iQOO 15 Mini | लॉन्च से पहले ही रद्द? जाने पूरी कहानी!

iQOO ने पिछले महीने अपनी दमदार iQOO 15 सीरीज़ को लॉन्च किया था और शुरू से ही उम्मीद लगाई गई थी कि कंपनी इस लाइनअप में एक और मॉडल जोड़ने वाली है, iQOO 15 Mini। अगस्त से इसके बारे में लगातार लीक सामने आ रहे थे। लेकिन अब ताजा रिपोर्ट्स इस फोन को लेकर बिल्कुल निराशाजनक तस्वीर पेश कर रही हैं।

iQOO 15 Mini | लॉन्च से पहले ही रद्द? जाने पूरी कहानी!
iQOO 15 Mini

पॉपुलर टिप्स्टर Digital Chat Station ने Weibo पर दावा किया है कि iQOO ने iQOO 15 Mini का डेवलपमेंट बंद कर दिया है। यानी जिस फोन का कई यूज़र्स बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वह शायद अब कभी लॉन्च ही न हो।

कैसा होने वाला था iQOO 15 Mini?

लीक्स के अनुसार iQOO 15 Mini एक compact और powerful फोन बनने जा रहा था। इसकी कुछ मेन स्पेसिफिकेशन्स ऐसी थीं जो इसे अलग बनातीं:
•6.3-इंच flat डिस्प्ले
•Ultrasonic In-display Fingerprint Scanner
•बैलेंस और न ज्यादा पतले न ज्यादा मोटे bezels
•7,000mAh की massive बैटरी

इन स्पेक्स से साफ था कि फोन कंम्पैक्ट बॉडी में बड़ी बैटरी और प्रीमियम फीचर्स देने की कोशिश करता।
Compact फोन पसंद करने वाले यूज़र्स के लिए यह एक बड़ी खुशी की खबर होने वाली थी, लेकिन अब यह सिर्फ एक अधूरी उम्मीद बनकर रह गई है।

रद्द क्यों हुआ iQOO 15 Mini?

अभी तक iQOO ने आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने अपने लाइनअप को streamline करने का फैसला लिया है।
iQOO 15 सीरीज़ में पहले से ही दो बड़ा फोकस मॉडल मौजूद हैं:
iQOO 15
iQOO 15 Ultra (जिसे कुछ रिपोर्ट्स Pro भी बता रही हैं)
ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी अब Ultra/Pro मॉडल को ज्यादा powerful gaming features के साथ पेश करने पर ध्यान दे रही है। इस मॉडल में reportedly gaming triggers, built-in cooling fan, और heavy gaming के लिए खास design शामिल हो सकता है।
Mini मॉडल शायद बाजार की रणनीति के हिसाब से फिट नहीं बैठ रहा था, इसलिए डेवलपमेंट रोक दिया गया।

अब iQOO क्या लॉन्च करेगा?

अगर लीक सही साबित होते हैं, तो iQOO 15 सीरीज़ में

अब सिर्फ दो मॉडल होंगे:

iQOO 15 (पहले ही लॉन्च हो चुका)
iQOO 15 Ultra / Pro (अगले साल लॉन्च होने की उम्मीद)

Ultra वर्जन खासकर उन यूज़र्स के लिए बनाया जा रहा है जो गेमिंग को लेकर अधिक serious हैं और dedicated gaming features चाहते हैं।

ये भी देखें: OnePlus ने टीज़ किया OnePlus 15R और नई Smartwatch, लॉन्च से पहले लोगों में बढ़ी उत्सुकता

Leave a Comment