Vivo ने अपने नए स्मार्टफोन Vivo X200 FE को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने इसकी माइक्रोसाइट लाइव कर दी है, जिसमें “Coming Soon” और “More than what meets the palm” जैसी टैगलाइन दिखाई दे रही है। इस बात से साफ है कि यह फोन ना सिर्फ पावरफुल होगा, बल्कि साइज में भी काफी कॉम्पैक्ट होगा — यानी एक हाथ में आराम से इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Vivo X200 FE
Vivo X200 FE – स्पेसिफिकेशन | |
---|---|
डिस्प्ले | 6.31″ AMOLED, 1.5K Resolution, 120Hz Refresh Rate |
प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 9300+ |
रैम/स्टोरेज | 12GB RAM तक, 256GB / 512GB UFS स्टोरेज |
रियर कैमरा | 50MP (ZEISS) + 50MP Telephoto (3x Zoom) + 8MP Ultra-Wide |
फ्रंट कैमरा | 50MP Selfie, 4K Video Support |
बैटरी | 6500mAh BlueVolt™, 90W Fast Charging |
OS | Funtouch OS 15 (Android 15) |
फीचर्स | In-Display Fingerprint, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC, Hi-Res Audio |
IP रेटिंग | IP68 & IP69 – Water & Dust Resistant |
डिस्प्ले और डिज़ाइन में है लाजवाब
Vivo X200 FE में 6.31 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा जो 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसका स्क्रीन क्वालिटी इतना शानदार है कि वीडियो देखना और गेम खेलना काफी स्मूद और शार्प लगेगा। फोन का डिज़ाइन काफी स्लीक है – पतला बॉडी, हल्का वज़न और प्रीमियम ग्लास फिनिश।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस भी दमदार
फोन में MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर दिया गया है जो कि एक फ्लैगशिप लेवल चिपसेट है। इसके साथ 12GB तक की रैम और 256GB/512GB की UFS स्टोरेज मिलती है। इसका मतलब है कि आप इसमें हैवी गेमिंग, मल्टीटास्किंग और एडिटिंग जैसे टास्क बिना किसी लैग के कर सकते हैं।
कैमरा सेटअप
Vivo X200 FE का कैमरा डिपार्टमेंट भी काफी खास है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें शामिल हैं:
•50MP प्राइमरी कैमरा (ZEISS ऑप्टिक्स के साथ)
•50MP टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल ज़ूम)
•8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा
सेल्फी के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा है, जिससे आप 4K क्वालिटी की वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकते हैं।
बैटरी और चार्जिंग
फोन में दी गई है 6500mAh की BlueVolt™ बैटरी, जो एक बार चार्ज करने पर पूरा दिन आराम से निकाल देगी। इसके साथ 90W का फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जिससे सिर्फ 10 मिनट में ही कई घंटे का बैकअप मिल सकता है।
IP रेटिंग और अन्य फीचर्स
Vivo X200 FE को IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है। इसके अलावा इसमें मिलते हैं:
•Android 15 बेस्ड Funtouch OS 15
•इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
•Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4
•NFC और हाई-रेज ऑडियो सपोर्ट
लीक्स के मुताबिक लॉन्च और कीमत
कंपनी ने लॉन्च डेट की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह जुलाई 2025 के दूसरे हफ्ते में भारत में लॉन्च होगा। इसकी संभावित कीमत ₹50,000 से ₹60,000 के बीच हो सकती है।