Galaxy S26 Edge और S26 Pro में होगी बेहतर बैटरी – Samsung ने किया बड़ा खुलासा

Samsung अपनी अगली फ्लैगशिप Galaxy S26 Edge को लेकर तैयारियों में जुटा है, और अब एक नए लीक में सामने आया है कि कंपनी इस बार यूज़र्स की पुरानी शिकायतों को ध्यान में रखते हुए बैटरी पर खास काम कर रही है। पिछले साल Galaxy S25 Edge को उसकी पतली और हल्की बॉडी के लिए काफी पसंद किया गया था, लेकिन इसकी छोटी बैटरी ने यूज़र्स को थोड़ा निराश किया था। अब ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक Galaxy S26 Edge और Galaxy S26 Pro में बड़ी बैटरी मिलने वाली है, जो यूज़र्स को पहले से ज्यादा बैकअप दे सकेगी।

Galaxy S26 Edge और S26 Pro में होगी बेहतर बैटरी – Samsung ने किया बड़ा खुलासा
Samsung Galaxy S26 Series

Galaxy S26 Pro में मिलेगा 4,300mAh का पावर बैकअप

Galaxy S26 Pro को इस साल के Galaxy S25 के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर लाया जा रहा है, और इसमें 4,300mAh की बैटरी दी जाएगी। यह पिछले मॉडल से 300mAh ज्यादा है, यानी Samsung ने उस कमज़ोरी को दूर करने की पूरी कोशिश की है जो पहले यूज़र्स को खटकी थी। इस डिवाइस के जनवरी 2026 में लॉन्च होने की संभावना है, और यह अपने साथ बेहतर बैटरी के साथ बेहतर परफॉर्मेंस भी लाने की तैयारी में है।

Galaxy S26 Edge में भी हुआ सुधार, लेकिन थोड़ा बैलेंस्ड अंदाज़ में

S26 Edge की बात करें तो यह Galaxy S25 Edge का सीधा सक्सेसर होगा, और इसमें 4,200mAh की बैटरी दी गई है। यह पिछले मॉडल से ज़रूर 300mAh ज्यादा है, लेकिन Galaxy S25+ की 4,900mAh बैटरी के मुकाबले अभी भी थोड़ा पीछे है। फिर भी, जो लोग S25 Edge की बैटरी से निराश थे, उन्हें S26 Edge में थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।

Galaxy S26 Ultra रहेगा सबसे दमदार

सीरीज़ का सबसे हाई-एंड मॉडल यानी Galaxy S26 Ultra, 5,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आएगा, जिसमें 60W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दी जा रही है। यही नहीं, इस फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 2 चिपसेट मिलने वाला है, जबकि बाकी कुछ मॉडल्स में Samsung की खुद की नई 2nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड Exynos 2600 चिप भी देखने को मिल सकती है। यानी परफॉर्मेंस के मामले में भी ये डिवाइसेज़ टक्कर देने वाले होंगे।

कैमरा और चार्जिंग को लेकर बड़ी उम्मीदें

हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि S26 Edge और Pro में फास्ट चार्जिंग को लेकर क्या नया मिलेगा, लेकिन कैमरा परफॉर्मेंस के मामले में Samsung कुछ बड़ा देने की योजना बना रहा है। नए प्रोसेसर और बड़ी बैटरी के साथ इन डिवाइसेज़ का फोकस इस बार ज़्यादा बैलेंस्ड एक्सपीरियंस देने पर है।

Infinix GT 30 5G+ : मिड-बजट सेगमेंट में मचाने आ रहा है धमाल! 90FPS की कर सकते है गेमिंग

Infinix अपने GT सीरीज को और विस्तार देते हुए बहुत जल्द भारतीय बाजार में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसका नाम होगा Infinix GT 30 5G+। यह फोन खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए पेश किया जाएगा जो मिड-रेंज में दमदार परफॉर्मेंस, शानदार डिस्प्ले और आकर्षक डिजाइन की तलाश कर रहे हैं। GT सीरीज को गेमिंग-केंद्रित माना जाता है, और GT 30+ इस कड़ी को और आगे बढ़ाने वाला है। यह फोन कंपनी के पिछले मॉडल Infinix GT 30 Pro से सस्ता होगा लेकिन परफॉर्मेंस और फीचर्स के मामले में किसी भी तरह की कटौती की उम्मीद नहीं की जा रही है।

Infinix GT 30 5G+ : मिड-बजट सेगमेंट में मचाने आ रहा है धमाल! 90FPS की कर सकते है गेमिंग
Infinix GT 30 5G+

कीमत: ₹20,000 से कम में मिल सकता है यह दमदार 5G फोन

Infinix GT 30 Pro को भारत में ₹24,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज दी गई थी। वहीं इसका 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹26,999 में उपलब्ध है। ऐसे में GT 30+ को एक सस्ता विकल्प बनाते हुए ₹19,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि लॉन्च ऑफर्स के साथ यह फोन ₹20,000 के अंदर ही उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे यह उन यूज़र्स को भी आकर्षित करेगा जो पावरफुल फोन के साथ बजट को भी ध्यान में रखते हैं।

कैमरा: 108MP कैमरा सेटअप के साथ फोटोग्राफी का भी मिलेगा जबरदस्त अनुभव

GT 30+ में कैमरा सेटअप भी काफ़ी तगड़ा हो सकता है। GT 30 Pro की बात करें तो उसमें कंपनी ने 108MP का डुअल रियर कैमरा दिया था, जो शानदार डिटेलिंग और लो-लाइट फोटोग्राफी में बेहतर रिजल्ट देता है। साथ ही इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा भी है जो हाई-क्वालिटी सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए पर्याप्त माना जा रहा है। GT 30 5G+ में भी कंपनी इस कैमरा सेटअप को बरकरार रख सकती है या फिर मामूली बदलाव के साथ इसे थोड़ा हल्का बना सकती है ताकि इसकी कीमत कंट्रोल में रहे। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसकी इमेज क्वालिटी और वीडियो शूटिंग एक्सपीरियंस GT सीरीज की पहचान के मुताबिक दमदार रहेगा।

परफॉर्मेंस, डिस्प्ले और बैटरी: गेमिंग और एंटरटेनमेंट दोनों के लिए बेहतरीन

GT 30 Pro की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रोसेसर है — इसमें दिया गया है MediaTek Dimensity 8350 Ultimate, जो कि एक पावरफुल और एनर्जी एफिशिएंट 5G चिपसेट है। GT 30+ में भी इसी चिपसेट को बनाए रखा जा सकता है या फिर इसका थोड़ा अंडरक्लॉक वर्जन इस्तेमाल किया जा सकता है ताकि बैलेंस बना रहे। डिस्प्ले की बात करें तो इस सीरीज में मिलता है 6.78 इंच का 144Hz AMOLED पैनल, जो गेमिंग, मूवी और डे-टू-डे यूज़ में स्मूथ और रिच विज़ुअल एक्सपीरियंस देता है।
फोन में दी गई 5,500mAh की बैटरी लंबा बैकअप देती है और इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। GT 30+ में कंपनी इस चार्जिंग टेक को थोड़ा ट्रिम कर सकती है लेकिन बैटरी बैकअप की मजबूती में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Overall

अगर आप ₹20,000 के अंदर एक ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो स्टाइलिश भी हो, गेमिंग के लिए तैयार भी हो और फोटोग्राफी में भी बढ़िया रिजल्ट दे — तो Infinix GT 30 5G+ एक शानदार विकल्प बन सकता है। लॉन्च डेट और ऑफिशियल डिटेल्स के लिए थोड़ा इंतजार जरूर करना होगा, लेकिन लीक और रुझानों से इतना तय है कि Infinix एक बार फिर मिड-बजट सेगमेंट में बड़ा धमाका करने जा रहा है।

Infinix GT 30 Pro स्पेसिफिकेशन्स

12GB RAM + 256GB Storage
MediaTek Dimensity 8350 Ultimate
6.78″ 144Hz AMOLED Display
108MP Dual Back Camera
13MP Front Camera
5,500mAh Battery
45W fast charging
30W wireless charge

iQOO 15 का टीज़र हुआ शुरू, सितंबर के अंत में हो सकती है इस धांसू फोन की लॉन्चिंग!

iQOO ने अपने अगली फ्लैगशिप सीरीज़ की पुष्टि कर दी है। अफवाहें सही निकलीं — अगला फोन iQOO 14 नहीं, बल्कि iQOO 15 होगा। इसका कारण माना जा रहा है Tetraphobia (अंक 4 से डर या परहेज), जो कई एशियाई देशों में आम है।
ब्रांड ने आज चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर iQOO 15 का नाम कन्फर्म करते हुए इसका प्रमोशनल कैंपेन शुरू कर दिया है।

iQOO 15 का टीज़र हुआ शुरू, सितंबर के अंत में हो सकती है इस धांसू फोन की लॉन्चिंग!
iQOO 15

क्यों इतनी जल्दी हुआ टीज़र शुरू?

दरअसल, iQOO 13 को पिछले साल अक्टूबर में अनाउंस किया गया था और नवंबर में मार्केट में लाया गया था। लेकिन इस बार गेम बदला हुआ लगता है।
Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट 23 सितंबर को ऑफिशियली लॉन्च होने जा रहा है, और माना जा रहा है कि iQOO 15 इस नए प्रोसेसर के साथ आने वाले सबसे पहले फोन्स में से एक होगा।
लीकर Digital Chat Station के मुताबिक, iQOO 15 के साथ-साथ Xiaomi 16, Honor Magic8, और Realme GT 8 Pro भी अक्टूबर की शुरुआत से पहले चीन में लॉन्च हो सकते हैं।
आज iQOO की ओर से आया यह टीज़र इस बात को और मजबूत करता है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो…

हालांकि कंपनी ने अभी तक ऑफिशियल फीचर्स नहीं बताए हैं, लेकिन लीक्स और अफवाहों से कुछ अहम बातें सामने आई हैं:
6.85 इंच का QHD+ Samsung LTPO OLED डिस्प्ले
फ्लैट स्क्रीन डिज़ाइन

50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ)

अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर

100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट, साथ ही वायरलेस चार्जिंग का भी ऑप्शन मिलने की संभावना है।

नोट: कंपनी ने फिलहाल सिर्फ इतना बताया है कि 1 अगस्त को शंघाई में एक प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें विजेताओं को iQOO 15 गिफ्ट किया जाएगा।

ये भी देखें: iQOO 13 5G Price: नए कलर वैरिएंट के साथ iQOO ने लाया फ्लैगशिप स्मार्टफोन जिसका लोग कर रहे थें बेसबरी से इंतजार, क्या कीमत में भी किए गए हैं बदलाव?

iQOO Z10R vs CMF Phone 2 Pro: कौन-सा बजट 5G स्मार्टफोन देता है बेहतर परफॉर्मेंस के साथ तगड़ा कैमरा और बैटरी बैकअप?

Samsung Galaxy Tab S11 Ultra: पावरफुल बैटरी और अपग्रेडेड डिज़ाइन के साथ जल्द होगा लॉन्च! देखे पूरे फीचर्स

Samsung की आने वाली प्रीमियम टैबलेट Samsung Galaxy Tab S11 Ultra को लेकर धीरे-धीरे नई जानकारियाँ सामने आ रही हैं। हाल ही में सामने आई एक सर्टिफिकेशन में इसके बैटरी और चार्जिंग से जुड़ी अहम डिटेल्स का खुलासा हुआ है। यह डिवाइस पिछले मॉडल के मुकाबले कुछ छोटे लेकिन उपयोगी अपग्रेड्स के साथ आ रही है, जो रोज़मर्रा के इस्तेमाल में बेहतर परफॉर्मेंस दे सकती है।

Samsung Galaxy Tab S11 Ultra: पावरफुल बैटरी और अपग्रेडेड डिज़ाइन के साथ जल्द होगा लॉन्च! देखे पूरे फीचर्स
Samsung Galaxy Tab S11 Ultra

पहले से बड़ी बैटरी और वही तेज़ चार्जिंग स्पीड

Galaxy Tab S11 Ultra को 11,600mAh की बैटरी के साथ सर्टिफिकेशन मिला है, जो पिछले साल लॉन्च हुई Tab S10 Ultra की 11,200mAh बैटरी से थोड़ी बड़ी है। यह अपग्रेड मामूली दिखता है, लेकिन यह टैबलेट की बैटरी लाइफ को थोड़ा और बेहतर बना सकता है। चार्जिंग स्पीड की बात करें तो यह डिवाइस 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, ठीक वैसे ही जैसे इसका प्रीडेसर करता था। यानी आपको नया चार्जर खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी, लेकिन चार्जिंग टाइम में भी कोई खास बदलाव नहीं आएगा।

कई वेरिएंट्स और पावरफुल MediaTek प्रोसेसर

Samsung Galaxy Tab S11 Ultra को Wi-Fi only, Wi-Fi + 5G और एक साउथ कोरिया-एक्सक्लूसिव वर्जन में लॉन्च किया जाएगा। इसके अंदर MediaTek का Dimensity 9400+ चिपसेट दिया गया है, जो परफॉर्मेंस के मामले में बड़ा कदम माना जा रहा है। इस प्रोसेसर में एक पावरफुल Cortex-X925 कोर शामिल है, जिसकी क्लॉक स्पीड 3.73GHz तक जाती है और इसके साथ 12-कोर GPU भी है। इसका मतलब है कि यह टैबलेट गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और मल्टीटास्किंग जैसे भारी कामों के लिए पूरी तरह तैयार है।

Android 16, One UI 8 और 12GB RAM के साथ शानदार एक्सपीरियंस

यह नया टैबलेट Android 16 पर बेस्ड One UI 8 इंटरफेस के साथ आउट ऑफ द बॉक्स आएगा। साथ ही, इसमें 12GB रैम दी गई है, जो कि प्रोफेशनल यूज़र्स और पावर यूज़र्स के लिए एकदम उपयुक्त है। Samsung इस बार साफ-सुथरे डिज़ाइन की तरफ गया है — टैबलेट के रियर साइड से S Pen चार्जिंग स्ट्रिप को हटा दिया गया है, जिससे इसकी लुक और ज्यादा प्रीमियम लगती है। फ्रंट में भी नॉच को थोड़ा छोटा किया गया है जिससे स्क्रीन की यूसेज स्पेस बढ़ गई है।

लॉन्च टाइमलाइन और मार्केट में टक्कर

उम्मीद की जा रही है कि Galaxy Tab S11 Ultra को Samsung अक्टूबर 2025 में लॉन्च करेगा। यह टैबलेट सीधे Apple iPad Pro और Lenovo की हाई-एंड टैबलेट्स को टक्कर देगा। हालांकि बदलाव बहुत बड़े नहीं हैं, लेकिन Samsung का फोकस बेहतर सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस और परफॉर्मेंस अपग्रेड पर रहा है। ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि क्या ये छोटे-छोटे इंप्रूवमेंट्स इसे प्रीमियम टैबलेट मार्केट में नंबर वन बनाए रख पाएंगे या नहीं।

ये भी देखें: Samsung Galaxy F36 5G | सैमसंग अब मिड-रेंज में ला रहा अपना फ्लैगशिप लेवल का फोन! फीचर्स ऐसे जो आपको कर देंगे हैरान…

Samsung Galaxy Z Flip7 | सैमसंग के फ्लिप कैटिगरी में जुड़ा एक और धांसू फीचर्स से लोडेड फ्लिप फोन! इसके फीचर्स आपको कर देंगे हैरान।

Samsung Galaxy Tab S11 सीरीज़ इस साल होगी लॉन्च, कंपनी ने किया कन्फर्म! इसके साथ ही होंगी और भी कई बड़ी लॉन्चिंग

पिछले साल Samsung ने Galaxy Tab S10+ और Tab S10 Ultra लॉन्च किए थे। अब सभी की निगाहें उनकी अगली जनरेशन, Samsung Galaxy Tab S11 सीरीज़, पर हैं। कंपनी ने भले ही अब तक लॉन्च की तारीख नहीं बताई हो, लेकिन हाल ही में हुए Q2 2025 की अर्निंग कॉल में यह साफ कर दिया कि इस सीरीज़ की लॉन्चिंग 2025 के दूसरे हाफ में की जाएगी।

Samsung Galaxy Tab S11 सीरीज़ इस साल होगी लॉन्च, कंपनी ने किया कन्फर्म! इसके साथ ही होंगी और भी कई बड़ी लॉन्चिंग
Samsung Galaxy Tab S11 Series

सिर्फ टैबलेट ही नहीं, और भी बड़ी लॉन्चिंग है प्लान में शामिल

Samsung ने Earnings Call के दौरान यह भी साफ किया कि 2025 में कंपनी केवल टैबलेट ही नहीं, बल्कि XR डिवाइसेज़ (Extended Reality) और TriFold डिवाइसेज़ भी मार्केट में उतारेगी। इसका मतलब है कि Samsung इस साल गैलेक्सी इकोसिस्टम को और व्यापक और इनोवेटिव बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

कौन-कौन से मॉडल्स होंगे लॉन्च?

Samsung ने Galaxy Tab S11 लाइनअप में कितने मॉडल्स होंगे, इस पर तो कुछ नहीं कहा, लेकिन अफवाहों और लीक्स के अनुसार हमें दो डिवाइसेज़ देखने को मिल सकती हैं:
Galaxy Tab S11
Galaxy Tab S11 Ultra
इनमें से Ultra वेरिएंट की लाइव इमेज और एक लीक रेंडर भी पिछले महीने सामने आया था, जिससे इसके डिजाइन को लेकर काफी बातें कही जा रही हैं।

Samsung ने Earnings Call में क्या कहा?

कंपनी के ऑफिशियल बयान के अनुसार:
“स्मार्टफोन्स से आगे बढ़ते हुए, हम इस साल की दूसरी छमाही में गैलेक्सी की ताकत को और बढ़ाने के लिए नए प्रोडक्ट्स ला रहे हैं, जिसमें अगली जनरेशन के फॉर्म फैक्टर शामिल हैं। सबसे पहले, हम Galaxy Tab S11 सीरीज़ को पेश करेंगे, जो एडवांस AI कैपेबिलिटीज से लैस होगी।”
साथ ही कंपनी ने यह भी बताया कि मिड-रेंज और बजट सेगमेंट के लिए नए टैबलेट्स भी तैयार किए जा रहे हैं।

कब तक होगी लॉन्च Galaxy Tab S11 सीरीज़?

Samsung ने फिलहाल लॉन्च की सटीक तारीख नहीं बताई है लेकिन यह कन्फर्म किया है कि Galaxy Tab S11 सीरीज़ 2025 की दूसरी छमाही, यानी जुलाई से दिसंबर के बीच, लॉन्च की जाएगी। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि सितंबर या अक्टूबर में यह डिवाइसेज़ बाजार में आ सकती हैं।
यह निश्चित है कि Samsung 2026 से पहले Galaxy Tab S11 लाइनअप को बाजार में लाने की योजना पर काम कर रही है।

ये भी देखें: Samsung Galaxy S26 Ultra: अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन कैटेगरी की पहली झलक!

Samsung Galaxy S25 Edge | 5.8mm स्लिम और Sanpdragon के लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ हुआ लॉन्च, कीमत है इतनी!

Samsung Galaxy S25 Ultra | Dynamic डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी और दमदार प्रोसेसर के साथ Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन हुआ लॉन्च

Nothing Phone (3) Android 16 Release date हुआ कन्फर्म: अगस्त में आने वाला है बीटा अपडेट – Nothing OS 4.0 की होगी शुरुआत

Nothing Phone (3) Android 16 Release date के साथ अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन के लिए एक बड़ी अपडेट की तैयारी कर ली है। कंपनी ने ऐलान किया है कि अगस्त के पहले हफ्ते से Android 16 पर बेस्ड Nothing OS 4.0 का बीटा वर्ज़न रोलआउट किया जाएगा।

Nothing Phone (3) Android 16 Release date हुआ कन्फर्म: अगस्त में आने वाला है बीटा अपडेट – Nothing OS 4.0 की होगी शुरुआत
Nothing OS 4.0

क्या होगा खास इस बीटा अपडेट में?

Nothing ने कहा है कि यह एक क्लोज़ बीटा प्रोग्राम होगा। यानी ये अपडेट सभी को नहीं मिलेगा, सिर्फ उन्हीं यूज़र्स को मिलेगा जो इस प्रोग्राम के लिए चुने जाएंगे।
Phone (3) यूज़र्स अगर इस बीटा अपडेट को ट्राय करना चाहते हैं, तो उन्हें एक फॉर्म भरना होगा।
Nothing अगस्त के पहले हफ्ते में सिलेक्टेड यूज़र्स से संपर्क करेगा।
इसके बाद, पहला बीटा वर्ज़न 3 अगस्त के करीब एक हफ्ते के अंदर रोलआउट कर दिया जाएगा।

क्या-क्या मिलेगा इस अपडेट में?

Nothing का कहना है कि यह अपडेट सिर्फ Android 16 फीचर्स तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें एक नया और बेहतर डिज़ाइन सिस्टम भी देखने को मिलेगा। इसका मकसद है यूज़र इंटरफेस को और ज़्यादा सिंपल, स्मार्ट और एकजुट बनाना।
हालांकि फिलहाल तक सभी फीचर्स का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन कंपनी ने साफ किया है कि इस बीटा बिल्ड में Android 16 के सभी बेसिक फीचर्स तो होंगे ही, साथ ही UI में काफी सुधार देखने को मिलेगा।

कब तक चलेगा बीटा प्रोग्राम?

Nothing का यह बीटा प्रोग्राम सितंबर की शुरुआत तक चलेगा। यानी जो भी यूज़र इस बीटा में शामिल होंगे, वे लगभग एक महीने तक Nothing OS 4.0 को टेस्ट कर पाएंगे।

मेरी अपनी की राय

अगर आप टेक्नोलॉजी के शौकीन हैं और सबसे पहले नए फीचर्स आज़माना पसंद करते हैं, तो यह बीटा प्रोग्राम आपके लिए है। हां, ध्यान रखें कि बीटा अपडेट में कभी-कभी छोटे-मोटे बग्स आ सकते हैं, तो इसे सिर्फ वही यूज़ करें जिन्हें टेक्निकल चीज़ों से निपटना आता है।

Redmi Note 14 SE 5G की पहली सेल शुरू – दमदार फीचर्स के साथ शुरुआती कीमत मात्र ₹13,999 रूपये

Redmi ने अपना नया मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन, Redmi Note 14 SE 5G, भारत में लॉन्च कर दिया है और इसकी पहली सेल 1 अगस्त से शुरू हो रही है। दमदार डिस्प्ले, पावरफुल कैमरा और भरोसेमंद बैटरी के साथ ये फोन बेहद आकर्षक डील बन चुका है। बैंक ऑफर के साथ इसे आप सिर्फ ₹13,999 में खरीद सकते हैं।

Redmi Note 14 SE 5G की पहली सेल शुरू – दमदार फीचर्स के साथ शुरुआती कीमत मात्र ₹13,999 रूपये
Redmi Note 14 SE 5G

Redmi Note 14 SE 5G – स्पेसिफिकेशन्स

फीचर डिटेल
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7025 Ultra (6nm), ऑक्टा-कोर
डिस्प्ले 6.67″ FHD+ AMOLED, 120Hz, 2100nits ब्राइटनेस, Dolby Vision
रैम और स्टोरेज 6GB RAM + 128GB स्टोरेज
रियर कैमरा 50MP (Sony LYT-600) + 8MP अल्ट्रावाइड + 2MP मैक्रो
फ्रंट कैमरा 20MP सेल्फी कैमरा
बैटरी 5,110mAh, 45W फास्ट चार्जिंग
ऑडियो डुअल स्टीरियो स्पीकर, Dolby Audio
OS Android 15 पर आधारित HyperOS 2.0
सेफ्टी Corning Gorilla Glass 5
कलर ऑप्शन Crimson Red, Mystic White, Titan Black
कीमत ₹14,999 (₹13,999 बैंक ऑफर के साथ)
सेल डेट 1 अगस्त 2025

कितनी है कीमत और कहां मिलेगा?

Redmi Note 14 SE 5G की भारत में शुरुआती कीमत ₹14,999 रखी गई है, जो कि इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है।
लेकिन अगर आप सेल में चुनिंदा बैंक कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो ₹1,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा, जिससे इसकी इफेक्टिव कीमत ₹13,999 हो जाती है।
सेल स्टार्ट: 1 अगस्त 2025

मिलने की जगह:
Flipkart
Xiaomi India ई-स्टोर
ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स और अन्य ऑथराइज्ड पार्टनर्स
फोन को तीन शानदार कलर ऑप्शन में पेश किया गया है:
Crimson Red, Mystic White और Titan Black

बैटरी और चार्जिंग – दिन भर की पावर

Redmi Note 14 SE में दी गई है बड़ी 5,110mAh बैटरी, जो आसानी से पूरे दिन साथ निभाती है। इसके साथ मिलता है 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट, जिससे फोन मिनटों में चार्ज हो जाता है।
साथ ही, डुअल स्टीरियो स्पीकर Dolby Audio के साथ, म्यूज़िक और मूवीज़ का एक्सपीरियंस और भी बेहतरीन बनाते हैं।

कैमरा – Sony सेंसर के साथ शानदार फोटोग्राफी

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें:
50MP Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा
8MP अल्ट्रावाइड लेंस
2MP मैक्रो कैमरा सेंसर्स दिए गए है।
सेल्फी के लिए मिलता है 20MP का फ्रंट कैमरा, जो आपके हर पोर्ट्रेट को प्रो लेवल बना देता है।

डिस्प्ले – AMOLED स्क्रीन के साथ Dolby Vision

Redmi Note 14 SE 5G में आपको मिलती है बड़ी और ब्राइट 6.67-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले, जो सपोर्ट करता है:

120Hz रिफ्रेश रेट
2160Hz टच सैंपलिंग रेट
2100nits पीक ब्राइटनेस
HDR10+ और Dolby Vision

स्क्रीन को Corning Gorilla Glass 5 का प्रोटेक्शन भी मिला है, जिससे यह accidental drops से काफी हद तक सेफ रहती है।

परफॉर्मेंस – MediaTek Dimensity चिपसेट के साथ दमदार OS

फोन में नया MediaTek Dimensity 7025 Ultra प्रोसेसर दिया गया है, जो डेली टास्क से लेकर मल्टीटास्किंग तक सब कुछ स्मूदली हैंडल करता है।

इसके अलावा इसमें:

6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है।
यह स्मार्टफोन Android 15 पर आधारित HyperOS 2.0 पर चलता है, जो नए फीचर्स और स्मूद एक्सपीरियंस के लिए तैयार है।

मेरी माने तो…

अगर आप ₹15,000 के बजट में एक 5G फोन लेना चाहते हैं जिसमें बेहतरीन कैमरा, ब्राइट डिस्प्ले और स्टेबल परफॉर्मेंस मिले, तो Redmi Note 14 SE 5G आपके लिए एक strong contender हो सकता है।

नोट: याद रखें, इसकी पहली सेल 1 अगस्त को शुरू हो रही है।

अगस्त में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन – जानिए इस बार भारतीय बाजार में कौन-कौन से धमाकेदार डिवाइसेज़ आने वाले हैं 

अगस्त में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन से पहले हमने जुलाई में सभी प्राइस रेंज में कई दमदार स्मार्टफोन लॉन्च होते देखे – चाहे वो Nothing का पहला फ्लैगशिप हो, Samsung के नए फोल्डेबल्स, OnePlus, Vivo और Motorola के मिड-रेंज ऑप्शन, या कुछ बजट-फ्रेंडली डिवाइसेज़। अब अगस्त भी कुछ कम नहीं रहने वाला, क्योंकि इस महीने भी कई ज़बरदस्त स्मार्टफोन लॉन्च के लिए तैयार हैं।
अगर आप नया फोन लेने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा इंतज़ार करना फायदे का सौदा हो सकता है। यहां हम अगस्त 2025 में आने वाले सभी चर्चित फोनों की लिस्ट, उनकी लॉन्च डेट और अहम जानकारी के साथ ला रहे हैं।

अगस्त में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन – जानिए इस बार भारतीय बाजार में कौन-कौन से धमाकेदार डिवाइसेज़ आने वाले हैं 
UPCOMING PHONE IN AUGUST 2025

1. Vivo V60

अगस्त में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन – जानिए इस बार भारतीय बाजार में कौन-कौन से धमाकेदार डिवाइसेज़ आने वाले हैं 
Vivo V60

संभावित लॉन्च डेट: 12 अगस्त 2025

Vivo का ये नया स्मार्टफोन BIS और दूसरे सर्टिफिकेशन क्लियर कर चुका है।

इसके मुख्य फीचर्स हो सकते हैं:
6.67-इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले
Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर
6,500mAh बैटरी + 90W फास्ट चार्जिंग
50MP + 8MP + 50MP कैमरा सेटअप (3x ऑप्टिकल ज़ूम)

2. Google Pixel 10 Series

अगस्त में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन – जानिए इस बार भारतीय बाजार में कौन-कौन से धमाकेदार डिवाइसेज़ आने वाले हैं 
Google pixel 10 Series

लॉन्च डेट: 21 अगस्त 2025

सबसे ज़्यादा चर्चा में रहने वाला फोन यही है। इस बार Google कुल 4 मॉडल लॉन्च करेगा – Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold।
डिज़ाइन पहले जैसे ही लगते हैं, लेकिन अंदर बहुत कुछ बदला गया है।

Pixel 10 में मिल सकते हैं:
50MP + 12MP + 10.8MP ट्रिपल रियर कैमरा
6.3-इंच OLED डिस्प्ले
12GB RAM
4,970mAh बैटरी (29W वायर्ड, 15W वायरलेस चार्जिंग)
Pixel 10 Pro/XL में हो सकता है:
50MP मेन + 48MP टेलीफोटो + 48MP अल्ट्रावाइड कैमरा
42MP सेल्फी कैमरा
Pro मॉडल में 4,870mAh बैटरी
Pro XL में बड़ी 6.8-इंच स्क्रीन और 39W चार्जिंग

3. Oppo K13 Turbo Series

अगस्त में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन – जानिए इस बार भारतीय बाजार में कौन-कौन से धमाकेदार डिवाइसेज़ आने वाले हैं 
OPPO K13 Turbo Series

संभावित लॉन्च: अगस्त की शुरुआत

Oppo ने चीन में लॉन्च के बाद भारत में भी Turbo और Turbo Pro लॉन्च करने की योजना बनाई है।

संभावित स्पेसिफिकेशन:
6.8-इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले
50MP + 2MP डुअल कैमरा, 16MP सेल्फी
7,000mAh बैटरी + 80W चार्जिंग
K13 Turbo: Dimensity 8450
K13 Turbo Pro: Snapdragon 8s Gen 4

4. Redmi 15C

अगस्त में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन – जानिए इस बार भारतीय बाजार में कौन-कौन से धमाकेदार डिवाइसेज़ आने वाले हैं 
Redmi 15C

संभावित लॉन्च: अगस्त के बीच में

यह Redmi का एक बजट स्मार्टफोन है जिसकी कीमत ₹15,000 से कम होने की उम्मीद है।

संभावित स्पेसिफिकेशन:
6.9-इंच 120Hz LCD
Helio G81 चिपसेट
50MP रियर + 16MP सेल्फी कैमरा
6,000mAh बैटरी + 33W चार्जिंग
साइड फिंगरप्रिंट, NFC, IP64 रेटिंग

5. Vivo Y400 5G

अगस्त में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन – जानिए इस बार भारतीय बाजार में कौन-कौन से धमाकेदार डिवाइसेज़ आने वाले हैं 
Vivo Y400 5G

संभावित लॉन्च: अगस्त की शुरुआत

Vivo Y400 Pro के बाद अब Vivo Y400 5G बजट सेगमेंट में एंट्री लेने वाला है।

संभावित फीचर्स:
AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट
MediaTek Dimensity 7300
50MP कैमरा
5,500mAh बैटरी
रंग: Olive Green, Glam White
कीमत: ₹20,000 से कम

क्या और भी फोंस का किया जा सकता है इंतजार?

अगस्त की शुरुआत से ही मोबाइल बाज़ार में हलचल तेज़ हो जाएगी और हो सकता है इस लिस्ट में और भी नाम जुड़ें। अगर आप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो अगले कुछ हफ्तों में कई बेहतरीन ऑप्शन आने वाले हैं।

iPhone 17 Pro & 17 Pro Max में होने वाला है कैमरा के मामले में तगड़ा धमाका!

Apple इस साल सितंबर में अपने नए iPhones लॉन्च करेगा, और इस बार Pro मॉडल्स में कैमरा को लेकर जबरदस्त बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अगर नई लीक पर भरोसा करें, तो iPhone 17 Pro & 17 Pro Max में 8x ऑप्टिकल ज़ूम मिलेगा और एक नया Pro Camera ऐप भी देखने को मिलेगा, जो खासकर उन यूज़र्स के लिए होगा जो DSLR जैसी फोटोग्राफी मोबाइल में ही करना चाहते हैं।

iPhone 17 Pro & 17 Pro Max में होने वाला है कैमरा के मामले में तगड़ा धमाका!
iPhone 17 Pro & 17 Pro Max

8x ऑप्टिकल ज़ूम

अब तक iPhone 16 Pro Max में सिर्फ 5x ऑप्टिकल ज़ूम मिलता था, लेकिन iPhone 17 Pro Max में 8x तक का ऑप्टिकल ज़ूम दिया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक Apple एक ऐसा लेंस ला रहा है जो मूव भी कर सकता है—यानि आपको एक-एक स्टेप में फिक्स्ड ज़ूम नहीं मिलेगा, बल्कि आप एकदम स्मूद तरीके से कम या ज़्यादा ज़ूम कर पाएंगे। ये फीचर Samsung Galaxy S24 Ultra जैसे फोन को सीधी टक्कर देगा।

नया Pro Camera ऐप – प्रो लेवल कंट्रोल अब आपकी जेब में

Apple एक नया Pro Camera ऐप भी लाने की तैयारी कर रहा है, जो प्रोफेशनल फोटो और वीडियो शूटर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें ISO, शटर स्पीड, फोकस, फ्रेमरेट जैसी चीजों पर पूरा कंट्रोल मिलेगा। हो सकता है ये ऐप सिर्फ Pro मॉडल्स के लिए एक्सक्लूसिव हो, और यह Halide या Filmic Pro जैसे थर्ड-पार्टी ऐप्स की जरूरत ही खत्म कर दे।

और भी कई नए कैमरा फीचर्स

अब टेलीफोटो लेंस 48MP का होगा, जिससे ज़ूम के साथ डिटेल भी बढ़ेगी।
फ्रंट कैमरा अब भी 12MP का ही होगा, लेकिन इसमें भी सुधार देखने को मिल सकता है।
कैमरा कंट्रोल के लिए एक नया बटन फोन के टॉप एज पर भी दिया जाएगा, जो खासकर वीडियो क्रिएटर्स को पसंद आएगा।
साथ ही, फोन का लुक भी थोड़ा बदलेगा — कॉपर जैसा फिनिश और Apple लोगो अब बीच में होगा।

परफॉर्मेंस और बाकी बातें

iPhone 17 Pro में Apple का नया A19 Pro चिपसेट होगा, जो और भी ज्यादा पावरफुल होगा।
साथ ही इसमें 12GB RAM मिलेगी, जिससे मल्टीटास्किंग और हाई-एंड वीडियो एडिटिंग जैसे काम आसान हो जाएंगे।
Apple इस बार vapor chamber कूलिंग भी देने वाला है, जिससे फोन ज़्यादा गर्म नहीं होगा।
डिस्प्ले भी अब और दमदार होगा — स्क्रैच रेसिस्टेंट और एंटी-रिफ्लेक्टिव ताकि धूप में भी साफ-साफ दिखे।

आखिर में…

अगर आप iPhone 17 Pro या Pro Max खरीदने की सोच रहे हैं और कैमरा आपकी पहली पसंद है, तो इस बार का अपग्रेड वाकई में एक्साइटिंग होने वाला है। Apple सिर्फ नंबर्स नहीं बढ़ा रहा, बल्कि एकदम रियल यूज़ के हिसाब से इन चीजों को ऑप्टिमाइज़ कर रहा है।

One UI 8 Beta 4 अपडेट जारी: जाने Android 16 पर बेस्ड Samsung के नए फीचर्स और किए गए पूरे सुधार!

अगर आप Galaxy S25 Ultra यूज़र हैं और One UI 8 Beta का इंतज़ार कर रहे थे, तो आपके लिए खुशखबरी है! Samsung ने One UI 8 Beta 4 का नया अपडेट जारी कर दिया है। ये बीटा अपडेट कई नए फ़ीचर्स, सुधार और बग फिक्स के साथ आया है।

One UI 8 Beta 4 अपडेट जारी: जाने Android 16 पर बेस्ड Samsung के नए फीचर्स और किए गए पूरे सुधार!
One UI 8.0 BETA 4

क्या-क्या है नया?

Samsung IMS सर्विस में इमरजेंसी अपडेट का फीचर जोड़ा गया है
अब अगर IMS सर्विस को अपडेट करना जरूरी हो, तो एक पॉप-अप या नोटिफिकेशन यूज़र से परमिशन मांगेगा और अपडेट के बाद डिवाइस रीस्टार्ट कर सकता है।
Samsung DeX यूज़ करते हुए वीडियो प्लेबैक के दौरान अब फुल स्क्रीन स्विचिंग सपोर्ट मिलेगा
यानी DeX मोड में मल्टीटास्किंग और ज्यादा स्मूद होगी।

बग फिक्स और सुधार (Bug Fixes & Improvements)

Galaxy AI Reply Suggestions में आने वाली ऑपरेशन एरर को फिक्स किया गया है।

Bixby Routine Commands को वॉयस से ट्रिगर करने पर लोडिंग में जो देरी होती थी, उसे सुधारा गया है।

Lock Screen पर Quick Launch Icon एरिया में दिखने वाली display issues को ठीक किया गया है।

iNavi डैशकैम वीडियो को Gallery में एडिट करने में जो गड़बड़ी हो रही थी, अब वो ठीक कर दी गई है।

Fingerprint Sensor not responding का मैसेज जो लॉक स्क्रीन पर दिखता था, वो अब फिक्स हो चुका है।

Contacts List से कॉल स्वाइप करने पर अगर TalkBack ऑन हो, तो कॉल नहीं जा रही थी – अब ये समस्या भी हल कर दी गई है।

कैमरा स्विच करते समय (फ्रंट से रियर) जो लेवल गेज में flickering आ रही थी, अब वो ठीक हो गई है।

कुल मिलाकर सॉफ्टवेयर स्टेबिलिटी को बेहतर बनाया गया है, और कई ऐप्स के ज़रिए अपडेट्स किए गए हैं।

अंतिम बात

ये अपडेट One UI 8 के लॉन्च के बाद आया पहला बीटा बिल्ड है, इसलिए इसमें आगे भी और नए फ़ीचर्स आने की उम्मीद है। अगर आप बीटा प्रोग्राम का हिस्सा हैं, तो ये अपडेट आपके फोन के एक्सपीरियंस को और स्मूद और स्टेबल बना देगा।