Champions Trophy 2025: दो बार हारने के बाद क्या इंग्लैंड इस बार इतिहास रच पाएगा, देखिये मैकुलम ने क्या कहा

इंग्लैंड की टीम ने क्रिकेट के इतिहास में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। वे वनडे और टी20 वर्ल्ड कप जीत चुके हैं, लेकिन अब उनकी नजर Champions Trophy 2025 पर है, जिसे वे अभी तक नहीं जीत पाए हैं। इस बार जोस बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम टूर्नामेंट में अपना पूरा दमखम लगाने के लिए तैयार है।

Champions Trophy 2025: दो बार हारने के बाद क्या इंग्लैंड इस बार इतिहास रच पाएगा, देखिये मैकुलम ने क्या कहा
Champions Trophy 2025: दो बार हारने के बाद क्या इंग्लैंड इस बार इतिहास रच पाएगा, देखिये मैकुलम ने क्या कहा

इंग्लैंड दो बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंच चुका है, लेकिन 2004 में माइकल वॉन और 2013 में एलिस्टेयर कुक की कप्तानी में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अब एक बार फिर टीम के पास मौका है कि वह अपनी पुरानी गलतियों को सुधारकर पहली बार इस ट्रॉफी को अपने नाम करे।

हालांकि, इंग्लैंड की वनडे फॉर्म हाल के दिनों में कुछ खास नहीं रही। 2023 वनडे वर्ल्ड कप में वे सातवें स्थान पर रहे और इसके बाद से उन्होंने वनडे में लगातार चार सीरीज गंवाई हैं। लेकिन इन नतीजों की एक बड़ी वजह यह रही कि इंग्लैंड ने कई मैचों में अपने प्रमुख खिलाड़ियों को नहीं खिलाया। लेकिन इस बार चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इंग्लैंड अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगा।

कोच मैकुलम का जलवा 

इंग्लैंड के नए व्हाइट-बॉल कोच ब्रेंडन मैकुलम ने टेस्ट क्रिकेट में टीम को एक नई पहचान दी है। अब देखना होगा कि क्या वे वनडे में भी यही करिश्मा दोहरा सकते हैं। उनके आक्रामक कोचिंग स्टाइल के चलते इंग्लैंड की टीम आत्मविश्वास से भरी होगी।

बैटिंग लाइनअप

इंग्लैंड के पास एक मजबूत बैटिंग है। टीम के मुख्य बल्लेबाज जोस बटलर, जो रूट और युवा प्रतिभा हैरी ब्रूक हैं। इनके अलावा बेन डकेट और फिल साल्ट जैसे खिलाड़ी भी टीम को मजबूती प्रदान करेंगे।

घातक गेंदबाजी अटैक

गेंदबाजी में इंग्लैंड के पास तेज गेंदबाजों की कोई कमी नहीं है। जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, मार्क वुड और साकिब महमूद अपनी रफ्तार से विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। लेकिन असली फोकस रहेगा अनुभवी स्पिनर आदिल राशिद पर, जो पाकिस्तान और यूएई की पिचों पर अहम भूमिका निभा सकते हैं, और टीम को जीत दिला सकते है।

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025: क्या साउथ अफ्रीका 27 साल बाद इतिहास रच पायेगा

पिछली चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड का प्रदर्शन

इंग्लैंड ने 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार शुरुआत की थी और ग्रुप स्टेज में अपने तीनों मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन सेमीफाइनल में उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 211 रन बनाए थे, जिसे पाकिस्तान ने आसानी से 8 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया था।

इंग्लैंड की सबसे बड़ी कमजोरी दबाव के समय कमजोर प्रदर्शन करना रही है। सेमीफाइनल में उनकी बल्लेबाजी पूरी तरह विफल रही और टीम को बाहर होना पड़ा। 2017 के टूर्नामेंट में इंग्लैंड के लिए जो रूट, बेन स्टोक्स और एलेक्स हेल्स ने अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन टीम बड़े मुकाबलों में अच्छा खेल नहीं दिखा पाई।

ICC Champions Trophy 2025: बुमराह की फिटनेस पर पोंटिंग और शास्त्री की राय, क्या चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलना सही रहेगा?

इंग्लैंड का स्क्वाड

  • जोस बटलर (कप्तान)
  • जोफ्रा आर्चर
  • गस एटकिंसन
  • टॉम बैंटन
  • हैरी ब्रूक
  • ब्रायडन कार्स
  • बेन डकेट
  • जेमी ओवरटन
  • जेमी स्मिथ
  • लियाम लिविंगस्टोन
  • आदिल राशिद
  • जो रूट
  • साकिब महमूद
  • फिल साल्ट
  • मार्क वुड

इंग्लैंड के मैच:

  • बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर, 22 फरवरी
  • बनाम अफगानिस्तान, लाहौर, 26 फरवरी
  • बनाम दक्षिण अफ्रीका, कराची, 1 मार्च

आदिल राशिद पर होगी जिम्मेदारी 

इंग्लैंड की इस टीम में एकमात्र अनुभवी स्पिनर के रूप में आदिल राशिद मौजूद हैं। मोइन अली के संन्यास के बाद अब उन पर पूरी स्पिन जिम्मेदारी आ गई है।

पाकिस्तान और यूएई की पिचें आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती हैं, लेकिन राशिद अपनी स्पिन के जादू से बीच के ओवरों में रन रोकने और विकेट निकालने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। वह इंग्लैंड के सबसे सफल वनडे स्पिनर हैं और उनके अनुभव से टीम को काफी फायदा हो सकता है।

Champions Trophy 2025: न्यूजीलैंड को लगभग 2 बड़े झटके, लेकिन पूर्व पेसर साऊदी के भरोसे पर कोई असर नहीं, वजह भी जान लें

मजबूत टीमों से तुलना

भारत: भारत की टीम संतुलित है, जिसमें मजबूत बल्लेबाजी और शानदार स्पिन आक्रमण है। विराट कोहली, रोहित शर्मा और मोहम्मद शम्मी जैसे खिलाड़ी इंग्लैंड के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड और ग्लेन मेक्सवेल के साथ ऑस्ट्रेलिया हमेशा एक खतरनाक टीम होती है। उनका तेज आक्रमण इंग्लैंड के बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल सकता है।

पाकिस्तान: घरेलू परिस्थितियों में पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के लिए बड़ा खतरा हो सकती है। बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ जैसे खिलाड़ी इंग्लैंड को कड़ी टक्कर देंगे।

दक्षिण अफ्रीका: दक्षिण अफ्रीका के पास कगिसो रबाडा और लुंगी एनगीडी जैसे तेज गेंदबाज हैं, जो इंग्लैंड की बल्लेबाजी को परेशान कर सकते हैं।

न्यूजीलैंड: मिचेल शैटनर के नेतृत्व में न्यूजीलैंड एक मजबूत टीम मानी जाती है, और उनके ऑलराउंडर इंग्लैंड के लिए खतरा बन सकते हैं।

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025: क्या साउथ अफ्रीका 27 साल बाद इतिहास रच पायेगा

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 तक साउथ अफ्रीका को एक ICC खिताब की तलाश करते हुए 27 साल हो चुके हैं। आखिरी बार उन्होंने 1998 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी, और अब 2025 में वे इसको दोहराने के लिए पूरी ताकत झोंकने को तैयार हैं।

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025: क्या साउथ अफ्रीका 27 साल बाद इतिहास रच पायेगा
ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025: क्या साउथ अफ्रीका 27 साल बाद इतिहास रच पायेगा

क्या टेम्बा बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका इतिहास रच पाएगा? आइए जानते हैं उनकी तैयारी और टीम की ताकत।

साउथ अफ्रीका की ICC रैंकिंग और उनके मैच 

ICC ODI रैंकिंग में 5वें स्थान पर मौजूद साउथ अफ्रीका को आसान राह नहीं मिलने वाली। उन्हें ग्रुप स्टेज में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ खेलना होगा और उनसे जितना होगा।

पहला मैच: 21 फरवरी को अफगानिस्तान के खिलाफ कराची में।
दूसरा मैच: 25 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रावलपिंडी में।
तीसरा मैच: 1 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ कराची में।

अगर वे इन मैचों में दमदार प्रदर्शन करते हैं, तो सेमीफाइनल तक का रास्ता खुल सकता है।

ICC Champions Trophy 2025: बुमराह की फिटनेस पर पोंटिंग और शास्त्री की राय, क्या चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलना सही रहेगा?

टीम की घातक गेंदबाजी और बल्लेबाजी

पेस अटैक

साउथ अफ्रीका की सबसे बड़ी ताकत उनका तेज गेंदबाजी आक्रमण है।

  • कगिसो रबादा (Kagiso Rabada): साउथ अफ्रीका के अनुभवी और घातक पेसर माने जाने रबादा।
  • लुंगी एन्गिडी (Lungi Ngidi): यह खिलाडी नई गेंद से विकेट लेने में काफी क्षमता रखता है ।
  • विआन मुल्डर (Wiaan Mulder): यह एक ऑलराउंडर है, जो अहम मौकों पर गेम बदल सकते हैं।

स्पिन अटैक

  • तबरेज शम्सी (Tabraiz Shamsi): पाकिस्तान में यह अपना जलवा दिखा कर बल्लेबाजों को चौंका सकते हैं।
  • केशव महाराज (Keshav Maharaj): ODI क्रिकेट में अनुभव और विकेट लेने की क्षमता इनमे कूट कूट कर भरी है।

बल्लेबाजी

  • टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma – कप्तान): साउथ अफ्रीका का यह बल्लेबाज पारी को संभालने में अहम भूमिका निभा सकता है  ।
  • डेविड मिलर (David Miller): दुनिया के सबसे खतरनाक फिनिशरों में से एक माने जाने वाले डेविड मिलर भी किसी से कम नहीं है यह मैच को कभी भी पलट सकते है।
  • एडेन मार्करम (Aiden Markram): यह बल्लेबाज मिडिल आर्डर में बल्लेबाजी करेगा। यह मैच को बनाये रखने का काम करते है, ये जल्दी अपना संतुलन नहीं खोते है।

हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) 

इस खिलाडी को नजरअंदाज करना किसी भी टीम के लिए सही नहीं होगा, यह बल्लेबाज कभी भी दूसरी टीम पर दबाव डाल सकता है।

उन्होंने 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ 81 (43), 97 (74), और 86 (97) रन की पारियां खेली थीं। यह अफ्रीका के विस्पोटक बल्लेबाज माने जाते है।

यह ICC ODI बल्लेबाजी रैंकिंग में 5वें स्थान पर हैं। और इन्ही के साथ इनकी टीम की रैंकिंग भी 5 स्थान पर है।

57 ODI मैचों में 43+ की औसत और 116.19 की स्ट्राइक रेट से वह विपक्षी टीमों के लिए खतरा साबित हो सकते हैं।

ICC Champions Trophy 2025 के टिकटों की बिक्री शुरू, जानिए पूरी जानकारी

क्या साउथ अफ्रीका चैंपियंस ट्रॉफी जीत सकता है?

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में साउथ अफ्रीका के पास संतुलित टीम, दमदार गेंदबाजी, और विस्फोटक बल्लेबाजी है। लेकिन इतिहास उनके खिलाफ है वे अक्सर महत्वपूर्ण मौकों पर दबाव में आ जाते हैं। और मैच गवा देते है। अभी पिछले साल हुए t20 वर्ल्ड कप में भारत से जीता हुआ फाइनल मैच हार गये थे।

अगर वे मानसिक मजबूती बनाए रखते हैं और अपनी ताकत के हिसाब से खेलते हैं, तो 27 साल बाद एक और ICC ट्रॉफी उनके नाम हो सकती है

आपके अनुसार क्या साउथ अफ्रीका इस बार इतिहास रचेगा? कमेंट में बताएं!

सोर्स ICC Proteas push for historic Champions Trophy glory – South Africa team preview

RCB vs GG: ऋचा घोष की इस पारी से टूटे कई रिकार्ड्स, RCB ने रचा इतिहास

RCB vs GG Women’s Premier League (WPL) 2025 का सुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुआ, जहां रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और गुजरात जायंट्स (GG) के बीच खेले गए पहले मुकाबले ने हर क्रिकेट फैन का दिल जीत लिया। यह मुकाबला कोटाम्बी स्टेडियम, वडोदरा में खेला गया और इस मैच ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए।

RCB vs GG: ऋचा घोष की इस पारी से टूटे कई रिकार्ड्स,  RCB ने रचा इतिहास
RCB vs GG: ऋचा घोष की इस पारी से टूटे कई रिकार्ड्स, RCB ने रचा इतिहास

मैच का संक्षिप्त विवरण

मैच: गुजरात जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
स्थान: कोटाम्बी स्टेडियम, वडोदरा
तारीख: [14-02-2025]
हाइलाइट: WPL के इतिहास में पहली बार 200+ रन का सफल चेज़ और ऋचा घोष ने इस मैच में सबसे तेज (WPL) 50 लगाने का रिकार्ड्स अपने नाम किया।

गुजरात की कप्तान गार्डनर की धुआंधार पारी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी जायंट्स की शुरुआत शानदार रही। कप्तान एश्ली गार्डनर ने 37 गेंदों में 79 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उनके साथ अन्य बल्लेबाजों ने भी छोटी मगर उपयोगी पारियां खेलीं, जिससे टीम ने 20 ओवरों में 201/5 का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

IPL 2025: WPL में RCB टीम की 3 सबसे अमीर खिलाड़ी

ऋचा घोष और एलीस पेरी की बदौलत RCB ने की ऐतिहासिक रनचेज

202 रन का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। गुजरात की कप्तान एश्ली गार्डनर ने अपने पहले ही ओवर में RCB के दोनों ओपनर्स को आउट कर दिया, जिससे टीम दबाव में आ गई। लेकिन इसके बाद शुरू हुआ RCB के बल्लेबाजों का धमाका पहले पैरी ने किया उसके बाद ऋचा घोष और कनिका ने दिखाया अपना जलवा।

ऋचा घोष और एलीस पेरी की जोड़ी ने गुजरात के गेंदबाजों की जमकर धुलाई की।

  • ऋचा घोष ने सिर्फ 27 गेंदों में 64 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 6 छक्के और 5 चौके शामिल थे।
  • एलीस पेरी ने 34 गेंदों में 57 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया।

मैच हाईलाइट 

RCB बनी WPL के इतिहास में 200+ रन चेज़ करने वाली पहली टीम।

ऋचा घोष ने WPL 2025 का सबसे तेज़ अर्धशतक लगाया (27 गेंदों में 50+ रन)।

एश्ली गार्डनर का ऑलराउंड परफॉर्मेंस (79 रन + 2 विकेट) WPL के बेस्ट ऑलराउंड प्रदर्शन में से एक रहा।

IPL 2025 : रजत पाटीदार बने RCB के नए कप्तान, विराट और डु प्लेसिस के बाद टीम का नया लीडर

WPL 2025 की तगडी शुरुआत

महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 का यह पहला मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा। RCB ने दिखा दिया कि उनकी टीम इस सीज़न में खिताब की प्रबल दावेदार है। ऋचा घोष और एलीस पेरी की शानदार बल्लेबाजी ने साबित कर दिया कि महिला क्रिकेट का स्तर अब नए ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि आगे के मैचों में कौन सी टीम बाज़ी मारती है!

क्या आप इस मैच से जुड़े किसी और दिलचस्प पहलू पर चर्चा करना चाहते हैं? कमेंट में बताएं!

IPL 2025 : रजत पाटीदार बने RCB के नए कप्तान, विराट और डु प्लेसिस के बाद टीम का नया लीडर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2025 के लिए रजत पाटीदार को नया कप्तान नियुक्त किया है। 31 वर्षीय यह बल्लेबाज अब RCB का नेतृत्व करने वाले आठवें खिलाड़ी बन गया है। फ्रेंचाइजी ने गुरुवार (13 फरवरी) को बेंगलुरु के KSCA स्टेडियम में हुए एक इवेंट के दौरान इसका निर्णय लिया।

IPL 2025 : रजत पाटीदार बने RCB के नए कप्तान, विराट और डु प्लेसिस के बाद टीम का नया लीडर
IPL 2025 : रजत पाटीदार बने RCB के नए कप्तान, विराट और डु प्लेसिस के बाद टीम का नया लीडर

RCB ने क्यों बनाया नया कप्तान

RCB ने पिछले सीजन के कप्तान फाफ डु प्लेसिस को रिलीज कर दिया था, जिससे टीम को नए लीडर की जरूरत थी। शुरुआत में यह आस लगाए जा रहे थे कि विराट कोहली फिर से टीम की कमान संभाल सकते हैं, लेकिन फ्रेंचाइजी ने रजत पाटीदार को कप्तानी सौंपकर सबको चौका दिया है।

रजत पाटीदार कौन हैं और RCB के लिए क्यों अहम हैं? रजत पाटीदार 2021 से RCB का हिस्सा हैं और टीम के भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अब तक 28 IPL मैचों में 158.85 के स्ट्राइक रेट से 799 रन बनाए हैं। स्पिन और पेस, दोनों के खिलाफ दमदार खेल दिखाने वाले इस खिलाड़ी को RCB ने 11 करोड़ में रिटेन किया था। विराट कोहली और यश दयाल के साथ वह टीम के तीन मुख्य रिटेंशन में से एक थे।

WPL 2025: RCB की क्वीन को करनी पड़ेगी मुश्किलों का सामना, क्या इस साल जीत पायेंगी फाइनल 

RCB टीम के कप्तान और उनकी मेनहत 

RCB के इतिहास में कप्तानी की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है।

विराट कोहली (2011-2021)

  • 2015 में टीम प्लेऑफ में पहुंची।
  • 2016 में फाइनल तक का सफर तय किया, इसी सीजन में कोहली ने 973 रन बनाकर रिकॉर्ड कायम किया।
  • 2020 और 2021 में टीम फिर से प्लेऑफ में पहुंची।
  • 2023 में फाफ डु प्लेसिस की गैरमौजूदगी में तीन मैचों में कप्तानी की।

फाफ डु प्लेसिस (2022-2024)

  • 2022-24 में RCB ने दो बार प्लेऑफ में जगह बनाई।

अब 2025 से रजत पाटीदार टीम की बागदौर संभालेंगे, और उनके सामने सबसे बड़ा लक्ष्य होगा RCB को पहली बार IPL चैंपियन बनाना।

घरेलू क्रिकेट में कप्तानी करने का अनुभव

हालांकि यह पाटीदार की पहली IPL कप्तानी होगी, लेकिन घरेलू क्रिकेट में वह पहले ही कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश को 2024-25 के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में लीड किया था।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (T20) में शानदार प्रदर्शन:

  • 9 पारियों में 428 रन
  • औसत: 61.14
  • स्ट्राइक रेट: 186.08

विजय हजारे ट्रॉफी (वनडे) में भी शानदार फॉर्म:

  • 226 रन
  • औसत: 56.50
  • स्ट्राइक रेट: 107.10

क्या पाटीदार बना पाएंगे RCB को चैम्पियन

RCB अब तक एक भी IPL ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। टीम 2016, 2011 और 2009 में फाइनल में जरूर पहुंची, लेकिन खिताब अपने नाम नहीं कर पाई। हालांकि, पिछले पांच सीजन में RCB चार बार प्लेऑफ में पहुंची है, जिसमें 2024 में आखिरी छह मैच जीतकर टॉप-4 में जगह बनाई थी, लेकिन एलिमिनेटर में हार गई थी।

अब RCB को उम्मीद होगी कि रजत की कप्तानी में टीम पहली बार चैंपियन बनने का सपना पूरा कर सके। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी, टीम में पुराना अनुभव और हालिया कप्तानी का प्रदर्शन टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

Rajat Patidar named RCB captain ahead of IPL 2025

अब देखने वाली बात होगी कि क्या पाटीदार के अगुवाई में RCB इतिहास रच पाएगी या फिर इंतजार और लंबा करना होगा?

WPL 2025: RCB की क्वीन को करनी पड़ेगी मुश्किलों का सामना, क्या इस साल जीत पायेंगी फाइनल 

WPL 2025 में कौन मार सकता है बाजी, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन (2024) में महिला प्रीमियर लीग (WPL) का खिताब जीतकर इतिहास रचा था। यह जीत इसलिए भी खास थी क्योंकि 2023 सीजन में लगातार पांच हार झेलने के बाद टीम ने जबरदस्त वापसी की और पिछले ही साल चैंपियन बनी। लेकिन 2025 सीजन की शुरुआत से पहले ही टीम को कई बड़े झटके लग चुके हैं।

WPL 2025: स्मृति मंधाना की कप्तानी में RCB की टीम, क्या इस साल जीत पायेंगे फाइनल 
WPL 2025: स्मृति मंधाना की कप्तानी में RCB की टीम, क्या इस साल जीत पायेंगे फाइनल

कई अहम खिलाड़ी चोटिल हैं, कुछ क्रिकेट से ब्रेक पर हैं, और टीम को अपने स्क्वॉड में नए खिलाड़ियों को शामिल कर उन्हें जल्दी से एकजुट करना होगा। इस बार RCB के लिए सबसे बड़ी मुश्किल काम हो सकती है। टीम कॉम्बिनेशन को सही तरीके से तैयार करना। ऐसे में कप्तान स्मृति मंधाना की कप्तानी की असली परीक्षा होने वाली है।

WPL 2025 में RCB की सबसे बड़ी मुसीबत 

टीम की सबसे बड़ी परेशानी उनकी प्लेइंग इलेवन को लेकर है।

खिलाड़ियों की चोटें और गैरमौजूदगी – सोफी मोलीन्यू चोट के कारण बाहर हैं, सोफी डिवाइन ने क्रिकेट से ब्रेक ले लिया है, और केट क्रॉस भी रिहैब के कारण इस सीजन में नहीं खेलेंगी।

स्पिन अटैक की मुश्किलें – पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाली श्रेयंका पाटिल (शिन इंजरी) और आशा सोभाना (घुटने की चोट) का खेलना तय नहीं है। इससे RCB को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है।

एलिसे पेरी का रोल – दिग्गज ऑलराउंडर एलिसे पेरी हाल ही में चोट से उबरी हैं और हो सकता है कि शुरुआत में वह केवल बल्लेबाज के रूप में खेलें।

नई खिलाड़ियों के साथ तालमेल – टीम ने मिनी ऑक्शन में कुछ नए चेहरे जोड़े हैं, जिन्हें जल्द से जल्द टीम के साथ तालमेल बिठाना जरुरी होगा। वरना इस कारण से RCB टीम को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

इस बार RCB के लिए सीजन आसान नहीं रहने वाला, लेकिन अगर स्मृति मंधाना की कप्तानी में टीम सही रणनीति के साथ खेले, तो वे अपने खिताब का बचाव कर सकती हैं।

IPL 2025: WPL में RCB टीम की 3 सबसे अमीर खिलाड़ी

RCB ने किन खिलाड़ियों को खरीदा?

RCB ने इस बार मिनी ऑक्शन में प्रेमा रावत पर सबसे बड़ा दांव लगाया, जो एक शानदार लेग-स्पिन ऑलराउंडर हैं। टीम ने उन्हें 1.2 करोड़ में खरीदा। इसके अलावा, उन्होंने तीन और युवा खिलाड़ियों को जोड़ा है।

  • जोशिथा वीजे – अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता
  • राघवी बिस्ट – भारतीय टीम में डेब्यू कर चुकी ऑलराउंडर
  • जग्रवी पवार – मुंबई की प्रतिभाशाली स्पिनर जो बल्लेबाजो को अपने स्पिन से काफी परेशान करती है।

डेनिएल व्याट-हॉज को प्री-ऑक्शन ट्रेड के जरिए यूपी वॉरियर्स से टीम में शामिल किया गया है।

RCB के लिए अहम खिलाड़ी

1. राघवी बिस्ट

राघवी बिस्ट इस सीजन में RCB के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकती हैं। वह एक आक्रामक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हैं और साथ ही तेज गेंदबाजी भी कर सकती हैं। हाल ही में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ लगातार तीन अर्धशतक लगाए और वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू मैच में नाबाद 31 रन की पारी खेली। वह ऋचा घोष के साथ निचले क्रम में उपयोगी साझेदारी कर सकती हैं।

2. डेनिएल व्याट-हॉज

पहले ऐसा लग रहा था कि वह टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाएंगी, लेकिन चोटों और खिलाड़ियों की अनुपलब्धता के चलते अब उनके पास ओपनिंग करने का अच्छा मौका है।

3. एलिसे पेरी

हालांकि, वह शुरू में सिर्फ बल्लेबाज की भूमिका में होंगी, लेकिन उनका अनुभव टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहेगा।

संभावित प्लेइंग XI

स्मृति मंधाना (कप्तान), डेनिएल व्याट-हॉज, एलिसे पेरी, एस मेघना, राघवी बिस्ट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वेयरहैम, कनिका आहूजा/श्रेयंका पाटिल, किम गर्थ, प्रेमा रावत, रेणुका ठाकुर

WPL 2025: स्मृति मंधाना करेंगी पेरी, व्याट और… की कप्तानी? – RCB की सबसे मजबूत XI

RCB का शेड्यूल

RCB इस बार इकलौती ऐसी टीम है जिसे अपने चार ग्रुप स्टेज मैच घरेलू मैदान पर खेलने का मौका मिलेगा। टीम अपने अभियान की शुरुआत गुजरात जायंट्स के खिलाफ वडोदरा में करेगी। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी। इसके बाद टीम अपने चार घरेलू मैच खेलेगी और फिर लखनऊ व मुंबई में यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने अंतिम दो मुकाबले खेलेगी।

Oval Invincibles इस टीम में मुंबई इंडियंस की बड़ी साझेदारी

क्या RCB फाइनल जीत पायेगी?

RCB को इस सीजन में कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। चोटों और खिलाड़ियों की अनुपलब्धता ने उनकी राह मुश्किल बना दी है। लेकिन अगर स्मृति मंधाना अपनी शानदार फॉर्म जारी रखती हैं और टीम सही तालमेल बिठा लेती है, तो RCB को हराना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या RCB पिछली बार की तरह वापसी कर पाती है।

AUS vs Sl: असलंका की कप्तानी पारी ने ऑस्ट्रेलिया को दी मात

AUS vs Sl के पहले वनडे मैच में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका (127 रन, 126 गेंद) की जबरदस्त सेंचुरी और महीश तीक्ष्णा ने 40 रन देकर 4 विकेट लिए उनके घातक गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंका ने कोलंबो में खेले गए पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 49 रनों से हरा दिया। यह जीत इसलिए खास रही क्योंकि एक समय श्रीलंका 55/5 के संकट में था, लेकिन असलंका की जुझारू पारी ने टीम को 214 रनों तक पहुंचा दिया। इसके बाद श्रीलंका के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलिया को 165 पर समेटकर जीत पक्की कर दी।

AUS vs Sl: असलंका की कप्तानी पारी ने ऑस्ट्रेलिया को दी मात
AUS vs Sl: असलंका की कप्तानी पारी ने ऑस्ट्रेलिया को दी मात

जब श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट गई

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में स्पेंसर जॉनसन ने पथुम निसंका को आउट कर दिया। इसके बाद भी विकेट गिरते रहे और 15वें ओवर तक स्कोर 55/5 हो गया। कमिंडु मेंडिस, कुसल मेंडिस और जनिथ लियानगे भी जल्दी पवेलियन लौट गए।

इसके बाद कप्तान असलंका ने पारी संभाली और दुनिथ वेल्लालागे (30 रन) के साथ मिलकर 67 रनों की साझेदारी की। हालांकि, जब ऐसा लगने लगा कि श्रीलंका संभल चुका है, तभी स्टीव स्मिथ ने स्लिप में शानदार कैच पकड़कर वेल्लालागे को वापस भेज दिया।

असलंका की कप्तानी पारी

असलंका ने एक छोर संभाले रखा और 71 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। लेकिन नाथन एलिस ने लगातार दो विकेट लेकर श्रीलंका को फिर मुश्किल में डाल दिया और स्कोर 135/8 हो गया। इसके बाद असलंका ने आक्रामक रुख अपनाया और अकेले दम पर टीम को 200 के पार पहुंचाया। उन्होंने अपने अगले 50 रन सिर्फ 40 गेंदों में पूरे किए और अंतिम ओवरों में तेजी से रन बटोरते हुए श्रीलंका को 214 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया।

Oval Invincibles इस टीम में मुंबई इंडियंस की बड़ी साझेदारी

ऑस्ट्रेलिया की ओर से सीन एबॉट (3/61), हार्डी (2/13) और नाथन एलिस (2/23) ने शानदार गेंदबाजी की।

गेंदबाजों ने पलटवार

214 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत भी खराब रही। असिथा फर्नांडो ने दोनों सलामी बल्लेबाजों को सस्ते में आउट कर दिया। इसके बाद तीक्ष्णा ने कूपर कॉनॉली को पवेलियन भेजकर स्कोर 18/3 कर दिया।

स्टीव स्मिथ जब अच्छी लय में दिख रहे थे, तभी वेल्लालागे ने आते ही अपनी पहली गेंद पर उन्हें आउट कर दिया। इसके बाद एलेक्स कैरी (41 रन ) और मार्नस लाबुशेन (15 रन ) ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन तीक्ष्णा ने इस साझेदारी को तोड़कर श्रीलंका को फिर से मैच में ला दिया।

हालांकि, हार्डी (32), एबॉट (20) और एडम जैम्पा (20) ने कुछ संघर्ष दिखाया, लेकिन श्रीलंकाई गेंदबाजों ने लगातार विकेट निकालकर ऑस्ट्रेलिया को 165 रनों पर समेट दिया।

ICC Champions Trophy 2025: बुमराह की फिटनेस पर पोंटिंग और शास्त्री की राय, क्या चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलना सही रहेगा?

श्रीलंका की शानदार वापसी

श्रीलंका की इस जीत का सबसे बड़ा कारण असलंका की शानदार सेंचुरी और गेंदबाजों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। खासकर तीक्ष्णा (4/40), फर्नांडो (2/23) और वेल्लालागे (2/33) ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका ही नहीं दिया।

इस जीत के साथ श्रीलंका ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है और अब वे अगला मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा करने उतरेंगे। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया को अपनी बल्लेबाजी में सुधार करने की जरूरत है, वरना यह सीरीज उनके हाथ से निकल सकती है।

स्कोरबोर्ड:

श्रीलंका: 214/10 (46 ओवर) | एबॉट 3/61, हार्डी 2/13, असलंका 127
ऑस्ट्रेलिया: 165/10 (33.5 ओवर) | तीक्ष्णा 4/40, फर्नांडो 2/23,  कैरी 41

श्रीलंका यह मैच 49 रनों से जीतकर मैच में 1-0 से आगे निकल गए।

रणजी ट्रॉफी 2024-25: मुंबई की धमाकेदार जीत, सेमीफाइनल में बनाई जगह

रणजी ट्रॉफी 2024-25 में मुंबई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में मुंबई ने हरियाणा को 153 रनों से हराकर जबरदस्त जीत दर्ज की। इस मैच में अजिंक्य रहाणे के शतक और शार्दुल ठाकुर की घातक गेंदबाजी ने मुंबई की जीत को आसान बना दिया।

रणजी ट्रॉफी 2024-25: मुंबई की धमाकेदार जीत, सेमीफाइनल में बनाई जगह
रणजी ट्रॉफी 2024-25: मुंबई की धमाकेदार जीत, सेमीफाइनल में बनाई जगह

पहली पारी में तनुष कोटियन और शम्स मुलानी का कमाल

कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 315 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन तनुष कोटियन (97) और शम्स मुलानी (91) ने बेहतरीन पारियां खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। कप्तान अजिंक्य रहाणे सिर्फ 31 रन ही बना सके।

हरियाणा की पहली पारी में ठाकुर का जलवा

हरियाणा ने जवाब में 311 रन बनाए, लेकिन मुंबई के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके। शम्स मुलानी और तनुष कोटियन ने भी 2-2 विकेट लेकर हरियाणा को बड़ी बढ़त लेने से रोक दिया।

दूसरी पारी मेंअजिंक्य रहाणे का शानदार शतक

पहली पारी में 4 रनों की मामूली बढ़त लेने के बाद मुंबई की शुरुआत दूसरी पारी में भी अच्छी नहीं रही। टीम ने 50 रन तक 2 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद अजिंक्य रहाणे और सूर्यकुमार यादव ने पारी संभाली। रहाणे ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 41वां प्रथम श्रेणी शतक जमाया। सूर्यकुमार यादव ने भी तेजतर्रार 70 रन बनाए। शिवम दुबे (48) और सिद्धेश लाड (43) ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिससे मुंबई ने 339 रन बनाए और हरियाणा के सामने 354 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा।

Oval Invincibles इस टीम में मुंबई इंडियंस की बड़ी साझेदारी

हरियाणा की दूसरी पारी: रॉयस्टन डायस और शार्दुल ठाकुर का दमदार प्रदर्शन

354 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा की टीम 200 रन पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य (64) और सुमित कुमार (62) ने अच्छी पारियां खेलीं, लेकिन बाकी बल्लेबाज नाकाम रहे। मुंबई के लिए रॉयस्टन डायस ने 5 विकेट लिए, जबकि शार्दुल ठाकुर ने 3 विकेट झटके।

IPL 2025: WPL में RCB टीम की 3 सबसे अमीर खिलाड़ी

अब सेमीफाइनल में मुंबई का मुकाबला किससे होगा?

मुंबई का सेमीफाइनल में मुकाबला किससे होगा, यह अभी तय नहीं हुआ है। अन्य क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में गुजरात ने सौराष्ट्र को एक पारी और 98 रनों से हराया, जबकि विदर्भ ने तमिलनाडु पर 198 रनों से जीत दर्ज की। चौथा मुकाबला जम्मू-कश्मीर और केरल के बीच चल रहा है।

अजिंक्य रहाणे और सूर्यकुमार यादव की धमाकेदार पारी, शार्दुल ठाकुर ने चटकाए 9 विकेट; टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

मुंबई की टीम इस शानदार फॉर्म के साथ ट्रॉफी जीतने के इरादे से आगे बढ़ रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि सेमीफाइनल में वह कैसा प्रदर्शन करती है।

Oval Invincibles इस टीम में मुंबई इंडियंस की बड़ी साझेदारी

इंग्लैंड की The Hundred लीग की सबसे सफल टीम Oval Invincibles इस टीम में मुंबई इंडियंस की बड़ी साझेदारी बनने जा रही है। Surrey County Cricket Club (SCCC) ने Reliance Industries Limited (RIL) की स्पोर्ट्स शाखा RISE Worldwide के साथ एक बड़ा सौदा किया है, जिसमें Oval Invincibles की 49% हिस्सेदारी मुंबई इंडियंस को बेची गई है।

Oval Invincibles: इस टीम में मुंबई इंडियंस की बड़ी साझेदारी
Oval Invincibles: इस टीम में मुंबई इंडियंस की बड़ी साझेदारी

Oval का मालिकाना हक और बड़ी डील

Surrey CCC ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह टीम में 51% हिस्सेदारी बनाए रखेगा, जिससे टीम का नियंत्रण उनके पास ही रहेगा। वहीं, MI समूह की RISE Worldwide को 49% हिस्सेदारी के लिए करीब 60 मिलियन पाउंड (लगभग 630 करोड़ रुपये) चुकाने होंगे।

Oval Invincibles, जिसे 123 मिलियन पाउंड (लगभग 1300 करोड़ रुपये) की कीमत पर आंका गया है, The Hundred में पहली टीम है जिसे ECB (England and Wales Cricket Board) ने बेचा।

IPL 2025: WPL में RCB टीम की 3 सबसे अमीर खिलाड़ी

MI का Oval में निवेश क्यों?

मुंबई इंडियंस दुनिया की सबसे सफल क्रिकेट फ्रेंचाइजी में से एक है। उनके पास विभिन्न देशों में पहले से ही 6 टीमों का मालिकाना हक है, और अब इस नए निवेश के साथ वे 4 महाद्वीपों और 5 देशों में अपनी पकड़ बना चुके हैं।

MI के क्रिकेट इतिहास की प्रमुख उपलब्धियां:

  • IPL में 5 बार चैंपियन (CSK के बराबर)
  • CLT20 में 2 बार विजेता
  • WPL (महिला प्रीमियर लीग) 2023 चैंपियन
  • MLC (USA) 2023 चैंपियन
  • ILT20 (UAE) 2024 चैंपियन
  • SA20 (साउथ अफ्रीका) 2025 चैंपियन

Oval Invincibles की सफलता

Oval Invincibles ने The Hundred लीग में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी पुरुष और महिला दोनों टीमों ने लगातार चार साल में चार खिताब जीते हैं। महिला टीम ने पहले दो साल (2021 और 2022) में लगातार जीत दर्ज की और उसके बाद  पुरुष टीम ने 2023 और 2024 में खिताब अपने नाम किया।

क्यों है ये डील महत्वपूर्ण?

MI का ग्लोबल एक्सपेंशन – इस साझेदारी के बाद MI का दायरा भारत, अमेरिका, UAE, साउथ अफ्रीका और अब इंग्लैंड तक फैल गया।
Surrey CCC और MI की क्रिकेटिंग नॉलेज का फायदा – मुंबई इंडियंस अपनी लीग जीतने की विशेषज्ञता को Oval Invincibles के साथ साझा करेगा, जिससे टीम और भी मजबूत होगी।
फ्रेंचाइज़ क्रिकेट का भविष्य – यह डील फ्रेंचाइज़-आधारित क्रिकेट के बढ़ते प्रभाव को दर्शाती है, जिससे इंग्लैंड में घरेलू क्रिकेट को भी फायदा मिलेगा।

भारत का सबसे अमीर क्रिकेटर: न तो विराट कोहली, न ही रोहित शर्मा और ना ही धोनी जानिए कौन है सबसे अमीर

हम फिर से बता दे की  इंग्लैंड की The Hundred लीग की सबसे सफल टीम Oval Invincibles इस टीम में मुंबई इंडियंस की बड़ी साझेदारी बनने जा रही है। Surrey County Cricket Club (SCCC) ने Reliance Industries Limited (RIL) की स्पोर्ट्स शाखा RISE Worldwide के साथ एक बड़ा सौदा किया है, जिसमें Oval Invincibles की 49% हिस्सेदारी मुंबई इंडियंस को बेची गई है।


FAQ

1. Oval Invincibles के कितने प्रतिशत शेयर MI ने खरीदे हैं?

मुंबई इंडियंस की स्पोर्ट्स ब्रांच RISE Worldwide ने 49% शेयर खरीदे हैं, जबकि Surrey CCC के पास 51% हिस्सेदारी बनी रहेगी।

2. Oval Invincibles की कुल वैल्यू कितनी है?

Oval Invincibles की कुल वैल्यू 123 मिलियन पाउंड आंकी गई है। MI ने 49% हिस्सेदारी 60 मिलियन पाउंड (लगभग 630 करोड़ रुपये) में खरीदी है।

3. Oval Invincibles की The Hundred लीग में सफलता कैसी रही है?

Oval Invincibles अब तक The Hundred की सबसे सफल टीम रही है। उनकी महिला टीम ने 2021 और 2022 में लगातार दो खिताब जीते, जबकि पुरुष टीम 2023 और 2024 में चैंपियन बनी।

4. MI के पास कुल कितने क्रिकेट टीम है?

MI के पास अब कुल 7 टीमें हो गई हैं, जो 4 महाद्वीपों और 5 देशों में खेलती हैं।

  • IPL (भारत) – मुंबई इंडियंस
  • WPL (भारत) – MI महिला टीम
  • MLC (अमेरिका) – MI न्यूयॉर्क
  • SA20 (साउथ अफ्रीका) – MI केपटाउन
  • ILT20 (UAE) – MI अमीरात
  • The Hundred (इंग्लैंड) – Oval Invincibles (49%)

5. यह डील क्रिकेट के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?

यह डील फ्रेंचाइज़-आधारित क्रिकेट को और मजबूत बनाएगी। इससे इंग्लैंड की The Hundred लीग में निवेश बढ़ेगा, और Surrey CCC को मुंबई इंडियंस के क्रिकेटिंग अनुभव का लाभ मिलेगा।

मैथ्यू ब्रीट्ज़के: वनडे डेब्यू पर रचा इतिहास, 150 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज़ मैथ्यू ब्रीट्ज़के: वनडे डेब्यू पर रचा इतिहास। उन्होंने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ लाहौर में खेले गए ट्राई-सीरीज़ के दूसरे मैच में शानदार 150 रन बनाए। वह पुरुष वनडे क्रिकेट में डेब्यू पर 150+ रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए। इस दौरान उन्होंने 1978 में डेसमंड हेन्स (148 रन) द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ा।

Matthew Breetzke: मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने वनडे डेब्यू पर रचा इतिहास, 150 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने
Matthew Breetzke: मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने वनडे डेब्यू पर रचा इतिहास, 150 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

ब्रीट्ज़के की ऐतिहासिक पारी

26 वर्षीय ब्रीट्ज़के ने कप्तान टेम्बा बवुमा के साथ पारी की शुरुआत की और शुरुआत में संयम के साथ बल्लेबाज़ी की। पहली बाउंड्री उन्होंने शानदार ड्राइव के जरिए लगाई। उन्होंने 68 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और जेसन स्मिथ (41 रन) के साथ मिलकर अच्छी साझेदारी की।

इसके बाद, उन्होंने तेजी से रन बनाए और एक शानदार चौके के साथ अपना शतक पूरा किया। शतक के बाद उनका स्ट्राइक रेट और भी तेज हो गया। वह 150 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन इससे पहले उन्होंने इतिहास रच दिया। ब्रीट्ज़के ने अपनी 148 गेंदों की इस पारी में 11 चौके और 5 छक्के लगाए।

IPL 2025: WPL में RCB टीम की 3 सबसे अमीर खिलाड़ी

पुरुष वनडे डेब्यू पर सबसे बड़ी पारियां

खिलाड़ी स्कोर विपक्षी टीम साल
मैथ्यू ब्रीट्ज़के 150(148) न्यूज़ीलैंड 2025
डेसमंड हेन्स 148(136) ऑस्ट्रेलिया 1978
रहमानुल्लाह गुरबाज़ 127(127) आयरलैंड 2021
कॉलिन इन्ग्राम 124(126) ज़िम्बाब्वे 2010
मार्क चैपमैन 124*(116) यूएई 2015

साउथ अफ्रीका ने बनाया बड़ा स्कोर

ब्रीट्ज़के के आउट होने के बाद, वियान मुल्डर ने 60 गेंदों में 64 रन बनाए और साउथ अफ्रीका को 300 के पार पहुंचाया। लेकिन यह मैच इतना रन मारने के बाद भी साउथ अफ्रीका को हार का सामना करना पडा। इस मैच में न्यूज़ीलैंड की टीम चेस करने उतरी तो केन विलियम्सन का शतक और देवन कान्वे के 97 रन की पारी से बड़ी जीत हासिल की।

IPL 2025: WPL में RCB टीम की 3 सबसे अमीर खिलाड़ी

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 की शुरुआत 14 फरवरी से होने जा रही है, जहां डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात जायंट्स के बीच ओपनिंग मुकाबला खेला जाएगा।

RCB की टीम हमेशा से स्टार खिलाड़ियों से सजी रही है, और उनकी जबरदस्त फैन-फॉलोइंग देखने लायक होती है। इस टीम की पॉपुलैरिटी की एक वजह उनकी हाई-प्रोफाइल प्लेयर्स भी हैं, जो अपनी खेल प्रतिभा के साथ-साथ अपनी नेट वर्थ के लिए भी जानी जाती हैं।

इस ब्लॉग में हम बताने वाले है कि IPL 2025: RCB की WPL 2025 टीम की 3 सबसे अमीर खिलाड़ी कौन कौन है।

1. एलिस पैरी (₹115 करोड़ / $14 मिलियन)

ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज ऑलराउंडर एलिस पैरी सिर्फ RCB की ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर हैं। उनकी कुल संपत्ति $14 मिलियन (लगभग ₹115 करोड़) आंकी गई है।

IPL 2025: RCB की WPL 2025 टीम की 3 सबसे अमीर खिलाड़ी

एलिस पैरी 2007 से इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रही हैं और वह महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं। WPL 2024 में RCB की जीत में भी उन्होंने काफी भूमिका निभाई थी, जहां उन्होंने 347 रन बनाए (औसत 69.40) और साथ ही महत्वपूर्ण विकेट भी लिए।

उनकी जबरदस्त बैटिंग, बॉलिंग, खूबसूरती और एलीगेंस ने उन्हें दुनिया की सबसे लोकप्रिय महिला क्रिकेटर बना दिया है। उनके पास कई ब्रांड एंडोर्समेंट हैं, जिससे उनकी नेट वर्थ तेजी से बढ़ी है।

2. डैनी वायट-हॉज (₹41 करोड़ / $5 मिलियन)

इंग्लैंड की अनुभवी ऑलराउंडर डैनी वायट-हॉज WPL 2024 में UP Warriorz टीम का हिस्सा थीं, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। हालांकि, WPL 2025 में RCB ने उन्हें ₹30 लाख में अपनी टीम में शामिल किया है।

IPL 2025: RCB की WPL 2025 टीम की 3 सबसे अमीर खिलाड़ी

NetWorth.com के अनुसार, वायट की कुल संपत्ति $5 मिलियन (लगभग ₹41 करोड़) है। वह इंग्लैंड के लिए 2010 से इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रही हैं और दुनिया की सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में गिनी जाती हैं।

इसके अलावा, वह इंग्लैंड में Southern Brave (The Hundred) और ऑस्ट्रेलिया में WBBL की अलग-अलग तीन टीमों के लिए भी खेल चुकी हैं। अब RCB के फैंस उम्मीद कर रहे होंगे कि वायट अपने दमदार प्रदर्शन से टीम को WPL 2025 का खिताब बचाने में मदद करेंगी।

3. स्मृति मंधाना की सम्पत्ति ₹33 करोड़ \ $4 मिलियन के लगभग 

RCB की कप्तान और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वाइस-कप्तान स्मृति मंधाना दुनिया की सबसे लोकप्रिय महिला क्रिकेटर्स में से एक हैं। Times of India के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति $4 मिलियन (लगभग ₹33 करोड़) है।

IPL 2025: RCB की WPL 2025 टीम की 3 सबसे अमीर खिलाड़ी

मंधाना भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) की Grade A अनुबंध सूची में शामिल हैं, जिससे उन्हें सालाना ₹50 लाख मिलते हैं। इसके अलावा, वह WPL, WBBL (ऑस्ट्रेलिया), और द हंड्रेड (इंग्लैंड) जैसी विभिन्न लीग्स में भी खेलती हैं, जहां से उनकी अच्छी खासी कमाई होती है।

वह सिर्फ क्रिकेट से ही नहीं बल्कि Adidas, Red Bull, Boost, Mastercard जैसी कई बड़ी कंपनियों के विज्ञापनों से भी मोटी कमाई करती हैं। यह सब उन्हें न सिर्फ RCB की, बल्कि भारत की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर्स में से एक बनाता है।

Rohit Sharma Net Worth | रोहित शर्मा नेट वर्थ

FAQ

1. RCB की WPL 2025 टीम की सबसे अमीर खिलाड़ी कौन है?

एलिस पैरी (नेट वर्थ – ₹115 करोड़ / $14 मिलियन)

2. स्मृति मंधाना की कुल संपत्ति कितनी है?

उनकी कुल संपत्ति ₹33 करोड़ ($4 मिलियन) है।

3. डैनी वायट की नेट वर्थ कितनी है?

डैनी वायट की कुल संपत्ति ₹41 करोड़ ($5 मिलियन) है।

4. एलिस पैरी की नेट वर्थ इतनी ज्यादा क्यों है?

वह 2007 से इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रही हैं, WPL, WBBL और द हंड्रेड जैसी लीग्स में हिस्सा लेती हैं और उनके पास कई बड़े ब्रांड एंडोर्समेंट भी हैं।

5. RCB की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय खिलाड़ी कौन है?

स्मृति मंधाना (₹33 करोड़) जो एक बाये हाथ की ओपनर बल्लेबाज है।

6. क्या डैनी वायट पहली बार WPL में खेल रही हैं?

नहीं, वह WPL 2024 में वह टीम का हिस्सा थीं, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था।

7. स्मृति मंधाना की कमाई के मुख्य स्रोत क्या हैं?

BCCI की केंद्रीय अनुबंध राशि, WPL, WBBL, द हंड्रेड में खेलना और ब्रांड एंडोर्समेंट।

8. एलिस पैरी WPL में कब से खेल रही हैं?

वह 2023 से WPL का हिस्सा हैं और RCB की जीत में अहम योगदान दिया था।

9. WPL 2025 में RCB की पहली मैच कब और किसके खिलाफ है?

14 फरवरी 2025 को गुजरात जायंट्स के खिलाफ।

10. क्या ये खिलाड़ी RCB को WPL 2025 जीतने में मदद कर पाएंगी?

ये तीनों खिलाड़ी RCB की रीढ़ हैं और अगर उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया, तो RCB के पास खिताब बचाने का शानदार मौका रहेगा।