफ यूज़र्स को लंबे समय तक बिना चार्जिंग के काम करने की सुविधा दे सकती है।

Oppo A6x को भारत में Oppo A5x के सक्सेसर के रूप में पेश किया जा सकता है। Oppo A5x को भारत में 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए ₹13,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था और यह Midnight Blue और Laser White कलर में उपलब्ध है। उम्मीद है कि Oppo A6x में कंपनी और भी बेहतर durability और performance सुविधाएँ लेकर आएगी।

ये भी देखें: Samsung Galaxy Tab A11+ इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म: कीमत, स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स का पूरा खुलासा

OnePlus Ace 6T / OnePlus 15R | पहले Snapdragon 8 Gen 5 स्मार्टफोन का Geekbench Scores हुआ Leak

नए साल से पहले ही OnePlus अपनी अगली बड़ी परफॉर्मेंस वाली लॉन्च की तैयारी कर चुका है। कंपनी जल्द ही Qualcomm के नए Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर वाला पहला स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है, जिसकी अनाउंसमेंट 26 नवंबर को होगी।

OnePlus Ace 6T / OnePlus 15R | पहले Snapdragon 8 Gen 5 स्मार्टफोन का Geekbench Scores हुआ Leak
OnePlus Ace 6T / OnePlus 15R

इसी बीच, एक नया Geekbench लिस्टिंग सामने आया है, जो माना जा रहा है कि यह OnePlus Ace 6T (भारत में OnePlus 15R) है। इस लिस्टिंग ने पहली बार Snapdragon 8 Gen 5 के पावरफुल स्कोर दिखा दिए हैं।

OnePlus 15R: Geekbench स्कोर, पावरफुल परफॉर्मेंस और मैसिव बैटरी

OnePlus का PLR110 मॉडल नंबर वाला एक डिवाइस Geekbench पर नजर आया है, जिसे टिप्स्टर अभिषेक यादव ने OnePlus Ace 6T बताया है। लिस्टिंग के अनुसार, फोन ने Single-Core में 2,981 और Multi-Core में 10,136 का स्कोर हासिल किया है, जो इसे सीधे फ्लैगशिप लेवल में रखता है।

ये स्कोर दिलचस्प इसलिए हैं क्योंकि OnePlus 15, जिसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 लगा है, उसने हमारे internal test में Single-Core 3,579 और Multi-Core 10,575 स्कोर किया था। यानी, थोड़ा पीछे होने के बावजूद Ace 6T की परफॉर्मेंस फ्लैगशिप के बेहद करीब है।

Geekbench लिस्टिंग दिखाती है कि यह फोन Android 16, 16GB RAM और Canoe कोडनेम वाली मदरबोर्ड के साथ आता है। Snapdragon 8 Gen 5 reportedly दो prime cores (3.80GHz), छह high-performance cores (3.32GHz) और नया Adreno 840 GPU लेकर आता है। Qualcomm इस बार क्लॉक स्पीड बढ़ाने पर ज्यादा फोकस कर रहा है, और स्कोर इसका साफ सबूत देते हैं।

OnePlus Ace 6T / OnePlus 15R | पहले Snapdragon 8 Gen 5 स्मार्टफोन का Geekbench Scores हुआ Leak

OnePlus China के प्रेसिडेंट Louis Lee ने पहले ही कन्फर्म कर दिया है कि Ace 6T इसी महीने चीन में लॉन्च होगा और प्री-ऑर्डर भी शुरू हो चुके हैं। Ace 6T दुनिया का पहला फोन हो सकता है जो Snapdragon 8 Gen 5 के साथ मार्केट में आएगा, जिससे OnePlus को Oppo और Vivo जैसे ब्रांड्स पर बढ़त मिलेगी। आने वाले समय में Vivo S50 Pro Mini/X300 FE और OPPO K15 Turbo Pro भी इसी चिपसेट के साथ लॉन्च होंगे।

ऑफिशियल टीज़र में फोन का डिजाइन भी कन्फर्म हो चुका है, जो फ्लैट डिस्प्ले, फ्लैट साइड्स, बॉक्सी डिजाइन और 165fps का ultra-high frame rate सपोर्ट के साथ आएगा। सबसे चौंकाने वाली चीज इसका बैटरी साइज बताया जा रहा है — 8,000mAh, जो किसी भी आम फ्लैगशिप से काफी ज्यादा है।

Ace 6T चीन के लिए है, लेकिन यह मॉडल भारत में OnePlus 15R के रूप में आएगा। OnePlus India ने भी 15R का टीज़र जारी कर दिया है जिसमें “Power On. Limits Off” टैगलाइन, Black और Green कलर ऑप्शन और square कैमरा मॉड्यूल दिखाया गया है।

R-सीरीज़ पहले से ही Ace-सीरीज़ का ग्लोबल वर्जन बनकर आती है, इसलिए OnePlus 15R लगभग पक्का Ace 6T ही होगा।

अगर Snapdragon 8 Gen 5 के साथ OnePlus 15R लॉन्च होता है, तो यह ब्रांड को Upper Mid-Range सेगमेंट में बड़ी बढ़त दिलाएगा, क्योंकि अभी बाकी ब्रांड्स इस चिप के साथ अपने पहले फोन तैयार ही कर रहे हैं।

ये भी देखें: OnePlus ने टीज़ किया OnePlus 15R और नई Smartwatch, लॉन्च से पहले लोगों में बढ़ी उत्सुकता

Nothing Phone (3a) Lite भारत में 27 नवंबर को होगा लॉन्च: कीमत, फीचर्स और फुल स्पेसिफिकेशंस की पूरी जानकारी

Nothing ने ऑफिशियल तौर पर अनाउंसमेंट कर दी है कि Nothing Phone (3a) Lite भारत में 27 नवंबर 2025 को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। यह ब्रांड का सबसे किफायती स्मार्टफोन है, जो पहले यूके और यूरोप में पेश किया गया था। अब लगभग एक महीने बाद इसकी एंट्री भारतीय बाजार में होने जा रही है।

Nothing Phone (3a) Lite भारत में 27 नवंबर को होगा लॉन्च: कीमत, फीचर्स और फुल स्पेसिफिकेशंस की पूरी जानकारी
Nothing Phone (3a) Lite

कंपनी के टीज़र पोस्टर से Flipkart उपलब्धता भी कंफर्म हो चुकी है, जिससे यह साफ है कि यह फोन ऑनलाइन आसानी से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

Nothing Phone (3a) Lite: डिज़ाइन और फीचर्स

डिज़ाइन की बात करें तो Nothing Phone (3a) Lite अपने ट्रांसपेरेंट रियर ग्लास पैनल और Glyph LED लाइट के कारण बाकी स्मार्टफोन्स से अलग दिखता है। फोन के पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर शामिल है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन में 2TB तक की एक्सपैंडेबल स्टोरेज और डुअल 5G सिम सपोर्ट भी उपलब्ध है।

डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 6.77 इंच का AMOLED पैनल दिया गया है, जिसमें FHD+ रेजोल्यूशन, 120Hz एडाप्टिव रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट, 480Hz टच सैंपलिंग रेट और 2160Hz PWM डिमिंग का विकल्प मौजूद है। यह डिस्प्ले 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस प्रदान कर सकता है, जो आउटडोर उपयोग के दौरान भी बेहतर विज़िबिलिटी देता है।

Nothing Phone (3a) Lite को MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट से लैस किया गया है। यह चिपसेट पावर एफिशिएंसी और परफॉर्मेंस के संयोजन के लिए जाना जाता है और 8GB रैम व 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ब्रांड के अनुसार यह फोन एक दिन की बैटरी लाइफ आराम से प्रदान कर सकता है।

Nothing Phone (3a) Lite भारत में 27 नवंबर को होगा लॉन्च: कीमत, फीचर्स और फुल स्पेसिफिकेशंस की पूरी जानकारी

Nothing के इस नए बजट स्मार्टफोन से उम्मीद की जा रही है कि यह भारतीय बाजार में मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा, खासतौर पर उन यूजर्स के लिए जो एक प्रीमियम डिजाइन, पावरफुल2 चिपसेट और बेहतर डिस्प्ले की तलाश में हैं।

ये भी देखें: Nothing का सबसे सस्ता ट्रांसपेरेंट Phone 3a lite का टीजर आया सामने!

Samsung Galaxy Tab A11+ इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म: कीमत, स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स का पूरा खुलासा

Samsung भारत में अपनी बजट टैबलेट लाइनअप को विस्तार देने की तैयारी में है और कंपनी ने ऑफिशियल रूप से बता दिया है कि Samsung Galaxy Tab A11+ अगले सप्ताह भारतीय बाजार में लॉन्च होगा।

Samsung Galaxy Tab A11+ इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म: कीमत, स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स का पूरा खुलासा
Samsung Galaxy Tab A11+

इसका लॉन्च 28 नवंबर 2025 के लिए तय किया गया है। यह टैबलेट पहले ही यूके और यूक्रेन जैसे ग्लोबल मार्केट्स में रिलीज़ हो चुका है, इसलिए भारत में भी इसके वही स्पेसिफिकेशन्स देखने को मिलेंगे।

Samsung Galaxy Tab A11+ (specifications)

Samsung Galaxy Tab A11+ में 11-इंच का WUXGA (1920×1200) LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह डिस्प्ले बड़े स्क्रीन साइज़ की वजह से पढ़ने, ब्राउज़िंग, OTT कंटेंट और ऑनलाइन क्लासेज के लिए काफी उपयुक्त है।

टैबलेट में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जो मल्टीटास्किंग और मीडियम-लेवल गेमिंग को आराम से संभाल सकता है। यह मॉडल 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज तक के विकल्प के साथ आता है। microSD कार्ड के माध्यम से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Galaxy Tab A11+ Android 16 बेस्ड One UI 8 पर चलता है, जो Samsung के लेटेस्ट सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस के साथ आता है। टैबलेट में 7,040mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस बैटरी क्षमता के साथ यह लंबी ऑनलाइन स्टडी, वीडियो स्ट्रीमिंग या वेब ब्राउज़िंग के लिए उपयुक्त साबित होता है।

कैमरा सेटअप में पिछली तरफ 8MP का कैमरा और फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉलिंग और स्कैनिंग जैसे बेसिक कार्यों के लिए पर्याप्त है। Galaxy Tab A11+ में quad speakers दिए गए हैं, जिन्हें Dolby Atmos के साथ ट्यून किया गया है, जिससे कंटेंट देखने या गेमिंग के दौरान बेहतर ऑडियो अनुभव मिलता है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें WiFi 5, Bluetooth 5.3, GPS और 5G का वैकल्पिक ऑप्शन उपलब्ध है। टैबलेट ग्रे और सिल्वर कलर वेरिएंट में ग्लोबल मार्केट में आया था और भारत में भी इन्हीं विकल्पों के उपलब्ध होने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy Tab A11+ इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म: कीमत, स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स का पूरा खुलासा

भारत में Galaxy Tab A11+ की लॉन्चिंग के साथ Samsung का बजट टैबलेट सेगमेंट और मजबूत होगा, खासकर उन यूज़र्स के लिए जो बड़े स्क्रीन, क्लीन सॉफ्टवेयर और बेहतर बैटरी लाइफ वाले टैबलेट की तलाश में हैं।

ये भी देखें: Samsung Exynos 2600: Samsung का पहला 2nm चिप, Performance और Efficiency में हुआ बदलाव!

OnePlus 15R का पहला टीज़र आउट: लॉन्च से पहले कीमत और स्पेसिफिकेशंस की धमाकेदार झलक

OnePlus ने ऑफिशियल तौर पर अपने अगले बजट फ्लैगशिप OnePlus 15R को टीज़ करना शुरू कर दिया है, जिससे यह साफ हो गया है कि फोन जल्द ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने वाला है। यह वही मॉडल है जिसे चीन में OnePlus Ace 6 नाम से पेश किया गया था, और अब उसका इंटरनेशनल वर्जन OnePlus 15R के रूप में आने वाला है।

OnePlus 15R का पहला टीज़र आउट: लॉन्च से पहले कीमत और स्पेसिफिकेशंस की धमाकेदार झलक
OnePlus 15R

OnePlus 15R जल्द हो रहा है ग्लोबल लॉन्च

लॉन्च से पहले कंपनी ने अपने कई रीजनल वेबसाइट्स पर OnePlus 15R का एक माइक्रोसाइट सक्रिय कर दिया है। यहां सिर्फ “Coming Soon” लिखा है लेकिन लॉन्च डेट, कीमत या फुल स्पेसिफिकेशन्स अभी तक कन्फर्म नहीं किए गए हैं। फिर भी ये टीज़र दो अहम बातें बताते हैं—पहला, फोन किन देशों में आने वाला है और दूसरा, इसके कलर ऑप्शन क्या होंगे।

चीन में OnePlus Ace 6 को तीन कलर ऑप्शन्स Quick Silver, Racing Black और Flash White में लॉन्च किया गया था। लेकिन OnePlus 15R टीज़र में फोन Green और Gray कलर में नजर आ रहा है। ग्रीन कलर शेड काफी हद तक OnePlus 13s के Silk Green जैसा दिखता है। फोन को जर्मनी, भारत और यूके जैसे देशों में लॉन्च किया जाएगा।

OnePlus 15R के संभावित फीचर्स

क्योंकि OnePlus 15R का रिब्रांडेड वर्जन Ace 6 है, इसलिए इसके फीचर्स भी लगभग समान होंगे।

इस फोन में 6.83 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसमें 165Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K हाई रेजोल्यूशन होगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलने की संभावना है, जो इसे बजट फ्लैगशिप कैटेगरी में काफी दमदार बनाएगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो पीछे 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा मिलेगा। फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।

Ace 6 के बेस पर OnePlus 15R में बड़ी 7,800mAh बैटरी होने की संभावना है, जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। इसके अलावा फोन में IP66, IP68 और IP69K रेटिंग मिल सकती है जो इसे पानी, डस्ट और हाई प्रेशर वॉटर जेट से भी सुरक्षित बनाती है। इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, Bluetooth 5.4 और WiFi 7 जैसी सुविधाएँ भी देखने को मिल सकती हैं।

ओवरऑल:

OnePlus 15R एक बजट फ्लैगशिप के रूप में ग्लोबल मार्केट में जल्द एंट्री करने वाला है। डिज़ाइन, परफॉर्मेंस, बैटरी और प्रीमियम फीचर्स को देखते हुए यह फोन OnePlus की R-सीरीज़ में एक मजबूत अपग्रेड साबित हो सकता है। भारत में इसका लॉन्च भी कन्फर्म हो चुका है, इसलिए आने वाले दिनों में इसके बारे में और भी जानकारी सामने आएगी।

ये भी देखें: OnePlus 15 सीरीज़ में मिलेगा नया गेमिंग इंजन जो मोबाइल गेमिंग को देगा PC जैसा परफॉर्मेंस!

Poco F8 Pro 5G के धमाकेदार स्पेक्स लीक: कीमत और फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान

Poco F8 Ultra की स्पेसिफिकेशंस लीक होने के तुरंत बाद, अब Poco F8 Pro 5G के पूरे फीचर्स भी सामने आ गए हैं। ब्रांड ने पहले ही इसके कुछ प्रमुख स्पेक्स जैसे चिपसेट, बैटरी कैपेसिटी और डिस्प्ले साइज की शेयर कर दी थी, लेकिन नए लीक में कैमरा सेटअप और बाकी सभी जरूरी फीचर्स का खुलासा हो गया है।

Poco F8 Pro 5G के धमाकेदार स्पेक्स लीक: कीमत और फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान
Poco F8 Pro 5G

Poco F8 सीरीज को 26 नवंबर को बाली, इंडोनेशिया में ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा।

Poco F8: स्पेक्स (लीक के अनुसार)

लीक के अनुसार Poco F8 Pro में 6.59-इंच का फ्लैट AMOLED LTPS डिस्प्ले मिलने वाला है, जिसमें Full-HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। फोन में LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज तकनीक मिलती है, जिससे परफॉर्मेंस और ऐप लोडिंग स्पीड काफी तेज होने की उम्मीद है। Poco इस मॉडल को तीन कलर ऑप्शन में पेश करेगा।

कैमरा सेटअप इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक है। Poco F8 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 2.5x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस शामिल होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद रहेगा। यह सेटअप इस प्राइस सेगमेंट में एक महत्वपूर्ण अपग्रेड माना जा रहा है।

अन्य फीचर्स की बात करें तो Poco F8 Pro में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर, IP69 रेटिंग, मेटल फ्रेम और Sound by Bose ऑडियो सिस्टम दिया जाएगा। फोन Android 16 बेस्ड HyperOS 3 पर चलेगा और इसका वजन लगभग 199 ग्राम बताया जा रहा है।

Poco F8 Pro का यह लीकेड स्पेक्स सेट इसे मिड-हाई रेंज सेगमेंट में एक मजबूत कंटेंडर बनाता है, खासकर कैमरा और चार्जिंग स्पीड के मामले में। अब 26 नवंबर के लॉन्च इवेंट में यह देखना दिलचस्प होगा कि Poco इन फीचर्स के साथ क्या कीमत पेश करता है और यह फोन मार्केट में किस तरह अपना जगह बनाता है।

ये भी देखें: Apple iPhone Air 2 में आ सकता है ड्युअल कैमरा डिजाइन, मिलेगी ज्यादा पावर और नया लुक

Realme 15 Lite 5G | Dimensity 8000, 120Hz OLED Display और 50MP कैमरे के साथ Amazon पर हुआ लिस्ट

Realme लगातार अपनी 15-सीरीज़ को तेजी से विस्तार दे रहा है, और अब Amazon पर एक नया स्मार्टफोन दिखाई दिया है जिसे Realme 15 Lite 5G के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। यह लिस्टिंग किसी ऑफिशियल अनाउंसमेंट से पहले सामने आई है, इसलिए इसे early leak भी कहा जा सकता है। दिलचस्प बात यह है कि Amazon पर दिखी इस लिस्टिंग ने फोन के डिज़ाइन, फीचर्स और भारत में संभावित कीमत तक को सबके सामने ला दिया है।

Realme 15 Lite 5G | Dimensity 8000, 120Hz OLED Display और 50MP कैमरे के साथ Amazon पर हुआ लिस्ट
Realme 15 Lite 5G

Realme के Lite मॉडल आमतौर पर performance और price के बीच balance बनाकर चलते हैं, और 15 Lite 5G भी उसी दिशा में कदम बढ़ाता नजर आता है।

Realme 15 Lite 5G की भारत में कीमत (लीक)

Amazon पर दिखाई गई लिस्टिंग के अनुसार, Realme 15 Lite 5G की कीमत ₹20,999 बताई गई है। यह मूल्य इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। फोन को Glitz Gold कलर ऑप्शन में देखा गया है, जो एक प्रीमियम finish देने की कोशिश करता है।

दिलचस्प बात यह है कि Amazon पर फिलहाल इस फोन पर डिस्काउंट लागू है, जिससे इसकी कीमत घटकर ₹17,999 हो गई है। यह उस कीमत रेंज में आता है जहाँ Realme आमतौर पर aggressive competition करता है। वर्तमान में केवल एक ही वेरिएंट लिस्ट हुआ है, और अन्य RAM या स्टोरेज विकल्पों का जिक्र नहीं किया गया है।

Realme 15 Lite 5G का डिज़ाइन और डिस्प्ले

फोन को एक बड़े और मॉडर्न डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इसमें 6.78-इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिज़ॉल्यूशन HD+ (1280×2800 पिक्सल) बताया गया है।

Realme 15 Lite 5G | Dimensity 8000, 120Hz OLED Display और 50MP कैमरे के साथ Amazon पर हुआ लिस्ट

हालाँकि HD+ स्क्रीन इस प्राइस रेंज में थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन 120Hz refresh rate इसे smooth experience प्रदान करेगा। OLED पैनल होने का लाभ यह है कि colors ज्यादा punchy, blacks गहरे और overall viewing experience मजबूत रहता है।

Realme 15 Lite 5G में एक hole-punch cutout दिया गया है जिसमें 50MP का सेल्फी कैमरा फिट किया गया है, और फोन का वजन 187 ग्राम है। इसकी मोटाई 8mm है, जिससे हाथ में पकड़ने में यह फोन हल्का और slim महसूस होना चाहिए।

MediaTek Dimensity 8000 चिपसेट

Realme 15 Lite 5G को Amazon लिस्टिंग में MediaTek Dimensity 8000 प्रोसेसर के साथ दिखाया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.8GHz है। Dimensity 8000 एक high-performance 5G चिपसेट है जो gaming, multitasking और overall speed में mid-premium स्तर का अनुभव देता है।

फोन में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज दिया गया है। यह कॉम्बिनेशन casual users के साथ-साथ heavy users के लिए भी पर्याप्त लगता है।

फोन एंड्रॉयड 15 पर चलता है, जिसका मतलब है कि नया UI, smooth animations, upgraded privacy features और better battery optimization users को मिलने वाला है।

Dual 50MP Rear Cameras + 50MP Selfie

कैमरा department में Realme ने Lite मॉडल के बावजूद काफी दमदार numbers दिए हैं। फोन में पीछे की तरफ dual 50-megapixel कैमरा सेटअप है जो 20X digital zoom तक सपोर्ट करता है।

Front में भी Realme ने 50MP सेंसर दिया है, जो इस segment में काफी rare है। यह vloggers, selfie lovers और video callers के लिए फायदेमंद होगा।

लिस्टिंग में optical stabilization या night mode जैसी advanced features की जानकारी नहीं है, इसलिए यह माना जा सकता है कि ये फीचर्स बेसिक या software-based होंगे।

कनेक्टिविटी और बैटरी

Realme 15 Lite 5G एक standard mid-range कनेक्टिविटी सेट प्रदान करता है। इसमें 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट मिलता है।
फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो दिनभर के typical usage के लिए पर्याप्त है। हालांकि fast charging के बारे में कोई जानकारी लिस्टिंग में नहीं मिली है, लेकिन Realme आमतौर पर 33W से कम नहीं देता, इसलिए उम्मीद है कि इसमें तेज चार्जिंग सपोर्ट मौजूद होगा।

क्या यह लिस्टिंग असली है?

यह ध्यान रखना जरूरी है कि Amazon पर दिखी यह जानकारी official confirmation नहीं है। स्मार्टफोन ब्रांड्स के नए मॉडल लाइव होने से पहले test pages या accidental listings कई बार सामने आ जाते हैं। इस वजह से कुछ specifications गलत भी हो सकती हैं।

खासकर स्क्रीन का HD+ होना थोड़ा अजीब लगता है, क्योंकि Realme आमतौर पर इस प्राइस पर FHD+ देता है। इसलिए जब तक कंपनी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं करती, इन specs को प्राथमिक जानकारी के रूप में ही देखा जाना चाहिए।

क्या Realme 15 Lite 5G वाकई “Lite” है?

Realme 15 Lite 5G अपने नाम के बावजूद काफी powerful नजर आ रहा है। Dimensity 8000, 120Hz OLED, 50MP triple camera setup और 5G connectivity इसे mid-range में एक attractively balanced फोन बनाते हैं। अगर इसकी कीमत लॉन्च के समय भी ₹17,999 के आसपास रहती है, तो यह फोन performance-focused buyers और daily multimedia users को जरूर अट्रैक्ट करेगा।

अब सभी की नजर Realme की ऑफिशियल अनाउंसमेंट पर है, जिससे इसकी real specifications और launch date साफ हो सके।

ये भी देखें: Realme 15T भारत में लॉन्च! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और दमदार फीचर्स के साथ आ रहा है नया स्मार्टफोन

Lava Agni 4 Launched in India: Full Specifications and Price is here

Lava ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Lava Agni 4 लॉन्च कर दिया है, जो पिछले साल आए Lava Agni 3 का अपग्रेडेड वर्जन है। यह स्मार्टफोन पूरी तरह भारत में डिजाइन किया गया प्रीमियम 5G डिवाइस है, जो स्टॉक Android 15, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, दमदार MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट और एंटरप्राइज-ग्रेड फीचर्स के साथ आता है।

Lava Agni 4 Launched in India: Full Specifications and Price is here
Lava Agni 4

कंपनी का दावा है कि फोन में बिलकुल भी ब्लोटवेयर नहीं है, जिससे यूजर को एक क्लीन और स्मूद एक्सपीरियंस मिलता है।

Lava Agni 4: डिस्प्ले, कैमरा, परफॉर्मेंस और कीमत

Lava Agni 4 में 6.67-इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,400 निट्स की लोकल पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन का डिजाइन इसे प्रीमियम फील देता है, क्योंकि इसमें एल्युमिनियम अलॉय मेटल फ्रेम और फ्रंट में Corning Gorilla Glass का प्रोटेक्शन मिलता है। कंपनी का कहना है कि इसमें Super Anti-Drop Diamond Frame भी दिया गया है, जो accidental drops से बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है।

स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जो LPDDR5X RAM और तेज UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आता है। Lava के अनुसार, इसका AnTuTu v10 स्कोर 1.4 मिलियन से ऊपर है, जो इसे मिड-रेंज सेगमेंट में एक काफी पावरफुल विकल्प बनाता है। बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें 4,300 sq mm VC Liquid Cooling सिस्टम दिया गया है।

कैमरों की बात करें तो Lava Agni 4 में 50MP का OIS-सupported primary कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 8MP ultra-wide कैमरा मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। खास बात ये है कि फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं।

Lava Agni 4 Launched in India: Full Specifications and Price is here

Lava ने इस फोन के साथ अपना नया Vayu AI भी पेश किया है, जो सिस्टम-लेवल AI अनुभव को बेहतर बनाता है। इसमें AI Math Teacher, AI English Teacher, AI Call Summary, AI Image Generator, AI Photo Editor, और कई अन्य सहायक फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा इसमें Google Circle to Search और एक Customisable Action Key भी मिलता है, जिसे 100 से ज्यादा combinations के लिए सेट किया जा सकता है।

फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 66W fast charging सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि फोन 19 मिनट में 50% तक चार्ज हो सकता है। बाकी फीचर्स की बात करें तो इसमें Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.4, IR Blaster, USB 3.2 Type-C पोर्ट और dual stereo speakers शामिल हैं। सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और उन्नत privacy features भी दिए गए हैं।

भारतीय बाजार में Lava Agni 4 को Rs 22,999 की introductory कीमत पर पेश किया गया है, जिसमें बैंक ऑफर्स भी शामिल हैं। फोन Phantom Black और Lunar Mist रंगों में उपलब्ध होगा और Amazon पर 25 नवंबर से इसकी बिक्री शुरू होगी।

ये भी देखें: Lava Agni 4 Home Demo: अब फोन खरीदने से पहले घर पर ही करें ट्राई

ASUS ProArt P16 भारत में लॉन्च: खाश क्रिएटर्स के लिए बना पावरफुल 4K OLED लैपटॉप

ASUS ने भारत में अपना नया हाई-एंड क्रिएटर लैपटॉप ASUS ProArt P16 (H7606W) लॉन्च कर दिया है। यह मशीन खासतौर पर उन प्रोफेशनल्स के लिए डिजाइन की गई है जो वीडियो एडिटिंग, 3D मॉडलिंग, एनीमेशन, फोटोग्राफी, गेम डेवलपमेंट और मल्टी-डिसिप्लिन कंटेंट क्रिएशन में काम करते हैं।

ASUS ProArt P16 भारत में लॉन्च: खाश क्रिएटर्स के लिए बना पावरफुल 4K OLED लैपटॉप
ASUS ProArt P16

यह लैपटॉप हर तरह के हेवी वर्कलोड को संभालने के लिए तैयार है और इसमें AI-पावर्ड परफॉर्मेंस पर खास ध्यान दिया गया है।

16-इंच का 4K OLED टचस्क्रीन डिस्प्ले

ASUS ProArt P16 का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका 16-inch 4K ASUS Lumina Pro OLED टच डिस्प्ले है।
यह 16:10 aspect ratio के साथ आता है, जिसमें आपको बेहद शार्प, accurate और bright विजुअल्स मिलते हैं।

डिस्प्ले की खासियतें शामिल हैं:

PANTONE Validated color accuracy
VESA Display HDR True Black 1000
ASUS Eye Care technology
10-bit 4:2:2 workflows सपोर्ट
क्रिएटर्स के लिए यह एक बेहद भरोसेमंद टचस्क्रीन डिस्प्ले है, जो 4K/8K editing से लेकर कलर-सेंसिटिव कामों तक के लिए बिल्कुल प्रिसाइस अनुभव देता है।

परफॉर्मेंस

इस लैपटॉप में AMD Ryzen AI 9 HX 370 प्रोसेसर मिलता है, जो 50 TOPS AI acceleration प्रदान करता है।

यानी यह मशीन हर AI-besd workflow को तेज़, स्मार्ट और smooth बनाने के लिए तैयार है।
सबसे बड़ा पावर बूस्ट देता है इसका NVIDIA GeForce RTX 5090 Laptop GPU, जिसमें 24GB GDDR7 VRAM है। यह GPU 4K/8K multi-track video editing, AI-enhanced effects, 3D rendering और high-end visual workloads को बेहतरीन तरीके से संभाल सकता है। NVIDIA RTX AI acceleration और Microsoft Copilot+ PC सपोर्ट इसे एक future-ready machine बनाते हैं।

कनेक्टिविटी और बिल्ड क्वॉलिटी

ASUS ने ProArt P16 को portability और durability दोनों को ध्यान में रखकर बनाया है।
All-metal chassis के साथ यह US military-grade durability को पूरा करता है।

कनेक्टिविटी ऑप्शन में शामिल हैं:
WiFi 7
USB4 Type-C (40Gbps)
HDMI 2.1 FRL
Full-size SD Express 7.0 card reader

ये पोर्ट क्रिएटर्स की रोज़मर्रा की जरूरतों को तेजी से पूरा करने के लिए काफी हैं, चाहे वह कैमरा से footage ट्रांसफर करना हो या 4K डिस्प्ले कनेक्ट करना।

क्रिएटर टूल्स

ASUS ने इस लैपटॉप में productivity और control को बढ़ाने के लिए कई dedicated टूल्स दिए हैं:
ASUS DialPad — Adobe जैसे software में timeline, brush size और अन्य functions को जल्दी कंट्रोल करने के लिए
ProArt Creator Hub – परफॉर्मेंस ट्यूनिंग, मॉनिटरिंग और display calibration के लिए
3 Months Adobe Creative Cloud
ASUS AI apps (StoryCube, MuseTree)  लाइफटाइम फ्री
यह टूलसेट क्रिएटर्स को कम मेहनत में ज्यादा काम करने में मदद करता है।

भारत में कीमत और उपलब्धता

ASUS ProArt P16 (H7606W) की भारत में कीमत ₹3,59,990 रखी गई है।

यह उपलब्ध है:
ASUS Exclusive Stores
Amazon.in
ASUS E-shop

ये भी देखें: Asus ROG XG Mobile (2025): अब हैंडहेल्ड भी बनेंगे 4K गेमिंग मशीन!