Samsung Galaxy S26 Edge Renders: नए डिजाइन के साथ पहली झलक आई सामने

Samsung Galaxy S26 Edge Renders: सैमसंग का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S26 Edge अब लीक के दौर में आ चुका है। हाल ही में @OnLeaks द्वारा शेयर किए गए CAD-आधारित रेंडर्स में इसकी पहली झलक सामने आई है। डिज़ाइन से लेकर फीचर्स तक, यह डिवाइस पहले से ज्यादा स्लिम और पावरफुल नज़र आ रहा है।

Samsung Galaxy S26 Edge Renders: नए डिजाइन के साथ पहली झलक आई सामने
Samsung Galaxy S26 Edge

डिजाइन और बिल्ड क्वॉलिटी 

Galaxy S26 Edge के रेंडर्स बताते हैं कि फोन का डिजाइन काफी हद तक पिछले साल के S25 Edge जैसा ही है, लेकिन इसमें कुछ अहम बदलाव किए गए हैं।
यह फोन 158.4 x 75.7 x 5.5mm माप के साथ आता है।
कैमरा बम्प को जोड़कर इसकी मोटाई 10.8mm तक जाती है।
तुलना करें तो S25 Edge की मोटाई 5.8mm थी, यानी नया मॉडल उससे भी पतला है।
पीछे की तरफ अब भी ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, लेकिन इस बार कैमरा मॉड्यूल बड़ा और ज्यादा प्रीमियम दिखता है।

QHD+ डिस्प्ले Experience

फोन में 6.7-इंच QHD+ AMOLED डिस्प्ले होगा, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलेगा। Samsung के डिस्प्ले पहले से ही बेहतरीन माने जाते हैं, और Galaxy S26 Edge इस परंपरा को और आगे बढ़ाने वाला है।

बैटरी और परफॉर्मेंस

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy S26 Edge में इस बार 4200mAh बैटरी दी जाएगी। यह पिछले साल के S25 Edge की 3900mAh बैटरी से काफी ज्यादा है।
चार्जिंग के मामले में भी अपग्रेड मिलेगा क्योंकि यह Qi2 Wireless Charging with Magnets को सपोर्ट करेगा।
परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Snapdragon 8 Elite 2 या 8 Elite Gen 5 SoC मिलने की उम्मीद है, जिसके साथ 12GB और 16GB RAM वेरिएंट भी लॉन्च होंगे।

Galaxy S26 Series में Edge का रोल

रिपोर्ट्स का कहना है कि Galaxy S26 Edge इस बार Galaxy S25+ मॉडल को रिप्लेस करेगा। इसका मतलब यह है कि S26 सीरीज में हमें Galaxy S26 Pro और Galaxy S26 Ultra के साथ Galaxy S26 Edge भी देखने को मिलेगा।

लॉन्च टाइमलाइन

Galaxy S26 Edge के बारे में फिलहाल सिर्फ रेंडर्स और शुरुआती लीक ही सामने आए हैं। लेकिन माना जा रहा है कि Samsung इसे Early 2026 में लॉन्च करेगा। आने वाले महीनों में इसके स्पेसिफिकेशन और प्राइसिंग पर और भी जानकारी सामने आएगी।

Samsung Galaxy S26 Edge, पहले से ज्यादा स्लिम डिजाइन, दमदार बैटरी और फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस के साथ आएगा। अगर लीक सच साबित होते हैं, तो यह फोन न सिर्फ Galaxy S25 Edge बल्कि मार्केट के कई बड़े फ्लैगशिप्स को कड़ी टक्कर देगा।

ये भी देखें: क्या Samsung Galaxy S26 Ultra की नई लीक से बढ़ सकती है Apple की टेंशन? मिलेगा अब तक का सबसे फास्ट RAM के साथ

Nubia Z70S Ultra International Launch: दमदार Camera और Powerful Performance के साथ मार्केट में लेगा एंट्री

Nubia Z70S Ultra International Launch: स्मार्टफोन मार्केट में Nubia ने एक बार फिर धमाका कर दिया है। चीन में अप्रैल 2025 में लॉन्च होने के बाद अब Nubia Z70S Ultra इंटरनेशनल मार्केट में कदम रख चुका है। यह फोन खासतौर पर अपने प्रीमियम कैमरा सेटअप, हाई-एंड डिस्प्ले और बैटरी लाइफ की वजह से चर्चा में है।

Nubia Z70S Ultra International Launch: दमदार Camera और Powerful Performance के साथ मार्केट में लेगा एंट्री
Nubia Z70S Ultra
Nubia Z70S Ultra Price (International Market)

Nubia Z70S Ultra दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च हुआ है।
12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाला वर्जन $779 / £659 / €769 (लगभग ₹64,999)
16GB RAM + 512GB स्टोरेज वाला वर्जन $869 / £769 / €869 (लगभग ₹72,999)
इस प्राइसिंग के साथ Nubia सीधा फ्लैगशिप सेगमेंट को टारगेट कर रहा है।

Display: Ultra Smooth Experience

फोन में 6.85-इंच OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 1216×2688 रिजॉल्यूशन और 144Hz का हाई रिफ्रेश रेट मिलता है। गेमिंग और मल्टीमीडिया यूज़र्स के लिए यह डिस्प्ले एक टॉप-क्लास एक्सपीरियंस देता है।

Camera: DSLR जैसी क्वालिटी का वादा

Nubia Z70S Ultra का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका कैमरा है।

Nubia Z70S Ultra International Launch: दमदार Camera और Powerful Performance के साथ मार्केट में लेगा एंट्री
Nubia Z70S Ultra “Camera Details”

50MP OmniVision Light & Shadow Master 990 Sensor (1/1.3” size) – कंपनी का दावा है कि इसकी इमेज क्वालिटी एक इंच सेंसर से भी बेहतर है।
64MP Periscope Telephoto Camera (1/2″ sensor) – लॉन्ग-डिस्टेंस शॉट्स के लिए।
50MP Ultra-Wide Camera (1/2.88″ sensor) – Autofocus के साथ।
16MP Under-Display Front Camera – पंच-होल की झंझट खत्म, पूरी तरह से immersive स्क्रीन।

Performance & Battery

यह फोन चलता है Qualcomm Snapdragon 8 Elite Chipset पर, जो अभी का सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर माना जा रहा है। इसमें 6,600mAh बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। मतलब बैटरी बैकअप और चार्जिंग दोनों में कोई समझौता नहीं।

Final Thoughts

Nubia Z70S Ultra को देखकर साफ है कि कंपनी ने कैमरा क्वालिटी, डिस्प्ले और बैटरी लाइफ पर फोकस किया है। प्राइसिंग के हिसाब से यह सीधा iPhone 16 Pro और Samsung Galaxy S25 Ultra जैसे फ्लैगशिप फोन को टक्कर देगा। वहीं, Nubia Pad Pro की एंट्री से टैबलेट मार्केट में भी एक नया विकल्प मिलेगा।

ये भी देखें: Apple Event 2025: iPhone 17 सीरीज 9 सितंबर को होगी लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Tecno MegaPad Pro हुआ लॉन्च, साथ में यूरोप में Laptops की भी ही होगी धांसू एंट्री

अब तक का सबसे पतला और दमदार Nubia Air Launch: धूल-पानी से भी नहीं होगा खराब!

Nubia Air Launch: साल 2025 में स्मार्टफोन की दुनिया में नया ट्रेंड स्लिम और हल्के फोन का है। इसी रेस में अब ZTE ने अपना नया धमाकेदार स्मार्टफोन Nubia Air पेश कर दिया है। यह फोन सिर्फ 6.7mm पतला है और वज़न भी महज़ 172 ग्राम, यानी हाथ में पकड़ते ही इसका प्रीमियम अहसास साफ झलकता है।

अब तक का सबसे पतला और दमदार Nubia Air Launch: धूल-पानी से भी नहीं होगा खराब!
Nubia Air

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी

Nubia Air की सबसे बड़ी खूबी इसका अल्ट्रा-स्लिम डिज़ाइन है। फोन का मिडफ्रेम सिर्फ 5.9mm पतला है। इतनी पतली बॉडी होने के बावजूद फोन बेहद मजबूत है क्योंकि इसमें IP68/IP69K रेटिंग दी गई है। यानी यह न सिर्फ धूल से बल्कि प्रेशराइज्ड हॉट वाटर जेट्स से भी सुरक्षित है।

डिस्प्ले और विज़ुअल एक्सपीरियंस

फोन में 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिज़ॉल्यूशन 1224 × 2720 पिक्सल है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 4,500 nits तक जाती है, यानी धूप में भी स्क्रीन साफ नज़र आएगी। साथ ही इसमें Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन भी मौजूद है।

कैमरा सेटअप

सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए Nubia Air में 20MP फ्रंट कैमरा पंच-होल कटआउट में दिया गया है। पीछे की तरफ 50MP मेन कैमरा, 2MP डेप्थ सेंसर और एक 0.08MP ऑक्सिलरी लेंस दिया गया है। कैमरा क्वालिटी डेली यूज़ और सोशल मीडिया कंटेंट के लिए काफी अच्छी साबित होगी।

परफॉर्मेंस और बैटरी

फोन को पावर देता है Unisoc T8300 चिपसेट, जिसके साथ 8GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है। बैकअप के लिए इसमें 5,000mAh बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

कीमत और उपलब्धता

Nubia Air तीन कलर ऑप्शन – Titanium Black, Streamer Black और Titanium Desert में लॉन्च हुआ है। इसकी शुरुआती कीमत €250 (लगभग ₹22,300) रखी गई है। फिलहाल इसे यूरोप में लॉन्च किया गया है, लेकिन जल्द ही यह साउथईस्ट एशिया, लैटिन अमेरिका और मिडिल ईस्ट के मार्केट्स में भी उपलब्ध होगा।

Nubia Air उन यूज़र्स के लिए एक परफेक्ट फोन है, जो स्टाइलिश डिज़ाइन, हल्की बॉडी और दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं। पतली बॉडी, पावरफुल फीचर्स और IP69K प्रोटेक्शन के साथ यह 2025 के स्लिम स्मार्टफोन ट्रेंड में नया मानक सेट करने जा रहा है।

ये भी देखें: Red Magic 11 Pro Geekbench पर हुआ स्पॉट! Snapdragon 8 Elite 2 की Performance का हुआ खुलासा!

Vivo X300 First Look: Ultra-Thin Bezels वाला धमाकेदार Smartphone, iPhone 17 Pro को देगा कड़ी टक्कर!

Vivo X300 First Look:स्मार्टफोन की दुनिया में बीज़ल्स (bezels) का साइज लगातार छोटा हो रहा है और अब Vivo ने एक बार फिर से कमाल कर दिखाया है। कंपनी के प्रोडक्ट मैनेजर Han Boxiao ने आधिकारिक Weibo पोस्ट के ज़रिए Vivo X300 सीरीज़ की पहली झलक शेयर की है। सबसे खास बात यह है कि इसका डिज़ाइन सीधे iPhone 16 Pro से कंपेयर किया जा रहा है।

Vivo X300 First Look: Ultra-Thin Bezels वाला धमाकेदार Smartphone, iPhone 17 Pro को देगा कड़ी टक्कर!
Vivo X300

Vivo X300 सीरीज़ में मिलेगा अब तक का सबसे पतला बेज़ल

Vivo X300 सीरीज़ कंपनी का अब तक का सबसे ultra-thin bezel वाला स्मार्टफोन होगा। इसके लिए कंपनी ने LIPO टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, जिससे चारों तरफ के बेज़ल बेहद पतले हो गए हैं। यही नहीं, इसमें बड़े और गोल कॉर्नर दिए गए हैं ताकि फोन को पकड़ने में बेहतर ग्रिप मिले और यूज़र्स को edge-to-edge डिस्प्ले का मज़ा भी मिल सके।

Vivo X300 First Look: Ultra-Thin Bezels वाला धमाकेदार Smartphone, iPhone 17 Pro को देगा कड़ी टक्कर!
Ultra-Thin Bezels

डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में बड़ा अपग्रेड

X300 सीरीज़ में BOE का customized Q10 Plus light-emitting material इस्तेमाल किया गया है, जिसे Vivo ने मिलकर डेवलप किया है। इसकी मदद से स्क्रीन में ज्यादा ब्राइटनेस, कम कलर डिविएशन और बेहतर पावर एफिशिएंसी मिलेगी।
इसके अलावा, इसमें Zeiss Master Color Calibration का सपोर्ट भी होगा, जिससे तस्वीरें और वीडियो बिल्कुल नैचुरल कलर्स में दिखेंगे।

आंखों की सेहत का भी रखा गया ख्याल

Vivo X300 सीरीज़ में पहली बार Dual Eye-Care System दिया गया है। इसमें 2160Hz हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग और फुल-ब्राइटनेस DC डिमिंग दोनों मिलते हैं। यूज़र्स अपनी पसंद के हिसाब से दोनों मोड्स के बीच स्विच कर सकते हैं ताकि लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान eye strain कम हो। साथ ही, OriginOS 6 की विज़ुअल कम्फर्ट फीचर्स इसे और भी खास बना देते हैं।

Vivo X300 और X300 Pro – डिस्प्ले साइज और लॉन्च डिटेल्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo X300 में 6.3-इंच डिस्प्ले दिया जाएगा, जो सीधा-सीधा iPhone 17 Pro को टक्कर देगा। वहीं, Vivo X300 Pro में बड़ा 6.8-इंच डिस्प्ले मिलेगा। दोनों ही स्मार्टफोन को Dimensity 9500 प्रोसेसर पावर देगा।
Vivo X300 सीरीज़ को अक्टूबर में चीन में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है और कैमरा डिटेल्स कंपनी ने पहले ही कन्फर्म कर दिए हैं।

Vivo X300 सीरीज़ स्मार्टफोन मार्केट में एक बार फिर से बड़ा बदलाव लाने वाली है। अल्ट्रा-थिन बेज़ल्स, एडवांस्ड डिस्प्ले टेक्नोलॉजी और आई-केयर फीचर्स के साथ यह फोन iPhone 17 Pro तक को टक्कर देने का दम रखता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इसकी कीमत किस रेंज में रखी जाती है।

Also Read: Vivo Y500 5G लॉन्च से पहले हुआ खुलासा! मिलेंगे तगड़े फीचर्स

Vivo T4 Pro 5G लॉन्च: परिस्कोप कैमरा और दमदार बैटरी के साथ प्रीमियम फीचर्स ₹27,999 में

सिरदर्द और Eye Strain से छुटकारा! TCL Nxtpaper 11 Gen 2 आया धमाकेदार फीचर्स के साथ

TCL Nxtpaper 11 Gen 2 Tablate: आजकल लोग मोबाइल और टैबलेट पर घंटों समय बिताते हैं, और यही वजह है कि आंखों में थकान, सिरदर्द और ड्राईनेस जैसी समस्याएँ आम हो चुकी हैं। इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए TCL ने अपना नया Nxtpaper 11 Gen 2 टैबलेट लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह टैबलेट एक ऐसा अनुभव देता है जैसे आप कागज पर पढ़ाई या काम कर रहे हों।

सिरदर्द और Eye Strain से छुटकारा! TCL Nxtpaper 11 Gen 2 आया धमाकेदार फीचर्स के साथ
TCL Nxtpaper 11 Gen 2

TCL Nxtpaper 11 Gen 2 की कीमत की बात करें तो…

इस टैबलेट को Amazon पर उपलब्ध कराया गया है। 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत $269.99 यानी लगभग 22,500 रुपये है जबकि 128GB वेरिएंट की कीमत $299.99 यानी करीब 25,000 रुपये रखी गई है। खास बात यह है कि इसके साथ कंपनी एक T-Pen स्टाइलस और फ्लिप-ओपन स्टैंड केस भी दे रही है जिससे यह पढ़ाई, ऑफिस वर्क और क्रिएटिव काम, तीनों के लिए परफेक्ट गैजेट बन जाता है।

Nxtpaper 11 Gen 2 में कंपनी ने अपनी Nxtpaper 4.0 टेक्नॉलजी दी है जो स्क्रीन को आंखों के लिए ज्यादा फ्रेंडली बनाती है। इसका डिस्प्ले glare-free और flicker-free है जिससे लंबे समय तक पढ़ने या काम करने पर आंखों में थकान नहीं होती। इसमें ब्लू लाइट को भी काफी हद तक कम किया गया है और स्क्रीन को इस तरह डिजाइन किया गया है कि किताब पढ़ने जैसा नैचुरल फील मिले। यही वजह है कि यह टैबलेट उन लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है जो रोजाना घंटों स्क्रीन पर समय बिताते हैं।

2K Ultra Sensory Display

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 12 इंच का 2K Ultra Sensory Display दिया गया है। खास बात यह है कि यूज़र इसे तीन मोड्स में इस्तेमाल कर सकते हैं – एक रेगुलर कलर मोड जिसमें वीडियो और फोटो अच्छे लगते हैं, दूसरा कलर पेपर मोड जो डॉक्यूमेंट्स और पढ़ाई के लिए बेहतर है और तीसरा ब्लैक एंड व्हाइट इंक पेपर मोड जो बिल्कुल ई-बुक रीडर जैसा अनुभव देता है।

MediaTek प्रोसेसर

यह टैबलेट MediaTek Helio G80 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 6GB या 8GB RAM के साथ 64GB और 128GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है। कंपनी ने इसमें वर्चुअल RAM फीचर भी दिया है और स्टोरेज को microSD कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। टैबलेट Android 15 पर चलता है और इसमें Bluetooth 5.3 और Wi-Fi ac जैसी कनेक्टिविटी दी गई है। इसमें 8000mAh की बड़ी बैटरी है जो न सिर्फ लंबे समय तक बैकअप देती है बल्कि स्मार्टफोन को रिवर्स चार्ज भी कर सकती है।

T-Pen स्टाइलस

पढ़ाई और क्रिएटिविटी के लिए इसमें T-Pen स्टाइलस दिया गया है जो 4096 लेवल तक का प्रेशर सेंस कर सकता है। इस स्टाइलस को टैबलेट के केस पर मैग्नेटिक तरीके से अटैच किया जा सकता है जिससे इसे इस्तेमाल करना और आसान हो जाता है। इसके अलावा फ्लिप-ओपन स्टैंड केस टैबलेट को लैपटॉप जैसे एंगल पर सेट करने की सुविधा देता है।

कैमरा सेटअप

कैमरे की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिससे वीडियो कॉलिंग और मीटिंग्स आसानी से की जा सकती हैं। डुअल माइक और डुअल स्पीकर के साथ-साथ इसमें AI बेस्ड फीचर्स जैसे ट्रांसलेशन, लाइव सबटाइटल और वॉइस ट्रांसक्रिप्शन भी मौजूद हैं।

कुल मिलाकर देखा जाए तो TCL Nxtpaper 11 Gen 2 एक ऐसा टैबलेट है जो न सिर्फ पढ़ाई और एंटरटेनमेंट के लिए अच्छा है बल्कि आंखों की सेहत का भी पूरा ध्यान रखता है। अगर आप ऐसा टैबलेट ढूंढ रहे हैं जो लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करने के बावजूद आंखों पर असर न डाले तो यह डिवाइस आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

ये भी देखें: TCL 60 Ultra Nxtpaper जल्द होगा लॉन्च: MediaTek Dimensity 7400 SoC और 7.2-इंच डिस्प्ले के साथ! लॉन्चिंग से पहले लिस्टिंग में दिखा दमदार फोन

HUAWEI MatePad Mini Launch: छोटा साइज़ लेकिन धमाकेदार फीचर्स, कीमत सुनकर लगेगा Shock!

HUAWEI ने चीन में अपने नए HUAWEI MatePad Mini का ऐलान कर दिया है। कंपनी इसे एक Phablet Device कह रही है, यानी स्मार्टफोन और टैबलेट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन। इसका डिज़ाइन इतना sleek है कि सिर्फ 5.1mm मोटा और 255 ग्राम वज़नी है, लेकिन फीचर्स में यह किसी फ्लैगशिप से कम नहीं।

HUAWEI MatePad Mini Launch: छोटा साइज़ लेकिन धमाकेदार फीचर्स, कीमत सुनकर लगेगा Shock!
HUAWEI MetaPad Mini

शानदार Display, Compact Size

इस टैबलेट का सबसे बड़ा आकर्षण है इसका 8.8-इंच का 2.5K OLED डिस्प्ले, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। सिर्फ इतना ही नहीं, इसमें 1800 nits की peak brightness और 92% screen-to-body ratio दिया गया है। यानी चाहे आप गेम खेलें, मूवी देखें या सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करें, हर जगह आपको शानदार clarity और smoothness का अनुभव मिलेगा।

कैमरा जो है एकदम प्रो लेवल

HUAWEI MatePad Mini में कैमरे का कॉम्बिनेशन भी काफी कमाल का है। पीछे की तरफ आपको 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है, जो macro mode भी सपोर्ट करता है। फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉल्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बेहतरीन साबित होगा। इसके साथ ही AI photo editing फीचर्स भी इसमें शामिल हैं।

परफॉर्मेंस और हार्डवेयर

हालांकि HUAWEI ने आधिकारिक तौर पर इसका प्रोसेसर कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें Kirin 9010 SoC दिया गया है। यह टैबलेट HarmonyOS 5.1 पर चलता है और इसमें 12GB/16GB RAM के साथ 256GB से 1TB तक स्टोरेज के ऑप्शन्स मिलते हैं।
कूलिंग के लिए इसमें 3D Heat Dissipation Architecture दिया गया है, ताकि हेवी गेमिंग या मल्टीटास्किंग में भी डिवाइस गर्म न हो।

बैटरी और चार्जिंग

छोटे साइज़ के बावजूद MatePad Mini में 6400mAh की बैटरी दी गई है, जो 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इतना ही नहीं, यह डिवाइस कॉलिंग सपोर्ट भी देता है, यानी यह सिर्फ टैबलेट नहीं बल्कि एक स्मार्टफोन का भी काम करेगा।

कनेक्टिविटी और ऑडियो

कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 5.2 LE, GPS, BeiDou, Galileo जैसी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी शामिल हैं। ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं।

कीमत और वेरिएंट्स

HUAWEI MatePad Mini तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है – Spruce Green, Obsidian Black और Snowy White

इसके 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत: CNY 3899 (लगभग ₹48,120)

12GB + 512GB वेरिएंट: CNY 4399 (लगभग ₹54,280)

Soft Light Matte Screen वेरिएंट (12GB + 512GB): CNY 4899 (लगभग ₹60,450)

Collector’s Edition (Global Red): 16GB + 512GB के लिए CNY 5,999 (लगभग ₹74,040) और 16GB + 1TB के लिए CNY 6,499 (लगभग ₹80,210)

यह डिवाइस फिलहाल चीन में Vmall और अन्य रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

कुल मिलाकर HUAWEI MatePad Mini उन लोगों के लिए बनाया गया है जो चाहते हैं पॉकेट-फ्रेंडली साइज में पावरफुल टैबलेट और स्मार्टफोन जैसा कॉलिंग सपोर्ट। इसका कॉम्पैक्ट डिज़ाइन, हाई-एंड डिस्प्ले और दमदार कैमरा इसे मार्केट में अलग पहचान देता है।

ये भी देखें: IFA 2025 में दिखें Laptop जैसे Display वाले Tablets: Acer Iconia A14 और Iconia A16 कमाल के है इनके फीचर्स

Apple Event 2025: iPhone 17 सीरीज 9 सितंबर को होगी लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Apple Event 2025: टेक लवर्स का इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। Apple ने आखिरकार अपने इस साल के Awe Dropping Special Event की तारीख का ऐलान कर दिया है। कंपनी 9 सितंबर को अपनी नई iPhone 17 सीरीज लॉन्च करने वाली है। इस बार लाइनअप में iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और एक बिल्कुल नया मॉडल iPhone 17 Air शामिल होगा। इसके साथ Apple Watch की नई सीरीज और AirPods Pro 3 भी पेश किए जा सकते हैं।

Apple Event 2025: iPhone 17 सीरीज 9 सितंबर को होगी लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Apple Event 2025

Apple Launch Event 2025

Apple का यह खास इवेंट 9 सितंबर को सुबह 10 बजे PT (भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे) आयोजित होगा। इसे Apple Park के Steve Jobs Theater से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
भारत में यूजर्स इसे Apple की ऑफिशियल वेबसाइट और YouTube चैनल पर लाइव देख पाएंगे।

iPhone 17 Series Price in India (लीक्स)

लॉन्च से पहले ही iPhone 17 सीरीज की कीमतों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में शुरुआती कीमतें कुछ इस तरह हो सकती हैं:
iPhone 17 – ₹79,990
iPhone 17 Air – ₹99,990
iPhone 17 Pro – ₹1,24,990
iPhone 17 Pro Max – ₹1,64,990
इस बार Plus मॉडल की जगह Apple ने iPhone 17 Air को शामिल किया है, जो कंपनी की रणनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

iPhone 17 Series में क्या नया मिलेगा?

iPhone 17 सीरीज को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसके डिज़ाइन और हार्डवेयर को लेकर है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार Apple अपने फ्लैगशिप फोन्स को और भी स्लिम और प्रीमियम डिजाइन में लेकर आएगा।
सभी मॉडल्स में iOS 26 सपोर्ट, पावरफुल Apple A19 प्रोसेसर, 120Hz OLED डिस्प्ले मिलेंगे इसके साथ ही iPhone 17 Air में 6.6 इंच की OLED डिस्प्ले के साथ 48MP का प्राइमरी कैमरा भी मिलेगा।

प्री-बुकिंग और सेल डेट

Apple के नए iPhones की प्री-बुकिंग 12 सितंबर से शुरू होगी। वहीं बिक्री 19 सितंबर से भारत समेत चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में शुरू हो जाएगी।

भारत में Apple की रणनीति

भारत Apple के लिए एक बड़ा और तेजी से बढ़ता मार्केट है। पिछले कुछ सालों से कंपनी यहां प्राइसिंग को प्रीमियम सेगमेंट में स्टेबल रख रही है। इस बार भी उम्मीद है कि iPhone 17 सीरीज अपनी नई खूबियों और स्लिम डिजाइन के साथ ग्राहकों को आकर्षित करेगी।
खासकर iPhone 17 Air, उन लोगों के लिए हॉट चॉइस बन सकता है जो Pro सीरीज से थोड़े किफायती लेकिन प्रीमियम फीचर्स वाला iPhone लेना चाहते हैं।

Apple का यह इवेंट सिर्फ iPhone लॉन्च तक सीमित नहीं रहेगा। इसमें Apple Watch और AirPods Pro 3 जैसे डिवाइस भी देखने को मिलेंगे। लेकिन सभी की नजरें सबसे ज्यादा iPhone 17 सीरीज पर होंगी।
अब देखना दिलचस्प होगा कि Apple इस बार अपने डिजाइन और हार्डवेयर में कितना बड़ा बदलाव लाता है और क्या यह iPhone 17 सीरीज यूजर्स की उम्मीदों पर खरी उतरती है।

ये भी देखें: Q2 2025: iPhone और Services से Apple ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, Q2 2025 में ₹94 बिलियन की कमाई! देखें पूरे रिकॉर्ड्स

Tecno MegaPad Pro हुआ लॉन्च, साथ में यूरोप में Laptops की भी ही होगी धांसू एंट्री

IFA 2025 (Tecno MegaPad Pro): इस बार Tecno ने एक से बढ़कर एक प्रोडक्ट लॉन्च कर सबको चौंका दिया। कंपनी ने अपना पहला 12-इंच का MegaPad Pro Tablet पेश किया, जिसे वह Essential AI Tablet कह रही है। लेकिन यह टैब सिर्फ ईमेल summarize करने तक सीमित नहीं है – इसमें वो सब कुछ है जिसकी जरूरत एक स्टूडेंट और प्रोफेशनल दोनों को पड़ सकती है।

Tecno MegaPad Pro हुआ लॉन्च, साथ में यूरोप में Laptops की भी ही होगी धांसू एंट्री
Tecno MegaPad Pro
Students और Professionals के लिए One Stop Solution

Tecno ने MegaPad Pro को इस तरह डिजाइन किया है कि यह पढ़ाई और बिज़नेस दोनों कामों के लिए फिट बैठे।
Students अपने study material को organize कर सकते हैं, assignments complete कर सकते हैं और साथियों के साथ collaborate कर सकते हैं। वहीं Business professionals को इसमें presentations, emails और multitasking करने की पूरी flexibility मिलती है।
सबसे खास बात इसका Dedicated AI Key है, जिससे आप सीधे Tecno Ella AI Assistant को prompt कर सकते हैं।

Display और Entertainment Experience

MegaPad Pro में कंपनी ने दिया है एक बड़ा 12-inch Ultra Sensory 2K Display।
Brightness है 450 nits और refresh rate 90Hz, जो इसे smooth बनाता है। यह डिस्प्ले movies, music और Zoom calls के लिए एकदम perfect है। चारों तरफ लगे Dolby-enabled quad speakers entertainment को और मज़ेदार बना देते हैं।

बैटरी लाइफ

MegaPad Pro का नाम सही मायनों में Mega इसलिए है क्योंकि इसमें है एक 10,000mAh की बैटरी। Tecno का दावा है कि यह बैटरी लगातार 8 घंटे heavy usage तक आसानी से चल जाएगी। मतलब एक बार charge करने के बाद पूरे दिन आपको बार-बार चार्जर ढूँढने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

Tecno Laptops की एंट्री यूरोप मार्केट में

Tablet के साथ Tecno ने एक और बड़ा surprise दिया। कंपनी ने यूरोपियन मार्केट में अपनी Laptop Series लॉन्च कर दी है।
MegaBook K15S और K16S laptops अब Spain और France में उपलब्ध होंगे। Gaming lovers के लिए कंपनी ने पेश किया Mega Mini G1 gaming mini-PC।
इन products को Tecno ने Back to School season को ध्यान में रखते हुए launch किया है, ताकि students और young professionals को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके।

Sales और Availability

Tecno ने इस बार local distributors के साथ partnership की है।
Spain और France में इसके laptops MediaMarkt और Carrefour जैसे बड़े retail chains पर उपलब्ध होंगे। इस तरह Tecno ने यूरोप में अपनी पकड़ बनाने का पहला कदम उठा लिया है।

MegaBook S14

Tecno MegaPad Pro हुआ लॉन्च, साथ में यूरोप में Laptops की भी ही होगी धांसू एंट्री

Tecno ने सिर्फ tablet और laptops ही नहीं दिखाए, बल्कि एक future product की झलक भी दी। कंपनी ने बताया कि उनका MegaBook S14, जो सिर्फ 899 grams वजन का है, इस साल के आखिर तक select European markets में launch होगा। इसे दुनिया का सबसे हल्का 14-inch OLED AI Laptop कहा जा रहा है।

IFA 2025 में Tecno का MegaPad Pro और Laptop line-up लॉन्च यह साफ दिखाता है कि ब्रांड अब सिर्फ smartphones तक सीमित नहीं रहना चाहता। 12-inch का बड़ा display वाला tablet students और professionals दोनों के लिए value-packed deal है, वहीं Europe में laptops की entry Tecno के लिए एक नया chapter शुरू करती है।

ये भी देखें: IFA 2025: Acer Predator Helios 18P AI और नए Orion, Nitro सीरीज़ जैसे पॉवरफुल लैपटॉप्स हुए लॉन्च

HP Omen 16 2025: गेमर्स के लिए पावर और स्टाइल का नया कॉम्बिनेशन

IFA 2025 में दिखें Laptop जैसे Display वाले Tablets: Acer Iconia A14 और Iconia A16 कमाल के है इनके फीचर्स

IFA 2025 इवेंट में Acer ने कई नए laptops और PCs के साथ अपनी Iconia X सीरीज़ में दो नए tablets भी पेश किए हैं। ये दोनों models – Acer Iconia A14 और Iconia A16 – खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए लाए गए हैं जो एक बड़ी स्क्रीन वाला डिवाइस चाहते हैं लेकिन laptop जितना महंगा gadget नहीं लेना चाहते।
Acer ने इन tablets को “Laptop-Sized Displays on a Budget” की सोच के साथ डिजाइन किया है। आइए जानते हैं इन दोनों नए Iconia tablets के design, features, battery और price की पूरी डिटेल।

IFA 2025 में दिखें Laptop जैसे Display वाले Tablets: Acer Iconia A14 और Iconia A16 कमाल के है इनके फीचर्स
Acer Iconia A14 “and” Iconia A16

Acer Iconia A14

Acer Iconia A14 अपने नाम की तरह ही एक 14-inch IPS LCD Display लेकर आता है। इसमें Full HD Resolution, 16:10 Aspect Ratio और ZeroFrame Design दिया गया है। इसका मतलब है कि आपको media watching, browsing और social media scrolling में एक immersive और बड़ा experience मिलेगा।
इसके साथ कंपनी ने integrated kickstand और screen casting support भी दिया है, जिससे ये tablet एक secondary display के तौर पर भी काम कर सकता है। यानी घर या ऑफिस में laptop के साथ इस्तेमाल करने पर productivity और entertainment दोनों दोगुना हो जाएंगे।

Performance और Hardware

Iconia A14 में Allwinner A733 Processor मिलता है, जो mid-range performance के लिए design किया गया है। इसके साथ 7GB RAM और 256GB Storage मिलती है, जो multitasking और daily use के लिए ठीक-ठाक performance देगी।
Camera setup में पीछे की तरफ 8MP Rear Camera और सामने 5MP Front Camera दिया गया है, जिससे video calls और selfies आसानी से हो सकती हैं।

Battery और Software

Acer Iconia A14 में 8000mAh की Battery है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि ये 10 घंटे तक backup दे सकती है। मतलब आप पूरे दिन इसे media consumption, browsing या online classes के लिए आराम से use कर पाएंगे।
ये tablet Android 15 OS पर out-of-the-box चलता है। साथ ही इसमें Bluetooth 5.4, WiFi 6, Dual USB Type-C Ports, 3.5mm Headphone Jack और Quad Speakers जैसी modern connectivity features भी दिए गए हैं।

Acer Iconia A16

IFA 2025 में Acer ने Iconia A14 के साथ इसका बड़ा variant Acer Iconia A16 भी showcase किया। इसमें massive 16-inch Full HD IPS LCD Display मिलता है, जो market में available कई thin-and-light laptops से भी बड़ा है।
Iconia A16 का design A14 जैसा ही है, लेकिन इसकी size और वजन इसे अलग बनाते हैं। इसका weight लगभग 980 grams है, जो इसे एक slim notebook जितना heavy बना देता है।

Performance और Battery

Iconia A16 को भी Allwinner A733 Processor से power किया गया है, लेकिन इसमें 8GB RAM और 256GB Storage दी गई है। यह multitasking में A14 से थोड़ी ज्यादा smooth performance देगा।
Battery department में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें भी वही 8000mAh Battery मिलती है, जो 10 घंटे तक का backup देती है।

Price और Availability

Acer ने दोनों tablets को budget-friendly segment में उतारा है।
Acer Iconia A14 – Early 2026 में उपलब्ध होगा और इसकी कीमत 249 Euros (लगभग ₹22,500) होगी।
Acer Iconia A16 – Q2 2026 में launch होगा और इसकी कीमत 299 Euros (लगभग ₹27,000) होगी।
दोनों ही tablets Vapor Silver Color में उपलब्ध होंगे।

Final Verdict – किसके लिए हैं ये Tablets?

अगर आप एक ऐसा tablet चाहते हैं जिसकी screen laptop जैसी बड़ी हो, लेकिन price laptop से काफी कम हो, तो Acer Iconia A14 और A16 आपके लिए अच्छे options हो सकते हैं।
Iconia A14 – उन users के लिए बेहतर रहेगा जो portability और lightweight design चाहते हैं।
Iconia A16 – उन लोगों के लिए सही है जिन्हें और भी बड़ा display चाहिए और थोड़ा ज्यादा weight carry करने में कोई दिक्कत नहीं है।
दोनों ही models में battery backup, decent performance और Android 15 का support है, जो इन्हें 2026 में आने वाले budget tablets में strong contenders बनाता है।

Also Read: Acer Nitro 16 Gaming Laptop – RTX 40 सीरीज़ और QHD+ डिस्प्ले के साथ धमाकेदार परफॉर्मेंस

Acer Swift Air 16: इतना हल्का, पावरफुल और स्मार्ट AI लैपटॉप फीचर वाला जबरदस्त लैपटॉप IFA 2025 में हुआ लॉन्च

IFA 2025: Acer Predator Helios 18P AI और नए Orion, Nitro सीरीज़ जैसे पॉवरफुल लैपटॉप्स हुए लॉन्च

IFA 2025 में इस बार Acer ने गेमिंग और हाई-परफॉर्मेंस लैपटॉप्स की दुनिया में बड़ा धमाका किया है। कंपनी ने अपने नए Predator Helios 18P AI (2025) को पेश किया, जो मिनी-LED 4K डिस्प्ले और लेटेस्ट Intel व Nvidia हार्डवेयर के साथ आता है। इसके साथ ही कंपनी ने Orion 7000 (2025), Orion 5000 (2025) और Nitro सीरीज़ के नए वर्ज़न भी अनवील किए हैं।

IFA 2025: Acer Predator Helios 18P AI और नए Orion, Nitro सीरीज़ जैसे पॉवरफुल लैपटॉप्स हुए लॉन्च
Acer Predator Helios 18P AI
IFA 2025 | Acer Predator Helios 18P AI: डिज़ाइन और डिस्प्ले

Acer Predator Helios 18P AI (2025) का सबसे बड़ा हाइलाइट है इसका 18-इंच का Mini-LED 4K (3,840×2,400 पिक्सल) डिस्प्ले।
•120Hz रिफ्रेश रेट
•HDR सपोर्ट
•100% DCI-P3 कलर गैमट
•3ms रिस्पॉन्स टाइम
•1,000 निट्स पीक ब्राइटनेस
ये सारे फीचर्स इसे एक परफेक्ट गेमिंग और क्रिएटिविटी लैपटॉप बनाते हैं।

Intel + Nvidia का जबरदस्त परफॉर्मेंस कॉम्बो

Helios 18P AI (2025) को Intel Core Ultra 9 285HX प्रोसेसर और Nvidia GeForce RTX 5090 GPU तक पावर करता है।
इस कॉम्बो से इसे मिलते हैं 1,824 AI TOPS, यानी AI-बेस्ड टास्क और गेमिंग दोनों में स्मूद एक्सपीरियंस।
लैपटॉप में मिलता है:
192GB तक ECC मेमोरी
6TB तक PCIe Gen 5 SSD स्टोरेज
गेमिंग हो या 3D रेंडरिंग – यह मशीन भारी-भरकम काम आसानी से कर सकती है।

कूलिंग और थर्मल्स

इतने पावरफुल हार्डवेयर को ठंडा रखना आसान नहीं। Acer ने इसके लिए 6th-gen AeroBlade Metal Fans, लिक्विड मेटल थर्मल ग्रीस और Vector Heat Pipes दिए हैं।
यानी लंबे गेमिंग सेशन्स में भी परफॉर्मेंस गिरने का डर नहीं।

कनेक्टिविटी और ऑडियो

Helios 18P AI (2025) में Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4+ सपोर्ट है। साथ ही,
2× Thunderbolt 5 Type-C
3× USB Type-A
HDMI 2.1
SD Card Reader
इसके अलावा 6-speaker DTS:X Ultra सिस्टम दिया गया है, जो गेमिंग और मूवीज़ का ऑडियो एक्सपीरियंस लेवल अप कर देता है।

प्राइस और उपलब्धता

Acer Predator Helios 18P AI (2025) की कीमत नॉर्थ अमेरिका में $3,999 (लगभग ₹3,53,000) से शुरू होती है। वहीं EMEA रीजन में इसकी शुरुआती कीमत EUR 4,999 (लगभग ₹5,13,000) है।
भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

Orion 7000 और Orion 5000 (2025): डेस्कटॉप गेमिंग का नया युग

Helios 18P AI के साथ Acer ने अपने डेस्कटॉप्स भी अपग्रेड किए हैं।

Orion 7000 (2025): Intel Core Ultra 9-285K और RTX 5090 GPU तक, 128GB DDR5 RAM और 6TB SSD + 4TB HDD सपोर्ट।

Orion 5000 (2025): Intel Core Ultra 7-265F और RTX 5080 GPU तक, 128GB RAM और 2TB SSD तक स्टोरेज।
दोनों में Predator CycloneX कूलिंग सिस्टम है और DTS:X Ultra ऑडियो सपोर्ट।

Nitro Series 2025: बजट गेमर्स के लिए पावरपैक

Nitro V 16 (2025) और Nitro V 16S (2025):
Intel Core 9-270H + RTX 5070 तक, 32GB RAM, 2TB SSD और 16-इंच WQXGA डिस्प्ले (180Hz रिफ्रेश रेट)।
इनकी कीमत लगभग ₹88,000 – ₹97,000 (NA मार्केट) से शुरू होती है।

Nitro 70 (2025):
AMD Ryzen 9 9950X3D + RTX 5090 तक, 128GB RAM और 4TB HDD। इसकी कीमत लगभग ₹2,05,000 (EMEA) से शुरू।

किसे लेना चाहिए?

Helios 18P AI (2025): उन प्रो-गेमर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए जो लैपटॉप में डेस्कटॉप-लेवल पावर चाहते हैं।

Orion 7000/5000 (2025): हार्डकोर गेमर्स और प्रोफेशनल्स के लिए।

Nitro Series (2025): स्टूडेंट्स और मिड-बजट गेमर्स के लिए बेस्ट चॉइस।

कुल मिलाकर, IFA 2025 में Acer ने गेमिंग से लेकर बजट सेगमेंट तक सबके लिए कुछ न कुछ नया पेश किया है। Helios 18P AI (2025) जरूर हाई-एंड और महंगा है, लेकिन जो लोग “नो-कॉम्प्रोमाइज” परफॉर्मेंस चाहते हैं, उनके लिए यह एक ड्रीम मशीन साबित हो सकता है।

ये भी देखें: XMG EVO 15 2025 लैपटॉप: Ryzen AI और Intel Core Ultra के साथ हुआ इतना बड़ा अपग्रेड

Light weight laptop in India: बिजनेस, ऑफिस और स्टूडेंट्स के लिए परफेक्ट